Chhattisgarh and Odisha Sub Area Command Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chhattisgarh-and-odisha-sub-area-command/ Fri, 17 Oct 2025 06:54:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 200 Maoists Surrender In Chhattisgarh : CM साय के सामने जगदलपुर में 200 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण https://shaharsatta.com/2025/10/17/200-maoists-surrender-in-chhattisgarh-200-maoists-surrender-in-front-of-cm-sai-in-jagdalpur/ https://shaharsatta.com/2025/10/17/200-maoists-surrender-in-chhattisgarh-200-maoists-surrender-in-front-of-cm-sai-in-jagdalpur/#respond Fri, 17 Oct 2025 06:54:05 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3727 कार से पहुंचा सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश, 3 बसों में भरकर लाए गए माओवादी, इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा शहर सत्ता/रायपुर। (200 Maoists Surrender In Chhattisgarh)जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव…

The post 200 Maoists Surrender In Chhattisgarh : CM साय के सामने जगदलपुर में 200 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कार से पहुंचा सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश, 3 बसों में भरकर लाए गए माओवादी, इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा

शहर सत्ता/रायपुर। (200 Maoists Surrender In Chhattisgarh)जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सामने आज शुक्रवार को करीब 200 नक्सली आधिकारिक रूप से आत्मसमर्पण किये। हथियार डालने वाले इन माओवादियों में गुरुवार को बस्तर में सरेंडर करने वाले 140 और कांकेर में पहले आत्मसमर्पण कर चुके लगभग 60 माओवादी शामिल हैं।

अब तक के सबसे बड़े इस आत्मसमर्पण कार्यक्रम जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया है। जहां तीन बसों में नक्सलियों को भरकर लाया गया। इनमें महिला नक्सलियों की संख्या ज्यादा है। वहीं सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश को कार से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

सेंट्रल कमेटी मेंबर सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश भी सरेंडर

नक्सली संगठन के प्रवक्ता और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश ने भी आत्मसमर्पण किया था। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ का इनाम था। बाकी नक्सलियों पर 5 लाख से 25 लाख तक का इनाम घोषित था। नक्सली AK-47, INSAS, SLR और .303 राइफल जैसे हथियारों के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पर पहुंचे थे, जहां से उन्हें बोट से बीजापुर पुलिस के पास लाया गया।

नक्सलियों को उपहार में संविधान की किताब

सरेंडर मंच पर मौजूद हर नक्सली को भारतीय संविधान की प्रति दी गई। यह संदेश कि अब संघर्ष नहीं, संविधान के रास्ते आगे बढ़ना है।

2 दिनों में 258 नक्सलियों ने हथियार डाले

इसके साथ ही शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कल 27 ने हथियार डाले थे। महाराष्ट्र में भी कल 61 नक्सली हथियार त्याग कर मुख्यधारा में लौटे। पिछले 2 दिनों में कुल 258 वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।

The post 200 Maoists Surrender In Chhattisgarh : CM साय के सामने जगदलपुर में 200 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/17/200-maoists-surrender-in-chhattisgarh-200-maoists-surrender-in-front-of-cm-sai-in-jagdalpur/feed/ 0 3727
Chhattisgarh Naxal News : नक्सलियों के संघर्ष विराम वाले पत्र पर डिप्टी सीएम की दो टूक हिदायत https://shaharsatta.com/2025/09/20/chhattisgarh-naxal-news-deputy-cms-clear-instructions-on-naxalite-ceasefire-letter/ https://shaharsatta.com/2025/09/20/chhattisgarh-naxal-news-deputy-cms-clear-instructions-on-naxalite-ceasefire-letter/#respond Sat, 20 Sep 2025 18:00:16 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3480 शांति की बात करनी है तो पहले आम जनता की हत्या बंद करें और जंगलों में लगाए गए IED की सूचना सार्वजनिक करें शहर सत्ता/रायपुर। उप मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के…

The post Chhattisgarh Naxal News : नक्सलियों के संघर्ष विराम वाले पत्र पर डिप्टी सीएम की दो टूक हिदायत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शांति की बात करनी है तो पहले आम जनता की हत्या बंद करें और जंगलों में लगाए गए IED की सूचना सार्वजनिक करें

