cm yogi adityanath Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cm-yogi-adityanath/ Thu, 06 Aug 2026 08:37:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत https://shaharsatta.com/2026/08/06/mafia-don-atiq-ahmed-mafia-don-atiq-ahmeds-son-dies-in-a-road-accident/ https://shaharsatta.com/2026/08/06/mafia-don-atiq-ahmed-mafia-don-atiq-ahmeds-son-dies-in-a-road-accident/#respond Thu, 06 Aug 2026 08:37:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5187 झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, माफिया अतीक के 5 बेटों में अब 3 ही जिंदा हैं शहर सत्ता/न्यूज़…

The post Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, माफिया अतीक के 5 बेटों में अब 3 ही जिंदा हैं

शहर सत्ता/न्यूज़ डेस्क/रायपुर। (Mafia Don Atiq Ahmed )माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। झांसी से 70 किमी पहले सुबह 10.30 बजे पूंछ थाना इलाके में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अबान समेत सभी 5 लोग अंदर फंस गए।

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में अबान के साथ उसके 4 दोस्त थे। पुलिस का कहना है कि कार की स्पीड तेज थी। अचानक हाईवे पर आए जानवर को बचाने में कार डिवाइडर से टकराई है। जबकि अबान के घायल दोस्त ने बताया कि हाईवे पर ईंट थी, इससे कार अनियंत्रित हो गई।

माफिया अतीक के 5 बेटों में अब 3 ही जिंदा हैं

अतीक अहमद के 5 बेटे थे। अबान सबसे छोटा था। एक बेटा असद 2023 में झांसी में ही पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। अब तीन बेटे हैं, इसमें बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल, दूसरा अली झांसी जेल में बंद है। जबकि अबान से बड़ा अहजम अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

The post Mafia Don Atiq Ahmed : माफिया अतीक अहमद के बेटे की सड़क हादसे में मौत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/06/mafia-don-atiq-ahmed-mafia-don-atiq-ahmeds-son-dies-in-a-road-accident/feed/ 0 5187