Director of Postal Services Subodh Prakash Singh and Director of Postal Accounts Ms. Neeru. Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/director-of-postal-services-subodh-prakash-singh-and-director-of-postal-accounts-ms-neeru/ Mon, 12 Oct 2026 14:18:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी https://shaharsatta.com/2026/10/12/national-postal-week-picture-postcards-released-featuring-five-major-waterfalls-of-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2026/10/12/national-postal-week-picture-postcards-released-featuring-five-major-waterfalls-of-chhattisgarh/#respond Mon, 12 Oct 2026 14:18:21 +0000 https://shaharsatta.com/?p=6571 मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह में डाक सेवाओं की भूमिका पर दिया जोर, मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़ जलप्रपातों को चित्र पोस्टकार्ड के माध्यम…

The post National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने राष्ट्रीय डाक सप्ताह में डाक सेवाओं की भूमिका पर दिया जोर, मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़ जलप्रपातों को चित्र पोस्टकार्ड के माध्यम से मिलेगी व्यापक पहचान

शहर सत्ता/रायपुर। (National Postal Week)भारतीय डाक विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी किया। राष्ट्रीय डाक सप्ताह के अंतर्गत विश्व डाक दिवस एवं फिलेटली दिवस के अवसर पर रायपुर में छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख जलप्रपातों—मांडवा, लंकापल्ली, चित्रकोट, तामड़ा घूमर और तीरथगढ़—पर आधारित चित्र पोस्टकार्ड जारी किए गए। कार्यक्रम में मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल, प्रणव कुमार, निदेशक डाक सेवाएँ सुबोध प्रकाश सिंह तथा निदेशक डाक लेखा सुश्री नीरू उपस्थित रहीं।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल प्रणव कुमार ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence), व्हाट्सऐप और अन्य डिजिटल संचार माध्यमों के तेजी से विस्तार ने लोगों के संवाद करने के तरीकों में व्यापक बदलाव किया है। इसके बावजूद डाक सेवाओं का महत्व बना हुआ है। पत्र लेखन केवल सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं, विचारों और आत्मीयता की अभिव्यक्ति का भी एक सशक्त माध्यम है। भारतीय डाक विभाग अपनी व्यापक पहुँच के माध्यम से लोगों को जोड़ने और समाज के विभिन्न वर्गों तक संचार सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

The post National Postal Week : छत्तीसगढ़ के पांच प्रमुख वॉटरफॉल पर चित्र पोस्टकार्ड जारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/10/12/national-postal-week-picture-postcards-released-featuring-five-major-waterfalls-of-chhattisgarh/feed/ 0 6571