chief minister Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chief-minister/ Fri, 03 Jan 2025 12:22:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Rajim Kumbh Kalpa 2025 : अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बैठक https://shaharsatta.com/2025/01/03/rajim-kumbh-kalpa-2025-grand-event-of-spirituality-and-culture-chief-minister-took-a-meeting-regarding-preparations/ https://shaharsatta.com/2025/01/03/rajim-kumbh-kalpa-2025-grand-event-of-spirituality-and-culture-chief-minister-took-a-meeting-regarding-preparations/#respond Fri, 03 Jan 2025 12:22:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=597 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए शहरसत्ता…

The post Rajim Kumbh Kalpa 2025 : अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए

शहरसत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रयाग के रूप में प्रसिद्ध राजिम में 12 फरवरी से 26 फरवरी 2025 तक कुंभ कल्प का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह अद्भुत धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन 52 एकड़ के नए प्रस्तावित मेला स्थल में संपन्न होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित बैठक कक्ष में आज राजिम कुंभ कल्प के तैयारियों के संबंध में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शाही स्नान, गंगा आरती, संत समागम समेत कुंभ कल्प के प्रमुख आयोजनों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प 2025 धर्म, आस्था और संस्कृति का अद्भुत समागम होगा और यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को प्रदर्शित करने का भी सुंदर माध्यम है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि श्रद्धालुओं को यहां अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त हो और यह आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएं।

स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान दें 

मुख्यमंत्री साय ने राजिम कुंभ कल्प के आयोजन में शामिल समस्त विभागों और प्रशासनिक अमले को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपाय और स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान देने को कहा। साय ने कहा कि “हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस आयोजन को सफल बनाएं और छत्तीसगढ़ की पहचान के रूप में इसे स्थापित करें। उन्होंने 12 फरवरी को आयोजित माघी पुन्नी स्नान, 21 फरवरी जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम और 26 फरवरी को होने वाले शाही स्नान की तैयारी पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री साय को अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने राजिम कुंभ कल्प 2025 के आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से आयोजन स्थल में विभिन्न गतिविधियों के लिए निर्धारित स्थानों के बारे में बताया। कुंभ कल्प में नागरिक सुविधाओं, साधु संतों के आवागमन, शाही स्नान और गंगा आरती को लेकर विभाग के तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

शाही स्नान और जानकी जयंती पर विशेष आयोजन

गौरतलब है कि 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि को इसका समापन होगा। राजिम कुंभ कल्प पैरी, महानदी और सोंढूर नदी के संगम पर आयोजित होगा। श्रद्धालु इन पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। राजिम कुंभ कल्प के संपूर्ण आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। 15 दिनों तक चलने वाले इस कुंभ कल्प में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी साधु संतों का विराट समागम होगा। माघी पुन्नी स्नान, शाही स्नान, जानकी जयंती के अवसर पर संत समागम विशेष रूप से आयोजित होगा। प्रतिदिन सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, मेला, मड़ई, मीना बाजार और विभागीय प्रदर्शनी भी कुंभ कल्प का विशेष आकर्षण के रूप में शामिल हैं।

The post Rajim Kumbh Kalpa 2025 : अध्यात्म और संस्कृति का भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने ली बैठक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/03/rajim-kumbh-kalpa-2025-grand-event-of-spirituality-and-culture-chief-minister-took-a-meeting-regarding-preparations/feed/ 0 597
बड़ी खुशखबरी : हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब करेगा हवाई यात्रा : Chief Minister Say https://shaharsatta.com/2024/12/19/big-good-news-even-those-wearing-slippers-will-now-travel-by-air-chief-minister-say/ https://shaharsatta.com/2024/12/19/big-good-news-even-those-wearing-slippers-will-now-travel-by-air-chief-minister-say/#respond Thu, 19 Dec 2024 09:04:36 +0000 https://shaharsatta.com/?p=94 छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री साय   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया  शुभारंभ     शहर सत्ता /रायपुर। आसमान…

The post बड़ी खुशखबरी : हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब करेगा हवाई यात्रा : Chief Minister Say appeared first on शहर सत्ता.

