Chhattisgarh Urban Administration Department Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhattisgarh-urban-administration-department/ Fri, 21 Aug 2026 03:16:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Chhattisgarh Urban Administration Department : निगम कमिश्नर से लेकर CMO तक रोज करेंगे वार्ड का दौरा https://shaharsatta.com/2026/08/21/chhattisgarh-urban-administration-department-officials-ranging-from-municipal-commissioners-to-cmos-will-conduct-daily-ward-inspections/ https://shaharsatta.com/2026/08/21/chhattisgarh-urban-administration-department-officials-ranging-from-municipal-commissioners-to-cmos-will-conduct-daily-ward-inspections/#respond Fri, 21 Aug 2026 03:16:18 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5566 नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, नालंदा परिसर और शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की…

The post Chhattisgarh Urban Administration Department : निगम कमिश्नर से लेकर CMO तक रोज करेंगे वार्ड का दौरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, नालंदा परिसर और शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की

शहर सत्ता/रायपुर। (Chhattisgarh Urban Administration Department)नगरीय प्रशासन विभाग के नए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। निगम कमिश्नर से लेकर CMO तक रोज करेंगे वार्ड का दौरा। कार्यभार संभालते ही बोरा ने अधिकारियों से मैराथन बैठक ली जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, नालंदा परिसर और शहरों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। बोरा ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन और CPGRAMS पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय कर शहरों के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक आर. एक्का, सूडा के सीईओ सुमित अग्रवाल, रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा नगर निगम बिरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, उप सचिव भागवत जायसवाल, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, संयुक्त संचालक मिथिलेश अवस्थी, उप संचालक अरुण साहू, सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि, सचित साहू तथा अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह भी बैठक में मौजूद थे।

निगम कमिश्नर से लेकर CMO तक रोज करेंगे वार्ड का दौरा

जमीनी व्यवस्था सुधारने के लिए अब नगर निगम के कमिश्नर और नगर पालिका-नगर पंचायतों के CMO रोज वार्डों का दौरा करेंगे। वे अपनी टीम के साथ वार्डों में जाकर सफाई, कचरा प्रबंधन और दूसरे विकास कार्यों की स्थिति देखेंगे। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान की फोटो डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप ग्रुप में भी शेयर करनी होगी।

बैठक के प्रमुख निर्देश

0 सीएम हेल्पलाइन और CPGRAMS की शिकायतें समय पर निपटाएं

0 नए जुड़े क्षेत्रों में पानी, सफाई और हरियाली पर फोकस

0 पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर पानी-शौचालय की सुविधा

0 बाजारों की रोज सफाई और समय पर कचरा उठाने के निर्देश

0 38 नालंदा परिसरों का निर्माण जल्द पूरा करने कहा

0 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत और बन चुके मकानों समीक्षा

0 घर, बाजार और सार्वजनिक जगहों पर कचरा अलग-अलग करना होगा

The post Chhattisgarh Urban Administration Department : निगम कमिश्नर से लेकर CMO तक रोज करेंगे वार्ड का दौरा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/21/chhattisgarh-urban-administration-department-officials-ranging-from-municipal-commissioners-to-cmos-will-conduct-daily-ward-inspections/feed/ 0 5566