IGAMRESHMISHRA Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/igamreshmishra/ Fri, 04 Jul 2025 03:24:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट https://shaharsatta.com/2025/07/04/hackers-challenged-raipur-police-insta-id-of-raipur-police-cg-hacked-obscene-video-posted/ https://shaharsatta.com/2025/07/04/hackers-challenged-raipur-police-insta-id-of-raipur-police-cg-hacked-obscene-video-posted/#respond Fri, 04 Jul 2025 03:23:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2797 अश्लील VIDEO पोस्ट में इलॉन मस्क और लड़की की फोटो अटैच, ऑफर भी दिए शहर सत्ता/रायपुर। (Hackers challenged Raipur Police)राजधानी रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg हैक कर…

The post Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

अश्लील VIDEO पोस्ट में इलॉन मस्क और लड़की की फोटो अटैच, ऑफर भी दिए

शहर सत्ता/रायपुर। (Hackers challenged Raipur Police)राजधानी रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg हैक कर ली गई है। आमजनों को जागरूक करने बनाई गई पुलिस की इस आईडी को ही हैकरों ने अश्लील पोस्ट डालकर छत्तीसगढ़ पुलिस और क्राइम एंड सायबर यूनिट को खुली चुनौती दी है। शर्मनाक यह है कि रायपुर पुलिस की इंस्टा आईडी raipur police cg में हैकर्स ने इलॉन मस्क और किसी युवती की अश्लील VIDEO भी पोस्ट की है।

शुक्रवार शाम को हैकर ने आईडी को हैक कर लिया। फिर उसने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। रायपुर पुलिस को जैसे ही आईडी हैक होने की सूचना मिली। साइबर की टीम ने आईडी को रिकवर कर लिया। हालांकि, तब तक पोस्ट वायरल हो गई। मामले में पुलिस का कहना है कि हैकर ने किस तरह वारदात की है, इसकी जांच की जा रही है।

इंस्टा आईडी raipur police cg में 80 हजार फॉलोवर्स

रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में 80 हजार फॉलोअर्स हैं। हैकर्स के इस दुस्साहस और वायरल होने के बाद अलग-अलग तरह के कमेंट पुलिस की इंस्टा आईडी में फॉलोवर्स ने किए हैं। एक ने लिखा कि सक्सेसफुली आईडी हैक। दूसरे यूज़र ने लिखा कि साइबर क्राइम को पकड़ने में रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई। कइयों ने पुलिस आईडी इतनी आसानी से हैक होने पर तंज भरा इमोजी भी पोस्ट किया है। एक यूजर ने लिखा कि पुलिस का ही सर्वर हैक हो गया!

सीएम, वीआईपी, अफसर तक हुए हैं हैक

– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आईडी भी हो चुकी है हैक
– भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक का वॉट्सऐप हैक हुआ
– सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर का फेक वॉट्सऐप अकाउंट बना
– छत्तीसगढ़ के कुछ आईपीएस-आईएएस का फेसबुक भी हैक

छत्तीसगढ़ है हैकर्स का आसान टारगेट

प्रदेश में आईटी सेक्टर को ज्यादा मजबूत करने की दरकार है। यूजर्स भी कई गंभीर चूक कर देते हैं और वो हैकर्स के आसान टारगेट बन रहे हैं। हालांकि छत्तीसगढ़ पुलिस की इंस्टा आईडी या फिर साइट हैक होना चौंकाने वाला मामला है। पुलिस की क्राइम एंड सायबर यूनिट के अलावा सायबर सेल एक्सपर्ट किंकर्तव्यविमूढ़ हैं। गृहमंत्री विजय शर्मा समेत पुलिस के आला अफसर को चाहिए कि छत्तीसगढ़ पुलिस में अगर कोई एक्सपर्ट नहीं तो निजी तैनाती और बेहतरीन तकनीक उपलब्ध करवाए।

The post Hackers challenged Raipur Police : इंस्टा आईडी raipur police cg हैक, अश्लील VIDEO पोस्ट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/04/hackers-challenged-raipur-police-insta-id-of-raipur-police-cg-hacked-obscene-video-posted/feed/ 0 2797
Editorial by Sukant Rajput: खनिज माफियाओं का तांडव https://shaharsatta.com/2025/06/18/editorial-by-sukant-rajput-the-orgy-of-mineral-mafia/ https://shaharsatta.com/2025/06/18/editorial-by-sukant-rajput-the-orgy-of-mineral-mafia/#respond Wed, 18 Jun 2025 07:08:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2671 संपादकीय – सुकांत राजपूत छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के आतंक का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है जब भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय…

The post Editorial by Sukant Rajput: खनिज माफियाओं का तांडव appeared first on शहर सत्ता.

