Indian Railway Protection Force Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/indian-railway-protection-force/ Fri, 20 Jun 2025 18:46:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/ https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/#respond Fri, 20 Jun 2025 18:46:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2673 शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई…

The post Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता /रायपुर|छॉलीवुड (Chhollywood) फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार, जो दुर्ग (छत्तीसगढ़) की रहने वाली हैं, एक संगठित गिरोह द्वारा ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार हुई हैं। यह घटना उस समय घटी जब वे रीवा (मध्यप्रदेश) से काम निपटाकर बिलासपुर लौट रही थीं।ज्योत्सना बताती हैं कि जैसे ही उनकी ट्रेन कटनी आउटर पर रुकी, एक युवक ने उन्हें अचानक मुक्का मारा और भाग गया। शोर मचाने पर पता चला कि यह हमला अकेले उनके साथ नहीं, बल्कि S1 से S5 तक कई यात्रियों की चोरी की घटनाएं एक ही समय पर हुई थीं।ये कोई अकेले आदमी का काम नहीं हो सकता, ये पूरा गिरोह है जो आउटर में ट्रेन रुकते ही वारदात को अंजाम देता है।
ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📞 शिकायत, पर कोई सुरक्षा नहीं पहुँची!

घटना के तुरंत बाद ज्योत्सना ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल किया, परंतु कटनी में कोई सुरक्षा कर्मी नहीं पहुँचा। फिर कहा गया कि अगला स्टॉपेज बताइए, वहाँ सुरक्षा दी जाएगी लेकिन वहाँ भी कोई नहीं आया।जब वे बिलासपुर पहुँची (सुबह 9:15 के करीब) तो वहीं एक और महिला भी थीं जो इसी गिरोह की शिकार बनी थीं। दोनों महिलाएं करीब एक घंटे तक थाने में बैठी रहीं, लेकिन उन्हें यही कहा गया.

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

📢 अभिनेत्री ज्योत्सना की सीधी अपील

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से गुहार लगाते हुए कहा:

अगर यात्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो ये यात्रा किस भरोसे की है? कल को कोई गला काट दे तो?आप शिकायत कर भी लें तो क्या फ़ायदा? आज मुझे मारा है, चोरी की गई है, कल किसी की जान भी जा सकती है।

🚨 ये सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, हर यात्री की सुरक्षा का सवाल है।

🔹 ट्रेनों के आउटर एरिया में बार-बार हो रही ऐसी वारदाते

🔹 रेलवे की तरफ से सुरक्षा बल की गैर-मौजूदगी

🔹 महिला यात्रियों के साथ बढ़ते खतरे

🔹 शिकायत पर भी पुलिस-प्रशासन की ढिलाई

ज्योत्सना की मांग:

1. आउटर में ट्रेन रुकते समय RPF और GRP की तैनाती अनिवार्य हो.

2. ट्रेनों में CCTV और अलर्ट सिस्टम लगाया जाए।

3. रेलवे हेल्पलाइन को ज़मीनी स्तर पर सक्रिय किया जाए।

4. इस गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तारी हो।

5. महिला यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

ज्योत्सना ताम्रकार (एक्ट्रेस )

ज्योत्सना कहती है,

मैं एक कलाकार हूँ, लेकिन इस देश की एक नागरिक भी।मैं सुरक्षित यात्रा का हक माँग रही हूँ रहम नहीं।

The post Chhollywood: छॉलीवुड की अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार ट्रेन में हमले और चोरी का शिकार, रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/20/chhollywood-chhollywood-actress-jyotsna-tamrakar-becomes-victim-of-attack-and-theft-in-train-big-questions-raised-on-railway-security-system/feed/ 0 2673
Indian Railway Protection Force : 14वीं अखिल RPF बैंड प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ https://shaharsatta.com/2025/04/09/indian-railway-protection-force/ https://shaharsatta.com/2025/04/09/indian-railway-protection-force/#respond Wed, 09 Apr 2025 14:18:44 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1765 शहर सत्ता/बिलासपुर/रायपुर। Indian Railway Protection Force : 14वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता-2025 का आज भव्य शुभारंभ रेलवे एन.ई. इंस्टीट्यूट ग्राउंड, बिलासपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन…

The post Indian Railway Protection Force : 14वीं अखिल RPF बैंड प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/बिलासपुर/रायपुर। Indian Railway Protection Force : 14वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता-2025 का आज भव्य शुभारंभ रेलवे एन.ई. इंस्टीट्यूट ग्राउंड, बिलासपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त मुनव्वर खुर्शीद द्वारा किया गया।

यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में रेलवे सुरक्षा बल एवं (RPF) रेलवे सुरक्षा विशेष बल की कुल 15 टीमों के 238 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री खुर्शीद ने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से एक ऐसी उत्कृष्ट टीम तैयार की जाएगी, जो आगामी 26वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता-2025, जयपुर में रेलवे सुरक्षा बल का प्रतिनिधित्व करेगी।

यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी, जिसमें देशभर की बैंड टीमें अपनी प्रतिभा और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगी। समारोह में मोहम्मद साकिब, उप महानिरीक्षक-सह-मुख्य सुरक्षा आयुक्त, (RPF) दिनेश सिंह तोमर, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब बिलासपुर, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं बल सदस्यगण उपस्थित रहे।

The post Indian Railway Protection Force : 14वीं अखिल RPF बैंड प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/09/indian-railway-protection-force/feed/ 0 1765