Enforcement Directorate Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/enforcement-directorate/ Sat, 28 Feb 2026 18:10:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल https://shaharsatta.com/2026/02/28/chhattisgarh-liquor-case-liquor-scam-case-soumya-chaurasia-gets-bail/ https://shaharsatta.com/2026/02/28/chhattisgarh-liquor-case-liquor-scam-case-soumya-chaurasia-gets-bail/#respond Sat, 28 Feb 2026 18:10:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4082 ED और EOW ने किया था गिरफ्तार, 45 दिन बाद जेल से बाहर आएगी शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Liquor Case)छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया शामिल…

The post Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ED और EOW ने किया था गिरफ्तार, 45 दिन बाद जेल से बाहर आएगी

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Liquor Case)छत्तीसगढ़ में हुए 3200 करोड़ के शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया शामिल थी। लेकिन बहुचर्चित शराब घोटाला केस में गिरफ्तार पूर्व सीएम भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रहीं सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में जमानत देने के बाद कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। ऐसे में उनका जेल से बाहर आना मुश्किल है।

सौम्या के वकील हर्षवर्धन परगनिहा ने बताया कि शर्त ये है कि EOW ने बेल दे दी है। इसमें कंडीशन ये दी गई है कि जिस दिन इस केस में चार्जशीट पेश होगा, उस दिन उन्हें जमानत मिलेगी। वकील के मुताबिक, आज से 45 दिन बाद सौम्या जेल से बाहर आ जाएगी।

पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। 2 महीने पहले ही शराब घोटाले केस में फिर उसे ED और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार किया था। जिस पर हाईकोर्ट ने बेल दी है।

The post Chhattisgarh Liquor Case : शराब घोटाला प्रकरण, सौम्या चौरसिया को मिली बेल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/28/chhattisgarh-liquor-case-liquor-scam-case-soumya-chaurasia-gets-bail/feed/ 0 4082
Judicial Remand Of Chaitanya Baghel : जमानत मुश्किल, बढ़ेगी रिमांड तो जेल में मनेगी राखी https://shaharsatta.com/2025/08/03/judicial-remand-of-chaitanya-baghel-bail-is-difficult-if-remand-is-extended-then-rakhi-will-be-celebrated-in-jail/ https://shaharsatta.com/2025/08/03/judicial-remand-of-chaitanya-baghel-bail-is-difficult-if-remand-is-extended-then-rakhi-will-be-celebrated-in-jail/#respond Sun, 03 Aug 2025 08:12:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3156 0 चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगी शहर सत्ता/रायपुर। (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में…

The post Judicial Remand Of Chaitanya Baghel : जमानत मुश्किल, बढ़ेगी रिमांड तो जेल में मनेगी राखी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगी

शहर सत्ता/रायपुर। (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है। कल 4 अगस्त को उनकी रिमांड ख़त्म होगी। लेकिन रिमांड बढ़ने की उम्मीद है और जमानत मुश्किल ऐसे में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू को राखी का त्यौहार जेल में मनाना पड़ेगा।

चैतन्य बघेल को 2 महीने तक बेल मिलना मुश्किल है। (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)चैतन्य बघेल 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। चैतन्य की याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ED की FIR में है और न ही किसी गवाह के बयान में, फिर भी उन्हें राजनीतिक मकसद से गिरफ्तार किया गया है।

कानून के जानकारों का कहना है कि, प्रवर्तन निदेशालय को 60 दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी होगी। उसके बाद ही इस मामले में (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)जमानत याचिका पर विचार होगा। जानकारों को कहना है कि चैतन्य को 60 दिन तक जेल में ही रहना पड़ सकता है। चैतन्य बघेल को ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने के बाद 4 अगस्त को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुनवाई के दौरान ED की ओर से उनकी ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ाने की मांग की जा सकती है।

 

The post Judicial Remand Of Chaitanya Baghel : जमानत मुश्किल, बढ़ेगी रिमांड तो जेल में मनेगी राखी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/03/judicial-remand-of-chaitanya-baghel-bail-is-difficult-if-remand-is-extended-then-rakhi-will-be-celebrated-in-jail/feed/ 0 3156
ED Can Make Targeted Arrests : सुप्रीम कोर्ट की शरण में पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ़्तारी का खौफ https://shaharsatta.com/2025/08/03/ed-can-make-targeted-arrests-former-cm-bhupesh-baghel-seeks-refuge-in-supreme-court-fearing-arrest/ https://shaharsatta.com/2025/08/03/ed-can-make-targeted-arrests-former-cm-bhupesh-baghel-seeks-refuge-in-supreme-court-fearing-arrest/#respond Sun, 03 Aug 2025 07:16:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3153 0 भूपेश बघेल ने कहा; बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट; महादेव सट्टा-शराब-कोयला घोटाले से जुड़ा है नाम शहर सत्ता/रायपुर। (ED Can Make Targeted Arrests)पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