]]>

Sukant Rajput (Editor in Chief)

संपादकीय – सुकांत राजपूत

छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के आतंक का अंदाज़ इसी से लगाया जा सकता है जब भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में इसके लिए आवाज बुलंद की थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताते हुए बेलगाम रेत माफियाओं पर सख्ती बरतने की भी गुजारिश की थी।Editorial by Sukant Rajput विडंबना यह कि अब उनकी पार्टी सियासत में है और अब भी खनिज माफिया प्रदेश में तांडव कर रहे हैं। उनके इस जघन्य अपराध में खनिज विभाग, पुलिस विभाग और पर्यावरण तथा वन विभाग भी शामिल है। सरपंच, ग्रामीण की भूमिका भी माफियाओं को शाह देती दिखती हैं। बलरामपुर की घटना में लापरवाही बरतने पर सनावल थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। लेकिन अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा – “सिर्फ सस्पेंशन से क्या माफिया रुक जाएंगे?” राज्य सरकार को अब जवाब देना ही होगा कि आखिर किसके संरक्षण में यह खनन माफिया फल-फूल रहे हैं? बलरामपुर के बाद गरियाबंद में भी रेत माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी। इस पर हाईकोर्ट ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा ,क्या छत्तीसगढ़ में माफिया राज चल रहा है?” ऐसी घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए कठोरतम कार्रवाई जरूरी है।रेत माफियाओं के बुलंद हौसलों को लेकर हाई कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से सख्त सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने प्रदेश के मुख्य सचिव और खनिज सचिव से जवाब तलब किया है कि जब पहले ही अवैध खनन रोकने के निर्देश दिए जा चुके हैं, तो फिर यह हाल क्यों है? कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और खनिज सचिव को तलब करते हुए पूछा – “आखिर प्रदेश में रेत माफिया का आतंक कब खत्म होगा?” कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा कि इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि सरकार और पुलिस तंत्र पूरी तरह विफल है। अगर अवैध खनन नहीं रुका और ऐसी वारदातें फिर हुईं, तो सख्त न्यायिक हस्तक्षेप होगा।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम खपरिडीह में खनिज माफियाओं की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुखबिरी के संदेह में उन्होंने एक युवक को गांव के सार्वजनिक चौक में खंभे से बांधकर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे आमजन में आक्रोश है। यह घटना गिधौरी थाना क्षेत्र की है। रेत माफियाओं की दबंगई के मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि, गुंडागिरी बर्दाश्त नहीं होगी। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। माफिया को नहीं पनपने दिया जाएगा।

The post Editorial by Sukant Rajput: खनिज माफियाओं का तांडव appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/18/editorial-by-sukant-rajput-the-orgy-of-mineral-mafia/feed/ 0 2671
CRIME: जुएं की फड़ में पुलिस रेंज, रायपुर रेंज में जुएं की फड़ का बेताज बादशाह है छोटू भांडुलकर https://shaharsatta.com/2025/06/17/crime-police-range-in-gambling-den-chhotu-bhandulkar-is-the-uncrowned-king-of-gambling-den-in-raipur-range/ https://shaharsatta.com/2025/06/17/crime-police-range-in-gambling-den-chhotu-bhandulkar-is-the-uncrowned-king-of-gambling-den-in-raipur-range/#respond Tue, 17 Jun 2025 09:56:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2645 0 लोकेशन करते हैं चेंज, फिर बैठती है 2 से 8 करोड़ रूपये की फड़ शहर सत्ता/ रायपुर। राजिम और गरियाबंद में पिछले 7 साल से एक ही शातिर जुएं…

The post CRIME: जुएं की फड़ में पुलिस रेंज, रायपुर रेंज में जुएं की फड़ का बेताज बादशाह है छोटू भांडुलकर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 लोकेशन करते हैं चेंज, फिर बैठती है 2 से 8 करोड़ रूपये की फड़

