chhattisgarhpolice Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhattisgarhpolice/ Tue, 16 Sep 2025 05:17:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 Chattisgarh Police : SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज https://shaharsatta.com/2025/09/16/chhattisgarh-police-rape-case-registered-against-sdop-yakub-memon/ https://shaharsatta.com/2025/09/16/chhattisgarh-police-rape-case-registered-against-sdop-yakub-memon/#respond Tue, 16 Sep 2025 05:16:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3399 बलरामपुर में उप-पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं याकूब, प्रार्थिया पर भी लगाए ब्लैकमेलिंग का आरोप शहर सत्ता/रायपुर। (Chattisgarh Police)टिकरापारा रायपुर पुलिस थाना में एक किरायेदार महिला की रिपोर्ट…

The post Chattisgarh Police : SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

बलरामपुर में उप-पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं याकूब, प्रार्थिया पर भी लगाए ब्लैकमेलिंग का आरोप

शहर सत्ता/रायपुर। (Chattisgarh Police)टिकरापारा रायपुर पुलिस थाना में एक किरायेदार महिला की रिपोर्ट पर बलरामपुर में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन के खिलाफ कथित रेप का मामला दर्ज हुआ है। महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की थी और जुर्म दर्ज होने के पश्चात् एसडीओपी याकूब ने भी महिला और उसके परिजनों के विरुद्ध ब्लैकल करने की शिकायत की है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह मामला गंभीर है। हालांकि मामले की पतासाजी और पड़ताल दोनों की शिकायतों पर शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक एसडीओपी मेमन और प्रार्थी महिला तथा उसके परिवार के बीच पूर्व में मकान किरायेदारी का विवाद है। टिकरापारा थाना के एक राजपत्रित अधिकारी ने एसडीओपी के तत्संबंध में जुर्म दर्ज होने और शिकायत जांच की पुष्टि की है।

बता दें कि याकूब मेमन पूर्व में टिकरापारा थाना प्रभारी के पद में रह चुके हैं। रायपुर से उन्हें गरियाबंद ट्रांसफर किया गया था। वर्तमान में वे एसडीओपी बलरामपुर पदस्थ किये गए हैं। जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर में हाऊसिंग बोर्ड में उनका मकान है। विवाद, धमकी-चमकी और मामला यहां तक पहुँचने की एक वजह यह भी मणि जा रही है।

The post Chattisgarh Police : SDOP याकूब मेमन पर दुष्कर्म का मामला दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/16/chhattisgarh-police-rape-case-registered-against-sdop-yakub-memon/feed/ 0 3399
Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program : बासी भात और पानी में कांग्रेस ने खर्चे 8 करोड़ रुपए https://shaharsatta.com/2025/07/18/congress-spent-8-crores-in-a-5-hour-program-congress-spent-8-crores-on-stale-rice-and-water/ https://shaharsatta.com/2025/07/18/congress-spent-8-crores-in-a-5-hour-program-congress-spent-8-crores-on-stale-rice-and-water/#respond Fri, 18 Jul 2025 16:04:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3065 0 सरकार ने किया विधानसभा में एलान बोरे-बासी कांड की होगी जांच, विधायकों की जांच समिति करेगी भ्रष्टाचार की पड़ताल शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour…

The post Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program : बासी भात और पानी में कांग्रेस ने खर्चे 8 करोड़ रुपए appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सरकार ने किया विधानसभा में एलान बोरे-बासी कांड की होगी जांच, विधायकों की जांच समिति करेगी भ्रष्टाचार की पड़ताल

शहर सत्ता/रायपुर। (Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program)छत्तीसगढ़ में तात्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुए बोर-बासी कांड की जांच अब भाजपा की साय सरकार करेगी। खबर के मुताबिक बासी-भात और पानी में ही पूरवर्ती कांग्रेस सरकार ने महज 5 घंटे के कार्यक्रम में 8 करोड़ रुपए खर्च कर दिया। आज विधानसभा में प्रदेश सरकार ने बोरे-बासी कांड की की जांच का एलान किया। बोर-बासी कांड की जांच विधायकों की जांच समिति करेगी।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर (Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program)बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाए। शुक्रवार को सदन का अंतिम दिन था। भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने अपनी ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए इस आयोजन में 8 करोड़ रुपए खर्च करने का मुद्दा उठाया। इसके बाद श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कांग्रेस शासन काल में श्रम दिवस पर बोरे बासी दिवस के आयोजन घोटाले की जांच की घोषणा की।

