drramansingh Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/drramansingh/ Wed, 01 Apr 2026 04:20:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Start of The New Financial Year : अप्रैल में 15 चेंजेस, आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर https://shaharsatta.com/2026/04/01/start-of-the-new-financial-year-15-changes-in-april-commercial-cylinders-become-up-to-%e2%82%b9218-more-expensive-starting-today/ https://shaharsatta.com/2026/04/01/start-of-the-new-financial-year-15-changes-in-april-commercial-cylinders-become-up-to-%e2%82%b9218-more-expensive-starting-today/#respond Wed, 01 Apr 2026 04:20:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4287 इनहैंड सैलरी भी घटेगी, रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले शहर सत्ता/रायपुर/न्यूज़ डेस्क। (Start of The New Financial Year)नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम से…

The post Start of The New Financial Year : अप्रैल में 15 चेंजेस, आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

इनहैंड सैलरी भी घटेगी, रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम बदले

शहर सत्ता/रायपुर/न्यूज़ डेस्क। (Start of The New Financial Year)नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम से लेकर खास जनों तक के जीवन में 15 बदलाव होंगे। इसकी शुरुआत आज 1 अप्रेल से हो गई है। आज से ₹218 तक कॉमर्शियल सिलेंडर महंगा हो जायेगा। इसके अलावा इनहैंड सैलरी भी घटेगी। यही नहीं अब से रेल टिकट रिफंड और टोल के नियम भी बदल जायेंगे। अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे। आज से फास्टैग, टोल टैक्स के साथ इनकम टैक्स से जुड़े नियम मिलाकर कुल 15 बदलाव हो रहे हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर ₹218 महंगा

तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹218 तक महंगा कर दिया है। चेन्नई में ये सबसे महंगा 2246.50 रुपए में मिलेगा। दिल्ली में इसकी कीमत ₹2078.50 हो गई है। ऐसे में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है।

रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल होगी

ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट रद्द करने पर ही रिफंड मिलेगा। पहले यह समय 4 घंटे था। यात्री ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन भी बदल पाएंगे। समय पर टिकिट कैंसिल नहीं कर पाने पर पैसों का नुकसान होगा। रिफंड के नियमों को सख्त करने से आम यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

फास्टैग एनुअल पास

आज से फास्टैग का एनुअल पास रिन्यू कराने पर आपके वॉलेट से ज्यादा पैसे कटेंगे। NHAI ने एनुअल पास की कीमतों में 2.5% की बढ़ोतरी कर दी है। सालाना पास के लिए 3 हजार रुपए की जगह 3,075 रुपए चुकाने होंगे। यह पास कार यूजर्स को देशभर के 200 टोल प्लाजा पर बिना रुके सफर करने की सुविधा देता है।

टोल प्लाजा पर नो-कैश

आज से सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। टोल टैक्स का पेमेंट केवल फास्टैग या UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही हो सकेगा। अगर आपके पास फास्टैग नहीं है या उसमें बैलेंस कम है, तो यूपीआई से ही टोल का ऑप्शन बचेगा। कैश का विकल्प नहीं होने से परेशानी में पड़ सकते हैं।

असेसमेंट ईयर खत्म, अब सिर्फ टैक्स ईयर

आज से नया ‘इनकम टैक्स एक्ट 2025’ लागू हो गया है। अब फाइनेंशियल और असेसमेंट ईयर के बजाय सिर्फ ‘टैक्स ईयर’ शब्द का इस्तेमाल होगा। इससे टैक्सपेयर्स के बीच की उलझन खत्म होगी। आपने 2024-25 में पैसा कमाया तो जुलाई 2025 में उसका टैक्स भरते थे। इसे AY 2025-26 कहा जाता था। एक ही कमाई के लिए दो अलग-अलग सालों के नाम सुनकर कंफ्यूजन होता था।