शहर सत्ता/ रायपुर। राजिम और गरियाबंद में पिछले 7 साल से एक ही शातिर जुएं की फड़ (CRIME) का बेताज बादशाह बना बैठा है। आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा को मातहत अँधेरे में रखे हैं। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर, रासुका और जिलाबदर का ख़िताब हासिल छोटू भांडुलकर की फड़ अब 200 जुआरियों का आंकड़ा छूने लगी है। जुएं की फड़ का अगर रुपयों में हिसाब लगाएं तो यह रोजाना 3 से 8 करोड़ का धंधा हैं। छोटू भांडुलकर सिर्फ नाम का छोटा है सियासी रसूख बड़ी है। इसकी फड़ में हारने वालों को बाकायदा उधार देने के लिए फाइनेंसर भी उपलब्ध हैं। शहर सत्ता के क्राइम रिपोर्टर ने विशेष प्रयासों से एक स्टिंग किया। जिसमें भांडुलकर के गोरखधंधे की रियासत का सबूत बयान करती तस्वीरें और करीबियों द्वारा बताये गए राज तथा उसके लोकेशन को ट्रेस किया गया है।

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

नशे के साथ-साथ जुएँ पर भी नकेल कसने की जद्दोजहद

छगपु. लगातार नशे के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जुएँ पर भी नकेल कसने की जद्दोजहद मे लगी हुई है तो (CRIME) वही दूसरी और राजिम के नयापारा निवासी भांडुलकर बाप बेटे पर पुलिस विभाग से लेकर स्थानीय नेता भी मेहरबान है। प्रदेश के तीन जिलों में सिर्फ छोटू भांडुलकर का जुआ पिछले 7 साल से फल फूल रहा है। राजिम का रहने वाला छोटू भांडुलकर हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है । गुर्गे और बेटा दावा करते नही थकते की तीनो जिलों की पुलिस हमारे रेंज में है।

पुलिस रेंज रायपुर कार्यालय तक जाता है लाखों रूपये नजराना

जुआरियों का दावा है कि कोई भी शिकायत कर ले पुलिस हमारे अड्डे मे कभी छापा नहीं मारेगी।(CRIME) इस दावे के पीछे की वजह की बात करे तो, सूत्र बताते हैं की रेंज के आला अफसरों को भी 8 लाख रूपए बतौर नजराना जाता है। इन दावों में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। भूपेश सरकार मे राजनीति मे भी छोटू भांडुलकर की पत्नी को पार्षद बना कर अपने जुए के काले कारोबार को और बढ़ाया है जो की सत्ता परिवर्तन के बाद भी धड़ल्ले से जारी है। वहीँ छोटू भांडुलकर पर अब तक 50 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं जिसके चलते यह दो दर्जन से ज्यादा बार जेल भी जा चूका है।

छोटू भांडुलकर पार्षद पत्नी संध्या राव भांडुलकर

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

हत्या लूट डकैती समेत रासुका का अपराध

राजिम के नयापारा की पार्षद संध्या राव भांडुलकर का पति और शातिर अपराधी (CRIME) छोटू भांडुलकर के ऊपर लगभग 54 से ज्यादा गंभीर अपराध दर्ज हैं। जिसमे हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स एक्ट समेत जुआ फड़ संचालित करने के मामले में भी दर्जनों बार जेल की हवा खा चूका है। वहीँ छोटू भांडुलकर को रासुका लगा कर जिला बदर भी किया जा चूका है। इतने सारे अपराध दर्ज होने के बाद भी कांग्रेस के एक बड़े नेता के उसकी पार्षद पत्नी के करीबी होने की वजह से कांग्रेस शासनकाल से अब तक कोई भी बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।

जुआ फड़ चलाने वाला करोड़ों की संपत्ति का मालिक

जानकारी के मुताबिक रायपुर, धमतरी और गरियाबंद जिले में (CRIME) जुआ फड़ संचालित करने वाला निगरानी बदमाश छोटू भांडुलकर के पास करोड़ों की अवैध और अघोषित संपत्ति होने का भी करीबी दावा करते है। जानकारी के अनुसार इसने कुछ ही समय में अपनी पत्नी के राजनितिक रसूख और जुआ फड़ की बदौलत जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर करने तक का आरोप है। पार्षद पति छोटू भांडुलकर लक्जरी गाडी एमजी हेक्टर, थार और फार्चूनर जैसी गाड़ियां में जलवा अफरोज होता है। सूत्र बताते हैं की भांडुलकर ने जुए में हारे कुछ ग्रामीणों की जमीन जायदाद भी अपने कब्जे में रख लिया है।

