Chhattisgarh Transport Department Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhattisgarh-transport-department/ Wed, 07 May 2025 17:38:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Chhattisgarh Transport Department : पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर आरटीओ मेहरबान https://shaharsatta.com/2025/05/07/chhattisgarh-transport-department/ https://shaharsatta.com/2025/05/07/chhattisgarh-transport-department/#respond Wed, 07 May 2025 17:38:07 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2185 0 टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स खरीदने-बेचने का काम करने वाले अब भी बेच रहे बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की गाड़ियां शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Transport Department : हाई सिक्योरिटी…

The post Chhattisgarh Transport Department : पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर आरटीओ मेहरबान appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स खरीदने-बेचने का काम करने वाले अब भी बेच रहे बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की गाड़ियां

शहर सत्ता/रायपुर। Chhattisgarh Transport Department : हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए परिवहन विभाग और अनुबंधित कंपनी अब भी टारगेट से कोसों दूर है। अत्यधिक वाहन संख्या और ठेका प्राप्त कंपनी की लचर व्यवस्था से अब भी लाखों पुराने वाहन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से महरूम हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर अब तक सख्ती नहीं बरती गई है।

इधर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर अनुबंधित कम्पनी के कंट्रोल रूम के नम्बरों से वाहन मालिक सीधे कर अपना समाधान कर सकते हैं। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आज वर्चुअल समीक्षा बैठक हुई। बैठक में परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कंपनियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। जानकारी के मुताबिक परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया जा सकता है।

आम नागरिक इन नंबर और मेल आईडी पर कर सकेंगे संपर्क

बैठक में जानकारी दी गयी कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर अनुबंधित कम्पनी रियल मेजोन के सम्पर्क नम्बर +911206457502, +911206457503 एवं रोजमाटा कम्पनी के सम्पर्क नम्बर 9818188721 या ई-मेल आई डी customer.support@hsrpcg.com में सम्पर्क किया जा सकता है।

लेटलतीफ, समस्या को ख़त्म करने विभागीय निर्देश जारी

बैठक में निर्देशित किया गया कि अनुबंधित कम्पनियां इस बात का विशेष ध्यान रखें की आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आवेदकों को बहुत ही सरल, सुलभ तरीके से उनके पंजीकृत वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था की जाए। किसी प्रकार के अनावश्यक विलंब होने की स्थिति में आवेदकों को पहले ही सूचित कर दिया जाए।

The post Chhattisgarh Transport Department : पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर आरटीओ मेहरबान appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/07/chhattisgarh-transport-department/feed/ 0 2185