बेसिक पे CTC का 50% होने से इनहैंड सैलरी घटेगी

नए लेबर कोड के तहत अब कर्मचारी की ‘बेसिक सैलरी’ उसके कुल पैकेज (CTC) का कम से कम 50% होनी चाहिए। कंपनियां भत्तों को 50% से ज्यादा नहीं रख सकेंगी। इससे इनहैंड सैलरी कम हो सकती है, क्योंकि बेसिक सैलरी बढ़ने से PF और ग्रेच्युटी का हिस्सा बढ़ जाएगा। हालांकि, इसका बड़ा फायदा यह होगा कि आपका रिटायरमेंट फंड (EPF) और ग्रेच्युटी की रकम पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी।

फुल एंड फाइनल सेटलमेंट 2 दिन में होगा

अब तक नौकरी छोड़ने पर बकाया पैसा मिलने में 90 दिन तक लगते थे। अब कंपनी को कर्मचारी के आखिरी वर्किंग डे के 2 वर्किंग डेज के भीतर सारा बकाया चुकाना होगा। नौकरी बदलने वालों को महीनों इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी 2 दिन में पेमेंट नहीं करती है, तो कर्मचारी लेबर विभाग में शिकायत कर ब्याज समेत पैसे की मांग सकता है।

रिवाइज्ड रिजीम के तहत फाइलिंग

साल 2025 में सरकार ने नई रिजीम के टैक्स स्लैब में बदलाव किया था। ये 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गया। इस साल इस बदलाव के साथ रिटर्न फाइल कर पाएंगे। सैलरीड पर्सन की सेक्शन 87A के तहत 12.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री है। अन्य लोग 12 लाख तक की इनकम पर टैक्स छूट पा सकते हैं।

HRA टैक्स छूट लेने के नियम बदले

HRA पर टैक्स छूट लेने वाले कर्मचारियों को अब रेंट रसीद जमा करनी होगी। अगर सालाना किराया 1 लाख रुपए से ज्यादा है, तो मकान मालिक का पैन देना अनिवार्य होगा। अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और अहमदाबाद को भी 50% टैक्स छूट वाली कैटेगरी में शामिल कर लिया गया है। इन 8 शहरों में रहने वाले कर्मचारी अब अपनी बेसिक सैलरी के 50% हिस्से पर टैक्स छूट ले सकेंगे। वहीं अब टैक्स विभाग रसीद और मकान मालिक के टैक्स रिकॉर्ड का मिलान करेगा। पकड़े जाने पर जुर्माना लग सकता है।

फॉर्म 16 की जगह अब नया फॉर्म 130 और 131

TDS कटौती के सबूत के लिए फॉर्म 16 और अन्य आय के लिए 16A दिया जाता था। अब इन फॉर्म्स का फॉर्मेट बदलकर फॉर्म 130 और फॉर्म 131 कर दिया गया है। जब जून-जुलाई में रिटर्न भरेंगे तो इन फॉर्म्स में टैक्स कैलकुलेशन और छूट का ब्यौरा पहले से ज्यादा डिटेल में होगा। इससे ITR भरने में गलती की गुंजाइश कम होगी।

PNB ATM कैश लिमिट

पंजाब नेशनल बैंक के क्लासिक डेबिट कार्ड से एक दिन में अधिकतम ₹25 हजार निकाल सकेंगे। प्लैटिनम कार्ड के लिए यह लिमिट ₹50 हजार होगी। यदि आपकी जरूरत इससे ज्यादा है, तो आपको बैंक जाना होगा। चेकबुक या विड्रॉल फॉर्म का सहारा लेना होगा। यह फैसला फ्रॉड को रोकने के लिए लिया है।

पैन कार्ड अपडेट

पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड को जन्मतिथि के ‘वैध दस्तावेज’ की लिस्ट से हटा दिया गया है। अब आधार को एड्रेस प्रूफ के तौर पर ही लिया जाएगा। यदि आप नया पैन कार्ड या पुराने कार्ड में जन्मतिथि बदलना चाहते हैं, तो अब आधार के साथ अन्य दस्तावेज देने होंगे। इसमें जन्म प्रमाण पत्र और 10वीं की मार्कशीट शामिल हैं।

