Government of India Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/government-of-india/ Sun, 09 Nov 2025 05:17:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Delhi Air Traffic System Case : एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिस्टम पर साइबर हमले का संदेह https://shaharsatta.com/2025/11/09/delhi-air-traffic-system-case-suspicion-of-cyber-attack-on-airport-traffic-system/ https://shaharsatta.com/2025/11/09/delhi-air-traffic-system-case-suspicion-of-cyber-attack-on-airport-traffic-system/#respond Sun, 09 Nov 2025 05:17:29 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3764 0 दिल्ली एयर ट्रैफिक सिस्टम की खराबी की हाई लेवल जांच शुरू, फ्लाइटस ऑपरेशन 12 घंटे बंद रहा था शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Delhi Air Traffic System Case)दिल्ली एयरपोर्ट के ट्रैफिक…

The post Delhi Air Traffic System Case : एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिस्टम पर साइबर हमले का संदेह appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 दिल्ली एयर ट्रैफिक सिस्टम की खराबी की हाई लेवल जांच शुरू, फ्लाइटस ऑपरेशन 12 घंटे बंद रहा था

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (Delhi Air Traffic System Case)दिल्ली एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिस्टम पर साइबर हमले का संदेह जताया जा रहा है। अचानक आई खराबी की वजह से फ्लाइटस ऑपरेशन 12 घंटे बंद रहा था। इंटरनेशनल और इंटर स्टेट फ्लाइट्स बाधित हुई थी। साइबर अटैक के संदेह के बाद अब हाई लेवल जांच शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार शाम को ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) कार्यालय में बैठक में यह फैसला लिया।

एयरपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियों समेत अन्य सभी स्टेकहोल्डरों को बुलाया गया था। जांच में ये भी देखा जाएगा कि कहीं इसमें बाहरी ताकत या साइबर हमले का हाथ तो नहीं था। 7 नवंबर को IGI पर ATC के ऑटोमैटिक मैसेज स्विच सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी से फ्लाइटस ऑपरेशन 12 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा था।

बता दें कि 800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ीं थीं, जबकि 20 को रद्द करना पड़ा था। एयरपोर्ट का ऑपरेशन 48 घंटे के बाद नॉर्मल हुआ। एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के सूत्रों ने बताया कि ऑटोमैटेड सिस्टम लागू होने के बाद से इतनी देर तक खराबी रहने की यह पहली घटना है।

The post Delhi Air Traffic System Case : एयरपोर्ट के ट्रैफिक सिस्टम पर साइबर हमले का संदेह appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/11/09/delhi-air-traffic-system-case-suspicion-of-cyber-attack-on-airport-traffic-system/feed/ 0 3764
Pak Army Chief Said : अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब सिर्फ तबाही होगी https://shaharsatta.com/2025/10/05/pak-army-chief-said-if-there-is-a-war-with-india-now-we-will-not-retreat-there-will-only-be-destruction/ https://shaharsatta.com/2025/10/05/pak-army-chief-said-if-there-is-a-war-with-india-now-we-will-not-retreat-there-will-only-be-destruction/#respond Sun, 05 Oct 2025 04:32:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3627 IND आर्मी चीफ के बयान ‘पाकिस्तान सोच ले नक्शे पर रहना है या नहीं’ का PAK ने दिया ये जवाब शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। IND आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के ‘पाकिस्तान…

The post Pak Army Chief Said : अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब सिर्फ तबाही होगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

IND आर्मी चीफ के बयान ‘पाकिस्तान सोच ले नक्शे पर रहना है या नहीं’ का PAK ने दिया ये जवाब

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। IND आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के ‘पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा, भूगोल में रहना है या नहीं’ के बयान पर PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने पलटवार किया है। बयान पर जवाब दिया कि जहां तक पाकिस्तान को नक्शे से मिटाने की बातें हैं। भारत को पता होना चाहिए कि ऐसी स्थिति आती है, तो मिटना दोनों तरफ से होगा। अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब तबाही होगी।

पाकिस्तान सेना ने शनिवार रात को भारत को चेतावनी देते हुए कहा- अगर अब दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो विनाशकारी तबाही होगी। यदि शत्रुता का एक नया दौर शुरू हुआ तो पाकिस्तान पीछे नहीं हटेगा। हम बिना किसी हिचकिचाहट से जवाब देंगे।

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ISPR ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा कि भारतीय रक्षामंत्री और सेना के अधिकारियों के गैर-जिम्मेदाराना बयान आक्रामकता को बढ़ावा देने का प्रयास है। इससे दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा हो सकता है।

