IG Raipur Range Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/ig-raipur-range/ Sun, 07 Dec 2025 04:32:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Police Action Against The CG Kranti Sena : बघेल के बाद अब पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज https://shaharsatta.com/2025/12/07/police-action-against-the-cg-kranti-sena-after-baghel-now-cases-have-been-registered-against-office-bearers-and-workers/ https://shaharsatta.com/2025/12/07/police-action-against-the-cg-kranti-sena-after-baghel-now-cases-have-been-registered-against-office-bearers-and-workers/#respond Sun, 07 Dec 2025 04:29:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3830 ललित बघेल, अनिल दुबे और अन्य लोगों ने 5 दिसंबर को रायपुर में निकली छत्तीसगढ़ अस्मिता बचाव रैली की अनुमति नहीं ली  शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action Against The CG Kranti…

The post Police Action Against The CG Kranti Sena : बघेल के बाद अब पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ललित बघेल, अनिल दुबे और अन्य लोगों ने 5 दिसंबर को रायपुर में निकली छत्तीसगढ़ अस्मिता बचाव रैली की अनुमति नहीं ली 

शहर सत्ता/रायपुर। (Police Action Against The CG Kranti Sena)छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेशाध्यक्ष अमित बघेल के बाद अब पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ रायपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अमित बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में क्रांति सेना के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। इस मामले की जांच पुलिस करेगी। 5 दिसंबर को रायपुर में निकली छत्तीसगढ़ अस्मिता बचाव रैली की अनुमति नहीं ली गई थी।

शिकायत के बाद जोहार पार्टी के संचालक समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला आजाद थाना क्षेत्र का है। दरअसल रैली के दौरान पार्टी ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति बनी थी और राहगीरों को परेशानी हुई थी। प्राइवेट कर्मी गणेश जायसवाल की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

अमित बघेल की गिरफ्तार के बाद जय जोहार छत्तीसगढ पार्टी (छत्तीसगढिया सर्व समाज संगठन) के संचालक ललित बघेल, अनिल दुबे और अन्य लोगों ने छत्तीसगढ़ अस्मिता बचाव रैली का आयोजन किया। इस आयोजन में छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता आजाद चौक स्थित गुरुघासीदास काम्पलेक्स आमापारा रायपुर मे इकट्ठा होकर राजभवन पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जाना निर्धारित किया था। लेकिन उक्त आयोजन की शासन प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई। प्रदर्शन के कारण दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आजाद चौक से लेकर आमापारा तक पूरी तरह से जाम रहा और इस वजह राहगीरों को परेशानी का सामना उठाना पडा।

The post Police Action Against The CG Kranti Sena : बघेल के बाद अब पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/12/07/police-action-against-the-cg-kranti-sena-after-baghel-now-cases-have-been-registered-against-office-bearers-and-workers/feed/ 0 3830
ISIS Dgital Module In Chhattisgarh : ISIS के हौलनाक मासूम…अब कर रहे डांस और योगा ! https://shaharsatta.com/2025/12/06/isis-digital-module-in-chhattisgarh-isiss-horrific-indoctrination-now-they-are-doing-dance-and-yoga/ https://shaharsatta.com/2025/12/06/isis-digital-module-in-chhattisgarh-isiss-horrific-indoctrination-now-they-are-doing-dance-and-yoga/#respond Sat, 06 Dec 2025 06:20:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3813 माना बाल सम्प्रेक्षण गृह में डांस, योगा, सब्ज़ी की क्यारी में बीता रहे एक आम बच्चों सा वक्त शहर सत्ता/रायपुर। (ISIS Dgital Module In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के 2 नाबालिगों ने ‘ऑपरेशन…

The post ISIS Dgital Module In Chhattisgarh : ISIS के हौलनाक मासूम…अब कर रहे डांस और योगा ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

माना बाल सम्प्रेक्षण गृह में डांस, योगा, सब्ज़ी की क्यारी में बीता रहे एक आम बच्चों सा वक्त

शहर सत्ता/रायपुर। (ISIS Dgital Module In Chhattisgarh)छत्तीसगढ़ के 2 नाबालिगों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का मैप ISIS को भेजा था। माना बाल सम्प्रेक्षण गृह में डांस, योगा, सब्जी की क्यारी करने और सब्जी की क्यारी लगाने में मशगूल हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ने पाकिस्तानी हैंडलर्स से डार्क-वेब की ट्रेनिंग ली, ग्रुप बनाया और बताते हैं कि एक इशारे पर दोनों नाबालिग हथियार उठाने को भी तैयार थे। सूत्रों के मुताबिक एक का पिता CRPF में तो दूसरे का ऑटो रिक्शा चलाता है।