The post Start of The New Financial Year : अप्रैल में 15 चेंजेस, आज से ₹218 तक महंगा हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/01/start-of-the-new-financial-year-15-changes-in-april-commercial-cylinders-become-up-to-%e2%82%b9218-more-expensive-starting-today/feed/ 0 4287
CG Legislative Assembly Budget Session-2026 : सदन में 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश https://shaharsatta.com/2026/02/24/cg-legislative-assembly-budget-session-2026-budget-of-rs-1-lakh-72-thousand-crore-presented-in-the-house/ https://shaharsatta.com/2026/02/24/cg-legislative-assembly-budget-session-2026-budget-of-rs-1-lakh-72-thousand-crore-presented-in-the-house/#respond Tue, 24 Feb 2026 08:20:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4032 पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, ज्ञान-गति के बाद इस बार ‘संकल्प’, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे शहर सत्ता/रायपुर। (CG Legislative Assembly Budget…

The post CG Legislative Assembly Budget Session-2026 : सदन में 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया, किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, ज्ञान-गति के बाद इस बार ‘संकल्प’, बच्चियों को डेढ़-लाख मिलेंगे

शहर सत्ता/रायपुर। (CG Legislative Assembly Budget Session-2026)वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। इससे पहले वे बंगले में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी अदिति चौधरी भी मौजूद रहीं। ओपी अपनी पत्नी का पसंदीदा जैकेट पहनकर बजट पेश कर रहे हैं।

ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम परCG Legislative Assembly Budget Session-2026 बजट पेश किया जा रहा है। किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। 18 साल पूरे होने पर बच्चियों को डेढ़ लाख रुपए मिलेंगे। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। मंत्री ओपी को पत्नी ने माटी का तिलक लगाया बजट पेश करने से पहले मंत्री ओपी चौधरी को उनकी पत्नी अदिति ने माटी का तिलक लगाकर रवाना किया।

बजट की प्रमुख घोषणा में ये सब

0 ज्ञान-गति के बाद इस बार संकल्प थीम
0 5 नालंदा लाइब्रेरी के लिए 22 करोड़ का प्रावधान
0 मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
0 बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे
0 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
0 मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी
0 बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
0 इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान

ज्ञान-गति के बाद इस बार संकल्प थीम

ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है।
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक

The post CG Legislative Assembly Budget Session-2026 : सदन में 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/24/cg-legislative-assembly-budget-session-2026-budget-of-rs-1-lakh-72-thousand-crore-presented-in-the-house/feed/ 0 4032
Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday : भाजपा ‘सेवा- सुशासन- संकल्प’ के रूप में सीएम का जन्मदिन मनाएगी https://shaharsatta.com/2026/02/21/chief-minister-vishnudev-sais-birthday-bjp-to-celebrate-cms-birthday-as-service-good-governance-resolve/ https://shaharsatta.com/2026/02/21/chief-minister-vishnudev-sais-birthday-bjp-to-celebrate-cms-birthday-as-service-good-governance-resolve/#respond Sat, 21 Feb 2026 04:26:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3992 आज सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन, अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday)भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को इस वर्ष पूरे…

The post Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday : भाजपा ‘सेवा- सुशासन- संकल्प’ के रूप में सीएम का जन्मदिन मनाएगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

आज सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन, अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण

शहर सत्ता/रायपुर। (Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday)भाजपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन को इस वर्ष पूरे प्रदेश में ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मना रही है। संगठन ने इस अवसर को जनसेवा, सुशासन और सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए व्यापक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर आज सभी जिलों में सेवा आधारित आयोजन किए जाएंगे। सरकारी अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, छग विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित राज्य बनने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। किसान, महिला व युवा सहित हर वर्ग को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी तरह भाजयुमो प्रदेशभर में हितग्राहियों का सम्मान करेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

The post Chief Minister Vishnudev Sai’s birthday : भाजपा ‘सेवा- सुशासन- संकल्प’ के रूप में सीएम का जन्मदिन मनाएगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/21/chief-minister-vishnudev-sais-birthday-bjp-to-celebrate-cms-birthday-as-service-good-governance-resolve/feed/ 0 3992
200 Maoists Surrender In Chhattisgarh : CM साय के सामने जगदलपुर में 200 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण https://shaharsatta.com/2025/10/17/200-maoists-surrender-in-chhattisgarh-200-maoists-surrender-in-front-of-cm-sai-in-jagdalpur/ https://shaharsatta.com/2025/10/17/200-maoists-surrender-in-chhattisgarh-200-maoists-surrender-in-front-of-cm-sai-in-jagdalpur/#respond Fri, 17 Oct 2025 06:54:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3727 कार से पहुंचा सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश, 3 बसों में भरकर लाए गए माओवादी, इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा शहर सत्ता/रायपुर। (200 Maoists Surrender In Chhattisgarh)जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