मूणत की RTI से खुलासा

(Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program)बोर-बासी कार्यक्रम के आयोजन में बिना किसी सरकारी निविदा के मनमानी राशि खर्च की गई। मूणत ने सूचना के अधिकार के तहत मिले दस्तावेजों के अनुसार, कहा कि सिर्फ राजधानी रायपुर में बोरे-बासी खिलाने पर 8 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की गई थी

बासी खिलाने का जिम्मा इन्हें

0 साल 2020 में बैगर निविदा के 3 करोड़ का कार्य मेसर्स शुभम किराया भंडार से कराया गया।
0 वर्ष 2023 में बगैर निविदा के 8 करोड़ 32 लाख का कार्य मेसर्स व्यापक इंटरप्राईजेस से कराया।
0 सिलसिला 2024 में भी जारी रहा, बैगर निविदा के लगभग 3 करोड़ का कार्य मेसर्स व्यापक को दिया।

अकेले राजधानी में 8 करोड़ खर्चे

-1 मई 2023 को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में महज 5 घंटे का सरकारी जलसा हुआ।
– 8.14 करोड़ रुपए खर्च हुए। 50 हजार मजदूर जुटे। 35 हजार कुर्सियां लगीं।
-1.10 करोड़ रुपए खर्च कर 6 विशाल डोम बने।
-मजदूरों ने 75 लाख रुपए का खाना खाया, 27 लाख का पानी पिया, 80 लाख की टोपी पहनी।
-जबकि मजदूर महज 15 हजार आए थे। 5 रुपए बोतल वाला पानी 18 रुपए में खरीदा गया।
-6 की जगह सिर्फ 4 डोम बने थे। 150 अतिथियों को 10-10 हजार रुपए का मोमेंटो दिया गया।
-सूचना के अधिकार से दस्तावेज निकाले गए तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

प्रशासन-पुलिस वाले भी खूब खाये बोर-बासी

भूपेश सरकार के उस वक्त चल रहे छत्तीसगढ़िया परंपरा और बोर-बासी के दबाव में पुलिस भी थी और प्रशासन भी। इसलिए IAS से लेकर IPS अधिकारी पुलिस वाले भी खूब बोर-बासी खाये। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने तो बाकायदा बोर-बासी आयोजन का जिम्मा कैटरर्स को दिए थे। फोटो में दुर्ग पुलिस बासी-भात खाते हुए।

The post Congress Spent 8 Crores In A 5 Hour Program : बासी भात और पानी में कांग्रेस ने खर्चे 8 करोड़ रुपए appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/18/congress-spent-8-crores-in-a-5-hour-program-congress-spent-8-crores-on-stale-rice-and-water/feed/ 0 3065
Raipur IGP & SSP : एसएसपी सिंह और आईजी मिश्रा के बेहतरीन समन्वय से घटने लगा राजधानी का क्राइम ग्राफ https://shaharsatta.com/2025/04/26/raipur-igp-ssp/ https://shaharsatta.com/2025/04/26/raipur-igp-ssp/#respond Sat, 26 Apr 2025 08:35:54 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2021 रायपुर पुलिस गिरोहबाजों, चाकूबाजों, चोरों, नशेड़ियों, नशे के सौदागरों पर नियंत्रण के करीब ट्रैफिक प्रॉब्लम अब भी बड़ी चुनौती प्रदीप चंद्रवंशी/रायपुर शहर सत्ता/ Raipur IGP & SSP : आमतौर पर…

The post Raipur IGP & SSP : एसएसपी सिंह और आईजी मिश्रा के बेहतरीन समन्वय से घटने लगा राजधानी का क्राइम ग्राफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर पुलिस गिरोहबाजों, चाकूबाजों, चोरों, नशेड़ियों, नशे के सौदागरों पर नियंत्रण के करीब ट्रैफिक प्रॉब्लम अब भी बड़ी चुनौती

