collector raipur Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/collector-raipur/ Wed, 03 Jun 2026 04:06:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश https://shaharsatta.com/2026/06/03/raipur-chhattisgarh-news-collector-directs-timely-achievement-of-targets-for-public-welfare-schemes-and-speedy-disposal-of-loan-cases/ https://shaharsatta.com/2026/06/03/raipur-chhattisgarh-news-collector-directs-timely-achievement-of-targets-for-public-welfare-schemes-and-speedy-disposal-of-loan-cases/#respond Wed, 03 Jun 2026 04:06:14 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4562 स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय…

The post Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur, Chhattisgarh News)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को जिला स्तरीय बैंकर्स समिति डीएलसीसी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी बैंकों को जनहित से जुड़ी योजनाओं के लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने और ऋण से जुड़े सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े ऋण के आवेदनों को प्रक्रियाओं में न उलझाया जाए। इन आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, ताकि समूहों को समय पर वित्तीय सहायता मिल सके और आजीविका गतिविधियां शुरू हो सकें।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि सभी बैंक जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का निष्पादन करते हैं। बैंकिंग सेवाओं का जनता से सीधा जुड़ाव होता है। इसलिए बैंक अधिकारी और कर्मचारी जनता को योजनाओं के प्रति जागरूक करें और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करें। उन्होंने बैंकों को शासकीय योजनाओं जैसे मुद्रा ऋण, स्टैंडअप इंडिया, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, RBI के उप महाप्रबंधक प्रदीप गोधूले, RBI प्रबंधक अविनाश टोप्पो, एलडीएम मोहम्मद मोफिज, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नितिन हेडउ, सहित बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

The post Raipur, Chhattisgarh News : कलेक्टर ने दिया जनहित की योजनाओं के लक्ष्य और ऋण प्रकरणों के जल्द निष्पादन का निर्देश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/06/03/raipur-chhattisgarh-news-collector-directs-timely-achievement-of-targets-for-public-welfare-schemes-and-speedy-disposal-of-loan-cases/feed/ 0 4562
Raipur Municipal Corporation : भई वाह…20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण ! https://shaharsatta.com/2026/05/21/raipur-municipal-corporation-well-look-at-that-a-6-foot-divider-constructed-on-a-20-foot-road/ https://shaharsatta.com/2026/05/21/raipur-municipal-corporation-well-look-at-that-a-6-foot-divider-constructed-on-a-20-foot-road/#respond Thu, 21 May 2026 06:20:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4472 महापौर मिंटी दीदी और दो पार्षद भाभियों के कार्यकुशलता की धन्ना सेठों की कॉलोनियों में खासी चर्चा शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation )रायपुर नगर निगम के एक और कारनामें से…

The post Raipur Municipal Corporation : भई वाह…20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>

महापौर मिंटी दीदी और दो पार्षद भाभियों के कार्यकुशलता की धन्ना सेठों की कॉलोनियों में खासी चर्चा

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Municipal Corporation )रायपुर नगर निगम के एक और कारनामें से दो वार्ड के लोग हलकान हैं। पहले से ही बेतरतीब और बेवजह के निर्माण की कई नजीरें रायपुर नगर निगम ने पेश किया है। अब जनता से वसूले गए टैक्स से टैगोर नगर की 20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण किया जा रहा है। इस डिवाइडर निर्माण के बाद से ही रोजाना टैगोर नगर चौक से लेकर कैथोलिक क्रिश्चियन कब्रिस्तान तक ट्रैफिक जाम की समस्या कड़ी हो गई है।

खासकर वर्किंग टाइम और देर शाम में दोनों तरफ लगने वाले जाम से विवाद की स्थिति बन रही है। जब से डिवाइडर के लिए गड्ढा खोदा गया और निर्माण भी अंतिम चरण में है तभी से निगम की सबसे महंगी मशीनी झाड़ू गाड़ी भी ट्रैफिक के लिए दिक्कत बन गई है।

