Income Tax raid Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/income-tax-raid/ Fri, 21 Mar 2025 11:47:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/ https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/#respond Fri, 21 Mar 2025 11:46:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1554 रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा…

The post पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। विधानसभा के बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा की। इस दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विधानसभा में उनकी सक्रियता, सहभागिता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए दिया गया।

विधानसभा में सक्रिय भागीदारी

भावना बोहरा ने बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश से जुड़े प्रमुख मुद्दों, महिला, युवा, उद्योग और शिक्षा जैसे क्षेत्रों से जुड़े सवाल सदन में रखे। वे लगातार विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित रहीं और जनहित के विषयों पर मुखरता से अपनी बात रखी।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा, “मैं पंडरिया विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि यह सम्मान मुझे उनके विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है। मैं इसे अपने क्षेत्र की जनता को समर्पित करती हूँ।” उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य वरिष्ठजनों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “इन एक वर्षों में मैंने सदन की कार्यवाही को समझा और क्षेत्र व प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।”

जनता की सेवा का संकल्प
भावना बोहरा ने कहा कि “उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है, लेकिन यह मेरे कर्तव्यों को और अधिक मजबूत करने की जिम्मेदारी भी देता है। मैं आश्वस्त करती हूँ कि सदन में जनता की समस्याओं को पूरी तत्परता से उठाती रहूँगी।” उन्होंने यह भी कहा कि “हम जनता द्वारा सौंपे गए दायित्वों को पूरी पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ निभाने का प्रयास करेंगे, ताकि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और विकास कार्यों को गति मिले।”

उत्कृष्ट विधायक चयन प्रक्रिया
उत्कृष्ट विधायक का चयन विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा सचिव, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाता है। चयन प्रक्रिया में विधायक के सदन में आचरण, संसदीय परंपराओं के पालन, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विभिन्न चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी और विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन जैसे मानकों को ध्यान में रखा जाता है। वर्ष 2024-25 के तीनों सत्रों में विधायक भावना बोहरा की सक्रियता और प्रभावशाली भूमिका को देखते हुए उन्हें सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक के रूप में चुना गया।

भविष्य की योजनाएँ
भावना बोहरा ने कहा कि “मैं लगातार क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रयासरत रहूँगी। सदन के माध्यम से जनता की आवाज उठाकर उनके अधिकारों और आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना मेरा कर्तव्य रहेगा।” यह सम्मान पंडरिया विधानसभा के लिए गौरव का विषय है और इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

The post पंडरिया विधायक भावना बोहरा बनीं वर्ष 2024-25 की उत्कृष्ट विधायक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/21/outstanding-legislator-bhavna-bohra/feed/ 0 1554
शराब, राइस मिलर समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में आयकर की दाबिश, बड़ी कर चोरी का अंदेशा https://shaharsatta.com/2025/01/29/income-tax-raids-at-the-premises-of-many-businessmen-including-liquor-and-rice-millers-suspicion-of-huge-tax-evasion/ https://shaharsatta.com/2025/01/29/income-tax-raids-at-the-premises-of-many-businessmen-including-liquor-and-rice-millers-suspicion-of-huge-tax-evasion/#respond Wed, 29 Jan 2025 08:57:48 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1272 शहर सत्ता / रायपुर। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में में आयकर विभाग ने दाबिश दी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य कारोबार से…

The post शराब, राइस मिलर समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में आयकर की दाबिश, बड़ी कर चोरी का अंदेशा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में में आयकर विभाग ने दाबिश दी है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई के राइस मिलर समेत कई अन्य कारोबार से जुड़े व्यापारियों के अलग अलग ठिकानों पर आईटी की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रायपुर की अगर बात कि जाए तो शहर के रामसागरपारा, राठौर चौक, रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम, भनपुरी स्थित राइस मिल, राजीव नगर में कारोबारियों के घर और ऑफिस में इनकम टैक्स की टीमें पहुंची है।

ये भी पढ़े : सिविल लाइन थाने पहुंचे भाजपा नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे पर FIR के लिए दी शिक़ायत

साथ ही राइस मिलर कारोबारी सत्यम बालाजी के घर पर भी आईटी टीम दस्तावेज़ खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक आयकर की ये कार्यवाही न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के कई राज्यों में आज की जा रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में कर चोरी का खुलासा हो सकता है। 100 से अधिक अफसर मामले में गहन जांच कर रहे हैं।