प्रदीप चंद्रवंशी/रायपुर

शहर सत्ता/ Raipur IGP & SSP : आमतौर पर रायपुर पुलिस में पुलिस अधीक्षकों और पुलिस महानिरीक्षकों में बहुत काम ही पटरी बैठते देखा गया है। तत्कालीन एसएसपी और आईजी के मध्य सम्प्रभुता को लेकर पूर्व में कई विवाद सुर्खियां भी बनीं। सेवानिवृत DGP दुर्गेश माधव अवस्थी, DGP (Rtd)अशोक जुनेजा और DGP जीपी सिंह और ADG दीपांशु काबरा जैसे कई खाटी IPS राजधानी रायपुर की कमांड सम्हाल चुके हैं। अतिश्योक्ति भी नहीं होगी की इन जैसे तेजतर्राट अधिकारीयों के बीच ईगो भी दीखता था।

 

 

लेकिन रायपुर पुलिस के लिए ऐसे कम ही मौके देखने को मिले जब पुलिस कप्तान और आईजी रेंज में पटरी बैठी हो। खुशकिस्मती ही कहेंगे कि उम्र में 19-20 का ही फर्क होने के बावजूद SSP डॉ लाल उमेद सिंह और IG अमरेश मिश्रा के बीच महक़माई प्रतिस्पर्धा नहीं बलकि बेहतरीन समन्वय है। इसलिए राजधानी रायपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटना, चोरी, नशे के कारोबार पर काफी कंट्रोल हुआ है। आईजी अमरेश मिश्रा की प्लानिंग, रेंज अधिकारी की योजनाओं पर अनुभव के मुताबिक पालन करने से एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह की कप्तानी में राजधानी की पुलिसिंग अब मुस्तैद दिखने लगी है।

पांच महीने पहले राजधानी रायपुर में क्राइम ग्राफ हाई था। यहाँ 20 गैंग एक्टिव थे। मर्डर, ड्रग्स तस्करी और कई अवैध धंधे; नाबालिग भी पुलिस के लिए सिरदर्द थे। चाकूबाजी आम थी। लेकिन SSP लाल उमेद के आने और IG अमरेश मिश्रा के निदेशन पर इन जरायम पेशों पर नकेल कसने में राजधानी पुलिस काफी हद तक नियंत्रण हासिल कर ली है।

दोनों अफसर हैं रायपुर से बेहतर वाकिफ़

एसएसपी SSP डॉ लाल उमेद सिंह राजधानी रायपुर में बतौर CSP, ASP पदस्थ रहे हैं। रायपुर के अपराधों और अपराधियों की उन्हें बेहतर समझ भी है। इसी तरह IG अमरेश मिश्रा पूर्व में रायपुर की पुलिस कप्तानी कर चुके हैं। महकमें में उनके गुस्से और जीरो टॉलरेंस से सभी वाकिफ हैं। राजधानी रायपुर को भी वो जानते हैं। दोनों ही अधिकारीयों की इसी काबिलियत और बिना किसी की सीमा का अतिक्रमण किये रायपुर में Crime Prevention क्राइम प्रिवेंशन में जुटे हैं।

अपराधों का गिरा ग्राफ

0 बाहरी राज्यों से अवैध हथियारों की आवक
0 गली के गुंडों और चाकूबाजी पर कंट्रोल
0 क्रिकेट सट्टे हेतु म्यूल बैंक एकाउंट वालों की मुश्कें कसीं
0 निगरानीशुदा और आदतन अपराधियों पर निगरानी
0 अड्डेबाजी और बदमाशों की लगने वाली जमघट बंद
0 क्राइम में नाबालिगों की सक्रियता की रोकथाम के लिए काउंसलिंग
0 नशे के कारोबारी, नशेड़ियों के खिलाफ समय समय पर अभियान

