health department secretary amit kataria Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/health-department-secretary-amit-kataria/ Wed, 02 Jul 2025 08:40:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Doctors From 6 States Arrested By CBI : डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ के ये डॉक्टर्स CBI के शिकंजे में चढ़े https://shaharsatta.com/2025/07/02/doctors-from-6-states-arrested-by-cbi-on-the-second-day-of-doctors-day-these-doctors-from-chhattisgarh-were-arrested-by-cbi/ https://shaharsatta.com/2025/07/02/doctors-from-6-states-arrested-by-cbi-on-the-second-day-of-doctors-day-these-doctors-from-chhattisgarh-were-arrested-by-cbi/#respond Wed, 02 Jul 2025 08:39:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2765 0 रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने ली थी 55 लाख की रिश्वत, 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार शहर सत्ता/रायपुर। (Doctors From 6 States Arrested By CBI) ऐन डॉक्टर्स…

The post Doctors From 6 States Arrested By CBI : डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ के ये डॉक्टर्स CBI के शिकंजे में चढ़े appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने ली थी 55 लाख की रिश्वत, 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार

शहर सत्ता/रायपुर। (Doctors From 6 States Arrested By CBI) ऐन डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के चिकित्सक पर CBI ने अपना शिकंजा कसा है। गिरफ्तार लोगों में तीन डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी और तीन बिचौलिए शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है। आज बुधवार को CBI ने सभी आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से रिमांड पर ले सकती है।

CBI के मुताबिक, यह छापा छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के बदले रिश्वत दी और वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। संस्थान के पदाधिकारी और बिचौलिए, निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

भ्रष्टाचार पड़ताल जारी

CBI के मुताबिक यह मामला मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। रिश्वत की राशि 55 लाख रुपए थी और यह बेंगलुरु में दी गई थी। मामले की आगे की तलाशी, पूछताछ और दस्तावेजी जांच जारी है।

6 राज्यों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर CBI दबिश

सीबीआई ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। CBI ने छत्तीसगढ़ में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों में मान्यता दिलाने के एवज में मोटी वसूली करने के मामले में की गई है।

The post Doctors From 6 States Arrested By CBI : डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ के ये डॉक्टर्स CBI के शिकंजे में चढ़े appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/02/doctors-from-6-states-arrested-by-cbi-on-the-second-day-of-doctors-day-these-doctors-from-chhattisgarh-were-arrested-by-cbi/feed/ 0 2765
National Doctor’s Day : CM ने कहा; स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में डॉक्टर्स की अटूट सेवा भावना https://shaharsatta.com/2025/07/02/national-doctors-day-cm-said-doctors-unwavering-service-spirit-in-building-a-healthy-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/07/02/national-doctors-day-cm-said-doctors-unwavering-service-spirit-in-building-a-healthy-chhattisgarh/#respond Wed, 02 Jul 2025 08:12:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2754 0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 109 संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति आदेश, MBBS बांड पोस्टिंग के प्रथम चरण में 563 चिकित्सकों को नियुक्ति शहर सत्ता/रायपुर। (National Doctor’s Day) मुख्यमंत्री विष्णु देव…

The post National Doctor’s Day : CM ने कहा; स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में डॉक्टर्स की अटूट सेवा भावना appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 109 संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति आदेश, MBBS बांड पोस्टिंग के प्रथम चरण में 563 चिकित्सकों को नियुक्ति

शहर सत्ता/रायपुर। (National Doctor’s Day) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कोविड महामारी में दिवंगत 14 चिकित्सकों के परिजनों का सम्मान किया। उन्होंने प्रशंसा भरे शब्दों में कहा कि चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में अटूट योगदान है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 109 संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति आदेश तथा एमबीबीएस बांड पोस्टिंग के प्रथम चरण में 563 अनुबंधित चिकित्सकों को नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश प्रदान किया।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने (National Doctor’s Day) कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल सेवाओं की पहुंच बढ़ाना नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किये।

कार्यक्रम (National Doctor’s Day) में अंत में आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, इंद्र कुमार साहू, गुरु खुशवंत साहेब के साथ ही महापौर मीनल चौबे, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के तथा राज्यभर से आए स्वास्थ्य अधिकारी, मेडिकल छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य सचिव कटारिया बोले योगदान अविस्मरणीय

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने (National Doctor’s Day)कहा कि यह दिन केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी न केवल अपने दायित्वों का निर्वहन किया, बल्कि कोविड जैसी महामारी के दौरान अपने परिवार से दूर रहकर लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। आपके योगदान को शब्दों में बांधना कठिन है। कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि शीघ्र ही शेष 92 एमबीबीएस बांड अनुबंधित चिकित्सकों एवं 157 विशेषज्ञ पीजी बांड चिकित्सकों के पोस्टिंग आदेश भी जारी किए जाएंगे।

The post National Doctor’s Day : CM ने कहा; स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में डॉक्टर्स की अटूट सेवा भावना appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/02/national-doctors-day-cm-said-doctors-unwavering-service-spirit-in-building-a-healthy-chhattisgarh/feed/ 0 2754