CMO Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cmo/ Thu, 15 May 2025 12:50:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 सेना के पराक्रम पर राजनीति: रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर और एयर मार्शल की जाति का जिक्र कर दिया नया सियासी मोड़ https://shaharsatta.com/2025/05/15/politics-on-military-might/ https://shaharsatta.com/2025/05/15/politics-on-military-might/#respond Thu, 15 May 2025 12:50:04 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2290 मुरादाबाद (एजेंसी)।| ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में भारतीय सेना और वायुसेना की सराहना हो रही है, लेकिन अब इस पर जातिगत राजनीति के आरोप भी लगने लगे हैं। समाजवादी पार्टी…

The post सेना के पराक्रम पर राजनीति: रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर और एयर मार्शल की जाति का जिक्र कर दिया नया सियासी मोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुरादाबाद (एजेंसी)।| ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद देशभर में भारतीय सेना और वायुसेना की सराहना हो रही है, लेकिन अब इस पर जातिगत राजनीति के आरोप भी लगने लगे हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने गुरुवार को मुरादाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सेना में शामिल अधिकारियों की जाति का उल्लेख कर राजनीतिक घमासान खड़ा कर दिया है।
मुरादाबाद के बिलारी में सपा के कार्यक्रम में राम गोपाल बोलने पहुंचे थे।

रामगोपाल यादव ने कहा कि एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह हरियाणा की जाटव समुदाय से हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इसी के साथ उन्होंने एयर ऑपरेशन की अगुवाई करने वाले एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती यादव और सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम लेते हुए कहा कि “यह लड़ाई दरअसल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA) वर्ग ने लड़ी है, भाजपा इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है।”

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

“जाति से पहचान और युद्ध से राजनीति नहीं होनी चाहिए”

राजनीतिक गलियारों में इस बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि सेना की कार्यशैली और योगदान को जातिगत नजरिए से देखना बेहद अनुचित और खतरनाक परंपरा की शुरुआत हो सकती है। रक्षा विशेषज्ञों ने कहा कि सैनिकों की पहचान उनके कर्तव्य, साहस और सेवाकाल से होनी चाहिए, न कि उनकी जाति या धर्म से।

महिला अफसरों पर दोहरी सियासत?

रामगोपाल यादव का बयान ऐसे समय आया है जब कुछ ही दिन पहले मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उस मामले में हाईकोर्ट ने FIR के आदेश दिए और अब मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।
वहीं, विंग कमांडर व्योमिका सिंह के संदर्भ में जातिगत पहचान को उजागर कर राजनीतिक बयान देने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

विंग कमांडर व्योमिका: एक प्रेरणादायक सफर

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पिछले 21 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रही हैं। वे स्पेशलिस्ट हेलिकॉप्टर पायलट हैं और चेतक तथा चीता जैसे हेलिकॉप्टरों को दुर्गम पहाड़ी इलाकों में उड़ाने का अनुभव रखती हैं। अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में उनके नेतृत्व में कई राहत एवं बचाव अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए गए हैं।

भाजपा पर भी कटाक्ष

रामगोपाल यादव ने भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ पर निशाना साधते हुए कहा कि “अगर युद्ध सेना ने लड़ा है, तो उसका श्रेय अकेली पार्टी कैसे ले सकती है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सेना के पराक्रम को चुनावी एजेंडे में बदल रही है।


क्या कहता है संविधान और परंपरा?

भारतीय सशस्त्र बलों को हमेशा से गैर-राजनीतिक और धर्मनिरपेक्ष संस्थान माना गया है। इनमें सेवा करने वाले अधिकारी राष्ट्र के प्रति निष्ठा की शपथ लेते हैं, न कि किसी जाति या पार्टी के प्रति। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों से सेना की तटस्थता और गरिमा को ठेस पहुंचती है।


समाप्ति पर सवाल:

क्या आने वाले समय में सैनिकों की बहादुरी को भी राजनीतिक चश्मे से देखा जाएगा?
और क्या ऐसी बयानबाजियाँ राष्ट्रहित में हैं?