निगम की अती और मारी गई मति की चर्चा

शैलेंद्र नगर, विवेकानंद नगर, आरएमएस कॉलोनी और डीईओ ऑफिस के रिहायशवजीर धन्ना सेठों की आलीशान कोठियां भी यहीं हैं। इन रईसों के घर जरूर बड़े हैं और कारों की संख्या भी ज्यादा है। लेकिन सभी सेठों की गाड़ियां घर के बाहर ही पार्क की जाती हैं। उसपर हाऊसिंग बोर्ड द्वारा आवंटित दुकानदारों की गुमटियां और आने वाले ग्राहकों की गाड़ियां भी परेशानी का सबब हैं। यहां आये दिन निगम का तोड़-फोड़ दस्ता करें लेकर पहुँच जाता है। पूर्व महापौर एजाज ढेबर की पत्नी डिवाइडर के एक हिस्से में तो दूसरे हिस्से में श्रीमती स्वप्निल मिश्रा की पार्षद टेरेटरी है। वार्ड वासियों और स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दिक्कतें दोनों को बता चुके हैं और महापौर मीनल चौबे को भी आवेदन दिए हैं लेकिन निगम की अति और मति से सब बेज़ार हैं।

टैगोर जी की मूर्ति के सामने शौचालय प्रस्तावित है

टैगोर नगर चौक में देश के गौरव स्वर्गीय रवीन्द्रनाथ टैगोर की तकरीबन 40 साल पुरानी प्रतिमा स्थान है। हाल ही में नई मूर्ति और चबूतरे का निर्माण किया गया है। अब श्रीमती ढेबर के वार्ड में आने वाले डीईओ ऑफिस के प्रवेश द्वार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण होना है। बताते हैं कि प्रस्तावित शौचालय प्रतिमा के सामने ही बनेगा। हालांकि टैगोर नगर और डीईओ ऑफिस समेत स्थानीय दुकानदारों के लिए एक शौचालय की आवश्यकता है। लेकिन इसके निर्माण और स्थान को लेकर दोनों कांग्रेस-भाजपा की महिला पार्षदों में खींचातानी मची है। क्योंकि दोनों ही अपने क्षेत्र में यह नहीं चाहते।

The post Raipur Municipal Corporation : भई वाह…20 फुट की सड़क में 6 फुट का डिवाइडर निर्माण ! appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/05/21/raipur-municipal-corporation-well-look-at-that-a-6-foot-divider-constructed-on-a-20-foot-road/feed/ 0 4472
Capital Raipur News : पेट्रोल-डीजल बचाने अब कलेक्टर गौरव सिंह लेंगे ऑनलाइन वर्चुअल बैठक https://shaharsatta.com/2026/05/16/capital-raipur-newscapital-raipur-news-to-save-petrol-and-diesel-collector-gaurav-singh-will-now-hold-online-virtual-meetings/ https://shaharsatta.com/2026/05/16/capital-raipur-newscapital-raipur-news-to-save-petrol-and-diesel-collector-gaurav-singh-will-now-hold-online-virtual-meetings/#respond Sat, 16 May 2026 03:28:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4435 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान का असर जिले में आयोजित हुई प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक शहर सत्ता/रायपुर। (Capital Raipur News)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

The post Capital Raipur News : पेट्रोल-डीजल बचाने अब कलेक्टर गौरव सिंह लेंगे ऑनलाइन वर्चुअल बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आह्वान का असर जिले में आयोजित हुई प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक

शहर सत्ता/रायपुर। (Capital Raipur News)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पेट्रोल बचत संबंधी आह्वान के अनुरूप कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अब कलेक्टोरेट में होनी वाली बैठकों का जहाँ तक संभव हो ऑनलाइन आयोजन का फैसला हुआ है। इसके तहत पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन द्वारा की गई।