CHOTU & ADITYA BHANDULKAR

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

तोमर बंधुओं जैसी बाप-बेटे की जोड़ी

सूत्र यह भी तस्दीक करते हैं की (CRIME) छोटू भांडुलकर ने अपने बेटे आदित्य राव उर्फ़ बाबू को कांग्रेस की भूपेश सरकार में नयापारा के पारागांव और पितईबंद में अवैध रेत खनन के धंदे में उतारा था। जिसमे उसके सहयोगियों ने भी छोटू के कहने पर पैसा लगाया था। जिसकी आजतक वापसी नहीं हुई है और इस धंधे में बर्बाद हुए कारोबारी आज भी अपनी डूबी रकम की वापसी के लिए भांडुलकर परिवार का चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही जिस भी व्यापारी ने इनसे अपनी रकम दमदारी से वापस मांगने की कोशिश की उनकी जेसीबी जैसी गाड़ियों को इसने पुलिस के साथ सांठ गाँठ कर थाने में जब्त करवा दिया जो की आज भी वहीँ सड़ रही हैं। वहीँ रेत खदान के धंधे में लोगों का पैसा डुबाकर आदित्य राव भांडुलकर अपने परिवार के मूल धंधे यानी जुए के कारोबार में सहयोगी बन बैठा है।

फड़ में आते हैं प्रदेश भर के जुआड़ी

प्रदेश भर के प्रोफेशनल जुआड़ी बेझिझक रात भर जुए का दांव लगाने आते हैं। जिसमे की कवर्धा, बिलासपुर, जांजगीर, भिलाई दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, महासमुंद, बागबाहरा, राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश से लगभग 200 से अधिक जुआड़ी रात भर लाखों के जुएं में शिरकत करते हैं। साथ ही प्रदेश के जुआ फड़ में फाइनेंस करने के लिए भी राज्य के माफियाओं और गुंडे बदमाशों के गुर्गे भी फड़ में मोटी रकम लेकर तैनात रहते हैं और हारे हुए खिलाड़ियों को भारी ब्याज दर में खेलने के लिए पैसा उधारी देते हैं। कई खिलाडियों को उनकी गाडी, ज्वेलरी, संपत्ति के एवज में पैसे दिया जाता है। जिसमे छोटू भांडुलकर एंड कंपनी का भी परसेंट कट तय रहता है।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ पार्षद पत्नी संध्या राव भांडुलकर

जुए के पैसों से घरवाली की राजनीति चमकाने की कोशिश

पत्नी संध्या राव भांडुलकर के पार्षद चुनाव में धन और बाहुबल लगा दिया था। पानी की तरह अपनी कमाई खर्च करने के बाद भी नगर पालिका उपाध्यहक्ष बनाने का उसका सपना अधूरा ही रह गया। जिसके चलते अब वह जुए के पैसे और कांग्रेस के बड़े नेताओं के करीबी होने का लाभ उठाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मैदान में अपनी पत्नी को मैदान में उतारने की तैयारी में है ताकि उसका राशूक़ बढ़ सके और उसका जुए का कारोबार और भी ज्यादा बेहतर तरीके से फल फूल सके।

शहर सत्ता ने की पड़ताल और बनाया वीडियो

छोटू भांडुलकर पुलिस, नेता और परिवार की शह पर संचालित इस अवैध कारोबार की जानकारी मिलते ही शहर सत्ता की टीम ने इसकी पड़ताल शुरू की और राजिम की महानदी रिवर शमशान घाट के करीब खुले मैदान में लोकेशन थी। जिसके प्रमाण स्वरुप हमारे पास इस खबर से जुड़े वीडियो और जुआ खिलाने वाली जगहों की लोकेशन भी मौजूद है। और खिलाडी भी बड़ी संख्या में बैठे दिख रहे हैं। वीडियो स्टिंग के दौरान बीच मैदान में सोलर बैटरी लाइट की रौशनी में दांव लग रहा था।

भांडुलकर का धंधा एक नजर

0 एंट्री फ़ीस प्रति व्यक्ति प्रति घंटा 500 रूपये है
0 खिलाडियों से चकरी का 8% वसूलते हैं नाल
0 उधारी देने वाले फाइनेंसरों से लेते हैं रोजाना 5% ब्याज
0 माफिया और गुंडे बदमाशों का पैसा खपाते हैं फाइनेंसर