The post 200 Maoists Surrender In Chhattisgarh : CM साय के सामने जगदलपुर में 200 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कार से पहुंचा सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश, 3 बसों में भरकर लाए गए माओवादी, इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा

शहर सत्ता/रायपुर। (200 Maoists Surrender In Chhattisgarh)जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आज शुक्रवार को करीब 200 नक्सली आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण किये। हथियार डालने वाले इन माओवादियों में गुरुवार को बस्तर में सरेंडर करने वाले 140 और कांकेर में पहले आत्मसमर्पण कर चुके लगभग 60 माओवादी शामिल हैं।

अब तक के सबसे बड़े इस आत्मसमर्पण कार्यक्रम जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया है। जहां तीन बसों में नक्सलियों को भरकर लाया गया। इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा है। वहीं सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश को कार से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

सेंट्रल कमेटी मेंबर सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश भी सरेंडर

नक्सली संगठन के प्रवक्ता और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश ने भी आत्मसमर्पण किया था। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ का इनाम था। बाकी नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम घोषित था। नक्सली AK-47, INSAS, SLR और .303 राइफल जैसे हथियारों के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पर पहुंचे थे, जहां से उन्हें बोट से बीजापुर पुलिस के पास लाया गया।

नक्सलियों को उपहार में संविधान की किताब

सरेंडर मंच पर मौजूद हर नक्सली को भारतीय संविधान की प्रति दी गई। यह संदेश कि अब संघर्ष नहीं, संविधान के रास्ते आगे बढ़ना है।

2 दिनों में 258 नक्सलियों ने हथियार डाले

इसके साथ ही शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कल 27 ने हथियार डाले थे। महाराष्ट्र में भी कल 61 नक्सली हथियार त्याग कर मुख्यधारा में लौटे। पिछले 2 दिनों में कुल 258 वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।

The post 200 Maoists Surrender In Chhattisgarh : CM साय के सामने जगदलपुर में 200 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/17/200-maoists-surrender-in-chhattisgarh-200-maoists-surrender-in-front-of-cm-sai-in-jagdalpur/feed/ 0 3727
Editorial By Sukant Rajput : सहाफ़ी हो गुंडे नहीं… https://shaharsatta.com/2025/10/13/editorial-by-sukant-rajput-you-are-a-journalist-not-a-goon/ https://shaharsatta.com/2025/10/13/editorial-by-sukant-rajput-you-are-a-journalist-not-a-goon/#respond Mon, 13 Oct 2025 16:32:29 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3705 सुकांत राजपूत (9827181979) एक वक्त था जब तालिबान और हिंदुस्तान के रिश्ते खतरनाक थे। खुशकिस्मती से आज दोनों गलबहियां पा रहे हैं। दुनियाबी रिश्तों का एक वाक़या फ़िलहाल सहाफ़ी और…

The post Editorial By Sukant Rajput : सहाफ़ी हो गुंडे नहीं… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सुकांत राजपूत (9827181979)

एक वक्त था जब तालिबान और हिंदुस्तान के रिश्ते खतरनाक थे। खुशकिस्मती से आज दोनों गलबहियां पा रहे हैं। दुनियाबी रिश्तों का एक वाक़या फ़िलहाल सहाफ़ी और नौकरशाहों के बीच तल्खियां बढ़ा रहा हैं। सूबा-ए-नौकरशाही में सहाफ़ी की मुश्कें अफसर के हाथों और अफसर के गिरेबान तक सहाफ़ी का शिकंजा कस्ते देखा जा सकता है। खबर नवीसों की गर्दन से लेकर रोजी-रोटी तक फ़िलहाल सरकार के एक महकमा-ऐ-खास के रहमो करम पर है। एक वक्त था जब दोनों के रिश्ते बेहद पाक-साफ़ थे। कमोबेश पूरा महकमा बना ही खबर नवीसों के लिए था। दोनों साथ बैठते थे, घूमते थे, खाते-पीते भी थे। हालांकि ये सब अब भी होता है लेकिन महकमे को गुमान हो गया है और सहाफियों की जगह अब अखबार के मालिक और चंद नामचीन संपादकों से उनका राफ्ता है।

