CGPOLICE Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgpolice/ Sun, 18 May 2025 17:04:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी https://shaharsatta.com/2025/05/18/crime-fraud-wrapped-in-a-blanket-of-trust-rs-15-lakhs-defrauded-in-the-name-of-womens-groups-in-surguja/ https://shaharsatta.com/2025/05/18/crime-fraud-wrapped-in-a-blanket-of-trust-rs-15-lakhs-defrauded-in-the-name-of-womens-groups-in-surguja/#respond Sun, 18 May 2025 17:04:52 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2365 0 पति-पत्नी ने मिलकर रची ठगी की साजिश, स्व सहायता समूह बनाकर बैंकों से निकाले लाखों के ऋण शहरसत्ता/डेस्क। गांव की औरतें जब एकजुट होती हैं, तो वे सिर्फ चूल्हा-चौका…

The post CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पति-पत्नी ने मिलकर रची ठगी की साजिश, स्व सहायता समूह बनाकर बैंकों से निकाले लाखों के ऋण


शहरसत्ता/डेस्क। गांव की औरतें जब एकजुट होती हैं, तो वे सिर्फ चूल्हा-चौका नहीं संभालतीं, बल्कि पूरे समाज का हौसला (CRIME) बन जाती हैं। लेकिन जब उनके भरोसे को ही कोई तोड़ दे, तो दर्द और बेबसी का कोई हिसाब नहीं रहता।गांधीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली कुछ महिलाएं आज इसी पीड़ा से गुजर रही हैं।

यह खबर भी पढ़ें, Deputy CM Arun Saw Said : संत कबीर के विचार और वाणी में तेज, इसलिए बढ़ा कबीर क्रेज

‘रोजगार भत्ता’ के नाम पर लोन का जाल

महेश पाल और उसकी पत्नी मधुमिता पाल ने अंबिकापुर के कई वार्डों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन करवाया। महिलाओं को बताया गया कि सरकार रोजगार भत्ता दे रही है — और इसके तहत उन्हें 10,000 रुपये मिलेंगे। लेकिन सच्चाई कुछ और ही थी। हर महिला के नाम पर ₹40,000 से ₹45,000 तक के लोन अलग-अलग बैंकों से निकाले गए। (CRIME) महिलाओं को नकद में सिर्फ ₹10,000 दिए गए और विश्वास दिलाया गया कि बैंक की किश्तें वे खुद जमा करेंगे।

जब बैंक का नोटिस पहुंचा घर

लेकिन जैसे ही लोन की किश्तें नहीं भरी गईं, बैंकों से नोटिस और रिकवरी का दबाव आने लगा। तब जाकर महिलाओं को पता चला कि वे धोखाधड़ी का शिकार बन चुकी हैं।महिलाओं के विरोध के बाद पति-पत्नी ने 12 मार्च 2025 को नोटरी दस्तावेज बनाकर (CRIME) यह लिखित आश्वासन दिया कि वे कर्ज चुकाएंगे। 30 से अधिक महिलाएं बनीं शिकार पीड़ितों में कलावती, मिथला यादव, मुन्नी देवी, सरिता देवी, अनिता तिर्की जैसी दर्जनों महिलाएं शामिल हैं, गांधीनगर पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ धारा 318(4), 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

 

The post CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/18/crime-fraud-wrapped-in-a-blanket-of-trust-rs-15-lakhs-defrauded-in-the-name-of-womens-groups-in-surguja/feed/ 0 2365
रायपुर में मोबाईल लूट के आरोपी की चाकू हाथापाई में धंसी उसी की गले में, माैत, लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2025/03/18/robbery-murder-in-raipur/ https://shaharsatta.com/2025/03/18/robbery-murder-in-raipur/#respond Tue, 18 Mar 2025 15:06:02 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1530 रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना इलाके में रविवार रात 11 बजे के बाद मोबाइल लूट के दौरान लुटेरे की मौत हो गई। मोबाइल लूटने के लिए उसने जो चाकू अड़ाया…

The post रायपुर में मोबाईल लूट के आरोपी की चाकू हाथापाई में धंसी उसी की गले में, माैत, लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना इलाके में रविवार रात 11 बजे के बाद मोबाइल लूट के दौरान लुटेरे की मौत हो गई। मोबाइल लूटने के लिए उसने जो चाकू अड़ाया वो झूमाझटकी के दौरान उसकी की गर्दन में धंस गया। आधी रात आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना में जिनके साथ लूट की कोशिश की गई थी उस पक्ष के दो युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक और उसके दो साथियों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास तथा दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों से 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अफसरों ने बताया कि कचना सत्यम विहार निवासी प्रीतम साहू(32) और ओम प्रकाश साहू (28)रविवार की रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। घर से थोड़ी दूर ही अंधेरे में ओगन साहू, रोहित धीवर और सोनू धीवर खड़े थे। जैसे ही प्रीतम और ओम प्रकाश की गाड़ी उनके करीब पहुंची तीनों सामने खड़े हो गए। प्रीतम ने गाड़ी रोकी।

