CGMedia and Public Relations Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgmedia-and-public-relations/ Sat, 31 May 2025 16:56:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 Editorial by Sukant Rajput : बेवकूफों से हमदर्दी https://shaharsatta.com/2025/05/31/editorial-by-sukant-rajput-sympathy-with-idiots/ https://shaharsatta.com/2025/05/31/editorial-by-sukant-rajput-sympathy-with-idiots/#respond Sat, 31 May 2025 16:55:12 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2548 प्रधान संपादक/शहर सत्ता – सुकान्त राजपूत एक लेख में कहा गया है, बैठना नए तरह का धूम्रपान है। उन दिनों, जब मैं संपादक नहीं हुआ करता था, तब महज चंद…

The post Editorial by Sukant Rajput : बेवकूफों से हमदर्दी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

प्रधान संपादक/शहर सत्ता – सुकान्त राजपूत

Sukant Rajput (Editor in Chief)

एक लेख में कहा गया है, बैठना नए तरह का धूम्रपान है। उन दिनों, जब मैं संपादक नहीं हुआ करता था, तब महज चंद रुपये दिहाड़ी का पत्रकार सिर्फ था। साथी सहचर भी थे लेकिन ज्यादातर मेरी सिगरेट के मुफ्त तलबगार थे।(Editorial by Sukant Rajput) पांच रुपट्टी का तंबाखु पाउच खाने वाले भी मेरी 20 रूपये प्रति नग वाली श्वेत डंडिका पर डाका मारने ललहाते थे। बजट का नुकसान और बुराइयां भी खूब झेला। खैर, कुछ इसे आधुनिक स्टाइल मानते हैं और कुछ सोचते हैं “किसे परवाह है। याद रखिए इसका संबंध दूसरों की राय से नहीं, बल्कि खुद से जुड़ा है। दुर्भाग्यवश, वे यह नहीं समझते कि वे बैठने की लत के चरम पर पहुंच चुके हैं!

लत, व्यसन और जानलेवा मोड़ तक पहुंच चुके सिगरेट का छल्ला उड़ाने और तंबाखू पाउच की गाढ़ी लाल पीक किसी पिट वाइपर की तरह थूकने वाले बेवकूफों से मेरी हमदर्दी है। लेकिन साथ ही साथ हेल्थ डिपार्टमेंट और फ़ूड एंड ड्रग कंट्रोलर्स की खानापूर्ति वाली कार्रवाई से ज्यादा नाराजगी है। छत्तीसगढ़ में सिगरेट, गुटखा, तंबाखु खाने वालों को जितना नुकसान उनका नशा नहीं कर रहा उससे कहीं ज्यादा क्षति नकली, घटिया और स्तरहीन उत्पाद से हो रही है।

प्रतिबंध के बावजूद नकली गुटखा फैक्ट्रियां, डुप्लीकेट पाउच प्रोडक्ट और भाटापारा-तिल्दा ब्रांड सिगरेट धड़ल्ले से करोड़ों का कारोबार बन गए हैं। आश्चर्य तो तब होता है जब जिम्मेदार जिला प्रशासन, खाद्य विभाग और अन्य इदारे खामोश बैठे हैं। नकली पनीर की फैक्ट्री और निकोटिन प्रोडक्ट एक सामान जानलेवा खतरा महसूस होते हैं। बावजूद इसके ऐसे उत्पाद और उत्पादनकर्ताओं की मुश्कें अब तक क्यों नहीं कसी गईं यह अन्वेषण का विषय है।

हर साल 31 मई को मनाया जाने वाला ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे’ तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में जनता को जागरूक करता है। मैं भी खुद को रोजाना तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में सजग करते रहता हूं। लेकिन किसी सचमुच की जाहिल कौम की तरह अब भी पढ़ा लिखा गधा ही बना हुआ हूं। इसे शुरू करना आसान है लेकिन छोड़ना मुश्किल। इस आदत को छोड़ दें, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब ‘एल्कोहलिक एनोनिमस’ की तरह पढ़े-लिखे गधों का संगठन भी कुकुरमुत्तों की तरह बढ़ जायेंगे।

The post Editorial by Sukant Rajput : बेवकूफों से हमदर्दी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/31/editorial-by-sukant-rajput-sympathy-with-idiots/feed/ 0 2548
Raipur city: रायपुर में वट सावित्री व्रत. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट वृक्ष की पूजा  https://shaharsatta.com/2025/05/26/vat-savitri-vrat-in-raipur-married-women-worshiped-vat-vriksha-for-long-life-of-their-husband/ https://shaharsatta.com/2025/05/26/vat-savitri-vrat-in-raipur-married-women-worshiped-vat-vriksha-for-long-life-of-their-husband/#respond Mon, 26 May 2025 12:56:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2487 शहरसात्ता /रायपुर.आज (raipur city) रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में सजकर…

