Economic Offences Investigation Bureau Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/economic-offences-investigation-bureau/ Wed, 12 Aug 2026 03:02:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.3 ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली https://shaharsatta.com/2026/08/12/ed-arrests-congress-leader-ramgopal-%e2%82%b93400-crore-liquor-scam-granted-5-day-custody/ https://shaharsatta.com/2026/08/12/ed-arrests-congress-leader-ramgopal-%e2%82%b93400-crore-liquor-scam-granted-5-day-custody/#respond Wed, 12 Aug 2026 03:02:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5330 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- फर्जी गवाहों के सहारे कार्रवाई, कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की शहर सत्ता/रायपुर। 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल…

The post ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- फर्जी गवाहों के सहारे कार्रवाई, कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की

शहर सत्ता/रायपुर। 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर ED को सौंप दिया गया है। 17 अगस्त को फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल पर छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले की जाँच प्रवर्तन निदेशालय (ED)समेत आर्थिक अपराध अन्वेषण से जुड़ी कई एजेंसियां कर रही हैं।

बता दें कि इससे पहले EOW (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, अब ED आगे की पूछताछ करेगी। मंगलवार को कोर्ट पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। बघेल ने कहा कि केवल परेशान करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसियों के पास नकली गवाह है, कोई सबूत नहीं है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में जांच एजेंसियां कथित तौर पर सरकारी शराब कारोबार में अनियमितताओं, अवैध वसूली और पैसों के लेन-देन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं। एजेंसियों का आरोप है कि शराब कारोबार में एक संगठित नेटवर्क के जरिए बड़ी रकम का लेन-देन हुआ।

तीन साल फरार रहे कांग्रेस नेता अग्रवाल पर ये आरोप

EOW के मुताबिक, आरोप है कि शराब घोटाला, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका थी। इसी वजह से एजेंसी ने आगे की पूछताछ के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 9 जुलाई को 17 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद 5 अगस्त तक EOW की कस्टडी में भेज दिया गया था।

रामगोपाल से मिलने दो बार कोर्ट के चक्कर लगा चुके भूपेश

तीन साल फरार रहने के बाद पकड़ में आये प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 बार मिले हैं। बता दें कि 25 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई सीनियर नेताओं ने रामगोपाल अग्रवाल के जेल भेजे जाने से पहले उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पार्टी को बदनाम करने के लिए एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है। 11 अगस्त को दूसरी बार कोर्ट पहुंचकर भूपेश बघेल ने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की।

The post ED arrests Congress leader Ramgopal. : 3400 करोड़ का शराब घोटाला, 5 दिनों की कस्टडी मिली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/12/ed-arrests-congress-leader-ramgopal-%e2%82%b93400-crore-liquor-scam-granted-5-day-custody/feed/ 0 5330