Chhattisgarh Pradesh Congress Committee Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhattisgarh-pradesh-congress-committee/ Tue, 08 Jul 2025 03:40:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Kharge Is The Ambedkar : पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बाबा साहब के अवतार https://shaharsatta.com/2025/07/08/kharge-is-the-ambedkar-former-minister-amarjeet-said-congress-president-kharge-is-the-incarnation-of-baba-saheb/ https://shaharsatta.com/2025/07/08/kharge-is-the-ambedkar-former-minister-amarjeet-said-congress-president-kharge-is-the-incarnation-of-baba-saheb/#respond Tue, 08 Jul 2025 03:33:47 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2832 0 भगत ने कहा-छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया, BJP का पलटवार कहा; संविधान की आत्मा को कांग्रेस कुचल रही शहर सत्ता/रायपुर। (Kharge Is The Ambedkar)छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री…

The post Kharge Is The Ambedkar : पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बाबा साहब के अवतार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 भगत ने कहा-छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया, BJP का पलटवार कहा; संविधान की आत्मा को कांग्रेस कुचल रही

शहर सत्ता/रायपुर। (Kharge Is The Ambedkar)छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे उन्हें बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अवतार लगते हैं। उन्होंने खड़गे की तुलना बाबा साहब से करते हुए उनका अवतार बताया। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ पूरी तरह से डूब गया है। ऐसे समय में खड़गे साहब का आना संजीवनी है। मैं तो यहां तक कहता हूं कि खड़गे बाबा साहब के दूसरे अवतार के रूप में आए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़‌गे की तुलना (Kharge Is The Ambedkar)संविधान निर्माता से किये जाने पर बीजेपी विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने पलटवार किया है। गुरु खुशवंत ने कहा; मल्लिकार्जुन खड़‌गे की तुलना संविधान निर्माता से करना बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का अपमान है। खुशवंत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से भगत को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। बता दफन कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को रायपुर में आयोजित ‘किसान, जवान और संविधान’ जनसभा में शामिल होने पहुंचे थे।

The post Kharge Is The Ambedkar : पूर्व मंत्री अमरजीत ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बाबा साहब के अवतार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/08/kharge-is-the-ambedkar-former-minister-amarjeet-said-congress-president-kharge-is-the-incarnation-of-baba-saheb/feed/ 0 2832
Captain yearns for SSP office and government bungalow:एसएसपी ऑफिस और सरकारी बंगले को तरसते ‘कप्तान’ https://shaharsatta.com/2025/05/16/captain-yearns-for-ssp-office-and-government-bungalow/ https://shaharsatta.com/2025/05/16/captain-yearns-for-ssp-office-and-government-bungalow/#respond Fri, 16 May 2025 08:08:41 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2302 विकास यादव/ विशेष संवादाता 0 अस्थाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राज्यसभा सांसद का कब्ज़ा 0 एसएसपी रायपुर को आवंटित शासकीय आवास में पूर्व DGP अवस्थी शहरसत्ता/रायपुर Captain yearns for SSP…

The post Captain yearns for SSP office and government bungalow:एसएसपी ऑफिस और सरकारी बंगले को तरसते ‘कप्तान’ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

विकास यादव/ विशेष संवादाता

0 अस्थाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राज्यसभा सांसद का कब्ज़ा
0 एसएसपी रायपुर को आवंटित शासकीय आवास में पूर्व DGP अवस्थी

शहरसत्ता/रायपुर Captain yearns for SSP office and government bungalow जब रसूखदार ही सरकारी भवन में बेजा कब्ज़ा करके बैठ जाएं तो बाहुबलियों और भू-माफियाओं को कौन रोकेगा। चौंकाने वाली बात यह है कि राजधानी रायपुर के पुलिस कप्तान के अस्थाई आवंटित दफ्तर और आवास की पजेशन उन्हें नहीं मिली है। रायपुर एसएसपी कार्यालय को अस्थाई तौर पर जो बंगला अलॉट किया गया था उसमें बीजेपी के राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह देव काबिज हैं और कप्तान को आवंटित शासकीय आवास पूर्व डीजीपी ने खली नहीं किया है।


रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर, एसपी समेत अन्य विभाग के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग बनाने का प्लान है। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है और काम जारी है। बिल्डिंग बनाने के लिए एसएसपी कार्यालय को खाली किया जाना है, इसलिए सिविल लाइन के बंगले को आवंटित किया गया है। इसके साथ ही एसएसपी रायपुर को भी शासकीय बंगला आवंटित किया गया है। संभावित अस्थाई एसएसपी कार्यालय सिविल लाइन के बस्तरबाड़ा के ठीक बाजू ही पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी का बांग्ला है। उनके द्वारा आवास खली किया जाना है। इसी बंगले में एसएसपी रायपुर डॉ लाल उमेद सिंह रहेंगे।बता दें कि फ़िलहाल एसएसपी सिंह अभी अपने निजी निवास में ही रह रहे हैं। जबकि पूर्व डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी खुद के धरमपुरा स्थित निवास में शिफ्टिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अभी भी पूर्व डीजीपी का पूरा सामान सरकारी आवास से गया नहीं है और श्री अवस्थी भी यहीं रह रहे हैं।

