DEEPAKBAIJ Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/deepakbaij/ Sat, 23 Aug 2025 17:24:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Congress’s Teeja-Pora Festival : तीजा-पोरा महोत्सव के बहाने सियासी दुश्मनों को संदेश कका अभी जिंदा है.. https://shaharsatta.com/2025/08/23/congresss-teeja-pora-festival-a-message-to-political-enemies-on-the-pretext-of-teeja-pora-festival-is-that-kaka-is-still-alive/ https://shaharsatta.com/2025/08/23/congresss-teeja-pora-festival-a-message-to-political-enemies-on-the-pretext-of-teeja-pora-festival-is-that-kaka-is-still-alive/#respond Sat, 23 Aug 2025 17:23:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3289 ED कार्यालय के करीब सुभाष स्टफियम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया भव्य तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन शहर सत्ता/रायपुर। (Congress’s Teeja-Pora Festival)ठेठ छत्तीसगढ़िया होने का एक और…

The post Congress’s Teeja-Pora Festival : तीजा-पोरा महोत्सव के बहाने सियासी दुश्मनों को संदेश कका अभी जिंदा है.. appeared first on शहर सत्ता.

]]>

ED कार्यालय के करीब सुभाष स्टफियम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किया गया भव्य तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress’s Teeja-Pora Festival)ठेठ छत्तीसगढ़िया होने का एक और करारा जवाब कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सियासी दुश्मनों को दिया है। छत्तीसगढ़ का परंपरागत तीजा-पोरा किसी भी शासकीय मंत्रियों के आयोजन की तुलना में भूपेश बघेल के तीजा-पोरा महोत्सव के कार्यक्रम के सामने फीका और बदरंग हो गया। सियासी गलियारे में दाऊ जी ने एक स्पष्ट संदेश अपने विरोधियों को दे दिया है कि वो अब भी प्रदेश कांग्रेस की राजनीति का केंद्र हैं। आयोजन भी उन्होंने अपने जन्मदिन में ऐन ईडी कार्यालय के पास करवाकर जता दिया है कि वो हारे नहीं हैं।

(Congress’s Teeja-Pora Festival)कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तीजा-पोरा महोत्सव का आयोजन किया। इस वर्ष का आयोजन सुभाष स्टेडियम में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में बहनें तीजा महोत्सव में शामिल होने पहुंची थी। महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव नेट्टा डिसूजा और कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक भी तीजा महोत्सव में शामिल होने आई थी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विधायक गण, कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता गण तथा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

(Congress’s Teeja-Pora Festival)तीजा महोत्सव के साथ 23 अगस्त को श्री भूपेश बघेल का जन्मदिन भी होने के कारण प्रदेश भर से कांग्रेसजन और आम लोग बधाई और शुभकामना देने पहुंचे थे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा त्योहार है। इसमें सभी लोग हिस्सा लेते हैं और

भूपेश बघेल बोले सुशासन नहीं कुशासन

तीन दिन बाद तीज है, इसलिए पूरे प्रदेश से हमारी बेटियां, बहुएं, बहनें, सभी तीज मिलन कार्यक्रम में आई हैं। यह आयोजन संस्कृति, परंपरा के साथ-साथ भावनात्मक भी है। तीजा-पोरा की सभी को बधाई और शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ में हर त्योहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है। पोरा हमारे गौवंश से जुड़ा हुआ है। विष्णु देव सरकार में आज गौवंश खतरे में हैं, इस सरकार में गौ तस्करी बढ़ी है। सड़कों पर मवेशी मारे जा रहे हैं, जान-माल का नुकसान हो रहा है, और इसके लिए विष्णु देव सरकार जिम्मेदार है।

The post Congress’s Teeja-Pora Festival : तीजा-पोरा महोत्सव के बहाने सियासी दुश्मनों को संदेश कका अभी जिंदा है.. appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/23/congresss-teeja-pora-festival-a-message-to-political-enemies-on-the-pretext-of-teeja-pora-festival-is-that-kaka-is-still-alive/feed/ 0 3289
Judicial Remand Of Chaitanya Baghel : जमानत मुश्किल, बढ़ेगी रिमांड तो जेल में मनेगी राखी https://shaharsatta.com/2025/08/03/judicial-remand-of-chaitanya-baghel-bail-is-difficult-if-remand-is-extended-then-rakhi-will-be-celebrated-in-jail/ https://shaharsatta.com/2025/08/03/judicial-remand-of-chaitanya-baghel-bail-is-difficult-if-remand-is-extended-then-rakhi-will-be-celebrated-in-jail/#respond Sun, 03 Aug 2025 08:12:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3156 0 चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगी शहर सत्ता/रायपुर। (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में…

