Ghoshna patra BJP Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/ghoshna-patra-bjp/ Mon, 03 Feb 2025 11:23:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Breaking : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, “अटल विश्वास पत्र” में हुए कई वादे… https://shaharsatta.com/2025/02/03/breaking-bjps-manifesto-released-many-promises-made-in-atal-vishwas-patra/ https://shaharsatta.com/2025/02/03/breaking-bjps-manifesto-released-many-promises-made-in-atal-vishwas-patra/#respond Mon, 03 Feb 2025 11:23:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1331   शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। अमर अग्रवाल के नेतृत्व में…

The post Breaking : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, “अटल विश्वास पत्र” में हुए कई वादे… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।
अमर अग्रवाल के नेतृत्व में इस घोषणा पत्र की समिति का गठन किया गया था, समिति ने निकाय चुनाव के लिए इस बार “अटल विश्वास पत्र 2025” जारी कर जनता के बीच में एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है। इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने संपत्तिकर, पेंशन, शहर की मूलभूत सुविधा, सौंदर्यीकरण, ट्रैफिक समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर महत्वपूर्ण ऐलान किए है।

देखिए पूरा भाजपा का घोषणा पत्र…

The post Breaking : भाजपा का घोषणा पत्र जारी, “अटल विश्वास पत्र” में हुए कई वादे… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/03/breaking-bjps-manifesto-released-many-promises-made-in-atal-vishwas-patra/feed/ 0 1331
भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव https://shaharsatta.com/2025/01/23/bjp-general-secretary-sanjay-said-congress-is-afraid-of-the-public-that-is-why-it-did-not-ask-for-suggestions-for-the-manifesto/ https://shaharsatta.com/2025/01/23/bjp-general-secretary-sanjay-said-congress-is-afraid-of-the-public-that-is-why-it-did-not-ask-for-suggestions-for-the-manifesto/#respond Thu, 23 Jan 2025 11:40:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1173 शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “2018 के…

The post भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने गुरुवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि “2018 के चुनावों में कांग्रेस ने बढ़ चढ़ कर घोषणा पत्र में जनता से सुझाव लेने की बात को प्रचारित किया था, इसके लिए बाकायदा टी. एस. बाबा जगह-जगह घूमे थे लेकिन इस बार नगरीय निकाय के चुनावों में कांग्रेस ने जनता से कन्नी काट ली है।”

ये भी देखें : 26 January 2025 : राजपथ में दिखेगी छत्तीसगढ़ की जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की झलक

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जनता से भाग रही है, जनता के बीच जाने से डर रही है। उन्होंने कहा कि अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार कांग्रेस का घोषणा पत्र तैयार हो गया है लेकिन उसमें जनता की सोच, जनता के मांग, जनता का संकल्प नहीं है आखिर कांग्रेस ने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब सीधा सा है कि कांग्रेस किस मुंह से जनता के पास जाती।

श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले 5 साल सरकार चलाते कांग्रेस ने जिस प्रकार जनता के सपनो को कुचला, अब वह जनता के बीच जाने से घबरा गई है। कांग्रेस का विजन केवल भ्रष्टाचार है, कांग्रेस का संकल्प केवल कुशासन है, ये कांग्रेस भी जानती है और जनता भी जान गई है। इसीलिए कांग्रेस ने जनता से सुझाव नहीं मांगे। दीपक बैज बताए जनता से इतना क्यों डर रहे है?

भाजपा ने घोषणा पत्र के लिए मांगे सुझाव

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने 2023 में जनता से सुझाव मांगे जनता के सुझावों से अपना संकल्प पत्र बनाया और 1 साल में उसे पूरा भी किया इसीलिए भाजपा अब फिर जनता के बीच जा रही है और कल इसके लिए whatsapp नंबर 9111014400 से, क्यूआर कोड को स्कैन करके और ई-मेल morsujhav@bjpcg.com अर्थात मोर सुझाव ऐट जी मेल डॉट कॉम के भी जारी किया है। प्रेस ब्रीफ मेंअनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे।

The post भाजपा महामंत्री संजय बोले, जनता से डरी कांग्रेस…घोषणा पत्र के लिए नहीं मांगे सुझाव appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/23/bjp-general-secretary-sanjay-said-congress-is-afraid-of-the-public-that-is-why-it-did-not-ask-for-suggestions-for-the-manifesto/feed/ 0 1173