शहर सत्ता/रायपुर। उप मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों द्वारा अस्थायी संघर्ष विराम के संबंध में दो टूक शब्दों में हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि, शांति की बात करनी है तो पहले नक्सलियों को सबसे पहले आम जनता की हत्या बंद करनी होगी। जंगलों में लगाए गए IED को हटाकर उसकी सूचना सार्वजनिक करनी होगी। इन दोनों शर्तों को नक्सली मानेंगे, तभी किसी स्तर पर चर्चा की संभावना बन सकती है।

विजय शर्मा ने कहा, बंदूकें नीचे रखनी होंगी। आम जनता की हत्या और IED की डर की राजनीति बंद होनी चाहिए। इसके बाद ही सरकार संवाद पर विचार कर सकती है। सरकार नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल चुकी है। सुरक्षा बल लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं। विकास को हर गांव तक पहुंचाने की रणनीति पर काम हो रहा है। उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें।

गृहमंत्री ने बताया कि, नक्सलियों का पहला पत्र सामने आया है, वो पोलित ब्यूरो मेंबर का है, जबकि दूसरा पत्र एक जूनियर कैडर का है, जो तेलंगाना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि इन पत्रों में उठाए गए मुद्दे भ्रामक हैं। राज्य सरकार को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। अगर नक्सलियों की नीयत साफ है, तो उन्हें सबसे पहले अपने कदमों से इसे साबित करना होगा। हिंसा और धमकी के रास्ते पर रहते हुए बातचीत का कोई औचित्य नहीं है।

The post Chhattisgarh Naxal News : नक्सलियों के संघर्ष विराम वाले पत्र पर डिप्टी सीएम की दो टूक हिदायत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/09/20/chhattisgarh-naxal-news-deputy-cms-clear-instructions-on-naxalite-ceasefire-letter/feed/ 0 3480
Editorial by sukant rajput: चल भाग चलें… https://shaharsatta.com/2025/07/15/editorial-by-sukant-rajput-lets-run-away/ https://shaharsatta.com/2025/07/15/editorial-by-sukant-rajput-lets-run-away/#respond Tue, 15 Jul 2025 05:21:39 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2904 चल भाग चलें…शहर सत्ता साप्ताहिक समाचार पत्र में प्रकाशित संपादकीय सुकांत राजपूत (Editorial by sukant rajput)समाज के अगुवा जमीन में मुंह गाड़े हैं। पुलिस कबरी बिलाई जैसी भूमिका अदा कर…

The post Editorial by sukant rajput: चल भाग चलें… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

चल भाग चलें…शहर सत्ता साप्ताहिक समाचार पत्र में प्रकाशित संपादकीय

सुकांत राजपूत

(Editorial by sukant rajput)समाज के अगुवा जमीन में मुंह गाड़े हैं। पुलिस कबरी बिलाई जैसी भूमिका अदा कर रही है। क्षेत्रीय नेताओं की तो वोट की वजह से घिग्घी बंध जाती है। ऐसे में पवित्र प्रेम परवान कौन चढ़ाएगा। प्यार को परवान चढाने के बजाए सूली चढाने वाली खाप पंचायतों और प्रेमी युगल को हल में जोतकर कोड़े बरसते हुए खेत जोतने मजबूर करना हमारे गांव रीत बन गई है। आधुनिक सुविधाओं, संसाधनों और पैसे वाली होती पंचायतों के लिए प्यार-व्यार सिर्फ व्यभिचार के सामान है।

रायगड़ा जिले में स्वगोत्रीय युवक-युवती के बीच प्रेम हो जाने से समाज और गांव ने उन्हें सजा देने के लिए हल में बैलों की जगह जोता, खेत जुतवाया, और कोड़े मार-मारकर गांव से निकाल दिया। वीडियो जब वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले की जांच चालू की है, लेकिन यह जोड़ा अब कहीं मिल नहीं रहा है। इन्हें सजा देने के पहले गांव में देवी की पूजा करवाई गई, और वहां के आदिवासी समाज की प्रचलित प्रथाओं के मुताबिक इस वर्जित संबंध पर सामाजिक बैठक ने सजा तय कर दी, और इस तरह इस अवांछित जोड़े से छुटकारा पा लिया गया। यह जोड़ा किसी दूसरी जगह बसकर जिंदगी गुजार सकता है, या जान देकर दुनिया भी छोड़ सकता है। दोनों ही नौबतों में इस जोड़े से उसका गांव छूट जा रहा है। ऐसे में गरीब से प्रेम की सजा भुगतने के बदले ग्रामीण प्रेमी यह नहीं बोलेंगे…चल भाग चलें…!