बंगले को लेकर मची है खींचतान

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी बंगले को लेकर फिर खींचतान देखी जा रही है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह देव ने सिविल लाइन के बस्तरबाड़ा पर अपने नाम की एक दो नहीं बल्कि पांच नेमप्लेट लगा दी है। हालांकि गृह विभाग ने यह बंगला एसएसपी कार्यालय के लिए आवंटित किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में 30 जनवरी को आदेश जारी किया था, लेकिन उसके पहले ही बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने आदेश को नकारते हुए बंगले पर कब्जा जमा लिया है। इसी तरह एसएसपी को अलॉट शासकीय आवास भी अब तक रिक्त नहीं किया गया है।

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी का तंज

कांग्रेस का कहना है कि सरकारी जमीन और सम्पत्ति पर अवैध कब्जा के नाम से विख्यात साय सरकार और भाजपा नेताओं ने अब सीधे रायपुर पुलिस कप्तान के आधिकारिक ऑफिस पर ही कब्जा कर लिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद के अवैध कब्जे से रायपुर पुलिस कप्तान खुद परेशान हैं तो वो कैसे आम जानता को न्याय दिलवायेंगे। राजधानी रायपुर में लगातार अपराध बढ़ रहा है और अब पुलिस कप्तान के ऑफिस में कब्जा होना बेहद शर्मनाक है। गृहमंत्री विजय शर्मा स्पष्ट करें कि उनके ही निर्देश पर ही राज्यसभा सांसद ने रायपुर पुलिस कप्तान के ऑफिस में कब्जा किया है। यदि पुलिस कप्तान के ऑफिस में राज्यसभा सांसद निवास करेंगे तो क्या पुलिस कप्तान अपना ऑफिस रोड पर लगायेंगे?

The post Captain yearns for SSP office and government bungalow:एसएसपी ऑफिस और सरकारी बंगले को तरसते ‘कप्तान’ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/16/captain-yearns-for-ssp-office-and-government-bungalow/feed/ 0 2302
State Congress alleges : भाजपा राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम https://shaharsatta.com/2025/03/30/state-congress-alleges-mining-sand-and-coal-mafias-are-rampant-under-bjp-rule/ https://shaharsatta.com/2025/03/30/state-congress-alleges-mining-sand-and-coal-mafias-are-rampant-under-bjp-rule/#respond Sun, 30 Mar 2025 05:16:20 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1663 प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष बोले; कोयले की काली कमाई के लिये भाजपाईयों में गोली बारी शहर सत्ता/रायपुर। State Congress alleges : कोयले के कारोबार में वर्चस्व के लिये…

The post State Congress alleges : भाजपा राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष बोले; कोयले की काली कमाई के लिये भाजपाईयों में गोली बारी

शहर सत्ता/रायपुर। State Congress alleges : कोयले के कारोबार में वर्चस्व के लिये कोरबा जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। (State Congress Communication Department)प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के कोयला खदानों में भाजपाई ट्रांसपोर्टरों से 50 रू. टन वसूल रहे। भाजपा राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग(State Congress Communication Department)के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोल, खनिज और परिवहन विभाग(Coal, Mineral and Transport Department)मुख्यमंत्री के अधीन है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Chief Minister Vishnudev Sai)के विभाग में भर्राशाही हो रही है। भाजपाई सरेआम ट्रांसपोर्टरों से 50 रू. टन वसूली की डिमांड कर रहे जो नहीं दे रहा उनको धमकाया जाता है। प्रशासन से प्रताड़ित करवाया जाता है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसके पहले भी(Raigarh to Orissa Border)रायगढ़ के उड़ीसा बार्डर पर भी कोयले एवं खनन के झगड़े के कारण ढाई से तीन घंटे तक दो पक्षों के बीच गोली बारी चली थी। उसके जो मुख्य आरोपी था उसे प्रदेश के वित्त मंत्री का संरक्षण मिला हुआ था। उसकी फोटो वित्त मंत्री के साथ सामने आई थी। बस्तर से लेकर सरगुजा के बलरामपुर तक कोरबा, रायगढ़ में भाजपा सरकार के संरक्षण में खनन माफिया सक्रिय है।

कांग्रेस का कहना है

0 खुलेआम माइनिंग अधिकारियों कर्मचारीयों की पिटाई हो रही हैं।
0 गरियाबंद में खनिज इंस्पेक्टर सहित अनेकों कर्मचारीयों की पिटाई
0 आरंग के पास हरदीडीह रेत घाट में अवैध खनन माफिया ने 16 अधिकारी, कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
0 रायगढ़ के उड़ीसा बार्डर पर भी कोयले एवं खनन के झगड़े के कारण ढाई से तीन घंटे तक दो पक्षों के बीच गोली बारी

The post State Congress alleges : भाजपा राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/30/state-congress-alleges-mining-sand-and-coal-mafias-are-rampant-under-bjp-rule/feed/ 0 1663