indian army Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/indian-army/ Sun, 05 Oct 2025 04:34:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Pak Army Chief Said : अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब सिर्फ तबाही होगी https://shaharsatta.com/2025/10/05/pak-army-chief-said-if-there-is-a-war-with-india-now-we-will-not-retreat-there-will-only-be-destruction/ https://shaharsatta.com/2025/10/05/pak-army-chief-said-if-there-is-a-war-with-india-now-we-will-not-retreat-there-will-only-be-destruction/#respond Sun, 05 Oct 2025 04:32:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3627 IND आर्मी चीफ के बयान ‘पाकिस्तान सोच ले नक्शे पर रहना है या नहीं’ का PAK ने दिया ये जवाब शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। IND आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के ‘पाकिस्तान…

The post Pak Army Chief Said : अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब सिर्फ तबाही होगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

IND आर्मी चीफ के बयान ‘पाकिस्तान सोच ले नक्शे पर रहना है या नहीं’ का PAK ने दिया ये जवाब

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। IND आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के ‘पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा, भूगोल में रहना है या नहीं’ के बयान पर PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने पलटवार किया है। बयान पर जवाब दिया कि जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बातें हैं। भारत को पता होना चाहिए कि ऐसी स्थिति आती है, तो मिटना दोनों तरफ से होगा। अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब तबाही होगी।

पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात को भारत को चेतावनी देते हुए कहा- अगर अब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो विनाशकारी तबाही होगी। यदि शत्रुता का एक नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट से जवाब देंगे।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि भारतीय रक्षामंत्री और सेना के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना बयान आक्रामकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा हो सकता है।

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने यह कहा था

3 अक्टूबर को सेना के एक कार्यक्रम में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था- जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं। अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा।

The post Pak Army Chief Said : अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब सिर्फ तबाही होगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/05/pak-army-chief-said-if-there-is-a-war-with-india-now-we-will-not-retreat-there-will-only-be-destruction/feed/ 0 3627
सेना के पराक्रम पर राजनीति: रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर और एयर मार्शल की जाति का जिक्र कर दिया नया सियासी मोड़ https://shaharsatta.com/2025/05/15/politics-on-military-might/ https://shaharsatta.com/2025/05/15/politics-on-military-might/#respond Thu, 15 May 2025 12:50:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2290 मुरादाबाद (एजेंसी)।| ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में भारतीय सेना और वायुसेना की सराहना हो रही है, लेकिन अब इस पर जातिगत राजनीति के आरोप भी लगने लगे हैं। समाजवादी पार्टी…

The post सेना के पराक्रम पर राजनीति: रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर और एयर मार्शल की जाति का जिक्र कर दिया नया सियासी मोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुरादाबाद (एजेंसी)।| ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में भारतीय सेना और वायुसेना की सराहना हो रही है, लेकिन अब इस पर जातिगत राजनीति के आरोप भी लगने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने गुरुवार को मुरादाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना में शामिल अधिकारियों की जाति का उल्लेख कर राजनीतिक घमासान खड़ा कर दिया है।
मुरादाबाद के बिलारी में सपा के कार्यक्रम में राम गोपाल बोलने पहुंचे थे।

रामगोपाल यादव ने कहा कि एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव समुदाय से हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने एयर ऑपरेशन की अगुवाई करने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव और सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेते हुए कहा कि “यह लड़ाई दरअसल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग ने लड़ी है, भाजपा इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।”

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

“जाति से पहचान और युद्ध से राजनीति नहीं होनी चाहिए”

राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि सेना की कार्यशैली और योगदान को जातिगत नजरिए से देखना बेहद अनुचित और खतरनाक परंपरा की शुरुआत हो सकती है। रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि सैनिकों की पहचान उनके कर्तव्य, साहस और सेवाकाल से होनी चाहिए, न कि उनकी जाति या धर्म से।

महिला अफसरों पर दोहरी सियासत?

रामगोपाल यादव का बयान ऐसे समय आया है जब कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस मामले में हाईकोर्ट ने FIR के आदेश दिए और अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
वहीं, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के संदर्भ में जातिगत पहचान को उजागर कर राजनीतिक बयान देने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

विंग कमांडर व्योमिका: एक प्रेरणादायक सफर

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पिछले 21 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रही हैं। वे स्पेशलिस्ट हेलिकॉप्टर पायलट हैं और चेतक तथा चीता जैसे हेलिकॉप्टरों को दुर्गम पहाड़ी इलाकों में उड़ाने का अनुभव रखती हैं। अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में उनके नेतृत्व में कई राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए गए हैं।

भाजपा पर भी कटाक्ष

रामगोपाल यादव ने भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ पर निशाना साधते हुए कहा कि “अगर युद्ध सेना ने लड़ा है, तो उसका श्रेय अकेली पार्टी कैसे ले सकती है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सेना के पराक्रम को चुनावी एजेंडे में बदल रही है।


क्या कहता है संविधान और परंपरा?