ATS ने रायपुर और भिलाई से 2 नाबालिगों को पकड़ा है, जो ISIS हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। दोनों ही 10वीं-12वीं क्लास के स्टूडेंट हैं। ATS ने रायपुर और भिलाई से पकड़े गए 2 नाबालिगों को लगभग डेढ़ साल तक ह्यूमन सर्विलांस और साइबर ट्रैकिंग के जरिए चुपचाप मॉनिटर किया। साइबर टीम ने जब चैट, ग्रुप लिंक और कंटेंट को खंगाला, तब पता चला कि 2 भारतीय नाबालिग लगातार उसी प्रतिबंधित ग्रुप में एक्टिव हैं, जहां पाकिस्तानी हैंडलर्स कट्टरपंथी कंटेंट डाल रहे थे। इन दोनों ISIS के हौलनाक मासूमों के संपर्क में 4 अन्य नाबालिग भी आ गए थे। फ़िलहाल पूछताछ के बाद दोनों नाबालिग रायपुर के माना स्थित बाल सम्प्रेक्षण गृह में देखरेख में हैं।

एक नजर

0 ATS ने जब दोनों बच्चों की चैट, ग्रुप स्क्रीनशॉट, फर्जी आईडी, हिंसक कंटेंट और हैंडलर्स के साथ हुई बातचीत के सबूत परिवारों को दिखाए। परिजन ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अंदाजा तक नहीं था कि उनके बच्चे फोन में किस तरह की दुनिया में फंस चुके हैं।

0 ATS के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए पूरी जांच जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के नियमों के मुताबिक चल रही है। पूछताछ भी परिवार की मौजूदगी में ही की जा रही है, ताकि किसी तरह का मानसिक दबाव न बने।

0 इसके साथ ही दोनों को साइकोलॉजिकल काउंसलिंग भी दी जा रही है, ताकि वे इस पूरी प्रक्रिया के दौरान सही स्थिति में रहें। परिजन ने जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है। हर स्टेप पर मौजूद रहकर ATS की प्रक्रिया में साथ दे रहे हैं।

 

The post ISIS Dgital Module In Chhattisgarh : ISIS के हौलनाक मासूम…अब कर रहे डांस और योगा ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/12/06/isis-digital-module-in-chhattisgarh-isiss-horrific-indoctrination-now-they-are-doing-dance-and-yoga/feed/ 0 3813
ACB-EOW Raids 19 Locations : छत्तीसगढ़ के 19 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड https://shaharsatta.com/2025/11/23/acb-eow-raids-19-locations-acb-eow-raids-19-locations-in-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/11/23/acb-eow-raids-19-locations-acb-eow-raids-19-locations-in-chhattisgarh/#respond Sun, 23 Nov 2025 16:47:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3787 पूर्व-MLA के पोते के घर दबिश, पूर्व आबकारी-आयुक्त के घर छापा, रायपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, धमतरी सहित 20 ठिकानों पर जांच शहर सत्ता/रायपुर। (ACB-EOW Raids 19 Locations)शराब घोटाले और DMF से…

The post ACB-EOW Raids 19 Locations : छत्तीसगढ़ के 19 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्व-MLA के पोते के घर दबिश, पूर्व आबकारी-आयुक्त के घर छापा, रायपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, धमतरी सहित 20 ठिकानों पर जांच

शहर सत्ता/रायपुर। (ACB-EOW Raids 19 Locations)शराब घोटाले और DMF से जुड़े मामलों की जांच आगे बढ़ाते हुए टीमों ने रविवार तड़के करीब 19 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोंडागांव और अंबिकापुर में ACB-EOW की टीमों ने छापेमारी की है। इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा ACB-EOW डराने-धमकाने और पैसा वसूलने का काम कर रही है। लोगों को फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। यह कार्रवाई भाजपा नेताओं के यहां नहीं होती, न ही उनके व्यापारियों के घर एक्शन होता है। जिनसे वसूली हो सकती है, सिर्फ उन्हीं के यहां टीम पहुंचती है।

DMF घोटाले में हरपाल सिंह अरोड़ा और उनसे जुड़े व्यक्तियों और ठेकेदारों के यहां रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोंडागांव, धमतरी और बलरामपुर मिलाकर 11 स्थानों पर सर्च की गई। वहीं शराब घोटाला प्रकरण में जेल में बंद अनिल टुटेजा और निरंजन दास के परिजनों से जुड़े बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और बस्तर के 8 ठिकानों पर छापे मारे गए।

