Gangster Aman Saw was killed in encounter Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/ Tue, 11 Mar 2025 11:29:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 रायपुर से रांची ले जा रही झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर https://shaharsatta.com/2025/03/11/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/ https://shaharsatta.com/2025/03/11/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/#respond Tue, 11 Mar 2025 11:29:49 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1472 0 पुलिस के जवाबी फायरिंग में मारा गया गैंगस्टर अमन साव 0 झारखंड पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट होने पर पुलिस के हथियार से अमन साव ने पुलिस पर किया था…

The post रायपुर से रांची ले जा रही झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पुलिस के जवाबी फायरिंग में मारा गया गैंगस्टर अमन साव
0 झारखंड पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट होने पर पुलिस के हथियार से अमन साव ने पुलिस पर किया था फायरिंग
0 148 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था गैंगस्टर अमन साव

Gangster Aman Saw was killed in encounter

रायपुर (शहर सत्ता)। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अमन साव को झारखंड पुलिस कल देर शाम रायपुर रांची ले जाने के लिए रवाना हुई थी, जिसके बाद बीच रास्ते में पलामू के पास गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और इसका फायदा उठाकर अमन साव पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा और पीछे आ रही पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया। अमन को 14 अक्टूबर को कारोबारी पर फायरिंग मामले में रायपुर लाया गया था, जिसके बाद से 148 दिन तक वह रायपुर जेल में बंद था।

फायरिंग केस में रांची ले जा रही थी झारखंड पुलिस

रांची के बरियातू थाना इलाके के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास 7 मार्च को कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। विपिन मिश्रा और उसके ड्राइवर को भी गोली लगी है। कोयला कारोबारी के बॉडीगार्ड ने भी जब जवाबी फायरिंग की तो हमलावर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये फायरिंग का काम जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे हैं। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर पहुंची थी।

हाई सिक्योरिटी से लैस थी टीम

गैंगस्टर अमन को जिस गाड़ी से ले जाया जा रहा था उस गाड़ी में हाई सिक्योरिटी और हथियार से पुलिस की टीम लैस थी। पहले साव को गाड़ी में बैठाया गया फिर दोनों ओर बंदूक लेकर पुलिस की टीम बैठी। झारखंड पुलिस की एक और टीम सामने एक और गाड़ी में चल रही थी।

 

The post रायपुर से रांची ले जा रही झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/11/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/feed/ 0 1472