लूट के आरोपी रोहित धीवर और सानू धीवर।

उनकी बाइक रुकते ही ओगन ने चाकू निकाला और प्रीतम के गले में अड़ा दिया। उसने पैसे मांगे। उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। ओगन ने पैसे नहीं मिलने पर उनका मोबाइल छीन लिया। ओगन शराब के नशे में था। मोबाइल छिनने से नाराज प्रीतम ने उसका विरोध किया। उसके बाद पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद ओगन ने प्रीतम व उसके साथी पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान प्रीतम व उसके साथी ने अपना बचाव करते हुए चाकू छिनने की कोशिश की।

हत्या के आरोपी गाड़ी सवार युवक प्रीतम साहू और ओम प्रकाश यादव।

झूमाझटकी के दौरान चाकू ओगन के गले में धंसी और उसका गला रेता गया। चाकू लगने से वह बेसुध होकर गिर गया। उसके खून से लथपथ देखकर रोहित और सोनू हड़बड़ा गए। इसका फायदा उठाकर प्रीतम और ओम प्रकाश भागकर सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उसके पहले ही ओगन को उसके साथी अस्पताल ले जा चुके थे। ओगन की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसकी मौत के तुरंत बाद प्रीतम और ओम प्रकाश पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। ओगन और उसके साथियों पर हत्या के प्रयास और लूट का केस दर्ज किया गया है।

The post रायपुर में मोबाईल लूट के आरोपी की चाकू हाथापाई में धंसी उसी की गले में, माैत, लूट और हत्या के आरोपी गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/18/robbery-murder-in-raipur/feed/ 0 1530
विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए – संजय सिंह ठाकुर https://shaharsatta.com/2025/03/18/new-student-police-verification/ https://shaharsatta.com/2025/03/18/new-student-police-verification/#respond Tue, 18 Mar 2025 14:24:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1526 रायपुर। छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि राजधानी के विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्यतः किया…

The post विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए – संजय सिंह ठाकुर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ आरटीआई एक्टिविस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की है कि राजधानी के विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्यतः किया जाए।
उन्होंने कलिंगा विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां लगभग 27 देशों के छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पूर्व में नाइजीरिया के दो छात्रों की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तारी भी हो चुकी है। यह सर्वविदित है कि नाइजीरिया साइबर अपराध और ड्रग्स तस्करी के लिए कुख्यात है। ऐसे में इस बात से नकारा नहीं जा सकता की यहां पढ़ने के नाम पर एडमिशन लेने वाले कुछ संदिग्ध लोग ड्रग तस्करी या साईबर क्राईम जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त हों।
श्री ठाकुर ने कहा, छत्तीसगढ़ में विभिन्न देशों से छात्र स्टूडेंट वीजा पर अध्ययन के लिए आते हैं, लेकिन उनके बैकग्राउंड की उचित जांच न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि वे वास्तव में छात्र ही हैं या किसी अन्य उद्देश्य से यहां रह रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के पास भी उनकी पृष्ठभूमि की समुचित जानकारी नहीं होती, जो सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है।’
उन्होंने आगे कहा कि यदि समय रहते इन छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं किया गया, तो छत्तीसगढ़ जल्द ही साइबर अपराध और ड्रग तस्करी का एक नया केंद्र बन सकता है। यह विषय प्रदेश के युवाओं के भविष्य से भी जुड़ा हुआ है, क्योंकि ड्रग्स जैसी कुप्रथाओं का फैलाव युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले जा सकता है।
ठाकुर ने छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह किया है कि वे सभी विदेशी छात्रों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराये, ताकि प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक संरचना को किसी भी संभावित खतरे से बचाया जा सके।

The post विदेशी छात्रों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए – संजय सिंह ठाकुर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/18/new-student-police-verification/feed/ 0 1526
टिकरापारा के टेंट हाऊस गोदाम में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखी आग की लपटें https://shaharsatta.com/2025/03/18/fire-in-tikrapara/ https://shaharsatta.com/2025/03/18/fire-in-tikrapara/#respond Tue, 18 Mar 2025 13:37:22 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1504 रायपुर (शहर सत्ता)। टिकरापारा में मंगलवार एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े थे, जिस वजह से आग…