इस सवाल का जवाब अब केवल राजनीति को नहीं, समाज और लोकतंत्र को भी देना होगा

The post सेना के पराक्रम पर राजनीति: रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर और एयर मार्शल की जाति का जिक्र कर दिया नया सियासी मोड़ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/15/politics-on-military-might/feed/ 0 2290
CG State Child Protection Commission : फिजूलखर्ची नहीं, बालगृह कोरिया के बच्चों के इको फ्रेंडली बुके ने बटोरी प्रशंसा https://shaharsatta.com/2025/04/17/cg-state-child-protection-commission/ https://shaharsatta.com/2025/04/17/cg-state-child-protection-commission/#respond Thu, 17 Apr 2025 17:26:24 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1862 राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने पेश की मिसाल, शपथ ग्रहण समारोह में बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा निर्मित बुके रहा आकर्षण का केंद्र शहर सत्ता/रायपुर। CG…

The post CG State Child Protection Commission : फिजूलखर्ची नहीं, बालगृह कोरिया के बच्चों के इको फ्रेंडली बुके ने बटोरी प्रशंसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने पेश की मिसाल, शपथ ग्रहण समारोह में बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा निर्मित बुके रहा आकर्षण का केंद्र

शहर सत्ता/रायपुर। CG State Child Protection Commission : नव नियुक्त अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने स्वयं फोन पर बात कर अपने शपथ के लिए बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा निर्मित इको फ्रेंडली बुके का ऑडर किया बच्चो ने भी खूब मन से सुंदर सुन्दर बुके बनाए। जब आयोग की अध्यक्ष ने बुके मुख्यमंत्री एवं महिला बाल विकास मंत्री एवं अन्य विभाग के मंत्रियों को भेट किया। सभी ने बुके की भूरी भूरी प्रशंसा की बच्चो द्वारा इसी प्रकार से कई बार अपनी प्रतिभा उजागर कर चुके है और कोरिया जिले का नाम रोशन किया है

CM श्री साय ने इस मौके पर कहा कि डॉ. वर्णिका शर्मा काफी समय से आम जनता की सुरक्षा के साथ साथ बाल अधिकारों के सरंक्षण तथा सुरक्षा के प्रति सजगता से कार्य करते हुए जुड़ी हुई है। इनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग को एक नई दिशा मिलेगी और प्रदेश में बाल अधिकारों तथा उनके सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रभावी ढंग से कार्य होंगे।

मुख्यमंत्री CM विष्णु देव साय से बुधवार की शाम उनके निवास कार्यालय में पदभार ग्रहण उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। डॉ.वर्णिका शर्मा को उनके नई एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर राजनांदगांव MP(सांसद) संतोष पांडेय,छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग सचिव प्रतीक खरे, बाल संरक्षण पर कार्य करने वाले सामाजिक संगठन के सदस्यों सहित उनके परिवार के सदस्य गण उपस्थित रहे।

लंबी अवधी के बाद हुई नियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे अंतराल के बाद अयोग में नियुक्ति की है। नियुक्ति के बाद सभी अध्यक्ष के द्वारा शपथ ग्रहण किया जा रहा है। राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने सभी से अलग हट कर बाल गृह के बच्चों द्वारा इको फ्रेंडली बुके से सभी अतिथियों का स्वागत किया। 16 तारीख को राज्य बाल संरक्षण आयोग के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। यह कहना गलत नहीं होगा कि जब निगम, आयोग और मंडलों में नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण में लाखों रूपये बहा रहे हैं और महंगे फूलों के गुलदस्ते भेंट कर रहे हैं तब अध्यक्ष वर्णिका शर्मा बालगृह कोरिया के बच्चों द्वारा तैयार इको फ्रेंडली और बिना फिजूलखर्ची के आदर्श पेश किया है।

The post CG State Child Protection Commission : फिजूलखर्ची नहीं, बालगृह कोरिया के बच्चों के इको फ्रेंडली बुके ने बटोरी प्रशंसा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/17/cg-state-child-protection-commission/feed/ 0 1862
St. Joseph’s Cathedral, Raipur : रायपुर से 8 अप्रेल को डोंगरगढ़ के लिए शुरू होगी क्रूस मार्ग पदयात्रा https://shaharsatta.com/2025/04/05/st-josephs-cathedral-raipur/ https://shaharsatta.com/2025/04/05/st-josephs-cathedral-raipur/#respond Sat, 05 Apr 2025 15:25:56 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1754 छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि-खुशहाली तथा विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा आयोजन शहर सत्ता/रायपुर। St. Joseph’s Cathedral, Raipur : संत जोसेफ महागिरजाघर से…

