Dantewada Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/dantewada/ Mon, 13 Jan 2025 14:30:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बस्तर दौरे पर सीएम साय, कहा-जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद https://shaharsatta.com/2025/01/13/cm-sai-on-bastar-tour-said-where-there-was-once-the-echo-of-bullets-now-there-is-the-sound-of-development/ https://shaharsatta.com/2025/01/13/cm-sai-on-bastar-tour-said-where-there-was-once-the-echo-of-bullets-now-there-is-the-sound-of-development/#respond Mon, 13 Jan 2025 14:30:15 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1036 शहर सत्ता / दंतेवाड़ा। “माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही…

The post बस्तर दौरे पर सीएम साय, कहा-जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / दंतेवाड़ा। “माओवादी खून खराबे और आतंक के पक्षधर हैं, हम विकास और सद्भाव के लिए काम कर रहे हैं। अब बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद सुनाई देता है। जहां कभी बेकारी और लाचारी थी, वहीं इस जिले के ग्रामीण युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हम माओवाद को जड़ से खत्म करके ही दम लेंगे। हमारे शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे।”

ये भी देखें : कम नहीं हो रही विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल बचेली में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। सीएम साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने के लिए हम विजन 2047 छत्तीसगढ़ के अंतर्गत विकासशील छत्तीसगढ़ को विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बड़े बचेली में हमने 160 करोड़ रूपये के 501 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया है। इनमें 49 करोड़ रूपये के 367 कार्यों का लोकार्पण और 112 करोड़ रूपये के 134 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही इस मौके पर हमने 114 करोड़ रूपये के हितग्राही मूलक कार्यों का चेक और सामग्री का वितरण भी कर रहे हैं। आज जिन बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ है,

उनमें गीदम ब्लाक के छिन्दनार से बड़ेकरका मार्ग पर 33 करोड़ रूपये का पुल, जिले के सभी विकासखंडों में एक करोड़ रूपये से बने पुल-पुलिया, गीदम, कुआकोंडा, कटेकल्याण मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण शामिल है।इसके अलावा मोर मकान-मोर आवास के अंतर्गत सवा सात करोड़ रूपये की लागत से 321 हितग्राहियों के लिए बने पक्के मकानों की चाबी भी हमने सौंपी है। जलावर्धन और जलशोधन संयंत्र स्थापना के लिए किरंदुल में करीब 45 करोड़ और बारसूर में 15 करोड़, दंतेवाड़ा में अंतरराज्यीय बस स्टैंड और दंतेवाड़ा जिले के सभी विकासखंडों में आश्रम भवन निर्माण कार्यों के लिए हमने अभी भूमिपूजन किया है।

निःशुल्क मोबाइल फोन का वितरण

सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को हमारी सरकार 4 हजार रुपए से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा दे रही है। इससे वनवासियों के जीवन स्तर में बदलाव दिखने लगा है। नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत जिले के चिन्हित सभी 765 किसानों को 48 लाख रूपये का पावर स्प्रेयर, 1 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत से पॉवर ट्रिलर जल्द ही वितरण करने की तैयारी कृषि विभाग ने की है। नियद नेल्लानार योजना के तहत 1200 परिवारों को निःशुल्क मोबाइल फोन का वितरण किया जा रहा है। इससे दूरस्थ अंचल के ग्रामीण मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। सुदूर अंचल के क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए जन सुविधा एक्सप्रेस अभियान के तहत करीब 4 करोड़ रूपये की लागत से 37 वाहन महिला समूहों और युवा संगठनों के माध्यम से संचालित हैं।

खाते में जा रहा एक हजार रूपये सांय-सांय

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यहां माता-बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति है। यह इस बात का प्रमाण है कि इनके खाते में हर महीने एक-एक हजार रूपये सांय-सांय जा रहा है। अभी हाल ही में हमने इस साल के पहले दिन ही माता-बहनों के खाते में रूपये जमा कराया। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिला है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार गांव-गरीब और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय के विकास का जो सपना देखा था। उसे हम सब मिलकर पूरा करने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी का सपना है कि कोई भी भारतीय खुले आसमान के नीचे नहीं सोएगा। हर नागरिक का पक्का मकान होगा। इसी कड़ी में हमारी सरकार बनते ही हमने 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 3 लाख 88 हजार आवासों की स्वीकृति पुनः प्रदान की है।

दंतेवाड़ा में बनेगा जू पार्क

सीएम विष्णुदेव ने कहा कि दन्तेवाड़ा जिला खनिज सम्पदा और जैविक कृषि में अग्रणी जिला है। अतः क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु राज्य शासन प्रतिबद्ध है। शीघ्र ही जिले में वन्य प्राणी के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से ’’जू पार्क” (चिड़ियाघर ) का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा जैविक कृषि को महत्व देने के लिए सभी लेम्पस और राशन दुकानों में जैविक खाद उपलब्ध किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने दान-पुण्य के महापर्व छेरछेरा और मकर संक्रांति की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