बिरादरी से रंग भेद मिटा तो ऊंच-नीच का पैमाना अब लबरेज होकर छलकने लगा है। फ़िलहाल सहाफ़ी भी जबरदस्ती में उतारू हैं तो नौकरशाह भी खुद को कंट्रोल नहीं कर पा रहे। तुर्रा यह कि खुद को रहमते देने वाला समझने का मुग़ालता पाले अफसर किसी से मां तो किसी से मौसी वाली मोहब्बतें कर रहे हैं। छोटे-बड़े की खाइयां इतनी गहराती जा रही हैं कि जैसे उनकी जेब से वो खर्च रहे हैं। नियम, कायदे और नवाज़िशों की बौछार करने वाले नौकरशाहों को यह गलत गुमानी है कि अख़बार और सहाफी छोटे-बड़े होते हैं।

वैसे ही खुशफ़हमी अख़बार मालिक, खबर नवीसों को भी हैं कि उनका लिखा ब्रम्ह वाक्य है। रोजी-रोटी और दादागिरी के इस तमाशे में एक सच्चाई जरूर सामने आई है कि रोजी-रोटी की जद्दोजहद में नौबत हाथापाई तक आ पहुंची है। हालांकि सरकार इससे ख़बरदार है। नौकरशाही का पलड़ा भी भारी है और अख़बार वाले की माज़ी में की गई हरकत उसके खिलाफ है। महकमें में चल रहे दलाल स्ट्रीट की भी खबरें हैं और माथा देख कर तिलक लगाने वाले अफसरों की चर्चा भी है। अब पूरी सहाफ़ी बिरादरी और अख़बारों पर अपनी नवाज़िशों की बारिश करने वाले नौकरशाहों को यह इल्म हो जाना चाहिए कि दोनों एक साथ चलेंगे या यूं ही लोफ़री करते रहेंगे।

The post Editorial By Sukant Rajput : सहाफ़ी हो गुंडे नहीं… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/13/editorial-by-sukant-rajput-you-are-a-journalist-not-a-goon/feed/ 0 3705
Chhattisgarh New Assembly Building : डिप्टी CM साव ने लिया लोकार्पण की तैयारियों का जायजा https://shaharsatta.com/2025/10/13/chhattisgarh-new-assembly-building-deputy-cm-saw-reviews-preparations-for-inauguration/ https://shaharsatta.com/2025/10/13/chhattisgarh-new-assembly-building-deputy-cm-saw-reviews-preparations-for-inauguration/#respond Mon, 13 Oct 2025 15:49:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3696 1 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh New Assembly Building)डिप्टी CM अरुण साव आज शाम 4 बजे…

The post Chhattisgarh New Assembly Building : डिप्टी CM साव ने लिया लोकार्पण की तैयारियों का जायजा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

1 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh New Assembly Building)डिप्टी CM अरुण साव आज शाम 4 बजे नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन के कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया। नए विधानसभा सदन की सीलिंग पर छत्तीसगढ़ की शुभ परंपरा धान की बालियां उकेरी गई है। ज्यादातर फर्नीचर भी बस्तर के शिल्पियों द्वारा निर्मित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 1 नवम्बर को राज्योत्सव के मौके पर विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण करेंगे।

श्री साव ने कहा कि आगामी 1 नवम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नित नवीन आयाम तय कर रहा है। विधानसभा का यह नवनिर्मित भवन छत्तीसगढ़ के इतिहास में बहुमूल्य उपलब्धि होगी।

पहली विधानसभा टेंट में हुई थी

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि 25 साल पहले वर्ष 2000 में रायपुर के राजकुमार कॉलेज में टेंट से शुरू हुए छत्तीसगढ़ के विधानसभा को खुद का भव्य भवन मिलने जा रहा है। नवीन विधानसभा भवन सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे अगले 50 वर्षों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भविष्य में पेपरलेस विधानसभा संचालित हो सके, इसका भी ध्यान रखा गया है।