The post St. Joseph’s Cathedral, Raipur : रायपुर से 8 अप्रेल को डोंगरगढ़ के लिए शुरू होगी क्रूस मार्ग पदयात्रा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि-खुशहाली तथा विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा आयोजन

शहर सत्ता/रायपुर। St. Joseph’s Cathedral, Raipur : संत जोसेफ महागिरजाघर से हर वर्ष की तरह इस बार भी छत्तीसगढ़ राज्य की समृद्धि-खुशहाली तथा विश्वशांति और मानव कल्याण के लिए प्रभु के क्रूस मार्ग पर पैदल यात्रा आयोजित की जा रही है। यह पदयात्रा तीन दिनों में अपना मार्ग प्रशस्त करेगी। महागिरजाघर से 8 से 11 अप्रेल तक होने वाली पदयात्रा को संत जोसेफ चर्च से सुबह आर्च बिशप डॉ.विक्टर हेनरी ठाकुर के आशीर्वचनों से शुरू होगी।

सुबह 6 बजे यात्रा पूजा आशीर्वचनों के पश्चात् प्रारंभ होगी। आयोजन समिति के संस्थापक एवं संरक्षक गुरविंदर सिंह चड्ढा,विजय रविकांत रुंडा और प्रणव टोप्पो हैं।

समिति के अध्यक्ष नितेश केरकेट्टा समेत सभी पदाधिकारियों ने क्रूस मार्ग पदयात्रा में शामिल होने और आयोजन के समय बड़ी संख्या में महागिरजाघर बैरन बाजार में सुबह निर्धारित समय पर सभी प्रभु प्रेमियों को एकत्र होने की अपील की है। बात दें कि क्रूस मार्ग पदयात्रा का आयोजन पिछले 10 सालों से क्रूस मार्ग आयोजन समिति करती आ रही है और यह रायपुर से डोंगरगढ़ की कलवारी पहाड़ तक आयोजित होती है।

The post St. Joseph’s Cathedral, Raipur : रायपुर से 8 अप्रेल को डोंगरगढ़ के लिए शुरू होगी क्रूस मार्ग पदयात्रा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/05/st-josephs-cathedral-raipur/feed/ 0 1754
विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले लेखक https://shaharsatta.com/2025/03/22/vinod-kumar-shukla-will-get-the-59th-jnanpith-award/ https://shaharsatta.com/2025/03/22/vinod-kumar-shukla-will-get-the-59th-jnanpith-award/#respond Sat, 22 Mar 2025 16:03:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1591 रायपुर। प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। भारतीय ज्ञानपीठ ने एक बयान में यह जानकारी…

The post विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले लेखक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। भारतीय ज्ञानपीठ ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी साहित्य में उनके अद्वितीय योगदान, सृजनात्मकता और विशिष्ट लेखन शैली के लिए इस सम्मान के वास्ते चुना गया है।
विनोद कुमार शुक्ल पिछले 50 साल से लेखन कर रहे हैं। उन्हें अवॉर्ड देने की घोषणा शनिवार को नई दिल्ली में ज्ञानपीठ चयन समिति ने की है। - Dainik Bhaskar

वह हिंदी के 12वें साहित्यकार हैं, जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। बयान के मुताबिक, प्रसिद्ध कथाकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय की अध्यक्षता में हुई प्रवर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

The post विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले लेखक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/22/vinod-kumar-shukla-will-get-the-59th-jnanpith-award/feed/ 0 1591
सीजीएमएससी में भ्रष्टाचार, एमडी-जीएम सहित पांच अधिकारी गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2025/03/22/corruption-in-cgmsc/ https://shaharsatta.com/2025/03/22/corruption-in-cgmsc/#respond Sat, 22 Mar 2025 15:53:46 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1588 रायपुर। सीजीएमएससी में भ्रष्टाचार के मामले में ईओडब्ल्यू ने पांच अफसरों को गिरफ्तार किया है। ये अफसर खुद को फायदा पहुंचाने सीजीएमएसी को 411 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा चुके हैं।…