The post बस्तर दौरे पर सीएम साय, कहा-जहां कभी गोलियों की गूंज थी, वहां अब विकास का शंखनाद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/13/cm-sai-on-bastar-tour-said-where-there-was-once-the-echo-of-bullets-now-there-is-the-sound-of-development/feed/ 0 1036
Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले-बौखलाहट में हैं नक्सली https://shaharsatta.com/2025/01/07/video-chief-minister-vishnudev-sai-paid-tribute-to-the-martyred-soldiers-said-naxalites-are-in-panic/ https://shaharsatta.com/2025/01/07/video-chief-minister-vishnudev-sai-paid-tribute-to-the-martyred-soldiers-said-naxalites-are-in-panic/#respond Tue, 07 Jan 2025 07:33:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=806 शहर सत्ता / दंतेवाड़ा। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) आज बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा…

The post Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले-बौखलाहट में हैं नक्सली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / दंतेवाड़ा। छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) आज बीजापुर जिले के कुटरू में आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री साय (Vishnu Deo Sai) ने शहीद जवानों के पार्थिव देह को कांधा भी दिया। दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में हुए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद जवानों के परिजन, पुलिस के आला अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित हुई।

ये भी देखें : बार में परोस रहे थे दूसरे राज्यों की शराब, आबकारी टीम ने मारा छापा…बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त

मुख्यमंत्री साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि “नक्सली बौखलाहट में हैं और बौखलाहट में उन्होंने यह कायराना हरकत की है। कल हमारे बस्तर के 8 जवान IED ब्लास्ट में शहीद हो गए। मैं उन सभी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक वाहन चालक भी शहीद हुआ है, हम उन्हें भी श्रद्धांजिल अर्पित करते हैं। हमारे जवानों की यह शहादत ज़ाया नहीं जाएगी…निश्चित रूप से हम यहां शांति-व्यवस्था कायम करने में कामयाब होंगे।”

बीजापुर नक्सल हमलें में ये हुए है शहीद

शहीद जवानों में प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा, बस्तर फाईटर्स आरक्षक हरीश कोर्राम, बस्तर फाईटर्स आरक्षक सोमडू वेट्टी, बस्तर फाईटर्स आरक्षक सुदर्शन वेट्टी, बस्तर फाइटर्स आरक्षक सुबरनाथ यादव, आरक्षक डूम्मा मरकाम, आरक्षक पण्डरू राम पोयाय और आरक्षक बामन सोढ़ी शामिल हैं।

The post Video : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, बोले-बौखलाहट में हैं नक्सली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/07/video-chief-minister-vishnudev-sai-paid-tribute-to-the-martyred-soldiers-said-naxalites-are-in-panic/feed/ 0 806
अबूझमाड़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर…एक जवान शहीद https://shaharsatta.com/2025/01/06/encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-abujhmad-five-maoists-killed-one-soldier-martyred/ https://shaharsatta.com/2025/01/06/encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-abujhmad-five-maoists-killed-one-soldier-martyred/#respond Mon, 06 Jan 2025 08:09:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=761 शहर सत्ता / बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के तीन जिलों में शुरू हुए नक्सल सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती…

The post अबूझमाड़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर…एक जवान शहीद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के तीन जिलों में शुरू हुए नक्सल सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती इलाकों में हुई इस मुठभेड़ में पांच माओवादियों के ढेर होने की ख़बर है। वहीं एक हेड कॉन्स्टेबल भी शहीद हुआ है। जानकारी के अनुसार अब भी मौके पर रुक रुक कर फायरिंग हो रही है।

ये भी देखें : Big News : भारत पहुंचा HMPV वायरस, ICMR ने की दो मामलों हुई पुष्टि…

मुठभेड़ के दौरान दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। मृत नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर शामिल है। जिनकी शिनाख्त की जा रही है l वहीं मुठभेड़ के दौरान एके 47, एसएलआर राइफल और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

नक्सल विरोधी सर्च अभियान में चार जिले दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बस्तर एवं कोंडागांव की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 4 जनवरी शनिवार की शाम से रुक- रुककर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल 5 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

बस्तर IG सुंदरराज ने की पुष्टि

बस्तर के IG पी. सुंदरराज ने कहा “जिला दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों की टीम रवाना की गई थी। अनेक बार सुरक्षाबलों और माओवादियों में मुठभेड़ हुई, इसमें 2 महिला माओवादियों समेत कुल 4 माओवादियों के शव बरामत किए गए… इस मुठभेड़ में हमारे एक हेड कांस्टेबल की भी शहादत हो गई। आज टीम द्वारा एक और माओवादी का शव बरामद हुआ है, काफी बड़ी संख्या में AK 47 और अन्य ग्रेनेड हथियार भी बरामद किए गए कार्रवाई जारी है।

The post अबूझमाड़ में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादी ढेर…एक जवान शहीद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/06/encounter-between-security-forces-and-naxalites-in-abujhmad-five-maoists-killed-one-soldier-martyred/feed/ 0 761