The post ED Can Make Targeted Arrests : सुप्रीम कोर्ट की शरण में पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ़्तारी का खौफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 भूपेश बघेल ने कहा; बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट; महादेव सट्टा-शराब-कोयला घोटाले से जुड़ा है नाम

शहर सत्ता/रायपुर। (ED Can Make Targeted Arrests)पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेटे बिट्टू की गिरफ़्तारी के बाद खुद की अरेस्टिंग का खौफ सताने लगा है। संभवतयः इसलिए ED, CBI और EOW की जांच घेरे में फंसे भूपेश बघेल अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायलय की शरण में गए हैं। श्री बघेल ने आशंका जताते हुए कहा है कि उन्हें भी बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू की तरह जांच एजेंसियां टार्गेटेड अरेस्ट कर सकती है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा एप, शराब घोटाला समेत कोयला घोटाले में जांच एजेंसियां अपने दायरे में रखी है। इसलिए भी शराब-कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED), आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के दायरे में आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। गिरफ्तारी से बचने से बघेल ने सुप्रीम कोर्ट अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। अपनी याचिका में उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

भूपेश बोले राजनीतिक विद्वेष में फंसा रहे

दायर याचिका में पूर्व सीएम ने कहा कि जैसे उनके बेटे (ED Can Make Targeted Arrests)चैतन्य बघेल को राजनीतिक विद्वेष में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, वैसे ही उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। बघेल का कहना है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द सुनवाई होगी।

बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू भी अग्रिम जमानत मांग रहे

इसके अलावा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। चैतन्य की याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ED की FIR में है और न ही किसी गवाह के बयान में, फिर भी उन्हें राजनीतिक मकसद से गिरफ्तार किया गया है।

The post ED Can Make Targeted Arrests : सुप्रीम कोर्ट की शरण में पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ़्तारी का खौफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/03/ed-can-make-targeted-arrests-former-cm-bhupesh-baghel-seeks-refuge-in-supreme-court-fearing-arrest/feed/ 0 3153
Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action : जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज https://shaharsatta.com/2025/07/18/politics-in-chhattisgarh-heated-to-ed-action-birthday-gift-and-bhupeshs-taunt-on-modi-shah/ https://shaharsatta.com/2025/07/18/politics-in-chhattisgarh-heated-to-ed-action-birthday-gift-and-bhupeshs-taunt-on-modi-shah/#respond Fri, 18 Jul 2025 17:01:34 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3072 0 ED की रिमांड पर 22 जुलाई तक रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू शहर सत्ता/रायपुर। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)भिलाई से ED…

The post Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action : जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 ED की रिमांड पर 22 जुलाई तक रहेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल उर्फ़ बिट्टू

शहर सत्ता/रायपुर। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)भिलाई से ED की टीम ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को गिरफ्तार करने के बाद रायपुर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। चैतन्य को रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 22 जुलाई तक ED की रिमांड पर भेजा है। पूर्व CM भूपेश बघेल ने पुत्र के ऐन जन्मदिन पर की गई इस गिरफ़्तारी और ED की कार्रवाई को लेकर तंज कसते हुए कहा जन्मदिन में इन तोहफों के लिए शुक्रिया। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।

उन्होंने कहा- मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा है कि मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी। अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है।

भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश का मामला विधानसभा में गूंजा। (Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action)इस दौरान विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ईडी का दबाव है। भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा पड़ा है। आज बच्चे का जन्मदिन है और उसे उठा लिया गया। ये सब सरकार के दबाव में हो रहा है। कांग्रेस विधायक सदन से बाहर निकल गए हैं।

राहुल-प्रियंका ने ली फोन पर पूरी जानकारी

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने फोन कर घटना की जानकारी ली है। भूपेश बघेल ने बताया कि जब वह तमनार के मुद्दे पर भाषण देने वाले थे, तभी उन्हें एक पर्ची मिली, जिसमें चैतन्य की गिरफ्तारी की सूचना दी गई। तमनार में चल रही पेड़ों की कटाई का मुद्दा उठाने के कारण ही यह कार्रवाई की गई है।

जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज

पीएम मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा देते हैं, वैसा दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में कोई नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा है कि मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेज दी थी। अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापा मार रही है। इन तोहफों के लिए शुक्रिया। मैं इसे जीवन भर याद रखूंगा।

कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा

ED ने चैतन्य बघेल को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चैतन्य को 5 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है। ED की टीम रायपुर दफ्तर में चैतन्य से पूछताछ करेगी। इस बीच, कांग्रेस के सभी बड़े नेता भूपेश बघेल के बंगले पर बैठक के लिए निकल चुके हैं।

कोर्ट पहुंचे भूपेश-महंत और कांग्रेस विधायक

पूर्व CM भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस विधायकों का दल रायपुर की स्पेशल कोर्ट पहुंचा है। यहीं ED की टीम चैतन्य बघेल को पेश करने लेकर पहुंची है।

कांग्रेस एकजुट, दिग्गज खफा, बोले…

1. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार एजेंसियों का उपयोग विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए कर रही है।
2. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा- पुतले जलाने से कुछ नहीं होगा, दिल जलाना होगा।
3. छत्तीसगढ़ के पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि बदले की भावना से ये कार्रवाई की गई है।
4. विधायक उमेश पटेल ने कहा कि ये लोकतंत्र की सरकार नहीं है, ये अडाणी की सरकार है।
5. भाजपा कांग्रेस नेताओं को डराने-धमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा का मामले को लेकर तंज

1. ये लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। भ्रष्टाचार में नवाचार और प्रसारण हुए हैं। शायद यही (छापेमारी का) कारण रहा होगा।
2. बीजेपी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया। बीजेपी ने लिखा कि बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी।

The post Politics In Chhattisgarh Heated To ED Action : जन्मदिन, तोहफा और भूपेश का मोदी-शाह पर तंज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/18/politics-in-chhattisgarh-heated-to-ed-action-birthday-gift-and-bhupeshs-taunt-on-modi-shah/feed/ 0 3072
ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम https://shaharsatta.com/2025/07/18/ed-raids-the-house-of-former-cm-bhupesh-baghel-said-this-is-the-result-of-raising-the-issue-of-cutting-trees-for-adani/ https://shaharsatta.com/2025/07/18/ed-raids-the-house-of-former-cm-bhupesh-baghel-said-this-is-the-result-of-raising-the-issue-of-cutting-trees-for-adani/#respond Fri, 18 Jul 2025 02:44:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3032 0 सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, बताया क्यों आई ED और CRPF शहर सत्ता/रायपुर। (ED…

The post ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर ED की दबिश, छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, बताया क्यों आई ED और CRPF

शहर सत्ता/रायपुर। (ED Raids The House Of Former CM)भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय पर छापेमारी की है। सुबह 6 बजे बघेल के निवास में ED के अधिकारी पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में CRPF के जवान भी मौजूद हैं। छापेमारी पर पूर्व CM बघेल का गंभीर आरोप, अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है।

(ED Raids The House Of Former CM)पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। बता दें कि इससे पूर्व भी भूपेश बघेल समेत परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों के अलावा उनके करीबियों के घर अब तक ED, EOW/ACB और इंकमटैक्स ने दबिश दी है।

बेटे चैतन्य का बर्थ-डे आज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पदुमनगर निवास पर पहुंची ईडी की टीम, 6 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे ईड़ी के अधिकारी,ज्ञातव्य हो कि आज आज ही भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल का जन्मदिन है सुबह 5:00 बजे के करीब ईडी के अधिकारी सीआरपीएफ के जवानों के साथ पदुम नगर भिलाई तीन निवास पर दबिश दी भूपेश बघेल ने सुबह-सुबह ट्वीट किया है कि आज विधानसभा का अंतिम दिन है मैं अदानी के खिलाफ मामला उठाने वाला था इसलिए टीम को मेरे घर पर भेज दिया गया है

कुछ दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने शराब घोटाला के मामले में बघेल के आवास पर छापे मारे थे। 10 मार्च को ईडी ने शराब घोटाला मामले में उनके बेटे के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत दुर्ग जिले के भिलाई शहर में भूपेश बघेल के आवास पर छापा मारा था। इसके अलावा, चैतन्य के कथित करीबी सहयोगी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल सहित 13 और ठिकानों पर भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली गई थी।

डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया : बैज

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर पुनः ईडी भेज दी गई है। उन्होंने लिखा कि आज तक किसी भी विषय में ईडी सीबीआई ईओडब्लू को कुछ नहीं मिला.. लेकिन हथकंडे जारी हैं।

The post ED Raids The House Of Former CM : भूपेश बघेल बोले अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाने का परिणाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/18/ed-raids-the-house-of-former-cm-bhupesh-baghel-said-this-is-the-result-of-raising-the-issue-of-cutting-trees-for-adani/feed/ 0 3032