CHATTISGARHPOLICE Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chattisgarhpolice/ Thu, 17 Jul 2025 17:56:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Raipur Central Jail : जेल में बंद कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला https://shaharsatta.com/2025/07/17/raipur-central-jail-deadly-attack-on-jailed-congress-leader-ashish-shinde/ https://shaharsatta.com/2025/07/17/raipur-central-jail-deadly-attack-on-jailed-congress-leader-ashish-shinde/#respond Thu, 17 Jul 2025 17:53:50 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3024 0 केके श्रीवास्तव के करीबी कांग्रेसी नेता के चेहरे पर अटैक; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Central Jail)तांत्रिक केके श्रीवास्तव के करीबी रहे युवा कांग्रेस के…

The post Raipur Central Jail : जेल में बंद कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 केके श्रीवास्तव के करीबी कांग्रेसी नेता के चेहरे पर अटैक; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शहर सत्ता/रायपुर। (Raipur Central Jail)तांत्रिक केके श्रीवास्तव के करीबी रहे युवा कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। जिससे आशीष बुरी तरह घायल हो गया है, उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आशीष शिंदे रायपुर का सक्रिय युवा कांग्रेस नेता है। आशीष रायपुर उत्तर विधानसभा का युवा कांग्रेस अध्यक्ष है। (Raipur Central Jail)पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिंदे के मोबाइल की कॉल डिटेल और CCTV फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने बताया कि आशीष ने KK श्रीवास्तव को फरारी में मदद की थी, जिसके सबूत CCTV फुटेज में मिले हैं। शिंदे ने आरोपी KK को कई दिन तक अपनी गाड़ी में छिपाकर घुमाया है। (Raipur Central Jail)तेलीबांधा पुलिस ने 9 दिन पहले आशीष शिंदे को केके श्रीवास्तव के फरारी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

The post Raipur Central Jail : जेल में बंद कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर जानलेवा हमला appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/07/17/raipur-central-jail-deadly-attack-on-jailed-congress-leader-ashish-shinde/feed/ 0 3024
Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/ https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/#respond Tue, 20 May 2025 10:22:35 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2402 0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक 0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद…

The post Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक

0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस

शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई के छावनी थाना (Crime) क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पुरी में पदस्थ थे और हाल ही में भिलाई लौटे थे।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। शनिवार रात उन्होंने अपने घर की खिड़की में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

यह भी देखे ,CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी

वीडियो सामने आने के बाद एक युवती ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (Crime) हालांकि, चारामा पुलिस के अनुसार उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस की एक महिला टीम को युवती से पूछताछ के लिए गांव भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वीडियो के वायरल होने से डॉक्टर मानसिक तनाव में थे, जिसकी परिणति उनकी आत्महत्या के रूप में हुई।

यह भी देखे ,Chhattisgarh Film Industry:किसे सुनाएं CHOLLYWOOD की दर्द भरी दास्तान…

क्या कहती है घटना

यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि डिजिटल माध्यमों में गोपनीयता, नैतिकता और मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता है।(Crime)
पुलिस अब दोनों पक्षों की भूमिका और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।

The post Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/feed/ 0 2402
Death In Police Custody : कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा https://shaharsatta.com/2025/04/01/death-in-police-custody/ https://shaharsatta.com/2025/04/01/death-in-police-custody/#respond Tue, 01 Apr 2025 14:51:48 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1704  कांग्रेस का आरोप गृहमंत्री का नहीं है नियंत्रण तो पुलिस हो गई निरंकुश और हत्यारी शहर सत्ता/रायपुर। Death In Police Custody : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले राज्य में…

The post Death In Police Custody : कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 कांग्रेस का आरोप गृहमंत्री का नहीं है नियंत्रण तो पुलिस हो गई निरंकुश और हत्यारी

शहर सत्ता/रायपुर। Death In Police Custody : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस हिरासत में पांच मौतें हो चुकी है। पुलिस कानून व्यवस्था तो संभाल नहीं पा रही, खुद कानून हाथ में लेकर हत्या करने पर उतारू हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज का आरोप है कि गृहमंत्री का पुलिस पर नियंत्रण नहीं है इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी और पुलिस थाना स्टाफ पुलिस में निरंकुशता और कातिलाना आदतें बढ़ गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। पुलिस ने युवक दुर्गेश कठोरिया को राजनांदगांव के भंवरमरा गांव से गिरफ्तार कर धमतरी ले आई थी जहां पर अदालत में प्रस्तुत कर उसे रिमांड पर लिया गया तथा पुलिस अभिरक्षा में उसकी मौत हो गयी।

