.Director General of Police Arun Dev Gautam Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/director-general-of-police-arun-dev-gautam/ Wed, 09 Sep 2026 04:05:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान https://shaharsatta.com/2026/09/09/chhattisgarh-police-workshop-gained-insights-into-the-effective-prevention-and-investigation-of-financial-crimes/ https://shaharsatta.com/2026/09/09/chhattisgarh-police-workshop-gained-insights-into-the-effective-prevention-and-investigation-of-financial-crimes/#respond Wed, 09 Sep 2026 04:05:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5949 नए ज़माने के वित्तीय अपराध और उनसे निपटने को तैयार है छत्तीसगढ़ पुलिस, कार्यशाला में 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police Workshop)छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “New…

The post Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नए ज़माने के वित्तीय अपराध और उनसे निपटने को तैयार है छत्तीसगढ़ पुलिस, कार्यशाला में 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Police Workshop)छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा “New Age Financial Crimes & Response Readiness” विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन विमतारा सभागार, रायपुर में किया गया। साइबर एवं डिजिटल माध्यम से बढ़ते वित्तीय अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं विवेचना के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह सेमिनार आयोजित किया था। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ पुलिस की साइबर अपराधों की प्रभावी विवेचना, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आधुनिक तकनीकों के उपयोग की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही।

कार्यशाला के विषय विशेषज्ञ डॉ. रक्षित टंडन द्वारा अधिकारियों को साइबर वित्तीय अपराधों के बदलते स्वरूप एवं आधुनिक विवेचना तकनीकों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, क्रिप्टोकरेंसी अपराध, म्यूल खाते, फर्जी पहचान एवं सत्यापन, यूपीआई एवं इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी, क्यूआर कोड एवं दूरस्थ उपकरण नियंत्रण आधारित धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में ‘स्वर्णिम समय’ यानि गोल्डन टाइम में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को साइबर धोखाधड़ी की सूचना प्राप्त होते ही संदिग्ध लेन-देन की पहचान, धनराशि को रोकने तथा संबंधित बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं से तत्काल समन्वय की प्रक्रिया समझाई गई।

आर्थिक अपराधों की प्रकृति की मिली जानकारी

कार्यशाला में व्यावहारिक विवेचना एवं वास्तविक प्रकरणों पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण एवं विश्लेषण, डिजिटल पदचिह्नों की पहचान तथा पीड़ित से लेकर वित्तीय लेन-देन, म्यूल खाते एवं लाभार्थी तक की कड़ियों को जोड़कर अपराधियों के नेटवर्क तक पहुंचने की आधुनिक तकनीकों का महत्वपूर्ण व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ।

 

छगपु.के सभी आला अफसरों ने की शिरकत

कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 300 पुलिस अधिकारी एवं विवेचक शामिल हुए। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, महानिदेशक (प्रशिक्षण) जी.पी. सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपांशु काबरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुजीत कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव भी कार्यक्रम में शिरकत किये।

The post Chhattisgarh Police Workshop : वित्तीय अपराधों के प्रभावी रोकथाम और विवेचना का मिला ज्ञान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/09/09/chhattisgarh-police-workshop-gained-insights-into-the-effective-prevention-and-investigation-of-financial-crimes/feed/ 0 5949