सुरक्षा ऐसी धंधे का वक्त ये

0 रात 8 बजे से देर रात 3 बजे तक चलती फड़
0 25 हथियारबंध लड़कों की गैंग करती है निगरानी
0 भांडुलकर बाप-बेटों की सुरक्षा में बाउंसर तैनात
0 रायपुर, धमतरी, गरियाबंद के आउटर में लोकेशन

बड़ी गाड़ियों में खेलने आने वालों को शूटर ले जाते हैं

भांडुलकर की फड़ व्यवस्था में सुरक्षा, खाने-पीने और गुटखा-सिगरेट से लेकर बाइकर्स तक रहता है। बाहर से आने वाले आदतन और बड़े जुआरियों की बड़ी गाड़ियों को महफूज ठिकाने में पार्क करने के बाद छोटू के शूटर्स जो बाइकर्स हैं वो फड़ की लोकेशन तक लाने-ले-जाने का काम करते हैं। लड़कों की गैंग थ्री लेयर में अनचाहे लोगों की आमदरफ्त पर पैनी नजर रखती है। बड़े खिलाडियों की मनचाही चीजों शराब, नॉनवेज, सिगरेट से लेकर गुटखा तक की फरमाइश शूटर्स(बाइकर्स)के जिम्मे है।

 

 

 

The post CRIME: जुएं की फड़ में पुलिस रेंज, रायपुर रेंज में जुएं की फड़ का बेताज बादशाह है छोटू भांडुलकर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/17/crime-police-range-in-gambling-den-chhotu-bhandulkar-is-the-uncrowned-king-of-gambling-den-in-raipur-range/feed/ 0 2645
Chhattisgarh Police SIB : एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा, शिकायतों के बाद भी अफसर बेफिक्र https://shaharsatta.com/2025/06/02/chhattisgarh-police-sib-there-are-many-irregularities-in-sb-mt-bridge-officers-are-careless-even-after-complaints/ https://shaharsatta.com/2025/06/02/chhattisgarh-police-sib-there-are-many-irregularities-in-sb-mt-bridge-officers-are-careless-even-after-complaints/#respond Mon, 02 Jun 2025 17:54:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2564 0 एडीजी गुप्तवार्ता अमित कुमार तक पहुंची शिकायत, आरक्षक-चालकों ने आरआई चंद्राकर पर लगाए गंभीर आरोप, रोजाना 2000 लीटर पेट्रोल-डीजल पर्ची में गड़बड़ी की खबर शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police SIB)…

The post Chhattisgarh Police SIB : एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा, शिकायतों के बाद भी अफसर बेफिक्र appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 एडीजी गुप्तवार्ता अमित कुमार तक पहुंची शिकायत, आरक्षक-चालकों ने आरआई चंद्राकर पर लगाए गंभीर आरोप, रोजाना 2000 लीटर पेट्रोल-डीजल पर्ची में गड़बड़ी की खबर

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police SIB) छत्तीसगढ़ पुलिस की गुप्तवार्ता के अंतर्गत एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा हो गई है। वीआईपी और गोपनीय कार्यों के लिए यहीं से वाहन और पुलिस गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल भी उपलब्ध करवाया जाता है। एसबी-एमटी पुल के प्रभारी आरआई सौरभ चंद्राकर पर मातहतों ने ही पेट्रोल-डीजल चोरी से लेकर शासकीय वाहनों के दुरूपयोग और दुर्व्यवहार की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है। लेकिन शिकायतों के बाद भी गुप्तवार्ता और एसबीएमटी पुल के जिम्मेदार अफसर बेफिक्र हैं। मामले की जानकारी ADG INT. अमित कुमार तक पहुंचने के बाद इस मामले की पूरी जांच और दोषी पाए जाने पर आरआई सौरभ चंद्राकर पर विभागीय कार्रवाई के लिए कहा है।

रायपुर के एसबी-एमटी पुल में सरकारी पैसों की बंदरबांट का बेहतर जरिया अब पेट्रोल-डीजल बन गया है। एसबी-एमटी पुल प्रभारी आरआई सौरभ चंद्राकर और बटालियन से लेकर बिठाये गए पीएसओ रावत की कार्यशैली की खासी चर्चा है। रोजाना तकरीबन 2000 लीटर की डीजल-पेट्रोल की पर्ची में गाड़ियों के एवरेज के नाम से चोरी, पर्ची जारी करने के बाद चालकों से कमीशन और फिर पेट्रोल पंप से प्रति लीटर 5 रूपये कमीशन का खेल चल रहा है।