अंबिकापुर में सप्लायर अमित अग्रवाल के घर भी दबिश दी गई।

जांच टीम ने जुटाए ये साक्ष्य

कार्रवाई के दौरान टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं। एजेंसी ने बताया कि सभी जब्त सामग्री को जांच में शामिल किया जा रहा है और दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है।

इनके घर दबिश, ये मिला

0 रायपुर में लॉ-विस्टा कॉलोनी में कारोबारी और सप्लायर हरपाल अरोरा के निवास पर भी कार्रवाई हुई। दुर्ग जिले के भिलाई में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। वहीं धमतरी की पूर्व विधायक जया बेन दोषी के पोते केतन दोषी के महालक्ष्मी ग्रीस स्थित घर में भी दबिश दी। केतन रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हैं। यहां करीब 4 घंटे तक जांच के बाद टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई।

रायपुर में हरपाल अरोरा हाउस में कार्रवाई की गई।

0 इसके अलावा सरगुजा में EOW-ACB की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ. तनवीर अहमद और अंबिकापुर के सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल के ठिकानों पर रेड की। छापेमारी में डॉ. अहमद के घर से 17 लाख कैश और करोड़ों की कीमत के जमीन के दस्तावेज मिले हैं।

0 कोंडागांव में कारोबारी कोणार्क जैन के घर और अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की गई। कोणार्क जैन वर्ष 2019-20 में DMF सप्लाई कार्यों से जुड़े रहे थे। टीम ने यहां दस्तावेजों और लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की है।

The post ACB-EOW Raids 19 Locations : छत्तीसगढ़ के 19 ठिकानों पर ACB-EOW की रेड appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/11/23/acb-eow-raids-19-locations-acb-eow-raids-19-locations-in-chhattisgarh/feed/ 0 3787
ART OF EATING RIGHT : रायपुर पुलिस ने सीखा कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं https://shaharsatta.com/2025/10/13/art-of-eating-right-raipur-police-learnt-how-much-to-eat-how-to-eat-and-when-to-eat/ https://shaharsatta.com/2025/10/13/art-of-eating-right-raipur-police-learnt-how-much-to-eat-how-to-eat-and-when-to-eat/#respond Mon, 13 Oct 2025 17:43:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3710 कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का संतुलन समझाया शहर सत्ता/रायपुर। (ART OF EATING RIGHT)पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

The post ART OF EATING RIGHT : रायपुर पुलिस ने सीखा कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का संतुलन समझाया

शहर सत्ता/रायपुर। (ART OF EATING RIGHT)पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपूर डॉ लाल उमेद सिंह समेत जिला पुलिस बल के आला, मझोले और मातहत पुलिस वालों को ART OF EATING RIGHT विषय पर आयोजित सेमिनार में डॉ. श्वेता छाबरा ने रायपुर पुलिस को बताया कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं। पुलिस बल के दैनिक दिनचर्या एवं खान-पान को संतुलित कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के उद्देश्य से यह कार्यशाला करवाई गई थी।

इस कार्यक्रम की गेस्ट डॉ. श्वेता छाबरा, Nutritionist, Author, PHD Food & Nutrition Diabetes Educator ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने खान-पान में शामिल किये जाने वाले खाद्य पदार्थों को शरीर की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुये क्या-क्या शामिल किया जाना है विस्तार में बताया। उन्होने बताया कि हम अपने खान-पान एवं दैनिक दिनचर्या में परिवर्तन कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते है।

पुलिस कर्मियों ने सवाल पूछकर शांत की जिज्ञासा

कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, बसा, पोटेशियम, मैग्नेशियम, विटामिन-डी, बी-12 तथा अन्य आवश्यक तत्वों का शरीर में किस प्रकार से संतुलन बना रहे, इस संबंध में पावर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी पुलिस कर्मियों को अवगत कराया गया। सेशन में सभी पुलिस कर्मी ने अपनी जीवन शैली तथा समस्या एवं उसके अनुरूप खान-पान के संबंध में प्रश्न पूछकर जिज्ञासाओं को दूर किया।