The post Raipur city: रायपुर में वट सावित्री व्रत. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट वृक्ष की पूजा  appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता /रायपुर.आज (raipur city) रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में सजकर वट वृक्ष की पूजा के लिए मंदिरों औरसार्वजनिक स्थलों पर एकत्रित हुईं। बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर,प्रियदार्शनि नगर, मठ-मंदिरों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बरगद के पेड़ों के नीचे पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूत बांधा और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण किया।

वट सावित्री व्रत का महत्व

वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है, जो इस वर्ष सोमवती अमावस्या के साथ संयोग में पड़ा। इस दुर्लभ योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, सावित्री ने अपने तप और दृढ़ निश्चय से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना करती हैं।

 

शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 बजे से प्रारंभ होकर 27 मई सुबह 8:31 बजे तक रही। पूजा का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक था, जिसे वट वृक्ष की पूजा के लिए विशेष शुभ माना गया।

The post Raipur city: रायपुर में वट सावित्री व्रत. सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वट वृक्ष की पूजा  appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/26/vat-savitri-vrat-in-raipur-married-women-worshiped-vat-vriksha-for-long-life-of-their-husband/feed/ 0 2487
Chollywood:गिले-शिकवे भुलाकर मिले मोहित-सतीश, छॉलीवुड फिर एकजुट https://shaharsatta.com/2025/05/19/chollywood-mohit-satish-met-after-forgetting-their-grievances-chollywood-united-again/ https://shaharsatta.com/2025/05/19/chollywood-mohit-satish-met-after-forgetting-their-grievances-chollywood-united-again/#respond Mon, 19 May 2025 15:45:51 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2381 शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ी फिल्म छइयां भुइयां 3 रिलीज़ के चौथे दिन पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला (Chollywood) जिसने पूरे छॉलीवुड को भावुक कर दिया। मोहित साहू फिल्म देखने पहुंचे और…

The post Chollywood:गिले-शिकवे भुलाकर मिले मोहित-सतीश, छॉलीवुड फिर एकजुट appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ी फिल्म छइयां भुइयां 3 रिलीज़ के चौथे दिन पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला (Chollywood) जिसने पूरे छॉलीवुड को भावुक कर दिया। मोहित साहू फिल्म देखने पहुंचे और गर्मजोशी के साथ सतीश जैन से मुलाकात की, और गले लगाकर उन्हें बधाई दी। दोनों के चेहरों पर मुस्कान थी, और इस पल ने इंडस्ट्री को राहत की सांस दी।

एकता का हाथ

सतीश जैन और मोहित साहू के मतभेद ने छॉलीवुड को दो धड़ों में बांट दिया था, मगर दोनों का गर्मजोशी से मिलना, यह सिर्फ एक व्यक्तिगत मेल-मिलाप नहीं, बल्कि पूरे इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

 

शहरसत्ता ने पहले ने पूर्व मे दोनों प्रख्यात फ़िल्ममेकर के व्यवसायिक मतभेद  कि खबर प्रकशित की थी, खबर के बाद सतीश जैन ने विवादों को विराम देते हुए मामले को शांत कर दिया था,और आज मोहित साहू ने भी स्वस्थ प्रतिपर्धा का परिचय देते हुए सतीश जैन की चाइहा भुइया 3 देखने सिनेमाघर पहुचे और सतीश से मुलाक़ात भी की और गले भी मिले, मोहित ने छइहा भुइया 3 की तारीफ भी की और बधाई दी.सिर्फ एक मतभेद का अंत नहीं बल्कि एक हैप्पी एंडिंग है—बिल्कुल किसी सुपरहिट फिल्म की तरह।

छॉलीवुड में हैप्पी एंडिंग

अब उम्मीद की जा रही है कि दोनों मिलकर छॉलीवुड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। छइयां भुइयां 3 के ब्लॉकबस्टर होने की शुभकामनाओं के साथ, आज छत्तीसगढ़ी सिनेमा ने एकता, प्रेम और सहयोग की नई मिसाल पेश की है.

The post Chollywood:गिले-शिकवे भुलाकर मिले मोहित-सतीश, छॉलीवुड फिर एकजुट appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/19/chollywood-mohit-satish-met-after-forgetting-their-grievances-chollywood-united-again/feed/ 0 2381
The Nation’s brave son returns home,देश का सपूत लौटा वतन https://shaharsatta.com/2025/05/14/th-nations-brave-son-returns-home/ https://shaharsatta.com/2025/05/14/th-nations-brave-son-returns-home/#respond Wed, 14 May 2025 08:50:43 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2273 BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वतन वापसी, शहरसात्ता /देश बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ, जिन्हें 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान सीमा में चले जाने के…

The post The Nation’s brave son returns home,देश का सपूत लौटा वतन appeared first on शहर सत्ता.