आधुनिक और पेपरलेस सुविधा

श्री साव ने विधानसभा के नवनिर्मित संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर अंतिम चरण के कार्यों को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यहां स्थापित एयर कंडीशनिंग चीलर प्लांट का भी अवलोकन किया। श्री साव ने कहा कि नवीन विधानसभा भवन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसे तीन सेक्टरों में विभाजित कर बनाया गया है। भवन के सिविल कार्य पूर्ण हो चुके हैं। फिनिशिंग कार्य भी अंतिम चरण में हैं। दीपावली के बाद शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।

The post Chhattisgarh New Assembly Building : डिप्टी CM साव ने लिया लोकार्पण की तैयारियों का जायजा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/13/chhattisgarh-new-assembly-building-deputy-cm-saw-reviews-preparations-for-inauguration/feed/ 0 3696
Vijayadashami Celebration In Chhattisgarh : राजधानी रायपुर में 101 फीट का रावण दहन रथ पर सवार होकर पहुंचे ‘राम’ https://shaharsatta.com/2025/10/02/vijayadashami-celebration-in-chhattisgarh-rama-arrived-in-the-capital-raipur-riding-a-101-foot-ravana-dahan-chariot/ https://shaharsatta.com/2025/10/02/vijayadashami-celebration-in-chhattisgarh-rama-arrived-in-the-capital-raipur-riding-a-101-foot-ravana-dahan-chariot/#respond Thu, 02 Oct 2025 15:55:18 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3585 भव्य आतिशबाजी के बीच रथ पर सवार होकर पहुंचे ‘राम’, दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन, बिलासपुर में 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण…

The post Vijayadashami Celebration In Chhattisgarh : राजधानी रायपुर में 101 फीट का रावण दहन रथ पर सवार होकर पहुंचे ‘राम’ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

भव्य आतिशबाजी के बीच रथ पर सवार होकर पहुंचे ‘राम’, दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन, बिलासपुर में 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण दहन

शहर सत्ता/रायपुर। (Vijayadashami Celebration In Chhattisgarh)देशभर में आज विजयादशमी धूमधाम से मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर में WRS कॉलोनी में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। वहीं कोंडागांव और अंबिकापुर में बरसते पानी के बीच रावण का पुतला जलाया गया। दहन के बाद भव्य आतिशबाजी हुई।

दुर्ग में 98 स्थानों पर रावण दहन हो रह हैं, जहां 21 बड़े कार्यक्रम तय हैं। सुरक्षा के लिए 600 जवान लगाए गए हैं। भिलाई में भगवान राम रथ पर सवार होकर पहुंचे। वहीं रायगढ़ में सबसे बड़ा 57 फीट का रावण नटवर हाई स्कूल मैदान में जलाया जा रहा है।

बिलासपुर में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुलिस ग्राउंड, रेलवे मैदान, नूतन चौक और साइंस कॉलेज सहित 10 से अधिक जगहों पर 60 से 100 फीट ऊंचे रावण बनाए गए।

0 रायपुर में रावण दहन, सीएम रहे मौजूद, बिलासपुर के पुलिस मैदान में हुआ रावण दहन
0 52 मिनट पहले- अंबिकापुर में झमाझम बारिश के बीच जलाया गया रावण का पुतला
0 59 मिनट पहले- भिलाई में रथ पर सवार होकर पहुंचे भगवान राम
0 रायगढ़ में 45 फीट ऊंचा रावण, रायपुर के भाठागांव में रावण दहन में उमड़ी भीड़
0 रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में किया गया 101 फीट का रावण दहन
0 कोंडागांव में बारिश के बीच भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। बरसते पानी में रावण दहन किया गया।

