Chattisgadhi cinema Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/chattisgadhi-cinema/ Fri, 23 May 2025 18:00:50 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Chollywood: सतीश जैन बनाम मोहित साहू की कहानी में नया मोड़,सोशल मीडिया पर तीर जैसे शब्दों ने बढ़ाई हलचल https://shaharsatta.com/2025/05/23/chollywood-new-twist-in-the-story-of-satish-jain-vs-mohit-sahu-words-like-arrows-created-a-stir-on-social-media/ https://shaharsatta.com/2025/05/23/chollywood-new-twist-in-the-story-of-satish-jain-vs-mohit-sahu-words-like-arrows-created-a-stir-on-social-media/#respond Fri, 23 May 2025 17:54:06 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2440 0 छॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म अब पर्दे पर नहीं, पर्दे के बाहर चल रही है शहरसात्ता /रायपुर.(Chollywood)जहां छॉलीवुड की फिल्में भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों की कहानियां दिखाती हैं, वहीं…

The post Chollywood: सतीश जैन बनाम मोहित साहू की कहानी में नया मोड़,सोशल मीडिया पर तीर जैसे शब्दों ने बढ़ाई हलचल appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 छॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म अब पर्दे पर नहीं, पर्दे के बाहर चल रही है

शहरसात्ता /रायपुर.(Chollywood)जहां छॉलीवुड की फिल्में भावनाओं, संघर्ष और रिश्तों की कहानियां दिखाती हैं, वहीं आज खुद छॉलीवुड एक ऐसी कहानी का हिस्सा बन गया है, जो नायक और खलनायक से परे, वास्तविक रिश्तों और अहंकार के टकराव की मिसाल बन चुकी है।

इस कहानी में हैं दो प्रमुख किरदार

Satish jain, mohit sahu

सतीश जैन – 55 साल का अनुभव, अनुशासन के प्रतीक, छॉलीवुड के पिता समान निर्देशक।

मोहित साहू – नई पीढ़ी का चेहरा, सपनों से भरा विद्रोही, बदलाव की आग लिए युवा निर्माता।

इन दोनों की हालिया सोशल मीडिया टकराहट ने पूरी इंडस्ट्री को तीन हिस्सों में बांट दिया है –समर्थन, विरोध और चुप्पी।लेकिन हर क्लाइमेक्स की तरह, उम्मीदें अब भी जिंदा हैं कि यह ‘रिश्ता’ किसी खूबसूरत मोड़ पर फिर से जुड़ जाएगा।

मोहित साहू ने एक पोस्ट में लिखा 

मोहित साहू द्वारा किया गया पोस्ट

“रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया सतीश जैन जी का MCB2 और MCB3… टिकट ऊपर 100, बालकनी 150… प्रभात टॉकीज़… जय हो श्री सतीश जैन जी की। कॉपी फिल्म – MCB 3। बच्चे से जीत नहीं पाया जैन साहब।”

यह पोस्ट सीधा-सीधा न केवल MCB सीरीज़ की सफलता का ज़िक्र करता है, बल्कि उस पर लगे “कॉपी” के आरोपों को भी सामने लाता है। इंडस्ट्री में कई लोगों ने इस बयान को निजी हमला माना, जबकि कईयों ने इसे एक युवा की असंतुष्टि की पुकार समझा।

चुप्पी में छुपे डर

लोग इस पोस्ट पर खुलकर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं। वजह कुछ ही समय पहले छइंहा भुइंया 3 के भव्य प्रीमियर पर मोहित साहू और सतीश जैन ने गले मिलकर सबको चौंका दिया था। दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी, और माहौल में मिठास घुल गई थी। लगा कि सब कुछ अब ठीक है… (Chhollywood) लेकिन मोहित की हालिया पोस्ट ने फिर से पुरानी राख को कुरेद दिया है।

अमलेश नागेश – व्यंग्य की भाषा में सच्चाई

अमलेश नागेश
मोहित और सतीश की भूमिका में

इसी बीच, कॉन्टेंट क्रिएटर अमलेश नागेश भी मैदान में कूद पड़े हैं। अपने चिर-परिचित हास्य और कटाक्ष भरे वीडियो से उन्होंने न केवल पूरे घटनाक्रम पर टिप्पणी की, बल्कि लोगों को हँसाकर सोचने पर भी मजबूर कर दिया।अमलेश की टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है (Chhollywood) फिल्म बनाना आसान है, पर रिश्ते निभाना सबसे बड़ा आर्ट है!”