बैठक में विभिन्न बैंकों एवं संबंधित विभागों द्वारा योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना अंतर्गत अधिक से अधिक सोर्स एप्लीकेशन प्राप्त करने हेतु सक्रिय प्रयास करें तथा हितग्राहियों से संपर्क बढ़ाते हुए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही बैंकों को सोर्स एप्लीकेशन में सेंक्शन की संख्या बढ़ाने हेतु लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने, आवश्यक दस्तावेजों की समय पर जांच करने एवं पात्र आवेदकों को त्वरित स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

ऑनलाइन बैठक आयोजित किए जाने से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवागमन में कमी आई, जिससे पेट्रोल की बचत के साथ-साथ समय एवं संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ। बैठक में सभी संबंधित संस्थाओं से समन्वित प्रयास करते हुए योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में एलडीएम मोहम्मद मोफिज, बैंकों के प्रतिनिधि एवं सीएसपीडीसीएल के अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े।

The post Capital Raipur News : पेट्रोल-डीजल बचाने अब कलेक्टर गौरव सिंह लेंगे ऑनलाइन वर्चुअल बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/05/16/capital-raipur-newscapital-raipur-news-to-save-petrol-and-diesel-collector-gaurav-singh-will-now-hold-online-virtual-meetings/feed/ 0 4435
Action of Raipur Collector : अतिक्रमण मुक्त हुए दो निस्तारी तालाब https://shaharsatta.com/2026/03/22/action-of-raipur-collector-two-nistaari-ponds-freed-from-encroachment/ https://shaharsatta.com/2026/03/22/action-of-raipur-collector-two-nistaari-ponds-freed-from-encroachment/#respond Sun, 22 Mar 2026 06:49:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4244 टिकरापारा, पचपेड़ी नाका में शासकीय तालाब कब्ज़ा मुक्त, बुलडोजर चलाकर मलबा हटाया, संयुक्त टीम की कार्रवाई शहर सत्ता/रायपुर। (Action of Raipur Collector)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण…

The post Action of Raipur Collector : अतिक्रमण मुक्त हुए दो निस्तारी तालाब appeared first on शहर सत्ता.

]]>

टिकरापारा, पचपेड़ी नाका में शासकीय तालाब कब्ज़ा मुक्त, बुलडोजर चलाकर मलबा हटाया, संयुक्त टीम की कार्रवाई

शहर सत्ता/रायपुर। (Action of Raipur Collector)कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया। तालाब में मलबा डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से तालाब में डाले गए मलबे को हटवाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि एवं जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग भी कंट्रोल

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के सख्त रवैये के बाद अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धरसीवां तहसील के ग्राम परसुलीडीह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में 17 मार्च 2026 को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी।

इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था। मौके पर धरसीवां तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना विधानसभा, रायपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

The post Action of Raipur Collector : अतिक्रमण मुक्त हुए दो निस्तारी तालाब appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/22/action-of-raipur-collector-two-nistaari-ponds-freed-from-encroachment/feed/ 0 4244
Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण https://shaharsatta.com/2026/03/22/khelo-india-tribal-games-all-preparations-complete-under-the-supervision-of-divisional-commissioner-kaware-and-collector-gaurav/ https://shaharsatta.com/2026/03/22/khelo-india-tribal-games-all-preparations-complete-under-the-supervision-of-divisional-commissioner-kaware-and-collector-gaurav/#respond Sun, 22 Mar 2026 06:21:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4239 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे, 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त, जिले में कुल 6 खेल मैदानों में होंगी प्रतिस्पर्धा, आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था शहर…

The post Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

3800 प्रतिभागी शामिल होंगे, 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त, जिले में कुल 6 खेल मैदानों में होंगी प्रतिस्पर्धा, आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था

शहर सत्ता/रायपुर। (Khelo India Tribal Games)प्रदेश में 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के सफल आयोजन के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत, 3800 प्रतिभागी शामिल होंगे।

