Doctors in the custody of CBI Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/doctors-in-the-custody-of-cbi/ Wed, 02 Jul 2025 08:40:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Doctors From 6 States Arrested By CBI : डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ के ये डॉक्टर्स CBI के शिकंजे में चढ़े https://shaharsatta.com/2025/07/02/doctors-from-6-states-arrested-by-cbi-on-the-second-day-of-doctors-day-these-doctors-from-chhattisgarh-were-arrested-by-cbi/ https://shaharsatta.com/2025/07/02/doctors-from-6-states-arrested-by-cbi-on-the-second-day-of-doctors-day-these-doctors-from-chhattisgarh-were-arrested-by-cbi/#respond Wed, 02 Jul 2025 08:39:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2765 0 रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने ली थी 55 लाख की रिश्वत, 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार शहर सत्ता/रायपुर। (Doctors From 6 States Arrested By CBI) ऐन डॉक्टर्स…

The post Doctors From 6 States Arrested By CBI : डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ के ये डॉक्टर्स CBI के शिकंजे में चढ़े appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने ली थी 55 लाख की रिश्वत, 3 डॉक्टर समेत 6 लोग गिरफ्तार

शहर सत्ता/रायपुर। (Doctors From 6 States Arrested By CBI) ऐन डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के चिकित्सक पर CBI ने अपना शिकंजा कसा है। गिरफ्तार लोगों में तीन डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी और तीन बिचौलिए शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है। आज बुधवार को CBI ने सभी आरोपियों को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां से रिमांड पर ले सकती है।

CBI के मुताबिक, यह छापा छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च से जुड़ा है। आरोप है कि मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल से मान्यता दिलाने के बदले रिश्वत दी और वैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। संस्थान के पदाधिकारी और बिचौलिए, निरीक्षण के लिए नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे।

भ्रष्टाचार पड़ताल जारी

CBI के मुताबिक यह मामला मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। रिश्वत की राशि 55 लाख रुपए थी और यह बेंगलुरु में दी गई थी। मामले की आगे की तलाशी, पूछताछ और दस्तावेजी जांच जारी है।

6 राज्यों के 40 से ज्यादा ठिकानों पर CBI दबिश

सीबीआई ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। CBI ने छत्तीसगढ़ में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों में मान्यता दिलाने के एवज में मोटी वसूली करने के मामले में की गई है।

The post Doctors From 6 States Arrested By CBI : डॉक्टर्स डे के दूसरे दिन ही छत्तीसगढ़ के ये डॉक्टर्स CBI के शिकंजे में चढ़े appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/02/doctors-from-6-states-arrested-by-cbi-on-the-second-day-of-doctors-day-these-doctors-from-chhattisgarh-were-arrested-by-cbi/feed/ 0 2765