The post शराब, राइस मिलर समेत कई कारोबारियों के ठिकानों में आयकर की दाबिश, बड़ी कर चोरी का अंदेशा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/29/income-tax-raids-at-the-premises-of-many-businessmen-including-liquor-and-rice-millers-suspicion-of-huge-tax-evasion/feed/ 0 1272
Income Tax की कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत कई ठिकानों में दबिश…फाइलें, डिजिटल डाटा जब्त… https://shaharsatta.com/2025/01/17/income-tax-raids-several-places-including-a-construction-company-complaint-of-tax-evasion/ https://shaharsatta.com/2025/01/17/income-tax-raids-several-places-including-a-construction-company-complaint-of-tax-evasion/#respond Fri, 17 Jan 2025 09:20:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1059 शहर सत्ता / रायपुर। आयकर विभाग (Income Tax) ने छतीसगढ़ के कंस्ट्रक्शन कंपनी, रेलवे कांट्रेक्टर और कई कारोबारियों के ठिकानों में दबिश दी है। इन ठिकानों पर आईटी की सर्वे…

The post Income Tax की कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत कई ठिकानों में दबिश…फाइलें, डिजिटल डाटा जब्त… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। आयकर विभाग (Income Tax) ने छतीसगढ़ के कंस्ट्रक्शन कंपनी, रेलवे कांट्रेक्टर और कई कारोबारियों के ठिकानों में दबिश दी है। इन ठिकानों पर आईटी की सर्वे के लिए पहुंची है, खबर है कि ये ससभी बड़ी मात्रा में कर चोरी कर रहे थे, जिसकी शिकायत आयकर विभाग के अफसरों को मिली थी। इन्ही शिकायतों के आधार पर आज आयकर अफसरों की टीम जाँच पड़ताल के लिए पहुंची है।

ये भी देखें : फिर “किरण” सिंह देव को कमान…निर्विरोध भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

जानकारी के मुताबिक RSA इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस में आयकर की टीम पहुंची है। वहीं उनके भाई रेलवे कांट्रेक्टर बजरंग अग्रवाल के अवंतिविहार स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी के लिए टीम पहुंची है।

यह सभी कारोबारी कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हुए हैं। कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स के ठेके लेते हैं। इनका प्राइवेट डेवलपर्स का भी काम है। आयकर विभाग (Income Tax) को इनपुट मिला है कि कारोबारी करोड़ों की टैक्स चोरी कर रहे हैं। इनके दफ्तर और घर पर अधिकारी अब दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवानों के साथ अफसरों ने छापा मारा है। आईटी अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच शुरू की और कई महत्वपूर्ण फाइलें, डिजिटल डाटा और अन्य सामान जब्त किया है। अग्रवाल बंधुओं के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें थीं। उनकी कंपनियों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स और ठेकों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी देखें : Naxal News : नक्सलियों की बटालियन से भिड़े जवान, 12 माओवादी ढ़ेर…बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

आयकर विभाग (Income Tax) की ये कार्रवाई श्री श्याम इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिकों के घर की गई है। जिस जगह अधिकारी दाखिल हुए गेट पर राधेश्याम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल और विशाल अग्रवाल ये नाम लिखे मिले हैं। दो से तीन कारों में अफसर जांच करने पहुंचे हैं। ये कार्रवाई अवंति विहार स्थित कारोबारी के घर और ऑफिस में चल रही है।

The post Income Tax की कंस्ट्रक्शन कंपनी समेत कई ठिकानों में दबिश…फाइलें, डिजिटल डाटा जब्त… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/17/income-tax-raids-several-places-including-a-construction-company-complaint-of-tax-evasion/feed/ 0 1059
Income Tax Raid : भाजपा के पूर्व विधायक के घर आयकर की दबिश, दस्तावेज़ खंगाल रहे अफ़सर https://shaharsatta.com/2025/01/05/income-tax-raid-income-tax-raid-at-former-bjp-mlas-house-officers-scrutinizing-documents/ https://shaharsatta.com/2025/01/05/income-tax-raid-income-tax-raid-at-former-bjp-mlas-house-officers-scrutinizing-documents/#respond Sun, 05 Jan 2025 08:25:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=721 शहर सत्ता / सागर। आयकर विभाग (Income Tax Raid) की टीम ने रविवार को भाजपा के एक पूर्व विधायक के ठिकानों में दबिश दी है। आयकर टीम ने सागर शहर…

The post Income Tax Raid : भाजपा के पूर्व विधायक के घर आयकर की दबिश, दस्तावेज़ खंगाल रहे अफ़सर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / सागर। आयकर विभाग (Income Tax Raid) की टीम ने रविवार को भाजपा के एक पूर्व विधायक के ठिकानों में दबिश दी है। आयकर टीम ने सागर शहर में बंडा से BJP के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के घर दबिश दी। रविवार की सुबह 10 गाड़ियों से आयकर अफसर सदर क्षेत्र में स्थित राठौर के बंगले पर पहुंचे, जहाँ टीम सर्वे की कार्रवाई कर रही है। राठौर के घर IT टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया।आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जानकारी के मुताबिक़ IT अफसर पूर्व विधायक के घर में संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