अधिकारियों द्वारा बैठक में बताया गया कि जिले के चिन्हांकित खेल मैदानों में साफ-सफाई, रंग-रोगन, शौचालयों की मरम्मत सहित आवश्यक सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। निर्धारित खेल मैदानों में विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, इसलिए विशेष तौर पर इलेक्ट्रिशन्स की ड्यूटी लगाई गई है तथा डीजी सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। मैदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया जा रहा है। श्री विश्वदीप ने कहा कि खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक वेन्यू पर समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके अंतर्गत डॉक्टर, महिला डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फिजियोथेरेपिस्ट, मसाजर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

यह इंतजाम

0 फर्स्ट एड किट एवं आवश्यक चिकित्सा सामग्री
0 आपातकालीन सेवा के लिए मेकाहारा-एम्स में व्यवस्था
0 फिजियोथेरेपी सेवाओं हेतु जिला अस्पताल पंडरी में इंतजाम
0 11 होटलों में खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए बंदोबस्त
0 होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्पडेस्क
0 खान-पान की गुणवत्ता के लिए फ़ूड इंसेप्क्टर-न्यूट्रिशनिस्ट तैनात
0 सुरक्षा और अग्निशमन वाहन एवं प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम होगी
0 जिले में कुल 6 खेल मैदानों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

The post Khelo India Tribal Games : संभागायुक्त कावरे और कलेक्टर गौरव की मॉनिटरिंग में सारी तैयारियां पूर्ण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/22/khelo-india-tribal-games-all-preparations-complete-under-the-supervision-of-divisional-commissioner-kaware-and-collector-gaurav/feed/ 0 4239
Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/ https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/#respond Tue, 17 Mar 2026 05:59:03 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4194 घटना के बाद बवाल,2 पक्षों में पथराव, 9 अरेस्ट शहर सत्ता/रायपुर। (Crime in Raipur )रायपुर में रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों…

The post Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

घटना के बाद बवाल,2 पक्षों में पथराव, 9 अरेस्ट

शहर सत्ता/रायपुर। (Crime in Raipur )रायपुर में रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। बहले मामले में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर रायपुर के ही एक दूसरे गुट ने घातक हमला किया है। मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद मामला इतना बढ़ा कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को भारी बल के साथ मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े।

रविवार देर रात से सोमवार शाम तक 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटनाएं सामने आईं। गांधी नगर, इंद्रप्रस्थ फेस-2, डबरापारा और मौदहापारा इलाके में हुए हमलों में 8 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम मो. अल्ताफ और राशिद अली इफ्तारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रवि रक्सेल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर विवाद किया और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया।

माहे रमजान पर वारदात, पुलिस अलर्ट

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद सभी मामलों में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फ़िलहाल रवि रक्सेल, हर्ष कोसले, लोकेश रक्सेल और अभय रक्सेल को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसीपी दीपक मिश्रा के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

मुस्लिम समुदाय में आक्रोश व्याप्त

चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौदहापारा इलाके के मुस्लिम समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है दोनों पक्ष थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। घायल मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली घायल हुए हैं। मौदहापारा इलाके में स्थित मरही माता मंदिर के बाहर विवाद हुआ है। मरही माता मंदिर के सामने रक्सेल गैंग के लोग डंडा लेकर खड़े थे।

पिछले साल का लिया रक्सेल गुट ने बदला

जानकारी के अनुसार पिछले साल ठीक रमजान के समय मो.अल्ताफ और राशिद अली ने रवि रक्सेल और उसके साथी पर चाकू से हमला किया था। घटना के बाद अल्ताफ और राशिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल से छूटकर आने के बाद दोनों रवि और उसके साथियों को देखकर हंसते थे। सोमवार को भी ऐसा ही हुआ। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और रवि ने साथियों के साथ मिलकर अल्ताफ और राशिद पर चाकू से हमला कर दिया।