The post Vijayadashami Celebration In Chhattisgarh : राजधानी रायपुर में 101 फीट का रावण दहन रथ पर सवार होकर पहुंचे ‘राम’ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/02/vijayadashami-celebration-in-chhattisgarh-rama-arrived-in-the-capital-raipur-riding-a-101-foot-ravana-dahan-chariot/feed/ 0 3585
RSS Centenary Anniversary : संघ के 100 साल, गांधी की हत्या के बाद शाखाओं में 13 दिन तक मनाया गया शोक https://shaharsatta.com/2025/10/02/rss-centenary-anniversary-100-years-of-the-sangh-branches-observed-mourning-for-13-days-after-gandhis-assassination/ https://shaharsatta.com/2025/10/02/rss-centenary-anniversary-100-years-of-the-sangh-branches-observed-mourning-for-13-days-after-gandhis-assassination/#respond Thu, 02 Oct 2025 06:15:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3567 0 विजयादशमी दिन 27 सितंबर 1925 को नागपुर में 5 लोगों की एक बैठक से शुरू हुआ संघ, आज 40 से अधिक देशों में लाखों स्वयंसेवक शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (RSS…

The post RSS Centenary Anniversary : संघ के 100 साल, गांधी की हत्या के बाद शाखाओं में 13 दिन तक मनाया गया शोक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 विजयादशमी दिन 27 सितंबर 1925 को नागपुर में 5 लोगों की एक बैठक से शुरू हुआ संघ, आज 40 से अधिक देशों में लाखों स्वयंसेवक

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क। (RSS Centenary Anniversary)राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। 30 जनवरी 1948 को जब महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारी थी तब गुरु गोलवलकर जी चेन्नई में थे। उन्हें जैसे ही यह खबर मिली तो वे प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को टेलीग्राम पर शोक संदेश भेजा। साथ ही गोलवलकर ने देशभर की शाखाओं के लिए एक निर्देश भी जारी किया…”आदरणीय महात्माजी के दुखद निधन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट करने के लिए शाखाओं में 13 दिन का शोक रहेगा और सभी दैनिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।” हालांकि 2 फरवरी 1948 को गुरु जी की गिरफ्तारी हुई और फिर RSS पर बैन लगा दिया गया। तब एक बार फिर गिरफ्तारी के बाद गोलवलकर ने स्वयंसेवकों के नाम एक संदेश जारी किया- ‘संदेह के बादल छंट जाएंगे और हम बिल्कुल बेदाग बाहर निकलेंगे।’

6 महीने की वैधानिक सीमा समाप्त होने के बाद गोलवलकर को रिहा किया गया और 11 जुलाई 1949 को RSS से भी प्रतिबंध हटा लिया गया। प्रतिबंध हटने के बाद गोलवलकर ने RSS के लिए एक नई रणनीति तैयार की। उन्होंने संघ के प्रसार के लिए अलग-अलग सहयोगी संगठन बनाने का फैसला किया। 27 सितंबर 1925, उस दिन विजयादशमी थी। हेडगेवार ने पांच लोगों के साथ अपने घर में एक बैठक बुलाई और कहा- आज से हम संघ शुरू कर रहे हैं।

संघ में पद-कार्यक्षेत्र

0 सरसंघचालक RSS का सबसे बड़ा पद है।
0 फिर सरकार्यवाह ये केंद्रीय कार्यकारी मंडल प्रमुख होते हैं।
0 इसके बाद सह सरकार्यवाह आते हैं, जो एक से अधिक होते हैं।
0 सरकार्यवाह के मातहत सेवा प्रमुख, प्रचार प्रमुख, बौद्धिक प्रमुख, शारीरिक प्रमुख और निधि प्रमुख हैं।
0 इनके नीचे संघचालक और प्रचारक आते हैं।

संघ की प्रार्थना

संघ की शुरुआती प्रार्थना मराठी में थी। 1939 में इसे बदलकर संस्कृत में कर दिया गया, जिसकी शुरुआत नमस्ते सदा वत्सले से होती है।

संघ का गणवेश

शुरुआत में RSS का गणवेश खाकी शर्ट, खाकी निकर और खाकी टोपी थी। 100 साल बाद अब सफेद शर्ट, खाकी फुल पैंट, काली टोपी और बेल्ट।

