Delhi Election Date Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/delhi-election-date/ Tue, 07 Jan 2025 09:17:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Delhi Election Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होंगे मतदान… https://shaharsatta.com/2025/01/07/live-delhi-election-delhi-assembly-election-dates-announced-voting-will-take-place-on-this-day/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/live-delhi-election-delhi-assembly-election-dates-announced-voting-will-take-place-on-this-day/#respond Tue, 07 Jan 2025 08:46:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=821 शहर सत्ता / नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम ज़ारी कर दिया है। दिल्ली विधानसभा की…

The post Delhi Election Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होंगे मतदान… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम ज़ारी कर दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर मतदान होंगे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पूरी रूप रेखा तय की है। इससे पहले ECI ने दिल्ली के लिए नई संशोधित मतदाता सूची जारी की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दो महीनों में दिल्ली का मतदाता आधार काफी बढ़ा है। अक्टूबर 2024 में कुल मतदाताओं की संख्या 1,53,57,529 थी। हालांकि एक संक्षिप्त संशोधन के बाद, यह संख्या बढ़कर 1,55,24,858 हो गई है, जिसमें दिसंबर 2024 तक 1,67,329 नए मतदाता शामिल हुए।

दिल्ली विधानसभा में एक चरण में ही चुनाव होंगे। जिसके लिए 10 जनवरी को नोटिफिकेशन होगा, वहीं 17 जनवरी तक नामांकन लिए जाएंगे। 18 जनवरी को नामंकनों की स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। 20 जनवरी को नामांकन वापसी होगी और 5 फरवरी को मतदान होंगे। 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती की जाएगी।

ये भी देखें : Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले-बौखलाहट में हैं नक्सली

आयोग (Delhi Election) ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज जमा करने के प्रति आगाह किया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली विधानसभा (Delhi Election) का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव संपन्न हो जाएंगे। साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आअदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीत कर सरकार बनाए थी, वहीं भाजपा ने आठ सीटें हासिल की थीं।

देखिए live :

The post Delhi Election Live : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस दिन होंगे मतदान… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/live-delhi-election-delhi-assembly-election-dates-announced-voting-will-take-place-on-this-day/feed/ 0 821