The post ART OF EATING RIGHT : रायपुर पुलिस ने सीखा कितना खाएं, कैसे खाएं और कब खाएं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/13/art-of-eating-right-raipur-police-learnt-how-much-to-eat-how-to-eat-and-when-to-eat/feed/ 0 3710
CBI Exposes CGPSC Scam : ऐसे खा गए PSC के काबिल अभ्यर्थियों का रसूखदारों के बच्चों ने हक https://shaharsatta.com/2025/10/03/cbi-exposes-cgpsc-scam-this-is-how-influential-children-usurped-the-rights-of-deserving-psc-candidates/ https://shaharsatta.com/2025/10/03/cbi-exposes-cgpsc-scam-this-is-how-influential-children-usurped-the-rights-of-deserving-psc-candidates/#respond Fri, 03 Oct 2025 02:45:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3603 CGPSC 2020 में ही हो गया था 2021 का पर्चा लीक, जिन्होंने इंटरव्यू नहीं दिया उनका भी हुआ चयन शहर सत्ता/रायपुर। (CBI Exposes CGPSC Scam)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग में…

The post CBI Exposes CGPSC Scam : ऐसे खा गए PSC के काबिल अभ्यर्थियों का रसूखदारों के बच्चों ने हक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CGPSC 2020 में ही हो गया था 2021 का पर्चा लीक, जिन्होंने इंटरव्यू नहीं दिया उनका भी हुआ चयन

शहर सत्ता/रायपुर। (CBI Exposes CGPSC Scam)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग में कैसे काबिल अभ्यर्थियों की जगह राजनेताओं और प्रशासनिक रसूखदारों के बच्चों को सेलेक्ट किया इसकी परतें अब खुलने लगी है। CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की जांच और कोर्ट में पेश किये गया दस्तावेज से कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 17 जुलाई 2024 को CBI ने PSC सचिव जेके ध्रुव के घर में छापा मारा था। जेके ध्रुव के घर से पेपर और प्रैक्टिस आंसर सीट मिली थी। CBI ने अपनी जांच में लिखा है कि परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने पीएससी सचिव जेके ध्रुव को 2021 की परीक्षा का पेपर 2020 में ही दे दिया।

टामन सिंह और आरती वासनिक ने PSC मुख्य परीक्षा 2021 का पेपर एक साल पहले यानी 2020 में ही PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव को दे दिया था। इस पेपर से उनका बेटा सुमित ध्रुव लगातार अभ्यास करता रहा। CBI ने जीवन ध्रुव के घर से प्रश्नपत्र और उत्तर की कॉपी बरामद की। पेपर-2 और पेपर-7 पहले से सुमित के पास थे। इनमें 47 में से 42 प्रश्न उसे उपलब्ध कराए गए थे। पेपर-2 में क्रिप्टो करेंसी, टोनही प्रथा और दंतेवाड़ा पर निबंध लिखना था, जिसका सुमित एक साल से अभ्यास कर रहा था। उसके घर से अन्य सबूत भी मिले हैं।

टामन के भाई की बहू दीपा आदिल का चयन आबकारी अधिकारी के तौर पर हुआ। उनके दस्तावेज में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उन्होंने PSC के फॉर्म में पति का नाम नहीं लिखा। कॉलम खाली छोड़ दिया। जबकि शादी हुई है या नहीं वाले कॉलम में हां लिखा। शादी की तारीख 7 मई 2008 दर्ज की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक ननकी राम कंवर ने रसूखदारों के जिन लोगों का चयन हुआ उसके खिलाफ याचिका लगाए हैं। याचिका में नेताओं के करीबी और आला प्रशासनिक अफसरों के परिवार वालों के नाम हैं।

जिन लोगों ने पेपर सैट नहीं किया उनके नाम दर्ज

CBI ने आरती वासनिक के पास से एक रजिस्टर जब्त किया, जिसमें पेपर तैयार करने वाले मॉडरेटरों के नाम दर्ज थे। प्रो. भारद्वाज, डॉ. खान और डॉ. दवे ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई याद नहीं है। वहीं, प्रो. नागरत्ना गणवीर और आरके पुरोहित ने भी मॉडरेशन किया था, लेकिन उनका नाम रजिस्टर में नहीं था। इसमें प्रो.डॉ. बीपी यादव, प्रो.जेएल भारद्वाज, ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. सीमा खान, डॉ. नीरज झा और डॉ. आरएल दवे शामिल थे। ये सभी PSC के पेपर बनाने में संलग्न थे। CBI ने इन सभी से बयान भी दर्ज किए। डॉ. नीरज झा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पेपर-7 तैयार नहीं किया था।

