Head Constable Lav Chauhan Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/head-constable-lav-chauhan/ Tue, 01 Sep 2026 02:57:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात” https://shaharsatta.com/2026/09/01/action-by-jashpur-district-police-jashpur-ssp-launches-operation-aaghat-against-drug-peddlers/ https://shaharsatta.com/2026/09/01/action-by-jashpur-district-police-jashpur-ssp-launches-operation-aaghat-against-drug-peddlers/#respond Tue, 01 Sep 2026 02:57:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5770 नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 60 किलो अवैध गांजा व चारपहिया वाहन वैन्यू कार के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये का माल…

The post Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात” appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही 60 किलो अवैध गांजा व चारपहिया वाहन वैन्यू कार के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये का माल मशरूका जप्त

शहर सत्ता/रायपुर/जशपुर। (Action by Jashpur District Police)नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत किया गया है।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाना बागबहार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों के संभावित मार्गों पर नाकाबंदी एवं घेराबंदी की गई। इसी दौरान गांधी चौक, बागबहार के पास उक्त संदिग्ध वैन्यू कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपना नाम विकास चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी समस्तीपुर बिहार, वर्तमान निवास गाजियाबाद उत्तर प्रदेश बताया।

पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में वाहन की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की में प्लास्टिक टेप से लिपटे हुए 60 पैकेट मिले। पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें कुल लगभग 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 को विधिवत जप्त कर आरोपी विकास चौधरी को हिरासत में लिया गया।

जशपुर पुलिस को एसएसपी डॉ लाल उमेद ने तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के निर्देश भी दिए हैं। जशपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की बारिकी से विवेचना की जा रही है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

तस्करों से जप्त माल-मशरूका

अवैध गांजा – लगभग 60 किलोग्राम
गांजे की अनुमानित कीमत – लगभग ₹30 लाख
वैन्यू कार क्रमांक UP-91-U 6302 – अनुमानित कीमत लगभग ₹10 लाख
कुल जप्ती – लगभग ₹40 लाख

इनकी तत्परता से मिली कामयाबी

मामले की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश कुमार जायसवाल, डीएसपी जशपुर शुभम तिवारी, थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक ललित कुमार यादव, प्रधान आरक्षक लव चौहान, आरक्षक अजय खेस, आरक्षक पवन पैंकरा तथा जशपुर पुलिस की साइबर/टेक्निकल टीम का विशेष योगदान रहा।

The post Action by Jashpur District Police : नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP जशपुर ने चलाया “ऑपरेशन आघात” appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/01/action-by-jashpur-district-police-jashpur-ssp-launches-operation-aaghat-against-drug-peddlers/feed/ 0 5770