भारतीय सशस्त्र बलों को हमेशा से गैर-राजनीतिक और धर्मनिरपेक्ष संस्थान माना गया है। इनमें सेवा करने वाले अधिकारी राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हैं, न कि किसी जाति या पार्टी के प्रति। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों से सेना की तटस्थता और गरिमा को ठेस पहुंचती है।


समाप्ति पर सवाल:

क्या आने वाले समय में सैनिकों की बहादुरी को भी राजनीतिक चश्मे से देखा जाएगा?
और क्या ऐसी बयानबाजियाँ राष्ट्रहित में हैं?

इस सवाल का जवाब अब केवल राजनीति को नहीं, समाज और लोकतंत्र को भी देना होगा

The post सेना के पराक्रम पर राजनीति: रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर और एयर मार्शल की जाति का जिक्र कर दिया नया सियासी मोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/15/politics-on-military-might/feed/ 0 2290
The Nation’s brave son returns home,देश का सपूत लौटा वतन https://shaharsatta.com/2025/05/14/th-nations-brave-son-returns-home/ https://shaharsatta.com/2025/05/14/th-nations-brave-son-returns-home/#respond Wed, 14 May 2025 08:50:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2273 BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वतन वापसी, शहरसात्ता /देश बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ, जिन्हें 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान सीमा में चले जाने के…

The post The Nation’s brave son returns home,देश का सपूत लौटा वतन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वतन वापसी,

शहरसात्ता /देश बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ, जिन्हें 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान सीमा में चले जाने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था, आखिरकार आज सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया गया। बीएसएफ के अनुसार यह रिहाई लगातार फ्लैग मीटिंग्स और संचार के अन्य माध्यमों से किए गए प्रयासों का परिणाम है।

पूर्णम कुमार शॉ

 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया

“आज सुबह 10:30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान से अटारी-वाघा सीमा पर भारत लाया गया। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच लगातार संवाद और मीटिंग्स के चलते यह संभव हो सका।”

कैसे हुई गिरफ्तारी

23 अप्रैल को जब पूर्णम कुमार शॉ पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी पर थे, तब खेतों में काम कर रहे सीमावर्ती ग्रामीणों की सहायता करते हुए वे गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए। उस समय वे यूनिफॉर्म में और ड्यूटी पर तैन

तनाव के कारण टूटा था संवाद

शुरुआत में पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच फ्लैग मीटिंग्स होती रहीं, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी की घटनाओं के कारण कुछ समय के लिए संवाद पूरी तरह बंद हो गया था। इसके बावजूद, बीएसएफ ने संपर्क बनाए रखा और जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की. पूर्णम कुमार शॉ की सुरक्षित वापसी न सिर्फ उनके परिवार के लिए राहत की बात है, बल्कि यह भारत की कूटनीतिक शक्ति और अपने सैनिकों के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। गांव और देशभर में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है।

The post The Nation’s brave son returns home,देश का सपूत लौटा वतन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/14/th-nations-brave-son-returns-home/feed/ 0 2273
Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/ https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/#respond Wed, 30 Apr 2025 15:50:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2092 0 पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, इधर सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे शहर सत्ता/Pakistan Stock Market : पाकिस्तान…

The post Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पीएम आवास पर हाईलेवल मीटिंग शुरू, इधर सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे

शहर सत्ता/Pakistan Stock Market : पाकिस्तान के शेयर बाजार में बुधवार (30 अप्रैल) को 3,500 से ज्यादा पॉइंट्स की गिरावट देखने को मिली। शाम 4 बजे बाजार बंद होने तक बेंचमार्क इंडेक्स कराची स्टॉक एक्सचेंज KSE-100 में 3,545.61 (3.09%) की गिरावट रही। ये 1,11,326 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले दिन मंगलवार को इंडेक्स 1,14,872.18 के स्तर पर था। एक्सपर्ट के मुताबिक बाजार में गिरावट मंत्री अताउल्लाह तरार के बयान के कारण रही। अताउल्लाह ने बुधवार को कहा कि भारत अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर मिलिट्री एक्शन की प्लानिंग कर रहा है। इस बयान के चलते बाजार में पैनिक क्रिएट हुआ और निवेशकों ने भारी बिकवाली की।

इधर ताजा अपडेट में पीएम आवास पर हाईलेवल बैठक चल रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल बैठक कर रहे हैं। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी मौजूद हैं। वहीँ सिंधु जल संधि पर गृह मंत्री अमित शाह घर पर मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें सिंधु जल समझौते पर चर्चा की जा रही है। समझौते का सस्पेंशन कैसे लागू करें, इसकी रणनीति बनाई जा रही है। बैठक में जल शक्ति मंत्री समेत कई मंत्री मौजूद हैं।

The post Pakistan Stock Market : पाकिस्तान का शेयर बाजार आज 3,500 अंक गिरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/30/pakistan-stock-market/feed/ 0 2092