cggovernment Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cggovernment/ Fri, 21 Mar 2025 11:27:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर किया रुद्राक्ष के पौधे का रोपण https://shaharsatta.com/2025/03/21/a-tree-in-the-name-of-mother/ https://shaharsatta.com/2025/03/21/a-tree-in-the-name-of-mother/#respond Fri, 21 Mar 2025 11:26:19 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1547 खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने दो दिवसीय खैरागढ़ जिला दौरे के दौरान आज कलेक्टरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।। महात्मा गांधी…

The post राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर किया रुद्राक्ष के पौधे का रोपण appeared first on शहर सत्ता.

]]>

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने अपने दो दिवसीय खैरागढ़ जिला दौरे के दौरान आज कलेक्टरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद, राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर रुद्राक्ष के पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।।

इस विशेष कार्यक्रम के दौरान दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी भी मौजूद रहे।। उन्होंने राज्यपाल के साथ पौधारोपण में भाग लिया और इस पहल की सराहना की।।

राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया और कहा कि वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है।। उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि हमारी संस्कृति में भी उनका महत्वपूर्ण स्थान है।। इसके बाद, राज्यपाल रमेन डेका ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लिया, जहां जिले के विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।।

The post राज्यपाल रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर किया रुद्राक्ष के पौधे का रोपण appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/21/a-tree-in-the-name-of-mother/feed/ 0 1547