]]>

छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री साय

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया  शुभारंभ

 

 

शहर सत्ता /रायपुर। आसमान में हवाई जहाज को उड़ता देख लोग नीचे खड़े होकर अक्सर टाटा-बाय बाय किया करते थे। ऐसा करने से लोगों में अलग ही ख़ुशी और उमंग का अहसास देखने मिलता था। अब जरा सोचिए कि ऐसे वर्ग को यदि हवाई यात्रा करने का अवसर मिले तो उनकी खुशियों में चार चांद लग जाएंगे। जी हां ये खबर उन लोगों के लिए जो कभी हवाई यात्रा करने का सपना संजोए हुए थे लेकिन हवाई यात्रा के टिकटों की कीमतों को देखकर सपनों में ही उड़ान भरते रहे हैं।

बतादें कि स्वामी विवेकानंद विमानतल से गुरुवार को रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर हवाई सेवा का षुभारंभ किया गया है। यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ किया और उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा का शुभारंभ हमारे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के विस्तार का प्रतीक है। इस सेवा का आरंभिक किराया मात्र 999 रुपये है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आम जनता भी हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

80 करोड़ की लागत से किया एयरपोर्ट का विकास

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में जो परिवर्तन आया है, उसका यह एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की सवारी करेगा और आज वह सपना साकार हो रहा है। सरगुजा और बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों की एयर कनेक्टिविटी से न केवल नागरिकों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि इन क्षेत्रों में टूरिज्म और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। राज्य सरकार ने 80 करोड़ की लागत से अंबिकापुर के एयरपोर्ट का विकास किया है।

इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं

मां महामाया एयरपोर्ट, अंबिकापुर को थ्री सी वीएफआर श्रेणी का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। यह एयरपोर्ट 72-सीटर एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अंबिकापुर को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता से जोड़ने की योजना पर भी काम जारी है। हमारे छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरें, और इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं।

विमान टेकऑफ को वाटर सेल्यूट दिया

 

आज से प्रारंभ हुई विमान सेवा के पहले यात्री के रूप में सांसद चिंतामणि महाराज सपत्नीक सवार हुए, जिनको मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्डिंग पास देकर कहा कि आज आपने इतिहास बना दिया। आप इस रूट के पहले यात्री हैं, आपको शुभकामनाएं। इस अवसर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, श्री प्रबोध मिंज, श्री रामकुमार टोप्पो, मुख्यमंत्री के सचिव श्री बसवराजु, संचालक विमानन विभाग श्री संजीव झा, फ्लाई बिग कंपनी के सीएमडी श्री संजय मांडविया उपस्थित थे।

The post बड़ी खुशखबरी : हवाई चप्पल पहनने वाला भी अब करेगा हवाई यात्रा : Chief Minister Say appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/19/big-good-news-even-those-wearing-slippers-will-now-travel-by-air-chief-minister-say/feed/ 0 94
Chief Minister ने पद्मविभूषण तीजन बाई को भेजा 5 लाख की सहयोग राशि, जानें कैसा है अब उनकी सेहत https://shaharsatta.com/2024/12/18/chief-minister-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/ https://shaharsatta.com/2024/12/18/chief-minister-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/#respond Wed, 18 Dec 2024 13:05:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=42 पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री   पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिकित्सकों की टीम के साथ तीजन…

The post Chief Minister ने पद्मविभूषण तीजन बाई को भेजा 5 लाख की सहयोग राशि, जानें कैसा है अब उनकी सेहत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री

 

पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिकित्सकों की टीम के साथ तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

रायपुर| प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने बुधवार को उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को दिया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।

चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,  ललित चंद्राकर और गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

The post Chief Minister ने पद्मविभूषण तीजन बाई को भेजा 5 लाख की सहयोग राशि, जानें कैसा है अब उनकी सेहत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/18/chief-minister-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/feed/ 0 42