गाँधी नगर में गांजा गैंग के बीच भिड़ंत

रविवार की रात गांधी नगर कालीबाड़ी इलाके में कुख्यात आरोपी रवि साहू और मुकेश बनिया के गुर्गों को बीच गैंगवार हो गया। जानकारी के अनुसार अभिषेक सोनी और विक्रम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विक्रम ने साथियों के साथ अभिषेक का पीछा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरे मामले के पीछे गांजा बेचने को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एसीसीयू और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने लक्ष्मीकांत महानंद सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। रवि साहू फिलहाल गांजा तस्करी के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है, जबकि मुकेश बनिया भी इसी प्रकरण में रायपुर जेल में बंद है।

गाना बजाने और पुरानी रंजिश में चला चाकू

दूसरी घटना इंद्रप्रस्थ फेस-2 में सामने आई। यहां तेज आवाज में गाना सुनने से भड़के लोगों ने शौर्यन ठावरे के घर रात 11 बजे घुस गए। लोगों ने युवक से मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने कुबेर वर्मा और विष्णु वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी तरह डबरापारा महोबा बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर प्रॉपर्टी डीलर राज वर्मा पर राजा यादव ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल पीड़ित को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

The post Crime in Raipur : 24 घंटे में 4 जगह चाकूबाजी, इफ्तारी लेने जा रहे दो को चाकू से गोदा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/17/crime-in-raipur-four-stabbings-in-24-hours-two-people-stabbed-while-going-for-iftar/feed/ 0 4194
Former DGP Vishwaranjan Passes Away : छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन ने ली पटना में अंतिम सांस https://shaharsatta.com/2026/03/08/former-dgp-vishwaranjan-passes-away-former-chhattisgarh-dgp-vishwaranjan-breathed-his-last-in-patna/ https://shaharsatta.com/2026/03/08/former-dgp-vishwaranjan-passes-away-former-chhattisgarh-dgp-vishwaranjan-breathed-his-last-in-patna/#respond Sun, 08 Mar 2026 05:38:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4164 छत्तीसगढ़ प्रदेश के 6वें डीजीपी थे, लंबे समय से थे बीमार चल रहा था इलाज शहर सत्ता/रायपुर। (Former DGP Vishwaranjan Passes Away )शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम…

The post Former DGP Vishwaranjan Passes Away : छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन ने ली पटना में अंतिम सांस appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ प्रदेश के 6वें डीजीपी थे, लंबे समय से थे बीमार चल रहा था इलाज

शहर सत्ता/रायपुर। (Former DGP Vishwaranjan Passes Away )शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी विश्वरंजन पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया था। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत पिछले महीने अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक (हृदय) संबंधी समस्या हुई थी। इसी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी रही और उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली।

विश्वरंजन छत्तीसगढ़ के छठवें डीजीपी रहे हैं। 2007 में तत्कालीन डीजीपी ओपी राठौर के निधन के बाद राज्य सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। वे लगभग चार वर्षों तक इस पद पर रहे और अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस प्रशासन में कई अहम सुधार किए।

आईबी में भी रहे लंबे समय तक

1973 बैच के आईपीएस अधिकारी विश्वरंजन का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक रहा है। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था, हालांकि 2007 से पहले वे कभी छत्तीसगढ़ में पदस्थ नहीं रहे थे। वे लंबे समय तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्ति पर रहे और एडिशनल डायरेक्टर जैसे अहम पद भी संभाले।

The post Former DGP Vishwaranjan Passes Away : छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन ने ली पटना में अंतिम सांस appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/08/former-dgp-vishwaranjan-passes-away-former-chhattisgarh-dgp-vishwaranjan-breathed-his-last-in-patna/feed/ 0 4164
Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग https://shaharsatta.com/2026/03/06/holi-of-chhattisgarh-police-raipur-police-commissioner-sang-rang-barse-along-with-saheb-the-policemen-sang-phag-raag/ https://shaharsatta.com/2026/03/06/holi-of-chhattisgarh-police-raipur-police-commissioner-sang-rang-barse-along-with-saheb-the-policemen-sang-phag-raag/#respond Fri, 06 Mar 2026 05:16:10 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4147 छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर खेली जमकर होली शहर सत्ता/रायपुर। (Holi of Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ में कमोबेश होली में होने…