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने यह कहा था

3 अक्टूबर को सेना के एक कार्यक्रम में आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था- जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं। अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा।

The post Pak Army Chief Said : अब भारत से युद्ध हुआ तो पीछे नहीं हटेंगे, अब सिर्फ तबाही होगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/05/pak-army-chief-said-if-there-is-a-war-with-india-now-we-will-not-retreat-there-will-only-be-destruction/feed/ 0 3627
Women Entrepreneurship In Chhattisgarh : आज से 11 जुलाई तक राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ कार्यशाला https://shaharsatta.com/2025/07/09/women-entrepreneurship-in-chhattisgarh-national-level-lakhpati-mahila-initiative-workshop-from-today-to-11-july/ https://shaharsatta.com/2025/07/09/women-entrepreneurship-in-chhattisgarh-national-level-lakhpati-mahila-initiative-workshop-from-today-to-11-july/#respond Wed, 09 Jul 2025 04:02:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2859 0 आयोजन 11 जुलाई तक राजधानी रायपुर में 11 राज्यों के अधिकारी एवं आजीविका विशेषज्ञ होंगे शामिल, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम शहर सत्ता/रायपुर। (Women Entrepreneurship In Chhattisgarh)भारत सरकार…

The post Women Entrepreneurship In Chhattisgarh : आज से 11 जुलाई तक राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ कार्यशाला appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 आयोजन 11 जुलाई तक राजधानी रायपुर में 11 राज्यों के अधिकारी एवं आजीविका विशेषज्ञ होंगे शामिल, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

शहर सत्ता/रायपुर। (Women Entrepreneurship In Chhattisgarh)भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा “लखपति दीदी” बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन 9 से 11 जुलाई 2025 तक राजधानी रायपुर में होने जा रहा है। यह कार्यशाला दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। आयोजन में देश के 11 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीगण, मिशन संचालक, आजीविका विशेषज्ञ, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबद्ध हितधारक सहभागी होंगे।

(Women Entrepreneurship In Chhattisgarh)कार्यशाला का उद्घाटन भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव टी. के. अनिल, छत्तीसगढ़ शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, भारत सरकार की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा तथा छत्तीसगढ़ शासन के सचिव भीम सिंह की उपस्थिति में होगा। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक जयश्री जैन ने बताया कि कार्यशाला की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह आयोजन ग्रामीण विकास में महिला नेतृत्व को और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करेगा। यह कार्यशाला भविष्य की ठोस रणनीतियों का आधार भी बनेगा, जिससे “लखपति दीदी” के रूप में लाखों महिलाओं को सशक्त किया जा सकेगा।

12 राज्यों के प्रतिभागी करेंगे सहभागिता

यह कार्यशाला मध्यप्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु तथा आंध्रप्रदेश राज्यों के प्रतिभागियों की सहभागिता का गवाह बनेगी।

भारत सरकार के दो सचिव करेंगे मार्गदर्शन

विशेष रूप से भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव शैलेश कुमार सिंह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव एससी. एल. दास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। वहीँ मंगलवार को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय टीके अनिल कुमार ने राजनांदगांव में आजीविका, जल संरक्षण और उद्यमिता कार्यों का किया निरीक्षण किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान), मिशन जल रक्षा, स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम, वन स्टॉप फैसिलिटी और चना प्रोसेसिंग यूनिट सहित कई योजनाओं का जायजा लिया।

उपलब्धियां

– महिला स्वसहायता समूह की सदस्याएं हर्बल गुलाल, चंदन, सिंदूर, रोली, कुमकुम आदि उत्पादों का निर्माण और पैकेजिंग कर रही हैं।
– निर्माण और पैकेजिंग से जुड़ीं 75 महिलाओं को अब तक 181 मीट्रिक टन उत्पादन से 1 करोड़ 5 लाख 70 हजार रुपये की आमदनी हुई है।
– अचार-पापड़ निर्माण, मसाला बिक्री और कृषि उपज की प्रोसेसिंग जैसे कार्यों के जरिए कई महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं।
– मार्केटिंग, ब्रांडिंग और गुणवत्ता सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा, स्वरधारा महिला समूह द्वारा 65 लाख रुपये की बिक्री की।
– बिहान से जुड़ने के बाद रोज़गार के साथ ही देशभर में एक्सपो और प्रदर्शनियों और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक में भाग लेने का मौका मिला।

The post Women Entrepreneurship In Chhattisgarh : आज से 11 जुलाई तक राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ कार्यशाला appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/09/women-entrepreneurship-in-chhattisgarh-national-level-lakhpati-mahila-initiative-workshop-from-today-to-11-july/feed/ 0 2859