HMPV Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/hmpv/ Thu, 09 Jan 2025 08:53:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 HMPV : छत्तीसगढ़ में फिर लौटा “मास्क”…स्वास्थ विभाग ने ज़ारी की गाइडलाईन https://shaharsatta.com/2025/01/09/hmpv-mask-returns-to-chhattisgarh-health-department-issues-guidelines/ https://shaharsatta.com/2025/01/09/hmpv-mask-returns-to-chhattisgarh-health-department-issues-guidelines/#respond Thu, 09 Jan 2025 08:53:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=910 शहर सत्ता / रायपुर। भारत में ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री के बाद अब पॉजिटिव केस के आंकड़ें लगातार बढ़ते ही जा रहे है। भारत में एक ही दिन…

The post HMPV : छत्तीसगढ़ में फिर लौटा “मास्क”…स्वास्थ विभाग ने ज़ारी की गाइडलाईन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारत में ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) की एंट्री के बाद अब पॉजिटिव केस के आंकड़ें लगातार बढ़ते ही जा रहे है। भारत में एक ही दिन में पांच एचमपीवी के केस मिलने से हड़कंप मच गया है। इधर छत्तीसगढ़ सरकार भी इस मामलें में गंभीर नज़र आ रही है। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस को लेकर एक बैठक भी ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

ये भी देखें : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, कहा-भारतीय जहाँ जाते है वहां जुड़ जाते है…

ह्यूमन मेटाबॉलिक न्यूमोवायरस (HMPV) वायरस को लेकर प्रदेश के लोगों के लिए एक बार फिर से मास्क लगाकर रहने की गाइडलाइन जारी हुई है। कोरोना महामारी के वक्त भी लोगों को मास्क का उपयोग करने की सलाह दी गई है। लेकिन इस वायरस की वजह से यह स्थिति फिर से लौट आई है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के अधिकारियों को इस मामलें में दिशा निर्देश मिले हैं। केंद्र के अफसरों की ओर से बताया गया है कि यह सांस से जुड़ा वायरस है। संक्रमण भी इसी से फैलता है। इसमें सामान्य सर्दी या फ्लू के जैसे लक्षण होते हैं। गाइडलाइन में बताया गया है कि भारत में इस वक्त कर्नाटक राज्य में 2 गुजरात में 1 तमिलनाडु में 2 महाराष्ट्र में 3 कुल आठ पॉजिटिव मरीज हैं। संक्रमण न फैले इसे ध्यान में रखते हुए जांच और उपचार के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

छत्तीससगढ़ स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से नई गाइडलाइन जारी हुई है। यह गाइडलाइन छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय की ओर से जारी की गई है। इसे राज्य के सभी सभी मेडिकल कॉलेज, सभी अस्पताल अधीक्षकों, सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन और अस्पताल अधीक्षकों को भेजी गई है।

HMVP के लिए छत्तीसगढ़ में ज़ारी गाइडलाइन

1. साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं।

2. अस्पताल या अन्य भीड़- भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।

3. बिना धूले हाथों से आंख ना किया मुंह को छूने से बचें।

4. बीमार लोगों के करीब ना जाएं।

5. खांसते या छींकते समय मुंह पर रुमाल रखें।

6. सांस संबंधी किसी भी तरह की बीमारी होने पर घर पर ही रहें।

The post HMPV : छत्तीसगढ़ में फिर लौटा “मास्क”…स्वास्थ विभाग ने ज़ारी की गाइडलाईन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/09/hmpv-mask-returns-to-chhattisgarh-health-department-issues-guidelines/feed/ 0 910
HMPV को लेकर छतीसगढ़ भी अलर्ट, 5 सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन https://shaharsatta.com/2025/01/08/chhattisgarh-is-also-on-alert-regarding-hmpv-5-member-technical-committee-formed/ https://shaharsatta.com/2025/01/08/chhattisgarh-is-also-on-alert-regarding-hmpv-5-member-technical-committee-formed/#respond Wed, 08 Jan 2025 13:23:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=884 शहर सत्ता / रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के संबंध में सभी राज्यों को जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम…

The post HMPV को लेकर छतीसगढ़ भी अलर्ट, 5 सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के संबंध में सभी राज्यों को जागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस संक्रमण के संबंध में वर्तमान / अद्यतन स्थिति पर सतत् निगरानी बनाए रखने हेतु एक तकनीकी समिति का गठन किया गया है। HMPV के संक्रमण के रोकथाम, बचाव, जागरूकता एवं आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश तैयार किए जाने हेतु इस तकनीकी समिति का गठन किया गया है।

ये भी देखें : राउंड में थे कलेक्टर…युवक ने मॉडिफाइड साइलेंसर से निकाली तेज़ आवाज़, पांच हज़ार का चालान…

इस समिति में संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ.एस.के. पामभोई अध्यक्ष के रूप में हैं। इनके साथ सदस्य के रूप में उपसंचालक डॉ. खेमराज सोनवानी, उपसंचालक डॉ. धर्मेन्द्र गहवई, राज्य सलाहकार आईएसडीपी आकांक्षा राणा तथा राज्य सलाहकार आईएसडीपी चयनिका नाग शामिल हैं। यह तकनीकी समिति राज्य में HMPV के संबंध में समय-समय पर अपना प्रतिवेदन अभिमत स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत करेगी।

गौरतलब है कि चीन के बाद भारत में भी ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस (HMPV) के दस्तक से चिंताएं बढ़ने लगी है। आज ही एक नया केस मुंबई में मिला है। मुंबई के पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में छह महीने की बच्ची पॉजिटिव मिली है, बेंगलुरु, नागपुर, तमिलनाडु में दो-दो और पश्चिम बंगाल, अहमदाबाद, मुंबई में HMPV संक्रमण का एक-एक मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता में ह्यूमन मेटापेन्यूमोवायरस का एक मामला नवंबर में सामने आया था. छह महीने के एक बच्चा इस वायरस से संक्रमित हो गया था।

The post HMPV को लेकर छतीसगढ़ भी अलर्ट, 5 सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/08/chhattisgarh-is-also-on-alert-regarding-hmpv-5-member-technical-committee-formed/feed/ 0 884
Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि… https://shaharsatta.com/2025/01/06/big-news-hmpv-virus-in-india-two-cases-confirmed-in-this-state/ https://shaharsatta.com/2025/01/06/big-news-hmpv-virus-in-india-two-cases-confirmed-in-this-state/#respond Mon, 06 Jan 2025 07:27:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=758 शहर सत्ता / नई दिल्ली। चीन में फैले नये वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलें भारत में भी मिले है। कर्नाटक में इन दो मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य और परिवार…

The post Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। चीन में फैले नये वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलें भारत में भी मिले है। कर्नाटक में इन दो मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने की है। जिसकी जानकारी साझा करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया “कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामलों का पता लगाया है।

ये भी देखें : महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट

दोनों मामलों की पहचान कई श्वसन वायरल रोगजनकों (Respiratory viral pathogens) के लिए नियमित निगरानी के जरिए की गई है, जो देशभर में सांस संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए ICMR के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।”

इधर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अतुल गोयल ने HMPV को लेकर जनता को आश्वस्त किया है। उन्होने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य श्वसन वायरस है, जिससे हल्के लक्षण होते हैं। देश के अस्पताल मौसमी संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

The post Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/06/big-news-hmpv-virus-in-india-two-cases-confirmed-in-this-state/feed/ 0 758