पुलिस का यह दावा अतार्किक और गलत है कि उसकी मौत तबियत खराब होने के कारण हुई है क्योंकि अदालत में जब उसे प्रस्तुत किया गया होगा तो उसका अस्पताल में मुलाहिज भी कराया गया होगा, उसके बाद ही रिमांड मिली होगी। यह सीधे-सीधे पुलिस प्रताड़ना का मामला है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही होना चाहिए।

दीपक बैज ने कहा कि पुलिस प्रताड़ना से इसके पहले कवर्धा के लोहारीडीह में प्रशांत साहू, कोरबा में सूरजपुर हथठेल, बलरामपुर में गुरूचरण मंडल की पुलिस की हिरासत में मौत के मामले सामने आये है। पुलिस कानून व्यवस्था तो संभाल नहीं पा रही हिरासत में लेकर निर्दोषों की हत्या कर रही है।

The post Death In Police Custody : कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/01/death-in-police-custody/feed/ 0 1704
Raipur CG Police : 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा, 26 लाख की लूट में हाथ खाली https://shaharsatta.com/2025/03/31/raipur-cg-police/ https://shaharsatta.com/2025/03/31/raipur-cg-police/#respond Mon, 31 Mar 2025 15:44:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1690 शहर सत्ता/रायपुर। Raipur CG Police : रायपुर पुलिस ने 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा कर दिया है, लेकिन अब तक जून 2024 में खरोरा के व्यापारी…

The post Raipur CG Police : 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा, 26 लाख की लूट में हाथ खाली appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। Raipur CG Police : रायपुर पुलिस ने 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा कर दिया है, लेकिन अब तक जून 2024 में खरोरा के व्यापारी से हुई 26 लाख की लूट में पुलिस खुलासा करने में नाकाम है। खरोरा थाना क्षेत्र में 27-28 मार्च की रात ग्राम केवराडीह स्थित एक मकान में हुई डकैती की वारदात का पुलिस ने सोमवार को कामयाबी से खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में संलिप्त 15 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं। इस संगठित अपराध के पीछे समाज में व्याप्त अंधविश्वास और लालच को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी देते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया की प्रार्थी राधेलाल भारद्वाज ने पुलिस को बताया की, डकैती की रात उनके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रात करीब 2:05 बजे, सात नकाबपोश हथियारबंद व्यक्ति उनके घर में घुसे। इन बदमाशों ने राधेलाल और उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर धमकाया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी पर हाथ साफ़ कर दिया। हमलावरों ने प्रार्थी पर तलवार से वार भी किया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोट आई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मकान के पीछे के दरवाजे से भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मामले की जांच में जुट गई और वारदात के महज तीन दिनों के भीतर ही मामले का खुलासा करने में सफलता हासिल कर कुल 18 में से 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही बाकी फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द के जाने का दवा भी पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

वहीँ दूसरी तरफ जून 2024 में खरोरा के ही एक व्यापारी से दिनदहाड़े हुई 26 लाख रूपए की लूट के मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। वारदात के 10 महीने बाद भी पुलिस अब तक उन दो अज्ञात लूटेरों का पता लगाने में असफल नज़र आ रही है।

10 हज़ार के इनाम की घोषणा

वहीँ गड़ा धन की लालच में 6 लाख रूपए की डकैती करने वाले आरोपियों को पकड़ने में लगी पुलिस और साइबर क्राइम की टीम की तारीफ़ करते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने 10 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की है। साथ ही एसएसपी सिंह ने लोगों को इस तरह की अफवाहों से बचने की हिदायत देते हुए अपील भी की है।

नहर के रास्ते भागे झारखंड

सूत्र बताते हैं की जून 2024 में खरोरा के व्यापारी से हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने घटना के बाद फरार होने के लिए खरोरा से कुछ दूर स्थित नहर के रास्ते का इस्तमाल किया था। आखरी बार दोनों बाइक सवार आरोपियों को लवन से अहिल्दा होते हुए कोरबा के रास्ते झारखंड भाग जाने की सुचना पुलिस को मिली थी। लेकिन उसके आगे आरोपियों की कोई भी निशानदेही तलाशने में पुलिस नाकाम रही।

वहीँ कोरबा के बाद पुलिस के हाथ कोई भी सीसीटीवी फुटेज या कोई ख़ास सबूत नहीं लगे हैं। आरोपियों तक पहुँचाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ सूत्र यह भी तस्दीक करते हैं की आरोपी नहर के ही रास्ते झारखंड भाग गए थे जहाँ उनकी शिनाख्त करने में पुलिस को 10 महीने का समय लग चूका है।

The post Raipur CG Police : 6 लाख की डकैती का 3 दिन में खुलासा, 26 लाख की लूट में हाथ खाली appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/31/raipur-cg-police/feed/ 0 1690