Competition Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/competition/ Tue, 31 Dec 2024 12:25:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 24th National Forest Resident Sports Competition : तीरंदाजी में राजस्थान के हिमेश बरांडा ने 643 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता https://shaharsatta.com/2024/12/31/24th-national-forest-resident-sports-competition-himesh-baranda-of-rajasthan-won-gold-medal-in-archery-by-scoring-643-points/ https://shaharsatta.com/2024/12/31/24th-national-forest-resident-sports-competition-himesh-baranda-of-rajasthan-won-gold-medal-in-archery-by-scoring-643-points/#respond Tue, 31 Dec 2024 12:18:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=570 पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज़ों ने कुल बारह में से चार पदक जीते, कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने मेडल जीता शहर सत्ता \रायपुर| 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुए तीरंदाज़ी…

The post 24th National Forest Resident Sports Competition : तीरंदाजी में राजस्थान के हिमेश बरांडा ने 643 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज़ों ने कुल बारह में से चार पदक जीते, कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने मेडल जीता

शहर सत्ता \रायपुर| 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुए तीरंदाज़ी के मुकाबलों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का जलवा रहा। कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने ट्रॉफी और मेडलों के साथ अपनी खेल भावना और व्यवहार से आयोजकों सहित साथी खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज़ों ने कुल बारह में से चार पदक जीते| हालांकि पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज किसी भी वर्ग में स्वर्ण पदक नहीं पा सके परंतु जूनियर बालक और सब जूनियर बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। तीरंदाजी की जूनियर बालक वर्ग की प्रतिस्पर्धा में राजस्थान के हिमेश बरांडा ने 643 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह ने 637 अंक लेकर रजत और हीरा सिंह ने 626 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।

इन्होने मारी बाजी

सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तरबंगाल के सकनोन लेपचा ने 664 अंकों के साथ स्वर्ण और पूर्वी उत्तरप्रदेश के दीपक ने 661 अंक लेकर रजत तथा इंद्रदेव कुमार ने 651 अंक प्राप्त कर ब्रांज मेडल जीता। जूनियर बालिका वर्ग में उड़ीसा की मंजुलता ने 563 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। छतीसगढ़ की रामशिला नेताम ने 493 अंक लेकर सिल्वर और उड़ीसा की ही मीना तीरिया ने 460 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। सब जूनियर बालिका वर्ग में कर्नाटक की बालिकाओ का वर्चस्व रहा। कर्नाटक की भाग्यश्री ने 599 अंक के साथ स्वर्ण और अन्नपूर्णा ने 563 अंक लेकर रजत पदक पक्का किया । राजस्थान की दर्शी डामोर ने इस वर्ग में 541 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता ।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी के 40 मीटर, 30 मीटर और 20 मीटर शूटिंग मुकाबले हुए । इन प्रतिस्पर्धाओं में बालक-बालिका जूनियर-सब जूनियर वर्ग में लगभग 400 जनजातीय तीरंदाज़ों ने हिस्सा लिया। तीरंदाज़ी के सभी मुक़ाबले राज्य आर्चरी एकेडमी के मैदान पर हुई।

The post 24th National Forest Resident Sports Competition : तीरंदाजी में राजस्थान के हिमेश बरांडा ने 643 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/31/24th-national-forest-resident-sports-competition-himesh-baranda-of-rajasthan-won-gold-medal-in-archery-by-scoring-643-points/feed/ 0 570
24th National Forest Resident Sports Competition : 33 प्रांतों से 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल https://shaharsatta.com/2024/12/24/24th-national-forest-resident-sports-competition-more-than-800-tribal-players-from-33-provinces-will-participate-in-the-24th-national-forest-resident-sports-competition/ https://shaharsatta.com/2024/12/24/24th-national-forest-resident-sports-competition-more-than-800-tribal-players-from-33-provinces-will-participate-in-the-24th-national-forest-resident-sports-competition/#respond Tue, 24 Dec 2024 12:59:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=383  जनजातीय खिलाड़ियों का आना शुरू, अण्डमान-निकोबार और मणिपुर से रायपुर पहुॅंचे खिलाड़ी गाजे-बाजे के साथ हुआ खिलाडियों का भव्य स्वागत शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही…