The post टिकरापारा के टेंट हाऊस गोदाम में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखी आग की लपटें appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (शहर सत्ता)। टिकरापारा में मंगलवार एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में बांस और टेंट के कपड़े थे, जिस वजह से आग तेजी से फैल गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।

रिहायशी इलाका होने के चलते आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।

करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की तेज लपटें ऊपर आसमान में दूर-दूर तक दिख रही थी। बताया जा रहा है कि, शीतला चौक के पास स्थित ये गोडाउन प्रियंका साउंड एड लाइट टेंट का है, इसे मरीना सिंधू ने 10 साल से किराए पर दिया था, आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से गोदाम के भीतर धुंआ उठा।

टेंट के पास कई लकड़ियां रखीं थीं जिसके चलते आग और फैल गई।

इसके बाद आसपास कपड़े, बांस और बड़ी संख्या में फर्नीचर रखे होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान गोदाम के अंदर कोई नहीं था।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रांसफॉर्मर स्टोर एरिया में भीषण आग लग गई।

The post टिकरापारा के टेंट हाऊस गोदाम में लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखी आग की लपटें appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/18/fire-in-tikrapara/feed/ 0 1504
CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस ने मांगा गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा, की CBI जांच की मांग https://shaharsatta.com/2024/12/21/cg-constable-recruitment-scam-state-congress-demands-resignation-from-home-minister-vijay-sharma-demands-cbi-investigation/ https://shaharsatta.com/2024/12/21/cg-constable-recruitment-scam-state-congress-demands-resignation-from-home-minister-vijay-sharma-demands-cbi-investigation/#respond Sat, 21 Dec 2024 14:33:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=303 शहर सत्त्ता/रायपुर। CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच करवाने की मांग शासन से की है। पीसीसी चीफ ने प्रदेश…

The post CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस ने मांगा गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा, की CBI जांच की मांग appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्त्ता/रायपुर। CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरक्षक भर्ती घोटाले की CBI जांच करवाने की मांग शासन से की है। पीसीसी चीफ ने प्रदेश सरकार पर तोहमत लगते हुए कहा है कि “भाजपा के राज में नौकरियां बेची जा रही है, युवा ठगा महसूस कर रहे।” कांग्रेस ने आरक्षक भर्ती घोटाले के लिये Home Minister गृहमंत्री से इस्तीफा देने की अपील की है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मुताबिक राजनांदगांव आरक्षक भर्ती घोटाले के तार सत्ता के उच्च पदस्थ लोगों तक जुड़े हो सकते है। इस मामले में आरक्षक अनिल रत्नाकर की संदिग्ध मौत तथा उसके हथेली पर लिखे गये नोट्स बताते है कि यह मामला बहुत ही ज्यादा गंभीर है। अनिल रत्नाकर की मौत की भी जांच होनी चाहियें। सत्ता में बैठे हुये लोगों के संरक्षण के बिना इतना बड़ा भर्ती घोटाला होना संभव नहीं है। सरकार तथा पुलिस के उच्चाधिकारी, निचले स्तर के अधिकारियों पर कार्यवाही की खानापूर्ति कर मामले को दबाने में लगे है।

 

बैज ने कहा कि आठवीं बटालियन पेंड्री में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए मैनुअल और रिजल्ट में गोलमाल किया गया है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में गोला फेंक और ऊंची कूद को लेकर मैनुअल रजिस्टर में और रिजल्ट जारी करने में धांधली की गई है। नंबर बढ़ाने और पास करने लिए लेनदेन की भी शिकायत आई हुई है। आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी के लिये गृहमंत्री विजय शर्मा अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें।

पुलिस का संदेही आरक्षक ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।। आरक्षक का नाम अनिल रत्नाकर है, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी।। मृतक खैरागढ़ जालबांधा पुलिस थाने में पदस्थ था।। अनिल रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षक भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों पर को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें अनिल रत्नाकर का नाम भी था, ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे जि। बताया जा रहा है कि शुक्रवार 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था।

The post CG constable recruitment scam : प्रदेश कांग्रेस ने मांगा गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफा, की CBI जांच की मांग appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/21/cg-constable-recruitment-scam-state-congress-demands-resignation-from-home-minister-vijay-sharma-demands-cbi-investigation/feed/ 0 303