बंडा विधानसभा से 2013 में विधायक रह चुके हरवंश सिंह राठौर अभी भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। हरवंश के पिता हरनाम सिंह राठौर मध्यप्रदेश में मंत्री रह चुके हैं। आयकर टीम के घर में दबिश (Income Tax Raid) देने से हरवंश की दावेदारी पर असर डाल सकती है।

ये भी देखें : Road Accident : दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरी गाड़ी…चार की मौके पर मौत, दो लापता

आयकर सूत्रों के मुताबिक़ देश के कई राज्यों में में राठौर परिवार की अचल संपत्तियां हैं। आयकर विभाग को राठौर परिवार के बीड़ी कारोबार और घोषित संपत्तियों से जुड़े लेन-देन में अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति और नगदी का खुलासा हो सकता है।

बीड़ी कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर के ठिकानों में भी दबिश

सागर में पूर्व विधायक हरवंश राठौर के ठिकानों के आलावा परकोटा में बीड़ी व्यापारी और साहूकार राजेश केशरवानी, एलआईसी एजेंट और प्रॉपर्टी डीलर राकेश छाबड़ा के घर भी आयकर का सर्वे (Income Tax Raid) जारी। दोनों राठौर परिवार से लंबे समय से जुड़े हैं। आयकर विभाग के अफसर यहां भी जांच-पड़ताल कर रहे हैं।

The post Income Tax Raid : भाजपा के पूर्व विधायक के घर आयकर की दबिश, दस्तावेज़ खंगाल रहे अफ़सर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/05/income-tax-raid-income-tax-raid-at-former-bjp-mlas-house-officers-scrutinizing-documents/feed/ 0 721
Big Breaking Income Tax raid : RTO लिखी कार में भरा था 52 किलो सोने की बिस्किट और 10 करोड़ कैश https://shaharsatta.com/2024/12/20/big-breaking-income-tax-raid-rto-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-52-%e0%a4%95%e0%a4%bf/ https://shaharsatta.com/2024/12/20/big-breaking-income-tax-raid-rto-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-52-%e0%a4%95%e0%a4%bf/#respond Fri, 20 Dec 2024 12:10:18 +0000 https://shaharsatta.com/?p=234 जंगल में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, कार में भरा था करोड़ों का सोना और नकदी     शहर सत्ता\भोपाल| मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापामार कार्रवाई…

The post Big Breaking Income Tax raid : RTO लिखी कार में भरा था 52 किलो सोने की बिस्किट और 10 करोड़ कैश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

जंगल में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा, कार में भरा था करोड़ों का सोना और नकदी

 

 

शहर सत्ता\भोपाल| मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट कारोबारियों पर छापामार कार्रवाई की गई| इस बीच भोपाल में मेंडोरी के जंगल से आयकर विभाग की टीम ने कार से 52 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 40 करोड़ 47 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही आयकर टीम को कार से 10 करोड़ रुपए नकदी भी मिले हैं। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये सोना और कैश किसका है। इनकम टैक्स की टीम यह पता लगा रही है कि सोना और कैश का कनेक्शन बिल्डर्स और RTO के पूर्व कॉन्स्टेबल के यहां चल रही कार्रवाई से तो नहीं है। कार पर RTO लिखा है और पुलिस का लोगो लगा है। कार किसी चेतन नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है।

 

 

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सूचना मिली थी कि जंगल में एक कार में करोड़ों रूपये का कैश रखा है, जिसे कहीं ले जाया जा रहा है। इसके बाद आयकर की टीम ने गुरुवार की रात करीब दो बजे मेंडोरी पहुंची। जहाँ कार के आने के इंतजार में थी| जंगल में इनोवा कार के पास पहले से करीब 100 पुलिसकर्मी और 30 गाड़ियां थीं। संभवत: पुलिस को भी इसके बारे में सूचना मिली होगी। आयकर की टीम ने कार की सर्चिंग की तो 10 करोड़ नकदी के साथ 52 किलो का सोना भी मिला।

कार में RTO लिखा है और पुलिस का लोगो लगा

बतादें की जिस इनोवा कार में सोना और करोडो रूपये भरे थे उस गाड़ी में आरटीओ और पुलिस लिखा था| इससे अब ये कयास लगाया जा रहा है कि इस पुरे मामले में आरटीओ विभाग के अफसर भी शामिल है| अधिकारीयों की मिलीभगत से ही पैसे और सोने को पहुँचाने का काम किया जा रहा था|

 

The post Big Breaking Income Tax raid : RTO लिखी कार में भरा था 52 किलो सोने की बिस्किट और 10 करोड़ कैश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/20/big-breaking-income-tax-raid-rto-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-52-%e0%a4%95%e0%a4%bf/feed/ 0 234