chhoolywood Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhoolywood/ Fri, 16 May 2025 07:36:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/ https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/#respond Fri, 16 May 2025 07:36:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2297 0 25 मई से रायपुर में CIPL 2025 का आगाज़  शहरसत्ता/रायपुर A great cocktail of cinema and cricket छत्तीसगढ़ की चमकती फिल्म इंडस्ट्री अब कैमरे के पीछे नहीं, मैदान के…

The post A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 25 मई से रायपुर में CIPL 2025 का आगाज़ 

शहरसत्ता/रायपुर A great cocktail of cinema and cricket छत्तीसगढ़ की चमकती फिल्म इंडस्ट्री अब कैमरे के पीछे नहीं, मैदान के बीच नज़र आएगी. ‘छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (CiPL) 2025’ एक बार फिर लौट आई है नए जोश, जुनून और जश्न के साथ। 25 मई से 1 जून तक रायपुर में होने वाला यह इवेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक सेलीब्रेशन है सिनेमा और स्पोर्ट्स का।

क्या है खास
इस बार 6 शहरों की 6 टीमें आमने-सामने होंगी। हर टीम में होंगे 19 सदस्य और एक चर्चित चेहरा बनेगा फ्रेंचाइज़ी फेस। मैदान में मुकाबला करेंगे बड़े सितारे, एल्बम स्टार, डायरेक्टर, टेक्नीशियन, म्यूजिक डायरेक्टर और यहां तक कि स्पॉट बॉय भी.

टीमें और उनके चेहरे
रायपुर – अनुज शर्मा
भिलाई – क्रांति दीक्षित
बिलासपुर – रवि साहू
धमतरी – मन कुरैशी
राजनांदगांव – दीपक साहु
दुर्ग – रिंकू रज़ा

CiPL का मकसद
मनोरंजन, मेल-जोल और एक मजबूत मंच तैयार करना जहां कलाकार सिर्फ किरदार नहीं, टीम प्लेयर बनें। ऑर्गेनाइज़र मन कुरैशी और सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक, यह इवेंट छत्तीसगढ़ी सिनेमा के हर हिस्सेदार को जोड़ने की कोशिश है।
ऑक्शन से लेकर ऐक्शन तक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। खास बात ये कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, मुंबई में काम कर रहे छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

पिछले सीज़न का हीरो लवनीत सिन्हा की होगी सब पर नज़र
2024 के “मैन ऑफ द सीरीज़” और “बेस्ट बैट्समैन” रहे लवनीत सिन्हा एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं। पिछले सीज़न में चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने अकेले एक शानदार सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया था। अब सबकी निगाहें होंगी कि इस बार वह क्या धमाल करते हैं!
तो तैयार हो जाइए
जब सिनेमा के सितारे पहनेंगे क्रिकेट की जर्सी, तब मैदान भी ताली बजाएगा। CiPL 2025 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, यह है छत्तीसगढ़ी कला, खेल और अपनापन का उत्सव है

The post A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/feed/ 0 2297