ऐसा नहीं है कि एसबी-एमटी पुल में चल रहे इस खेल की भनक आला से मझोले अफसरों तक को है। हाल ही में एडीजी इंट अमित कुमार से लेकर डीआईजी एमएल कोटवानी को भी है। लेकिन जिस तरह गुप्तवार्ता का मुखबिर तंत्र की राशि का अता पता करना मुश्किल है ठीक उसी तरह पुलिस विभाग के पेट्रोल-डीजल से करोड़पति होते अफसरों पर कार्रवाई क्या होगी यह पूछना भी नामुमकिन है। एसबी-एमटी पुल रायपुर के आरक्षक-चालक अब अवसाद और तनाव में हैं। क्योंकि उन्हें शिकायत करने की सजा रविवार को भी फटिक ड्यूटी के तौर पर मिल रही है। नाराज लेकिन इमानदार आरक्षक चालकों में महकमे के अफसरों के प्रति रोष बढ़ने लगा है।

सरकारी पेट्रोल से आरआई की चल रही गाड़ी

एसबी-एमटी पुल में डंप टाटा मांजा मॉडल की पेट्रोल गाड़ी खड़ी है। खड़ी गाड़ी में सरकारी पर्ची से अपनी निजी आई-20 वाहन में ज्ञात तौर पर दो बार 70 लीटर पेट्रोल आरआई सौरभ चंद्राकर डलवा चुके हैं। सूत्रों की मानें तो यह सिलसिला आरआई अपनी पोस्टिंग के बाद से करीब 2 साल से कर रहे हैं। इतना ही नहीं पत्नी को दफ्तर छोड़ने के लिए, बच्चों को बैडमिंटन कोर्ट छोड़ने और शासकीय वाहन सप्ताह में 4 से 5 दिन माना में क्रिकेट खेलने में दुरूपयोग होता है। घरेलु कार्यों में सरकारी वाहन, सरकारी पैसों से भरवाए गए पेट्रोल-डीजल की फिजूलखर्ची समेत ड्यूटी में तैनात वीआईपी वहान आरक्षक-चालकों को मजबूर करने की शिकायत सामने आ रही है।

कंप्लेंट करने की मिली सजा, कर रहे फटिक

कार्रवाई नहीं होने और आरआई द्वारा की जा रही मनमर्जी की शिकायत की मुखबिरी होने के बाद गलतियां सुधारने के बदले रविवार अवकाश के दिन में भी आरक्षक-चालकों को फटिक ड्यूटी में उपस्थित होने का मौखिक आदेश जारी किया गया है। शिकायतकर्ता स्टाफ को छुट्टी के दिन भी श्रमदान का तुगलकी फरमान देकर आरआई सौरभ चंद्राकर ने जता दिया है कि उन्हें अफसरों का वरदहस्त प्राप्त है।

रोजाना 200 लीटर फ्यूल की अफरा-तफरी

पुलिस विभाग में एसबी-एमटी पुल में गोपनीय कार्य के नाम पर, नवा रायपुर पीएचक्यू आने-जाने और एसबी-एसआईबी, सीएम हॉउस के अलावा वीआईपी ड्यूटी के नाम पर धड़ल्ले से चल रहा पेट्रोल-डीजल घोटाले का यह खेल रोजाना 50 गाड़ियों में तकरीबन 2000 लीटर डीजल-पेट्रोल का 1 लाख 90 हजार रूपये होता है। ऐसे में प्रति गाड़ी वाहन चालक को 40 या उससे अधिक फ्यूल पर्ची जारी करने के 200 रूपये कमीशन वसूली के अलावा पंप से प्रति लीटर 5 रूपये बतौर कमीशन लिए जाने की खबर है।

चोरी, कमीशन और बदजुबानी से त्रस्त स्टाफ

एसबी-एमटी पुल में तैनात शासकीय वाहन चालकों में गुस्सा भर गया है। आरआई सौरभ चंद्राकर की गालियों से कोई त्रस्त है तो किसी को शासकीय कार्यालयीन अवधी में उनके घरेलु कार्य करने के लिए बाध्य होना पड़ता है। बिना पात्रता के एसबी पल के रिजर्व कोटे की गाड़ियों में पत्नी दफ्तर आती जाती हैं। बच्चे बैडमिंटन कोर्ट भी पुल की गाड़ी से जाते हैं। आरआई बोलेरो अपने घर पर रखते हैं। और खुद की निजी वाहन कार आई-20 में पेट्रोल एसबी-एमटी पुल के सरकारी वाहन के खाते का भरवाते हैं। मातहत आरक्षक-चालकों से गालियां देकर बात करना आम है। नतीजतन नाराज स्टाफ अब बगावत के मूड में है।