The post Judicial Remand Of Chaitanya Baghel : जमानत मुश्किल, बढ़ेगी रिमांड तो जेल में मनेगी राखी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है, सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगी

शहर सत्ता/रायपुर। (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है। कल 4 अगस्त को उनकी रिमांड ख़त्म होगी। लेकिन रिमांड बढ़ने की उम्मीद है और जमानत मुश्किल ऐसे में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू को राखी का त्यौहार जेल में मनाना पड़ेगा।

चैतन्य बघेल को 2 महीने तक बेल मिलना मुश्किल है। (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)चैतन्य बघेल 4 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल में रहेंगे। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। चैतन्य की याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ED की FIR में है और न ही किसी गवाह के बयान में, फिर भी उन्हें राजनीतिक मकसद से गिरफ्तार किया गया है।

कानून के जानकारों का कहना है कि, प्रवर्तन निदेशालय को 60 दिन के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी होगी। उसके बाद ही इस मामले में (Judicial Remand Of Chaitanya Baghel)जमानत याचिका पर विचार होगा। जानकारों को कहना है कि चैतन्य को 60 दिन तक जेल में ही रहना पड़ सकता है। चैतन्य बघेल को ज्यूडिशियल रिमांड खत्म होने के बाद 4 अगस्त को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुनवाई के दौरान ED की ओर से उनकी ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ाने की मांग की जा सकती है।

 

The post Judicial Remand Of Chaitanya Baghel : जमानत मुश्किल, बढ़ेगी रिमांड तो जेल में मनेगी राखी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/03/judicial-remand-of-chaitanya-baghel-bail-is-difficult-if-remand-is-extended-then-rakhi-will-be-celebrated-in-jail/feed/ 0 3156
Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : सदन में भ्रष्टाचार की ‘भारतमाला’ पर ध्यानाकर्षण https://shaharsatta.com/2025/07/17/chhattisgarh-assembly-monsoon-session/ https://shaharsatta.com/2025/07/17/chhattisgarh-assembly-monsoon-session/#respond Thu, 17 Jul 2025 07:41:12 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2988 सदन में कार्रवाई की झलकियां, हंगामा करते कांग्रेसी विधायक निलंबित शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Assembly Monsoon Session) आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र का चौथा दिन है। 17 जुलाई…

The post Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : सदन में भ्रष्टाचार की ‘भारतमाला’ पर ध्यानाकर्षण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

सदन में कार्रवाई की झलकियां, हंगामा करते कांग्रेसी विधायक निलंबित

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Assembly Monsoon Session) आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र का चौथा दिन है। 17 जुलाई की कार्य सूची के मुताबिक विधायक धरमलाल कौशिक, भारत माला प्रोजेक्ट के तहत निजी भूमि अधिग्रहण में गड़बड़ी मामले में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे। सदन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सत्ता पक्ष के विधायकों के सवाल में घिरेंगे। अजय चंद्राकर और सुशांत शुक्ला सदन में गृह निर्माण मंडल और कॉलोनाइजरों के लाइसेंस से जुड़े सवाल दाग रहे हैं। चंद्राकर ने हाउसिंग बोर्ड के मकान कितने बिके ये पूछा है, जिसका जवाब मंत्री चौधरी आंकड़ों में दे रहे हैं।

सदन में कार्रवाई की झलकियां

– प्रश्नकाल में उठे कृषि एवं आवास पर्यावरण विभाग के सवाल
– खाद की कमी पर विपक्ष का हंगामा
– खाद की कमी पर मंत्री के जवाब से विपक्ष अन्तुष्ट
– हंगामे और नारेबाजी के कारण दो बार कार्रवाई करनी पड़ी स्थगित
– गर्भ ग्रह में कांग्रेस विधायको का प्रदर्शन
– गर्भ ग्रह में प्रदर्शन के कारण कांग्रेस विधायक निलंबित
– निलंबन के बावजूद जारी रही कांग्रेस विधायकों के नारेबाजी
– विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों के आचरण पर उठाया सवाल
– नारेबाजी पर नाराजगी जताते हुए फिर हुई कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित

कांग्रेसी विधायक निलंबित

– छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र का चौथा दिन,
– DAP की कमी और वितरण पर विपक्ष के सदस्य हुए आक्रमक,
– नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक
– गर्भगृह में नारेबाजी करते रहे विपक्ष के सभी सदस्य,
– विपक्ष के नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही लगातार जारी

  • कांग्रेस विधायक दिन भर के लिए कार्रवाई के लिए किए गए निलंबित
  • असंसदीय आचरण पर विधानसभा अध्यक्ष की कार्यवाही

The post Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : सदन में भ्रष्टाचार की ‘भारतमाला’ पर ध्यानाकर्षण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/17/chhattisgarh-assembly-monsoon-session/feed/ 0 2988