इन गिरोहों पर सख्ती से रोकथाम

1, राजा गैंग, 2, करीम लाला गैंग, 3, CG DON गैंग, 4, चीरा गुड्डू गैंग, 5, गवली गैंग, 6, दिनेश M गैंग, 7, AK गैंग, 8. ST गैंग, 9. ईरानी गैंग, 10. कंवर गैंग के अलावा कई गली के गुंडों की फेहरिस्त तैयार की गई है। रायपुर पुलिस की सख्ती और एसएसपी की हिदायतों के बाद थाना प्रभारी भी कोताही नहीं बरत रहे।

बस ट्रैफिक प्रॉब्लम है बरक़रार

Law and order कानून व्यवस्था तो धीरे धीरे पटरी पर आ ही जायेगा। लेकिन लगता नहीं कि दोनों अधिकारी राजधानी रायपुर की ट्रैफिक प्रॉब्लम को सॉल्व कर पाएंगे। अपराध और अपराधियों पर इनके लिए नियंत्रण आसान है लेकिन राजधानी की यातायात दुरुस्त करने के लिए उतनी महारत नहीं। इसलिए तो कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, IG रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा, SSP डॉ लाल उमेद सिंह, रायपुर RTO, निगम कमिश्नर तक इस समस्या से रायपुर वासियों को निजात नहीं दिला पाए हैं। बता दें रायपुर ट्रैफिक पुलिस के पास बल की कमी और वीआईपी ड्यूटी के साथ उनकी तीमारदारी का बोझ ज्यादा है। ऐसे में लगता नहीं कि राहत मिल पायेगी, उम्मीद इसलिए भी नहीं है क्योंकि यहां का ट्रैफिक और वहान चालक दोनों किस्मत के भरोसे चल रहे हैं।

The post Raipur IGP & SSP : एसएसपी सिंह और आईजी मिश्रा के बेहतरीन समन्वय से घटने लगा राजधानी का क्राइम ग्राफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/26/raipur-igp-ssp/feed/ 0 2021
Chhattisgarh Pradesh Congress : सुशील आनंद शुक्ला का तंज; साय सरकार को सांसद बृजमोहन ने दिखाया आईना https://shaharsatta.com/2025/04/14/chhattisgarh-pradesh-congress/ https://shaharsatta.com/2025/04/14/chhattisgarh-pradesh-congress/#respond Mon, 14 Apr 2025 17:27:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1836 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद बोले पत्र गृह मंत्री विजय शर्मा की सवा साल की कार्यकाल की असफलता का प्रमाण पत्र शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Pradesh Congress :…

The post Chhattisgarh Pradesh Congress : सुशील आनंद शुक्ला का तंज; साय सरकार को सांसद बृजमोहन ने दिखाया आईना appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद बोले पत्र गृह मंत्री विजय शर्मा की सवा साल की कार्यकाल की असफलता का प्रमाण पत्र

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Pradesh Congress : राजधानी रायपुर में बढ़ते कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गये पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद ने सरकार को आईना दिखाया है। राजधानी ही नहीं प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पत्र गृह मंत्री विजय शर्मा की सवा साल की कार्यकाल की असफलता का प्रमाण पत्र है।

भाजपा सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराधिक घटनायें बढ़ गयी है। अपराधी और अराजक तत्व बेलगाम हो चुके है। किसी भी सरकार के लिए इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है, उसके दल के ही एक सांसद जो वरिष्ठ नेता भी सरकार की कार्यप्रणालि को लेकर पत्र लिखने को विवश है। बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पत्र में जो कहा है इस विषय को कांग्रेस शुरू से ही उठाती रही है। सरकार है कि गूंगी बहरी बनी हुई है।

प्रदेश कांग्रेस ने गिनाई इन अपराधों पर नाकामी

एसपी, कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, दुर्ग में अबोध बच्ची की दुराचार के बाद हत्या हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने सवा साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया।

The post Chhattisgarh Pradesh Congress : सुशील आनंद शुक्ला का तंज; साय सरकार को सांसद बृजमोहन ने दिखाया आईना appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/14/chhattisgarh-pradesh-congress/feed/ 0 1836