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी।

The post CBI Exposes CGPSC Scam : ऐसे खा गए PSC के काबिल अभ्यर्थियों का रसूखदारों के बच्चों ने हक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/03/cbi-exposes-cgpsc-scam-this-is-how-influential-children-usurped-the-rights-of-deserving-psc-candidates/feed/ 0 3603
Accident In Steel Factory : स्टील फैक्ट्री में 6 कर्मचारियों की मौत, 6 झुलसे, 2 गंभीर https://shaharsatta.com/2025/09/27/accident-in-steel-factory-6-workers-died-in-steel-factory-6-suffered-burns-2-seriously-injured/ https://shaharsatta.com/2025/09/27/accident-in-steel-factory-6-workers-died-in-steel-factory-6-suffered-burns-2-seriously-injured/#respond Sat, 27 Sep 2025 03:27:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3507 0 घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर, मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरा शहर सत्ता/रायपुर। (Accident In Steel Factory)राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित निजी फैक्ट्री में गंभीर हादसे में दर्जनभर स्टाफ…

The post Accident In Steel Factory : स्टील फैक्ट्री में 6 कर्मचारियों की मौत, 6 झुलसे, 2 गंभीर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 घायलों में UP-बिहार-बंगाल के मजदूर, मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरा

शहर सत्ता/रायपुर। (Accident In Steel Factory)राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित निजी फैक्ट्री में गंभीर हादसे में दर्जनभर स्टाफ झुलस गए। शुक्रवार को लोहे की गर्म चीज गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल के मजदूर हैं। बताते हैं हादसा मेंटेनेंस के दौरान गर्म लोहा गिरने से हुआ।

देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान हादसा हुआ। छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और आंध्र प्रदेश समेत अलग-अलग राज्य के कर्मचारी काम कर रहे थे। 5 घायलों से वे मिले, वे अब ठीक हैं। कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं।

CM ने जताया शोक, प्रशासन मुस्तैद

पुलिस के आलाधिकारी समेत SDM, TI मौजूद रहे। वहीं बड़ी तादाद में स्थानीय और मृतकों के परिजन ने प्लांट को घेरे रखा था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री निर्माणाधीन है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया है। प्रशासन को घायलों के इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

The post Accident In Steel Factory : स्टील फैक्ट्री में 6 कर्मचारियों की मौत, 6 झुलसे, 2 गंभीर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/27/accident-in-steel-factory-6-workers-died-in-steel-factory-6-suffered-burns-2-seriously-injured/feed/ 0 3507
Raipur Crime News : कोचिंग संस्थान की आड़ में शिक्षक की गुंडागर्दी उजागर https://shaharsatta.com/2025/09/25/raipur-crime-news-teachers-hooliganism-exposed-under-the-guise-of-coaching-institute/ https://shaharsatta.com/2025/09/25/raipur-crime-news-teachers-hooliganism-exposed-under-the-guise-of-coaching-institute/#respond Thu, 25 Sep 2025 05:48:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3497 0 छात्रों से आपत्तिजनक हरकत और मारपीट का आरोप, धमकी देने वाले टीचर पर पुलिस मेहरबान शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)पॉश कॉलोनी टैगोर नगर क्षेत्र में स्थित आर.एम.पी./आर.सी.सी. जैसी कोचिंग…

The post Raipur Crime News : कोचिंग संस्थान की आड़ में शिक्षक की गुंडागर्दी उजागर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 छात्रों से आपत्तिजनक हरकत और मारपीट का आरोप, धमकी देने वाले टीचर पर पुलिस मेहरबान

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Crime News)पॉश कॉलोनी टैगोर नगर क्षेत्र में स्थित आर.एम.पी./आर.सी.सी. जैसी कोचिंग संस्थानों तथा वहाँ चल रही अनुचित गतिविधियों की पुख्ता शिकायतों के बाद भी कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ सिर्फ शांति भंग की धारा लगाकर मामले का पटाक्षेप कर दिया है। जबकि देर रात तक कोचिंग सेंटर खोलने, एक छात्रा से सरेराह मारपीट करने और शिकायत करने के चलते करियर के साथ चेहरा बिगाड़ देने की धमकी वाला एक कथित ऑडियो भी चर्चा में हैं। शिकायत के बाद स्थानीय पार्षद और रहवासियों ने उक्त कोचिंग संस्थान तथा उसके दो शिक्षकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक (Raipur Crime News)22 सितम्बर 2025 की रात को एक छात्रा के साथ टीचर द्वारा मारपीट, गुंडागर्दी की गंभीर घटना घटित हुई। उक्त घटना में कोचिंग संस्थान के एक शिक्षक द्वारा सड़क पर ही एक छात्रा के साथ मारपीट की गई। तत्संबंध में स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि कोचिंग की एक छात्रा ने आपत्तिजनक हरकत करने की शिकायत संस्थान के एक शिक्षक की पत्नी से किया था। इस बात को लेकर ही देर रात तक संचालित होने वाली कोचिंग और इसके टीचर की हरकतें स्थानीय रहवासियों की जानकारी में आई।