जांच कार्रवाई होगी – ADG अमित

ADG गुप्तवार्ता अमित कुमार ने कहा है कि तत्संबंध में अगर शिकायत मिलती है तो जांच भी होगी और कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों के इस मामले में आपको सम्बंधित अधिकारी से भी बात करनी चाहिए। अगर ऐसी कोई शिकायत मुझ तक आती है तो जरूर कार्रवाई होगी।

The post Chhattisgarh Police SIB : एसबी-एमटी पुल में गड़बड़ियों की इंतेहा, शिकायतों के बाद भी अफसर बेफिक्र appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/02/chhattisgarh-police-sib-there-are-many-irregularities-in-sb-mt-bridge-officers-are-careless-even-after-complaints/feed/ 0 2564
Police & Prosecution Officer Chhattisgarh : IG रायपुर रेंज रायपुर ने ली पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों की अहम बैठक https://shaharsatta.com/2025/04/17/police-prosecution-officer-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/04/17/police-prosecution-officer-chhattisgarh/#respond Thu, 17 Apr 2025 18:32:49 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1875 शहर सत्ता/रायपुर। Police & Prosecution Officer Chhattisgarh : IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई के बाद भी कोर्ट से बड़े ही आराम से छूट जा रहे अपराधियों के…

The post Police & Prosecution Officer Chhattisgarh : IG रायपुर रेंज रायपुर ने ली पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों की अहम बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। Police & Prosecution Officer Chhattisgarh : IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई के बाद भी कोर्ट से बड़े ही आराम से छूट जा रहे अपराधियों के खिलाफ पुख्ता कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारीयों और अभियोजन अधिकारीयों से रूबरू हुए। उन्होंने पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधियों पर दोषसिद्धी का प्रतिशत बढ़ाये जाने के लिए निर्देशित किया।

अभियोजन अधिकारियों को न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत करने के पूर्व प्रकरणों की नवीन अपराधिक कानूनों के तहत समीक्षा की जाकर कमियों को दूर करते हुये न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही न्यायालय द्वारा दोष मुक्त किये गये प्रकरणों की समीक्षा की जाकर गुण दोषों के आधार पर सक्षम न्यायालय के समक्ष निश्चित समयावधि के भीतर अपील प्रस्तुत किये जाने हेतु ताकीद की।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में दो पालियों में बैठक आयोजित की गई। प्रथम पाली में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिले के राजपत्रित अधिकारी, उप संचालक अभियोजन, शासकीय अभिभाषक, सहायक लोक अभियोजन अधिकारी एवं सहायक शासकीय अभिभाषक की बैठक ली गई।

दूसरी पाली में पुलिस कार्रवाई को पिख्टा करने के निर्देश

दूसरी पाली की बैठक में रायपुर जिले के उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में नवीन अपराधिक कानून के तहत विवेचना कर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध, गुम नाबालिक बालक/बालिका से संबंधित प्रकरण, अनियमित वित्तीय कंपनियों के लंबित प्रकरणों, गिरफ्तारी/स्थायी वारंट तामिली, लंबित शिकायत तथा सीसीटीएनएस, सायबर क्राईम, विभिन्न पोर्टल में एंट्री के साथ ही एनडीपीएस, पशु तस्करी एवं आबकारी एक्ट के प्रकरणों में फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन कर अपराध से अर्जित संपत्ति का अटैचमेंट एवं जप्त वाहन के राजसात एवं नीलामी की कार्यवाही तथा आदतन अपराधियों के विरुद्ध पिट एनडीपीएस की कार्यवाही, बेल जंप प्रकरणों की मॉनिटरिंग एवं शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले, तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट एवं अवैध पार्किंग के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

The post Police & Prosecution Officer Chhattisgarh : IG रायपुर रेंज रायपुर ने ली पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों की अहम बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/17/police-prosecution-officer-chhattisgarh/feed/ 0 1875