HMPV in india Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/hmpv-in-india/ Mon, 06 Jan 2025 09:29:17 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 भारत में HMPV का तीसरा केस मिला, अहमदाबाद में भर्ती हुआ 2 महीने का बच्चा… https://shaharsatta.com/2025/01/06/third-case-of-hmpv-found-in-india-2-month-old-baby-admitted-in-ahmedabad/ https://shaharsatta.com/2025/01/06/third-case-of-hmpv-found-in-india-2-month-old-baby-admitted-in-ahmedabad/#respond Mon, 06 Jan 2025 09:29:17 +0000 https://shaharsatta.com/?p=765 शहर सत्ता / अहमदाबाद। चीन में फैला HMPV वायरस भारत में भी पैर पसारने लगा है। कर्नाटक के बाद अब अहमदाबाद में भी एक बच्चा इस वायरस की चपेट में…

The post भारत में HMPV का तीसरा केस मिला, अहमदाबाद में भर्ती हुआ 2 महीने का बच्चा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / अहमदाबाद। चीन में फैला HMPV वायरस भारत में भी पैर पसारने लगा है। कर्नाटक के बाद अब अहमदाबाद में भी एक बच्चा इस वायरस की चपेट में है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में एक 8 महीने का बच्चा और तीन महीने की बच्ची संक्रमित है। वहीं अहमदाबाद में 2 महीने के बच्चे को यह पॉजिटिव पाया गया है। एक केस मिलते ही गुजरात सरकार का स्वास्थ्य अमला तत्काल हरकत में आया और विभाग ने HMPV वायरस पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए है। देश में एक एक कर लगातार बढ़ रहे मामलों ने सबकी चिंंता बढ़ा दी है।

ये भी देखें : अबूझमाड़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर…एक जवान शहीद

गुजरात के पॉजिटिव बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास एक गांव का रहने वाला है। फिलहाल उसकी तबियत सामान्य है, बच्चे में सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने पर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार पॉजिटिव पाए जाने वाले बच्चों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है। सामान्य सर्दी जुकाम और बुखार के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद उनका टेस्ट किया गया, और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

क्या है HMPV वायरस ?

ह्यूमन मेटाप्न्यूमो वायरस एक प्रकार का ऐसा वायरस है सांस की नली में प्रवेश करके लंग्स तक जाता है, कोविड भी बिलकुल ऐसा ही था। दोनों वायरस के लक्षण भी एक जैसे ही हैं, हालांकि एचएमपीवी वायरस मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों को संक्रमित करता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद सबसे आम लक्षण खांसी है, जो अक्सर बलगम के साथ होती है। इसके साथ हल्का बुखार भी आता है। इस वायरस से संक्रमित होने के बाद कुछ मामलों में गंभीर लक्षण आ सकते हैं। इसमें सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, जो अक्सर सीने में दर्द के साथ होती है।

The post भारत में HMPV का तीसरा केस मिला, अहमदाबाद में भर्ती हुआ 2 महीने का बच्चा… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/06/third-case-of-hmpv-found-in-india-2-month-old-baby-admitted-in-ahmedabad/feed/ 0 765
Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि… https://shaharsatta.com/2025/01/06/big-news-hmpv-virus-in-india-two-cases-confirmed-in-this-state/ https://shaharsatta.com/2025/01/06/big-news-hmpv-virus-in-india-two-cases-confirmed-in-this-state/#respond Mon, 06 Jan 2025 07:27:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=758 शहर सत्ता / नई दिल्ली। चीन में फैले नये वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलें भारत में भी मिले है। कर्नाटक में इन दो मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य और परिवार…

The post Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। चीन में फैले नये वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलें भारत में भी मिले है। कर्नाटक में इन दो मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने की है। जिसकी जानकारी साझा करते हुए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया “कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामलों का पता लगाया है।

ये भी देखें : महाकुंभ 2025 के लिए भारतीय रेलवे की विशेष तैयारी, कलाकृतियों से सजे स्टेशन, बनाए लग्जरी टेंट

दोनों मामलों की पहचान कई श्वसन वायरल रोगजनकों (Respiratory viral pathogens) के लिए नियमित निगरानी के जरिए की गई है, जो देशभर में सांस संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए ICMR के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।”

इधर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अतुल गोयल ने HMPV को लेकर जनता को आश्वस्त किया है। उन्होने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि यह एक सामान्य श्वसन वायरस है, जिससे हल्के लक्षण होते हैं। देश के अस्पताल मौसमी संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

The post Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/06/big-news-hmpv-virus-in-india-two-cases-confirmed-in-this-state/feed/ 0 758