पुरे मामले को लेकर जब वार्ड संख्या 58 पंकज विक्रम वार्ड की पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा के पास मामला गया तो पुलिस में शिकायत की गई। हालांकि थाना कोतवाली में किसी छात्रा या उनके परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई और मामूली धारा लगाकर भविष्य की गंभीर घटनाओं के लिए पार्षद ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा पुलिस अगर काउंसलिंग करे तो छात्राएं खुलकर बोलेंगी।

गंभीरता से जांच होगी तो खुलेगा राज

यह घटना टैगोर नगर के लगातार बिगड़ते वातावरण को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। पुलिस और प्रशासन इस मामले में गंभीरता से जांच करे तो कई गंभीर राज खुलेंगे। इन कोचिंग संस्थानों के बेलगाम संचालन के कारण देर रात तक छात्र–छात्राएँ सड़कों पर विचरण करते रहते हैं। जिससे स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से पार्किंग की समस्या और अन्य सामाजिक अव्यवस्थाएँ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसी स्थिति पर रोक लगाने तथा टैगोर नगर में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए टैगोर नगरवासियों से सहयोग और समर्थन की अपेक्षा करते हैं।

पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, पंकज विक्रम वार्ड

The post Raipur Crime News : कोचिंग संस्थान की आड़ में शिक्षक की गुंडागर्दी उजागर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/25/raipur-crime-news-teachers-hooliganism-exposed-under-the-guise-of-coaching-institute/feed/ 0 3497
Harassment By Lover Husband : मोहब्बत के बाद शादी बन गई दर्दनाक मौत की वजह https://shaharsatta.com/2025/09/14/harassment-by-lover-husband-marriage-after-love-became-the-reason-for-painful-death/ https://shaharsatta.com/2025/09/14/harassment-by-lover-husband-marriage-after-love-became-the-reason-for-painful-death/#respond Sun, 14 Sep 2025 18:16:22 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3385 0 रायपुर के महिला थाने में पीड़िता पत्नी ने खुद को किया था आग के हवाले, 4 दिन पहले थाने में लगाई थी आग, मौत शहर सत्ता/रायपुर। (Harassment By Lover…

The post Harassment By Lover Husband : मोहब्बत के बाद शादी बन गई दर्दनाक मौत की वजह appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 रायपुर के महिला थाने में पीड़िता पत्नी ने खुद को किया था आग के हवाले, 4 दिन पहले थाने में लगाई थी आग, मौत

शहर सत्ता/रायपुर। (Harassment By Lover Husband) लम्बे वक्त तक दोनों में मोहब्बत परवान चढ़ती गई। सात जन्मों का साथ देने की कसमों और वादों के बाद 5 साल पहले प्रेम विवाह भी प्रेमी युगल ने किया। दोनों के प्यार की निशानी के बतौर उनके दो नंन्हे बच्चे भी हुए। लेकिन फिर मोहब्बत के बाद शादी बन गई दर्दनाक मौत की वजह। पति की प्रताड़ना और पारिवारिक कलह ने वर्षा गोस्वामी को इतना तोड़ दिया कि उसने घातक कदम उठा लिया। इस दौरान उसने पति से मिले दर्द से व्यथित होकर खुद को रायपुर के महिला थाने में आग के हवाले कर दिया। वर्षा ने जरा भी नहीं सोचा कि उसके दो नंन्हे मासूम बच्चों का उसकी मौत के बाद क्या भविष्य होगा।

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। परेशान होकर महिला ने आग लगाई है। रायपुर में पति से परेशान होकर पत्नी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। शरीर में इन्फेक्शन हो गया। DKS अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की चौथे दिन मौत हो गई। घटना पुरानी बस्ती थाना इलाके की है।

ऐसे हुआ प्रेम विवाह का दुखद अंत

जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पीड़िता 10 सितंबर को काउंसलिंग के लिए महिला थाने पहुंची थी। दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच महिला बाहर बैठी थी, तभी उसने अचानक खुद को आग लगा ली और महिला थाने में घुस गई। इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ ने महिला को चीखते-चिल्लाते देखा तो तुरंत उसकी ओर दौड़े। स्टाफ ने पानी डालकर आग बुझाई। महिला के शरीर पर कुछ कपड़े आग में जल गए। वहीं, शरीर के कुछ हिस्से आग में झुलस गए। इसके बाद महिला को तुरंत डीकेएस अस्पताल ले जाया गया। जहां पांचवे दिन बाद इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए महिला के परिजनों को सौंप दिया है।