क्या छॉलीवुड बनेगा इसका शिकार या प्रेरणा

क्या ऐसा फिर होगा

सवाल अब यह नहीं कि कौन सही है और कौन गलत, सवाल यह है कि क्या छॉलीवुड इन अंतर्कलहों से ऊपर उठ पाएगा?क्या यह विवाद सिर्फ शब्दों की लड़ाई है या फिर किसी गहरे असंतोष की अभिव्यक्ति?

छॉलीवुड (Chhollywood) की इस असली फिल्म का क्लाइमेक्स क्या होगा –सुलह का सीन या एक और नया मोर्चा,यह तो आने वाले दिनों में दर्शक तय करेंगे।

The post Chollywood: सतीश जैन बनाम मोहित साहू की कहानी में नया मोड़,सोशल मीडिया पर तीर जैसे शब्दों ने बढ़ाई हलचल appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/23/chollywood-new-twist-in-the-story-of-satish-jain-vs-mohit-sahu-words-like-arrows-created-a-stir-on-social-media/feed/ 0 2440
A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/ https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/#respond Fri, 16 May 2025 07:36:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2297 0 25 मई से रायपुर में CIPL 2025 का आगाज़  शहरसत्ता/रायपुर A great cocktail of cinema and cricket छत्तीसगढ़ की चमकती फिल्म इंडस्ट्री अब कैमरे के पीछे नहीं, मैदान के…

The post A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 25 मई से रायपुर में CIPL 2025 का आगाज़ 

शहरसत्ता/रायपुर A great cocktail of cinema and cricket छत्तीसगढ़ की चमकती फिल्म इंडस्ट्री अब कैमरे के पीछे नहीं, मैदान के बीच नज़र आएगी. ‘छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग (CiPL) 2025’ एक बार फिर लौट आई है नए जोश, जुनून और जश्न के साथ। 25 मई से 1 जून तक रायपुर में होने वाला यह इवेंट सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक सेलीब्रेशन है सिनेमा और स्पोर्ट्स का।

क्या है खास
इस बार 6 शहरों की 6 टीमें आमने-सामने होंगी। हर टीम में होंगे 19 सदस्य और एक चर्चित चेहरा बनेगा फ्रेंचाइज़ी फेस। मैदान में मुकाबला करेंगे बड़े सितारे, एल्बम स्टार, डायरेक्टर, टेक्नीशियन, म्यूजिक डायरेक्टर और यहां तक कि स्पॉट बॉय भी.

टीमें और उनके चेहरे
रायपुर – अनुज शर्मा
भिलाई – क्रांति दीक्षित
बिलासपुर – रवि साहू
धमतरी – मन कुरैशी
राजनांदगांव – दीपक साहु
दुर्ग – रिंकू रज़ा

CiPL का मकसद
मनोरंजन, मेल-जोल और एक मजबूत मंच तैयार करना जहां कलाकार सिर्फ किरदार नहीं, टीम प्लेयर बनें। ऑर्गेनाइज़र मन कुरैशी और सिद्धार्थ सिंह के मुताबिक, यह इवेंट छत्तीसगढ़ी सिनेमा के हर हिस्सेदार को जोड़ने की कोशिश है।
ऑक्शन से लेकर ऐक्शन तक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो चुकी है। खास बात ये कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, मुंबई में काम कर रहे छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

पिछले सीज़न का हीरो लवनीत सिन्हा की होगी सब पर नज़र
2024 के “मैन ऑफ द सीरीज़” और “बेस्ट बैट्समैन” रहे लवनीत सिन्हा एक बार फिर मैदान में उतरने को तैयार हैं। पिछले सीज़न में चौकों-छक्कों की बारिश करने वाले इस स्टार खिलाड़ी ने अकेले एक शानदार सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया था। अब सबकी निगाहें होंगी कि इस बार वह क्या धमाल करते हैं!
तो तैयार हो जाइए
जब सिनेमा के सितारे पहनेंगे क्रिकेट की जर्सी, तब मैदान भी ताली बजाएगा। CiPL 2025 सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, यह है छत्तीसगढ़ी कला, खेल और अपनापन का उत्सव है

The post A great cocktail of cinema and cricket: CiPL 2025 में सितारे उतरेंगे मैदान पर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/16/a-great-cocktail-of-cinema-and-cricket/feed/ 0 2297