Deputy Commissioner of Police Traffic & Protocol Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/deputy-commissioner-of-police-traffic-protocol/ Sun, 05 Apr 2026 08:37:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Deputy Commissioner of Police Traffic & Protocol : संडे की रात 4 घंटे में 121 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई https://shaharsatta.com/2026/04/05/deputy-commissioner-of-police-traffic-protocol-action-taken-against-121-drunken-drivers-in-4-hours-on-sunday-night/ https://shaharsatta.com/2026/04/05/deputy-commissioner-of-police-traffic-protocol-action-taken-against-121-drunken-drivers-in-4-hours-on-sunday-night/#respond Sun, 05 Apr 2026 08:37:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4331 पुलिस उपायुक्त कार्यालय, यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शहर सत्ता/रायपुर। (Deputy Commissioner of Police Traffic & Protocol)संडे की एक रात को…

The post Deputy Commissioner of Police Traffic & Protocol : संडे की रात 4 घंटे में 121 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पुलिस उपायुक्त कार्यालय, यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Deputy Commissioner of Police Traffic & Protocol)संडे की एक रात को ही महज 4 घंटे में रायपुर यातायात पुलिस ने शहर के 8 स्थानों पर नशेड़ी वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त कार्यालय, यातायात एवं प्रोटोकॉल द्वारा रायपुर में शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई की गई है। इस अभियान का नेतृत्व यातायात एवं प्रोटोकॉल उपायुक्त विकास कुमार ने किया।

2025 के आंकड़ों की तुलना में वर्ष 2026 में मोटर व्हीकल एक्ट धारा 185 (शराब के नशे में वाहन चलाना) कुल मामले 1,724 तक पहुंच गए हैं, जो 2025 में दर्ज किए गए 1,537 मामलों से कहीं अधिक हैं। ट्रैफिक पुलिस अनुसार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये अचानक चलाए जाने वाले प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

रायपुर पुलिस का कहना है ऐसी कार्यवाही का लक्ष्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की जान बचाना है। नागरिकों से आग्रह किया गया है कि शराब पीकर वाहन ना चलाये। यदि नशे की हालत में हो तो कैब का उपयोग करें या परिवार की सहायता लें। मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें।

The post Deputy Commissioner of Police Traffic & Protocol : संडे की रात 4 घंटे में 121 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/04/05/deputy-commissioner-of-police-traffic-protocol-action-taken-against-121-drunken-drivers-in-4-hours-on-sunday-night/feed/ 0 4331