आरोप, लव मैरिज के बाद से मारता-पीटता था पति

अस्पताल में महिला की बहन ने बताया था कि साल 2020 में पीड़िता ने रायपुर के ही शिवम गोस्वामी से लव मैरिज की थी। लव मैरिज के बाद बहन को बहुत समस्या हो रही थी। शिवम बाहर जुआ खेलता है, सट्टा खेलता है। घर आकर बहन से मारपीट करता था। मृतिका की बहन ने बताया कि शिवम कहता था कि, तेरी बहन को चाकू मार दूंगा, भाई को चाकू मार दूंगा। घर में आग लगा दूंगा। आधी-आधी रात को बहन को घर से बाहर निकाल देता था। कहता था कि, तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीड़िता की बहन ने बताया था कि साल 2020 में उसने बहन का सिर भी फोड़ दिया था। दिवाली के पहले पुरानी बस्ती थाने में शिकायत भी किए थे। कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि इस घटना के बाद पुरानी बस्ती थाने में आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज किया है, लेकिन आरोपी पति अब तक फरार है।

The post Harassment By Lover Husband : मोहब्बत के बाद शादी बन गई दर्दनाक मौत की वजह appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/14/harassment-by-lover-husband-marriage-after-love-became-the-reason-for-painful-death/feed/ 0 3385
Action By Raipur Police : अपरिचित क्लब फार्महाउस में न्यूड, स्ट्रेंजर्स और क्लोज पार्टी का हल्ला https://shaharsatta.com/2025/09/14/action-by-raipur-police-nude-strangers-and-close-party-noise-in-unknown-club-farmhouse/ https://shaharsatta.com/2025/09/14/action-by-raipur-police-nude-strangers-and-close-party-noise-in-unknown-club-farmhouse/#respond Sun, 14 Sep 2025 05:01:09 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3381 0 हिंदू संगठनों की नाराजगी और आयोजन का खुलासा होने के बाद एक्शन में रायपुर पुलिस, 6 गिरफ्तार शहर सत्ता/रायपुर। (Action By Raipur Police)गोवा, मुंबई और अन्य मेट्रो सिटी की…

The post Action By Raipur Police : अपरिचित क्लब फार्महाउस में न्यूड, स्ट्रेंजर्स और क्लोज पार्टी का हल्ला appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 हिंदू संगठनों की नाराजगी और आयोजन का खुलासा होने के बाद एक्शन में रायपुर पुलिस, 6 गिरफ्तार

शहर सत्ता/रायपुर। (Action By Raipur Police)गोवा, मुंबई और अन्य मेट्रो सिटी की तर्ज पर अपरिचित क्लब भाठागांव राजधानी रायपुर में भी न्यूड पार्टी की तैयारी का मामला सामने आया है। साथ ही स्ट्रेंजर पार्टी के आयोजन की चर्चा रही।

इसका आयोजन अपरिचित क्लब द्वारा भाठागांव स्थित एसएस फार्म हाउस में 21 सितंबर की शाम 4 बजे से रात 3 बजे तक होने वाला था। न्यूड पार्टी और स्ट्रेंजर पूल पार्टी के आयोजकों पर पुलिस ने हायपर क्लब के मैनेजर जेम्स बैक, संतोष जेवानी, अजय महापात्र, एसएस गुप्ता, टीनू सिंह और देवेंद्र कुमार समेत 6 को हिरासत में लिया है।

नशे के बाद नंगापन भी शुरू

0 न्यूड पार्टी – कपल एंट्री के लिए 1 लाख और सिंगल के लिए 40 हजार रूपये एंट्री फी। इसमें आयोजकों द्वारा रूम की भी व्यवस्था होती है। पार्टी में हेरोइन, एमडीएमए जैसे नशे का भी अरेजमेंट होता है।

0 क्लोज पार्टी- इसमें केवल 18 से 20 लोगों को ही अनुमति दी जाती है। क्लोज पार्टी रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक चलती थी। इसकी एंट्री फीस 40 हजार रुपए थी, जबकि कपल एंट्री के लिए 1 लाख रुपए वसूले जाते थे। इसमें रूम की भी व्यवस्था होती थी।

0 स्ट्रेंजर्स पार्टी – इसमें केवल भोजन की व्यवस्था होती है। हर एक पैग के लिए अलग से कीमत देनी होती है। हुक्का की भी व्यवस्था होती है। अधिकतम 110 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था और एंट्री फीस 2 से 5 हजार रुपए तय होती है।

