Illegal Mining Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/illegal-mining/ Tue, 07 Jan 2025 13:37:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 राजधानी से सटे गाँव में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हुई कार्यवाही…मशीनें ज़ब्त https://shaharsatta.com/2025/01/07/illegal-excavation-of-sand-was-going-on-in-a-village-adjacent-to-the-capital-action-was-taken-machines-were-confiscated/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/illegal-excavation-of-sand-was-going-on-in-a-village-adjacent-to-the-capital-action-was-taken-machines-were-confiscated/#respond Tue, 07 Jan 2025 13:37:46 +0000 https://shaharsatta.com/?p=842 शहर सत्ता / रायपुर। अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई के लिए सीएम विष्णु देव साय ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी थी। जिसके बाद से ताबड़तोड़ कार्यवाही की…

The post राजधानी से सटे गाँव में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हुई कार्यवाही…मशीनें ज़ब्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। अवैध खनिज खनन पर कड़ी कार्रवाई के लिए सीएम विष्णु देव साय ने अफसरों को दो टूक हिदायत दी थी। जिसके बाद से ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। मंगलवार को रायपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में अवैध रेत उत्खनन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रेत खनन बंद पाए जाने की स्थिति किन्तु रेत खनन के लिए बनाए गए अवैध रैम्प को मशीन से नष्ट किया गया।

ये भी देखें : ज़मानत पर जेल से बाहर आए आसाराम…अनुयायियों से नहीं करेंगे मुलाक़ात

साथ ही पारागांव के निकट ही गरियाबंद जिले में वहां की संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई कर रेत का अवैध उत्खनन करते हुए 2 चैन माउंटेन मशीन को दो मशीनों को जब्त कर थाने को सुपुर्द किया है। ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए 1 रबई और एक हाईवा को जब्त किया गया है। कलेक्टर डाॅ गौरव सिंह के निर्देश में की जा रही कार्रवाई में खनिज विभाग के उप संचालक श्री के.के गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। विगत सप्ताह में 66 खनिज वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई की गई है। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई जारी है।

The post राजधानी से सटे गाँव में हो रहा था रेत का अवैध उत्खनन, हुई कार्यवाही…मशीनें ज़ब्त appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/illegal-excavation-of-sand-was-going-on-in-a-village-adjacent-to-the-capital-action-was-taken-machines-were-confiscated/feed/ 0 842