The post 24th National Forest Resident Sports Competition : 33 प्रांतों से 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 जनजातीय खिलाड़ियों का आना शुरू, अण्डमान-निकोबार और मणिपुर से रायपुर पहुॅंचे खिलाड़ी

गाजे-बाजे के साथ हुआ खिलाडियों का भव्य स्वागत

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होने जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए जनजातीय खिलाड़ियों का रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है। आज दूरस्थ अण्डमान-निकोबार द्वीप और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर से खिलाड़ी रायपुर पहुँचें। अण्डमान-निकोबार से 20 सदस्यीय दल और मणिपुर से 28 खिलाडियों का रायपुर पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। शबरी कन्या आश्रम परिसर में सभी खिलाड़ियों, कोच और प्रबंधकों का तिलक लगाकर पुष्प गुच्छों के साथ रायपुर में स्वागत किया गया। अण्डमान-निकोबार से आये खिलाड़ियों में विशेष पिछड़ी जनजाति ग्रेट अण्डमानी की 2 सदस्य जुरोल और पिगरी भी शामिल है। मणिपुर के खिलाड़ियों ने रायपुर पहॅुंचने पर किए गए स्वागत के प्रति खुशी जाहिर की। अण्डमान-निकोबार के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के उत्साह से भरे नजर आएं। आने वाले दो दिनों में अन्य प्रदेशों से भी तीरंदाजी और फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ी रायपुर पहॅुंचेंगे। खिलाड़ियों का स्वागत अमर बंसल, सचिव स्वागत समिति, डॉ अनुराग जैन सचिव वनवासी विकास समिति, उमेश कच्छप, अध्यक्ष वनवासी विकास समिती  छत्तीसगढ़, प्रवीण ढोलके क्षेत्रीय संगठन मंत्री , सुभाष बड़ोले क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री, राम नाथ कश्यप प्रान्त संगठन मंत्री, रवि गोयल, गोपाल बियानी, माधवी जोशी ने किया ।

27 से 31 दिसम्बर तक रायपुर में होगी प्रतियोगिता

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संम्बद्ध संस्था वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 से 31 दिसम्बर तक राजधानी रायपुर में होगी। प्रतियोगिता में वनवासी कल्याण आश्रम के कार्यक्षेत्र अनुसार 33 प्रांतों के आठ सौ से अधिक जनजातीय बालक-बालिकाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी की प्रतिस्पर्धायें होंगी। फुटबॉल की प्रतिस्पर्धाएं कोटा स्टेडियम और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय मैदान पर होंगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी होंगे शामिल

वनवासी विकास समिति के प्रचार-प्रसार प्रभाग के प्रभारी राजीव शर्मा ने आज यहां बताया कि देशभर में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने और उन्हें पहचान कर भविष्य के राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार 24वीं प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अण्डमान निकोबार से लेकर दिल्ली, पंजाब तक के लगभग 33 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी शामिल होंगे। तीरंदाजी की प्रतियोगिता जूनियर और सब जूनियर वर्ग में बालक-बालिकाओं के लिए होगी। फुटबॉल प्रतियोगिता में जूनियर सब जूनियर वर्ग में जनजातीय बालक अपने खेल का जौहर दिखाएंगे।

आवास और भोजन की जिम्मेदारी वनवासी विकास समिति की

श्री शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रांतों से प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रायपुर आने वाले जनजातीय खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था वनवासी विकास समिति द्वारा की जा रही है। रोहणीपुरम स्थित शबरी कन्या आश्रम परिसर में बालिकाओं को रखा जाएगा। सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती शिक्षा संस्थान परिसरों में बालकों के आवास की व्यवस्था रहेगी। सभी के लिए शबरी कल्याण आश्रम परिसर में नास्तें और भोजन की व्यवस्था की गई है। आवास स्थल से खेल मैदान तक आने-जाने के लिए खिलाड़ियों को वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतियोगिता में विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी के साथ प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

The post 24th National Forest Resident Sports Competition : 33 प्रांतों से 800 से अधिक जनजातीय खिलाड़ी 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में होंगे शामिल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/24/24th-national-forest-resident-sports-competition-more-than-800-tribal-players-from-33-provinces-will-participate-in-the-24th-national-forest-resident-sports-competition/feed/ 0 383