The post सीजीएमएससी में भ्रष्टाचार, एमडी-जीएम सहित पांच अधिकारी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। सीजीएमएससी में भ्रष्टाचार के मामले में ईओडब्ल्यू ने पांच अफसरों को गिरफ्तार किया है। ये अफसर खुद को फायदा पहुंचाने सीजीएमएसी को 411 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा चुके हैं। 5 अधिकारियों में वसंत कौशिक (महाप्रबंधक) , डॉ. अनिल परसाई (डिप्टी डायरेक्टर, हेल्थ डिपार्टमेंट), शिरौंद्र रावटिया, कमलकांत पाटनवार और दीपक बांधे को 7 दिन की EOW की रिमांड पर सौंपा गया है। 28 मार्च तक पांचों आरोपी EOW की रिमांड पर रहेंगे। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सभी को आज पेश किया गया।
इन सभी अधिकारियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को EOW दफ्तर बुलाया गया था। जिसके बाद उन्हें देर शाम गिरफ्तार किया गया था। अफसरों ने 8 रुपए का ट्यूब 2,352 में और 5 लाख की मशीन 17 लाख में खरीदी थी।

दरअसल, CGMSC घोटाले में अधिकारियों और कारोबारियों ने सरकार को 411 करोड़ रुपए का कर्जदार बना दिया। IAS, IFS समेत अफसरों ने मिलीभगत कर सिर्फ 27 दिनों में 750 करोड़ रुपए की खरीदी कर ली। इस केस में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा EOW की रिमांड पर है।

CGMSC के अधिकारी, मोक्षित कार्पोरेशन, रिकॉर्ड्स और मेडिकेयर सिस्टम, श्री शारदा इंडस्ट्रीज और सीबी कार्पोरेशन ने 8 रुपए में मिलने वाला EDTA ट्यूब 2,352 रुपए और 5 लाख वाली CBS मशीन 17 लाख में खरीदी। मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन ने 300 करोड़ रुपए के रीएजेंट भी खरीदा।

The post सीजीएमएससी में भ्रष्टाचार, एमडी-जीएम सहित पांच अधिकारी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/22/corruption-in-cgmsc/feed/ 0 1588
माओवाद के आतंक से मुक्त होने वाले पंचायत को एक करोड़ की निर्माण कार्य की तत्काल स्वीकृति मिलेगी : विजय शर्मा https://shaharsatta.com/2025/03/22/free-from-the-terror-of-maoism/ https://shaharsatta.com/2025/03/22/free-from-the-terror-of-maoism/#respond Sat, 22 Mar 2025 15:27:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1573 बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर पंडुम के जिला स्तरीय आयोजन के मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बस्तर…

The post माओवाद के आतंक से मुक्त होने वाले पंचायत को एक करोड़ की निर्माण कार्य की तत्काल स्वीकृति मिलेगी : विजय शर्मा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बीजापुर। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री तथा गृहमंत्री विजय शर्मा बस्तर पंडुम के जिला स्तरीय आयोजन के मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि बस्तर की संस्कृति पूरी दुनिया में सबसे महान है जिसे संजोए रखने संरक्षित एवं संवर्धित करने का ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल से पूरे देश -दुनिया में बस्तर की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।

बस्तर पण्डुम का ब्लॉक एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद 01 अप्रैल से 03 अप्रैल तक संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में होगा जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित केन्द्रीय मंत्रीगण एवं देश-विदेश के लोग हमारी सभ्यता, संस्कृति और पांरपरिक विधाओं को देखने आएंगे ऐतिहासिक और भव्य आयोजन होगा जिसमें बीजापुर के समस्त जनता को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की।

वहीं बीजापुर जैसे खूबसूरत और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिले में लाल आतंक को जड़ से मिटाने अमन चैन और शांति का वातावरण निर्मित करने के लिए कहा कि समूचे बस्तर को लाल आतंक से मुक्त होना चाहिए इस लाल आतंक ने किसी को कुछ नहीं दिया, अभी हर जिले के हर पंचायत से युवाओं को रायपुर घुमाने ले जाया गया। हर एक पंचायत के युवाओं से खड़े होकर बात करता हूं। मुझे आश्चर्य होता है और दुख है इस बात का कि बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्र के बच्चे 25 वर्ष के हो गए हैं लेकिन कभी टीव्ही नहीं देखे हैं कोई जगदलपुर नहीं पहुंचा है कोई रायपुर नहीं पहंुचा है स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, मोबाईल टावर यह बुनियादि चीजें है इसे गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए कोई इसे क्यो रोक कर रखेगा।