गोत्रीय-स्वगोत्रीय की सजा साधारण प्रेमी युगल को ही है। क्योंकिसालों पहले ऐसे ही स्वगोत्रीय विवाह के विवाद में फंसे राजस्थान के एक शाही परिवार और उस शादी में शामिल हुए सभी सामंती मेहमानों को क्षत्रिय समाज ने जवाब-तालाब किया था। कई राजवाड़ों ने अनभिज्ञता जाहिर कर मुआफ़ी मांग जान छुड़ा लिए। शाही परिवार ने बेटी और अपने दीवान के बेटे के स्वगोत्रीय विवाह को सहीं साबित करने जुगत लगाया। दूर की कौड़ी राजा साहब ने लगाई पुरोहितों की मंडली से तोड़ निकाला गया कि खानदान में अगर तीन पीढ़ियों में कोई स्वगोत्रीय विवाह नहीं हुआ है तो वह जायज है। छुटईया गैंगों ने जो फैसला सुनाया तो शाही परिवार और सामंती वर्चस्व संतुष्ट हुआ। लेकिन रायगड़ा के गरीब प्रेमियों को कौन बचाएगा..!

The post Editorial by sukant rajput: चल भाग चलें… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/15/editorial-by-sukant-rajput-lets-run-away/feed/ 0 2904
Nava Raipur Military Station : VSM ब्रिगेडियर अमन आनंद की NDC में पोस्टिंग https://shaharsatta.com/2024/12/23/nava-raipur-military-station-vsm-brigadier-aman-anand-posted-in-ndc/ https://shaharsatta.com/2024/12/23/nava-raipur-military-station-vsm-brigadier-aman-anand-posted-in-ndc/#respond Mon, 23 Dec 2024 12:02:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=328 कर्नल जय राम सिंह को छत्तीसगढ़ और ओडिशा उप क्षेत्र की कमान का प्रभार शहर सत्ता/रायपुर। आज 23 दिसंबर को नया रायपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित एक समारोह में, ब्रिगेडियर…

The post Nava Raipur Military Station : VSM ब्रिगेडियर अमन आनंद की NDC में पोस्टिंग appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कर्नल जय राम सिंह को छत्तीसगढ़ और ओडिशा उप क्षेत्र की कमान का प्रभार

शहर सत्ता/रायपुर। आज 23 दिसंबर को नया रायपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित एक समारोह में, ब्रिगेडियर अमन आनंद, विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) ने आधिकारिक तौर पर छत्तीसगढ़ और ओडिशा उप क्षेत्र की अपनी कमान छोड़ दी। उन्होंने कर्नल जय राम सिंह को बागडोर सौंपी, जिन्होंने कार्यवाहक क्षमता में कमान संभाली।

1995 में कुमाऊं रेजिमेंट में नियुक्त ब्रिगेडियर आनंद का 29 साल का एक प्रतिष्ठित सैन्य करियर रहा है। इन वर्षों में, उन्होंने कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक भूमिकाओं में कई प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण कार्य संभाले हैं। उनका नेतृत्व कश्मीर घाटी, भारत-चीन सीमा, सियाचिन ग्लेशियर और दक्षिण सूडान में शांति अभियानों सहित कुछ सबसे अधिक मांग वाले वातावरणों में साबित हुआ है। ब्रिगेडियर आनंद नई दिल्ली में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज (NDC) में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

The post Nava Raipur Military Station : VSM ब्रिगेडियर अमन आनंद की NDC में पोस्टिंग appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/23/nava-raipur-military-station-vsm-brigadier-aman-anand-posted-in-ndc/feed/ 0 328