]]>

BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की वतन वापसी,

शहरसात्ता /देश बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) के कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ, जिन्हें 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान सीमा में चले जाने के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था, आखिरकार आज सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर पर भारत को सौंप दिया गया। बीएसएफ के अनुसार यह रिहाई लगातार फ्लैग मीटिंग्स और संचार के अन्य माध्यमों से किए गए प्रयासों का परिणाम है।

पूर्णम कुमार शॉ

 

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया

“आज सुबह 10:30 बजे कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तान से अटारी-वाघा सीमा पर भारत लाया गया। बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच लगातार संवाद और मीटिंग्स के चलते यह संभव हो सका।”

कैसे हुई गिरफ्तारी

23 अप्रैल को जब पूर्णम कुमार शॉ पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ड्यूटी पर थे, तब खेतों में काम कर रहे सीमावर्ती ग्रामीणों की सहायता करते हुए वे गलती से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए। उस समय वे यूनिफॉर्म में और ड्यूटी पर तैन

तनाव के कारण टूटा था संवाद

शुरुआत में पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच फ्लैग मीटिंग्स होती रहीं, लेकिन सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी की घटनाओं के कारण कुछ समय के लिए संवाद पूरी तरह बंद हो गया था। इसके बावजूद, बीएसएफ ने संपर्क बनाए रखा और जवान की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की. पूर्णम कुमार शॉ की सुरक्षित वापसी न सिर्फ उनके परिवार के लिए राहत की बात है, बल्कि यह भारत की कूटनीतिक शक्ति और अपने सैनिकों के प्रति प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है। गांव और देशभर में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है।

The post The Nation’s brave son returns home,देश का सपूत लौटा वतन appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/14/th-nations-brave-son-returns-home/feed/ 0 2273
Public Relations Society of India : ‘द हितवाद’ के समाचार संपादक मुकेश सिंह को डी.पी. चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार https://shaharsatta.com/2025/04/23/public-relations-society-of-india/ https://shaharsatta.com/2025/04/23/public-relations-society-of-india/#respond Wed, 23 Apr 2025 16:06:55 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1973 0 राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर पीआरएसआई रायपुर द्वारा जनसंपर्क और पत्रकारिता क्षेत्र से जुडी 8 हस्तियों को किया गया सम्मानित शहर सत्ता/रायपुर। Public Relations Society of India : लोकप्रिय अंग्रेजी(Daily…

The post Public Relations Society of India : ‘द हितवाद’ के समाचार संपादक मुकेश सिंह को डी.पी. चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर पीआरएसआई रायपुर द्वारा जनसंपर्क और पत्रकारिता क्षेत्र से जुडी 8 हस्तियों को किया गया सम्मानित

शहर सत्ता/रायपुर। Public Relations Society of India : लोकप्रिय अंग्रेजी(Daily newspaper ‘The Hitavad’)दैनिक अख़बार ‘द हितवाद’ के(News Editor Mukesh S. Singh)समाचार संपादक मुकेश एस. सिंह को डी.पी. चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार से नवाजा गया है। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर पीआरएसआई रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जनसंपर्क और पत्रकारिता क्षेत्र की हस्तियों को सम्मानित किये जाने से पत्रकारिता से जुड़े सभी वर्गों में हर्ष व्याप्त है।

पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) रायपुर चैप्टर द्वारा 21 अप्रैल को एनआईटी कैंपस स्थित गोल्डन टावर सभागार में आयोजित 38वें राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के मीडिया, संचार और जनसंपर्क क्षेत्र से जुड़ी आठ विशिष्ट हस्तियों को राष्ट्रीय स्मृति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर The Hitavada रायपुर के समाचार संपादक और वरिष्ठ खोजी पत्रकार मुकेश एस. सिंह को उनकी तीन दशकों की निर्भीक, विश्लेषणात्मक और जनहित पर केंद्रित पत्रकारिता के लिए “डी.पी. चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में प्रो. डॉ. दिलीप सिसोदिया ने कहा; एआई और इंसान के समन्वय से सार्थक परिणाम मिलेंगे। अदाणी एवं बालको समूह, एनआईटी, मीडिया और जनसंपर्क क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम और सम्मानित शख्सियतों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शुभकामनाएं दी है।

The post Public Relations Society of India : ‘द हितवाद’ के समाचार संपादक मुकेश सिंह को डी.पी. चौबे स्मृति जनसंपर्क पुरस्कार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/23/public-relations-society-of-india/feed/ 0 1973