नक्सली जिनके खुद के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं गांव में छोटा सा स्कूल नहीं बनाने देते जिसके गांव के बच्चे पढ़ सके। सारे गांव के उन्नति और विकास को रोक कर रखा है। और इस बात का विश्वास रखे कि माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री का स्पष्ट कहना है कि मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलियों का समापन पूरे देश में होकर रहेगा।

जो भी पंचायत अपने पंचायत के भटके हुए जो भी लोग होंगे विभिन्न कारणों से संघटनों से जुड़े हुए उनका काम करते हैं। ऐसे सारे लोगो का कोई प्रकरण नही बनेगा और ग्राम पंचायत में प्रस्ताव करते है कि उनका गांव माओवाद और लाल आतंक से मुक्त हुआ तो उस पंचायत को तत्काल एक करोड़ का निर्माण कार्य की स्वीकृति दी जाएगी। उस पंचायत में विद्युत, मोबाईल नेटवर्क तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। पुलिस की बड़ी कार्यवाही चल रही है और उस पूरी कार्यवाही के बीच में सरकार की तरफ से सरकार एक गोली नही चलाना चाहती मुख्यधारा में आ जाएं मुख्यधारा में आने पर सभी सुविधाएं मिलेगी अगर किसी ने आतंक का रास्ता नहीं छोड़ा तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। देशद्रोह को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने बस्तर की संस्कृति और उसकी मौलिकता को बचाए रखने जनजाति रीति-रिवाज, खान-पान, परंपरा, वेशभूषा को संरक्षित एवं संवर्धित करने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पेरे पुलैया नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी पी सुंदरराज, डी आईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधिगण, जी वेंकट, निवास मुदलियार, घासीराम नाग, संजय लुक्कड़ सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

The post माओवाद के आतंक से मुक्त होने वाले पंचायत को एक करोड़ की निर्माण कार्य की तत्काल स्वीकृति मिलेगी : विजय शर्मा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/22/free-from-the-terror-of-maoism/feed/ 0 1573
मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, जानिएं आज विधानसभा में क्या-क्या हुआ https://shaharsatta.com/2025/03/21/vidhansabhacmvishnudev/ https://shaharsatta.com/2025/03/21/vidhansabhacmvishnudev/#respond Fri, 21 Mar 2025 11:41:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1552 रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक सदन में पेश किया, जिस पर चर्चा हुई। सदन में हुई चर्चा में आपातकाल लगाने…

The post मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, जानिएं आज विधानसभा में क्या-क्या हुआ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (विधानसभा संवाददाता)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक सदन में पेश किया, जिस पर चर्चा हुई। सदन में हुई चर्चा में आपातकाल लगाने के दौरान निर्मित हुई परिस्थिति में नेताओं की गिरफ्तारी और लोकतंत्र के दमन को लेकर मुख्यमंत्री और अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल ने अपनी-अपनी बातें सदन में रखी। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक को मध्य प्रदेश में भी पारित होने की जानकारी दी। इस पर विपक्ष की ओर से चरणदास महंत और भूपेश बघेल ने आपत्ति की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रापति के आदेश से लगाए गए आपातकाल के विषय पर चर्चा नहीं कराने को असंवैधानिक बताया। सदन के सदस्य चरणदास महंत ने कहा कि अगर सरकार मिसा बंदियों को सम्मान राशि देना चाहती है तो दे, पर आपातकाल की परिस्थिति पर चर्चा नहीं की जा सकती, साथ ही चरणदास महंत ने सत्तापक्ष को कंगना रानावत की इमरजेंसी फिल्म देखने की सलाह दी है। सभापति ने विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति सत्तापक्ष को दी।

The post मुख्यमंत्री साय ने प्रस्तुत किया लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक, जानिएं आज विधानसभा में क्या-क्या हुआ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/21/vidhansabhacmvishnudev/feed/ 0 1552