संघ की जानने लायक बातें

-जुलाई 1948 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बना। ये संघ का स्टूडेंट विंग है।
-1952 में वनवासी कल्याण आश्रम की स्थापना की गई।
-1952 में गोरखपुर में पहले सरस्वती शिशुमंदिर की स्थापना हुई।
-भारतीय जन संघ को RSS ने समर्थन दिया।
-1966 में विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई।
-40 से अधिक देशों में इसके करीब एक करोड़ स्वयंसेवक हैं।
-नागपुर में 5 लोगों की एक बैठक से शुरू हुआ संघ, 27 सितंबर 1925, उस दिन विजयादशमी थी।
-आर वैंकटरामा शास्त्री ने 1948 में RSS का संविधान लिखा।
-1928 में संघ ने गुरुदक्षिणा की शुरुआत की। पहली बार 84 रुपए इकट्ठा हुए थे।

The post RSS Centenary Anniversary : संघ के 100 साल, गांधी की हत्या के बाद शाखाओं में 13 दिन तक मनाया गया शोक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/02/rss-centenary-anniversary-100-years-of-the-sangh-branches-observed-mourning-for-13-days-after-gandhis-assassination/feed/ 0 3567
CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़ https://shaharsatta.com/2025/09/27/cm-vishnudev-announced-players-will-get-rs-3-crore-for-winning-gold-medal-in-olympics/ https://shaharsatta.com/2025/09/27/cm-vishnudev-announced-players-will-get-rs-3-crore-for-winning-gold-medal-in-olympics/#respond Sat, 27 Sep 2025 03:43:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3513 0 सीएम बोले-खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, ओलंपिक में खेलने वालों को भी 21 लाख देगी सरकार शहर सत्ता/रायपुर। (CM Vishnudev Announced)छत्तीसगढ़ सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक…

The post CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सीएम बोले-खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, ओलंपिक में खेलने वालों को भी 21 लाख देगी सरकार

शहर सत्ता/रायपुर। (CM Vishnudev Announced)छत्तीसगढ़ सरकार ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया है। साथ ही ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस सभागार में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुतिकरण और अनुमोदन, वर्ष 2025-26 के लिए ऑडिटर की नियुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा की गई।

उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह का होगा प्रारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से ओलंपिक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 21 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और निखारने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। हमने बंद हुए खेल अलंकरण समारोह को पुनः प्रारंभ किया है और जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह भी प्रारंभ किया जाएगा।

ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव

सीएम साय ने कहा कि 2036 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खेलों के लिए भारत की मेजबानी का प्रस्ताव रखा है और अहमदाबाद शहर को इसके लिए प्रस्तावित किया गया है। स्वाभाविक रूप से केंद्र सरकार का पूरा ध्यान देश में खेलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर है, ताकि एक दशक के भीतर हम खेलों के क्षेत्र में महाशक्ति के रूप में उभर सकें।

The post CM Vishnudev Announced : ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर मिलेंगे खिलाडियों को 3 करोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/27/cm-vishnudev-announced-players-will-get-rs-3-crore-for-winning-gold-medal-in-olympics/feed/ 0 3513
Chhattisgarh State Council of Ministers : मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में संशोधन https://shaharsatta.com/2025/09/19/chhattisgarh-state-council-of-ministers-amendment-in-districts-under-the-charge-of-ministers/ https://shaharsatta.com/2025/09/19/chhattisgarh-state-council-of-ministers-amendment-in-districts-under-the-charge-of-ministers/#respond Fri, 19 Sep 2025 16:39:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3448 शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Council of Ministers)विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के प्रभार जिले में फेरबदल किया गया है। नए बने तीन मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी मंत्री…

The post Chhattisgarh State Council of Ministers : मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में संशोधन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh State Council of Ministers)विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के प्रभार जिले में फेरबदल किया गया है। नए बने तीन मंत्रियों को भी जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा तीन मंत्रियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज राज्य के मंत्रिपरिषद के सदस्यों के प्रभार वाले जिले में आंशिक संशोधन करते हुए आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के तहत उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव को राजनांदगांव, कौशल विकास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेब को सक्ती तथा पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का प्रभार सौंपा गया है।

The post Chhattisgarh State Council of Ministers : मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में संशोधन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/19/chhattisgarh-state-council-of-ministers-amendment-in-districts-under-the-charge-of-ministers/feed/ 0 3448