chhattisgrh Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhattisgrh/ Sat, 11 Jan 2025 10:44:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/ https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/#respond Sat, 11 Jan 2025 10:44:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=991 नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा   टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले…

The post CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा

 

टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले से जुड़े नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया गया है| बताया जा रहा है कि नितेश पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा है| मिली जानकारी के मुताबिक लंच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा| इसके बाद न्यायालय में सुनवाई के बाद सीबीआई नितेश सोनवानी और ललित गनवीर को रिमांड पर ले सकती है|

बतादें कि सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित एग्जाम और इंटरव्यू में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने के मामले को टेकओवर किया था|  यह मामला 2020 से 2022 का है। जब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर कथित रूप से भर्तियों में अयोग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के आरोप लगे थे। इस मामले पर सीबीआई ने कई बड़े अफसरों की गिरफ्तार किया है|

तत्कालीन सचिव पर लगे ये आरोप

आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन के बेटे को डिप्टी कलेक्टर के रूप में, उनके बड़े भाई के बेटे को डिप्टी एसपी के रूप में और उनकी बहन की बेटी को लेबर अफसर के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि उनके बेटे की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में और उनके भाई की बहू को डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोपों के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC के तत्कालीन सचिव ने अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दिलाई थी

The post CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/feed/ 0 991