ED office Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/ed-office/ Fri, 03 Jan 2025 15:06:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 बड़ी ख़बर : ED दफ़्तर से बाहर निकले कवासी लखमा, बोले-कोई बदतमीजी नहीं हुई, चाय-नाश्ता भी पूछा https://shaharsatta.com/2025/01/03/big-news-kawasi-lakhma-came-out-of-ed-office-said-no-misbehavior-happened-even-asked-about-tea-and-snacks/ https://shaharsatta.com/2025/01/03/big-news-kawasi-lakhma-came-out-of-ed-office-said-no-misbehavior-happened-even-asked-about-tea-and-snacks/#respond Fri, 03 Jan 2025 15:05:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=632 शहर सत्ता / रायपुर। शराब घोटाले को लेकर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर पहुंचे सूबे के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बाहर निकल गए है। तक़रीबन आठ से नौ घंटे…

The post बड़ी ख़बर : ED दफ़्तर से बाहर निकले कवासी लखमा, बोले-कोई बदतमीजी नहीं हुई, चाय-नाश्ता भी पूछा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। शराब घोटाले को लेकर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) दफ्तर पहुंचे सूबे के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा बाहर निकल गए है। तक़रीबन आठ से नौ घंटे की पूछताछ के बाद लखमा निकले और उन्होंने मीडिया से बातचीत की। लखमा ने बताया कि आज वो अपने बेटे हरीश लखमा के साथ यहाँ पूछ्ताछ के लिए बुलाए जाने पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के सभी सवालों का जवाब भी उनके द्वारा दिया गया।

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा “ED के द्वारा मांगे गए दस्तावेज़ मैंने उन्हें सौंप दिए हैं, लेकिन मेरे पूछे गए सवालों का जवाब ईडी अफसरों ने नहीं दिया। मुझसे जो कागज मांगे गए थे, वो मैंने जमा किए हैं। कुछ बातें सभी ने पूछी, जिसका मैने जवाब दिया। कुछ कागज बाकी हैं, जिन्हें पेश करने के लिए मैंने और कुछ दिन का समय मांगा है। मेरी बेटी और पत्नी ने संपत्ति का ब्योरा दिया है, अभी बड़े बेटे और बहू का देना है।”

ये भी देखें : Breaking : सहायक शिक्षक मामले में विष्णु सरकार ने बनाई समिति, मांगे सुझाव…

लखमा ने आगे कहा कि “कोई बदतमीजी नहीं हुई है। चाय-नाश्ते के लिए पूछा गया था, लेकिन कोई परेशानी नहीं हुई। अंदर की बातों को सार्वजनिक करना ठीक नहीं है। मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं।”

बीजेपी ने लगाए है आरोप

लखमा ने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी ने जानबूझकर मुझे परेशान करने के लिए आरोप लगाए हैं। यह आरोप सरकार और बीजेपी के कारण मुझ पर लगाए गए हैं। मैं इस लड़ाई को अंतिम तक लडूंगा। जब तक जिंदा रहूंगा, आदिवासियों के लिए लड़ता रहूंगा।” उन्होंने आगे कहा, “मैं घोटाले को कबूल नहीं कर रहा हूं, लेकिन जांच चल रही है। अगर दो नंबर की शराब बेची गई है, तो अधिकारी के घर में तो नहीं बन रही थी ? तीन शराब बनाने वाली कंपनियां हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ? शराब कंपनियों पर जांच करो।”

The post बड़ी ख़बर : ED दफ़्तर से बाहर निकले कवासी लखमा, बोले-कोई बदतमीजी नहीं हुई, चाय-नाश्ता भी पूछा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/03/big-news-kawasi-lakhma-came-out-of-ed-office-said-no-misbehavior-happened-even-asked-about-tea-and-snacks/feed/ 0 632
Chhattisgarh Liquor scam 2200 crore : पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने रामचरित मानस का दिया उदाहरण, कहा मैं गरीब और निर्दोष हूं https://shaharsatta.com/2025/01/03/chhattisgarh-liquor-scam-2200-crore-former-minister-kawasi-lakhma-gave-example-of-ramcharit-manas-said-i-am-poor-and-innocent/ https://shaharsatta.com/2025/01/03/chhattisgarh-liquor-scam-2200-crore-former-minister-kawasi-lakhma-gave-example-of-ramcharit-manas-said-i-am-poor-and-innocent/#respond Fri, 03 Jan 2025 11:23:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=591 पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उसके बेटे पहुंचे ईडी दफ्तर शहर सत्ता\रायपुर| छत्तीसगढ़ में कथित 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। इस…

The post Chhattisgarh Liquor scam 2200 crore : पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने रामचरित मानस का दिया उदाहरण, कहा मैं गरीब और निर्दोष हूं appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उसके बेटे पहुंचे ईडी दफ्तर

शहर सत्ता\रायपुर| छत्तीसगढ़ में कथित 2200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रही है। इस मामले में षुक्रवार को पूछताछ करने कोंटा विधायक कवासी लखमा और उसके बेटे हरीष लखमा ईडी के दफ्तर बुलाया गया। इसके पहले कवासी लखमा ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि मैं गरीब और निर्दोष व्यक्ति हूं।
ईडी पूछताछ में अपना बयान देने पहुंचे विधायक कवासी लखमा ने आरोप लगाया है कि मेरे खिलाफ राजनीति से प्रेरित यह जांच की जा रही है। मेरे पास महज 6 एकड़ की जमीन है। मैं गरीब और निर्दोष व्यक्ति हूं। मुझे फंसाया जा रहा है। विधायक लखमा ने रामचरित मानस का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से राजा दशरथ ने श्रवण कुमार को मारा था जिसकी सजा राजा दशरथ को मिली थी। उसी तरह मैं अंधा और गरीब व्यक्ति हूं। मुझे फंसाने वालों को भी एक दिन सजा जरूर मिलेगी। आरोप कोई कुछ भी लगाए लेकिन सच नहीं बदलेगा।

विधानसभा के कागज और मोबाईल जप्ती

विधायक कवासी लखमा ने कहा कि ईडी ने मेरे पास से केवल विधानसभा के दस्तावेज और मोबाईल जब्त किया है। इसके अलावा मेरे पास से किसी प्रकार की चीजें जप्त नहीं की है। वहीं ईडी पूछताछ में जाते समय कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा ने कहा कि मेरे पास बताने जैसा कोई तथ्य नहीं है। वहीं पूछताछ में विधायक लखमा को बैंक डिटेल और संपत्ति की जानकारी मांगी गई है।

The post Chhattisgarh Liquor scam 2200 crore : पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने रामचरित मानस का दिया उदाहरण, कहा मैं गरीब और निर्दोष हूं appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/03/chhattisgarh-liquor-scam-2200-crore-former-minister-kawasi-lakhma-gave-example-of-ramcharit-manas-said-i-am-poor-and-innocent/feed/ 0 591