0 पूल पार्टी- स्वीमिंग पुल में नहाते-पीते और मजे लूटते है, 40 से 60 को अनुमति। सिंगल और कपल के लिए मनमाफिक एंट्री वसूली।

दो एफआईआर दर्ज, होंगे और खुलासे

(Action By Raipur Police)तेलीबांधा थाने में दो एफआईआर दर्ज है। पुलिस पूछताछ में आयोजकों और आयोजन स्थल संचालकों से और भी सनसनीखेज खुलासा होने की उम्मीद है। पहली- न्यूड पार्टी के आयोजकों पर और दूसरी- स्ट्रेंजर पूल पार्टी के आयोजकों पर। इस मामले में पुलिस ने हायपर क्लब के मैनेजर जेम्स बैक, संतोष जेवानी, अजय महापात्र, एसएस गुप्ता, टीनू सिंह और देवेंद्र कुमार समेत 6 को हिरासत में लिया है। चर्चा है कि ये युवक मिलकर अपरिचित क्लब चला रहे हैं। अलग-अलग फार्म हाउस, रिसॉर्ट, क्लब और होटलों में पार्टियों का आयोजन करते हैं।

इंस्टाग्राम से यूजर का आईपी एड्रेस खंगाल रहे

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह के मुताबिक “जिस आईडी से न्यूड पार्टी का पोस्ट किया गया था, उसकी जांच की जा रही है। इंस्टाग्राम से यूजर का आईपी एड्रेस मांगा गया है। पता लगा रहे हैं कि क्या वास्तव में ऐसी पार्टी का आयोजन होना था या फिर सिर्फ अफवाह है।”

The post Action By Raipur Police : अपरिचित क्लब फार्महाउस में न्यूड, स्ट्रेंजर्स और क्लोज पार्टी का हल्ला appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/14/action-by-raipur-police-nude-strangers-and-close-party-noise-in-unknown-club-farmhouse/feed/ 0 3381
Robbery & Murder In Raipur : रात साढ़े 3 बजे पैट्रोल पंप कर्मी से लूट के बाद हत्या https://shaharsatta.com/2025/07/17/robbery-murder-in-raipur-petrol-pump-worker-robbed-and-murdered-at-330-am/ https://shaharsatta.com/2025/07/17/robbery-murder-in-raipur-petrol-pump-worker-robbed-and-murdered-at-330-am/#respond Thu, 17 Jul 2025 07:10:59 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2983 0 दो बदमाश रात साढ़े 3 बजे 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए थे चाकू से किया हमला शहर सत्ता/रायपुर। ( Robbery & Murder In Raipur)राजधानी रायपुर में दरम्यानी रात…

The post Robbery & Murder In Raipur : रात साढ़े 3 बजे पैट्रोल पंप कर्मी से लूट के बाद हत्या appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 दो बदमाश रात साढ़े 3 बजे 50 रुपए का पेट्रोल डलवाने आए थे चाकू से किया हमला

शहर सत्ता/रायपुर। ( Robbery & Murder In Raipur)राजधानी रायपुर में दरम्यानी रात एक पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूटपाट करने के बाद उसकी हत्या कर। मामला बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि तकरीबन साढ़े 3 बजे का है। आरोपी दुपहिया में 50 रूपये का पेट्रोल डलवाने आये थे। दो लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। मृतक का नाम योगेश मिरी(26) हैं। वह गुजर का निवासी था।

( Robbery & Murder In Raipur)बदमाश पेट्रोल डलवाने के बाद मैनेजर से पैसे छीनने लगे। जब मैनेजर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। चाकू मैनेजर के गले के पास लगा। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर घायल हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। बदमाश फरार हो गए।

पेट्रोल पंप में मौजूद अन्य दो कर्मचारियों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद ( Robbery & Murder In Raipur) आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को करीब 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की घटना के समय पेट्रोल पंप में लगे CCTV और वारदात को अंजाम देने के बाद जिस रास्ते से आरोपी फरार हुए थे वहां के भी CCTV फुटेज की पड़ताल से गिरफ़्तारी आसान हो गई। मामले का खुलासा पुलिस आज करेगी।

The post Robbery & Murder In Raipur : रात साढ़े 3 बजे पैट्रोल पंप कर्मी से लूट के बाद हत्या appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/17/robbery-murder-in-raipur-petrol-pump-worker-robbed-and-murdered-at-330-am/feed/ 0 2983