The post Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ के रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर खेली जमकर होली

शहर सत्ता/रायपुर। (Holi of Chhattisgarh Police)छत्तीसगढ़ में कमोबेश होली में होने वाली हुड़दंग और अपराध इस बार कमतर रहा। छुटपुट अपराध, हुड़दंगियों और राजधानी रायपुर में चार हत्या की घटना के बाद पुलिस वालों ने भी होली की मस्ती की। रायपुर पुलिस कमिश्नर ने अपने मातहतों संग सुपर स्टार अमिताभ बच्चन पर फिल्माए ‘गाने रंग बरसे’ गना गाय तो साहब संग पोलिकर्मियों ने भी जमकर फाग का राग अलापा।

छत्तीसगढ़ के पुलिस संभाग रायपुर, रायगढ़, दुर्ग, जगदलपुर में पुलिसकर्मियों ने पानी की बौछार, रंगों का गुबार उड़ाकर होली की खूब मस्ती करते दिखे। छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। रायपुर कमिश्नर कार्यालय में होली समारोह आयोजित की गई। जहां कमिश्नर संजीव शुक्ला ने रंग बरसे गाना गाया।

बिलासपुर पुलिस लाइन में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी झूमें, महिला थाने में भी महिला पुलिसकर्मियों ने साथियों के साथ खूब रंग गुलाल उड़ाए। रायगढ़ में जवानों ने अपने साथियों और परिवार के साथ होली मनाई। वहीं, जगदलपुर पुलिस ने जानकारी दी कि इस बार होली पर कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। सभी ने अच्छे से त्योहार मनाया।

रायपुर क्राइम बांच थाने में होली का जश्न

रायपुर क्राइम ब्रांच थाने में भी जमकर होली खेली गई है। रंग-गुलाल उड़ाए गए। जिस डीजे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करती थी उसी डीजे की धुन पर जवान थिरकते नजर आए। 72 घंटे ड्यूटी के बाद होली के दूसरे दिन जवान रंग गुलाल खेलकर खुशियां मना रहे हैं।

भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप में नाचे कलेक्टर

दुर्ग जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भोजपुरी गाने ‘कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू’ पर जबरदस्त डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हुआ है। छत्तीसगढ़ में 72 घंटे तक ड्यूटी के बाद पुलिस जवानों ने 5 मार्च को जमकर होली खेली। दुर्ग जिला कलेक्टर का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ड्यूटी के बाद होली की मस्ती में दिखे शासन-प्रशासन के आला अफसर।

The post Holi of Chhattisgarh Police : रायपुर पुलिस कमिश्नर ने गाया रंग बरसे…साहब संग पुलिसकर्मियों ने अलापा फाग राग appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/03/06/holi-of-chhattisgarh-police-raipur-police-commissioner-sang-rang-barse-along-with-saheb-the-policemen-sang-phag-raag/feed/ 0 4147
Raipur Police Commissioner’s order : राजधानी के इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित https://shaharsatta.com/2026/02/25/raipur-police-commissioners-order-rallies-processions-and-sit-ins-banned-on-these-routes-of-the-capital/ https://shaharsatta.com/2026/02/25/raipur-police-commissioners-order-rallies-processions-and-sit-ins-banned-on-these-routes-of-the-capital/#respond Wed, 25 Feb 2026 17:38:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4036 मालवीय रोड, सदर, एमजी रोड, शारदा चौक से शास्त्री चौक तक रैली-जुलूस बैन शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissioner’s order)रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 25 फरवरी 2026 को जारी आदेश…

The post Raipur Police Commissioner’s order : राजधानी के इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मालवीय रोड, सदर, एमजी रोड, शारदा चौक से शास्त्री चौक तक रैली-जुलूस बैन

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Police Commissioner’s order)रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 25 फरवरी 2026 को जारी आदेश में इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित किया है। जिसमें कहा गया कि, पुलिस उपायुक्त मध्य की तरफ से प्रतिवेदन पर यह निर्णय लिया गया। पुलिस कमिश्नर ने जी.ई. रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक, मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक, सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक, एम.जी. रोड पर गुरुनानक चौक से शारदा चौक तक बैन लगाया है। इन मार्गों पर किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस, शोभायात्रा या धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

प्रतिवेदन में Raipur Police Commissioner’s order रायपुर के अति व्यस्त मार्गों पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक यातायात बाधित होने और लोगों को होने वाली असुविधा की बात कही गई थी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लागू करने की अनुशंसा की गई थी। इस आदेश के मुताबिक, यह प्रतिबंध आदेश जारी होने की तिथि से आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत शहर के व्यस्त मार्गों पर रैली, जुलूस, शोभायात्रा, धरना और प्रदर्शन के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

इस फरमान पर कुछ सामाजिक संगठनों में असंतोष

Raipur Police Commissioner’s order इस आदेश को लेकर छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने कहा कि, यह आदेश सिंधी समाज के चेट्रीचंड्र त्यौहार के एक महीने पहले जारी किया गया है। समाज शहर में बड़ा आयोजन करता है जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहों में शोभायात्रा के प्रतिबंध लगने से समाज के लोगों में बड़ी नाराजगी है।

The post Raipur Police Commissioner’s order : राजधानी के इन मार्गों पर रैली, जुलूस और धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/25/raipur-police-commissioners-order-rallies-processions-and-sit-ins-banned-on-these-routes-of-the-capital/feed/ 0 4036
Raipur Collector Gaurav Singh : आंगनबाड़ी केंद्र में गैस चुल्हा, खाना बनाने वाले बर्तन का किया अवलोकन https://shaharsatta.com/2026/02/21/raipur-collector-gaurav-singh-inspected-the-gas-stove-and-cooking-utensils-at-the-anganwadi-centre/ https://shaharsatta.com/2026/02/21/raipur-collector-gaurav-singh-inspected-the-gas-stove-and-cooking-utensils-at-the-anganwadi-centre/#respond Sat, 21 Feb 2026 14:25:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=4009 कलेक्टर पहुंचे आंगनबाड़ी केंद्र तो मिला बंद, डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस जारी शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector Gaurav Singh)जिला प्रशासन की कार्यशैली में कसावट लाने वाले…

The post Raipur Collector Gaurav Singh : आंगनबाड़ी केंद्र में गैस चुल्हा, खाना बनाने वाले बर्तन का किया अवलोकन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कलेक्टर पहुंचे आंगनबाड़ी केंद्र तो मिला बंद, डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस जारी

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Collector Gaurav Singh)जिला प्रशासन की कार्यशैली में कसावट लाने वाले रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह व्यस्त बैठकों के बाद अचानक ही आंगनबाड़ी केंद्र पहुँच गए। उन्होंने बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की रसोई समेत भोजन व्यवस्था और खाना बनाने वाले बर्तनों को जांचा-परखा और गैस चुल्हा तक जलाकर देखा। कलेक्टर गौरव सिंह ऐसे बिरले लोक सेवक हैं जो औचक निरीक्षण और व्यवस्था की पूरी शिद्दत से अवलोकन करते हैं।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया, गैरजिम्मेदाराना मानते हुए कलेक्टर रायपुर ने नाराज़गी व्यक्त की। जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयं गैस जलाकर एवं बर्तनों का अवलोकन किया।

कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने सीडीपीओ श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर सुश्री गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुंती सोनकर, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती रेवती साहू को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया ।

कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

The post Raipur Collector Gaurav Singh : आंगनबाड़ी केंद्र में गैस चुल्हा, खाना बनाने वाले बर्तन का किया अवलोकन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/02/21/raipur-collector-gaurav-singh-inspected-the-gas-stove-and-cooking-utensils-at-the-anganwadi-centre/feed/ 0 4009