cgfilm Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgfilm/ Fri, 09 May 2025 16:48:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1 Film Industries Chhattisgarh : आखिरकार छालीवुड में थम गई जुबानी जंग, विवाद को विराम https://shaharsatta.com/2025/05/09/film-industries-chhattisgarh/ https://shaharsatta.com/2025/05/09/film-industries-chhattisgarh/#respond Fri, 09 May 2025 16:48:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2218 0 सतीश जैन ने कहा; मुझे अब इस विषय पर और नहीं कुछ कहना, मोहित बोले मैं किसी का अपमान करने नहीं अपने अधिकार की बात किया पुरन किरी/रायपुर Film…

The post Film Industries Chhattisgarh : आखिरकार छालीवुड में थम गई जुबानी जंग, विवाद को विराम appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 सतीश जैन ने कहा; मुझे अब इस विषय पर और नहीं कुछ कहना, मोहित बोले मैं किसी का अपमान करने नहीं अपने अधिकार की बात किया

पुरन किरी/रायपुर

Film Industries Chhattisgarh : छालीवुड के दो दिग्गज और स्थापित प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच छिड़ी जुबानी जंग थम गई है। एक कथित यूट्यूब चैनल में छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज के सबसे अनुभवी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर सतीश जैन द्वार दिए गए बयान के बाद युवा-जोशीले फिल्म निर्माता मोहित साहू के बीच सोशल मिडिया में जुबानी जंग चीड़ गई थी। जिस तेजी से यह विवाद सुर्खियां बना उसी समझदारी और परिपक्वता से इस विवाद को विराम भी दे दिया गया है।

बता दें कि विवाद की शुरुआत एक कथित यूट्यूब चैनल(Youtube channel)से शुरू हुआ था। सतीश जैन ने मोहित साहू के 50 रुपए टिकट आइडिया को खतरनाक बताया था। कहा था “जो लोग 50 रुपए टिकट की बात कर रहे हैं, उन्हें हॉल का गणित नहीं पता। एसी, स्टाफ, बिजली का खर्चा जादू से नहीं चलेगा! अगर ऐसे फैसले लिए गए, तो थिएटर बंद हो जाएंगे, और इंडस्ट्री का नामोनिशान मिट जाएगा सतीश जैन ने OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी कटाक्ष करते हुए कहा, सोचना कि OTT से पैसा बरसेगा, यह सपना है। OTT पर वही फिल्में बिकती हैं जो हिट होती हैं, सिर्फ नाम या सोशल मीडिया से कुछ नहीं मिलेगा।

मोहित साहू ने पलटवार करते हुए वीडियो जारी कर सीधा चैलेंज देते हुए कहा था; सतीश जैन और नारद(कथित यूट्यूब चैनल वाला) मुझे गलत साबित कर के दिखाएं! मैं दिल से फैसला लेता हूं, दिमाग से नहीं। जिन प्रोजेक्ट्स में मेरा पैसा लगा है, वहां मैं दखल दूंगा, ये मेरा हक है। साहू ने डायरेक्टर्स पर आरोप लगाया कि प्रोड्यूसर डायरेक्टरों की वजह से बर्बाद होते हैं, मैं हमेशा प्रोड्यूसर के साथ खड़ा रहा हूं। अब सोशल मीडिया पर गलत प्रचार बंद करो, आओ सब मिलकर डिबेट करते हैं – कौन सही है, कौन गलत।

मोहित ने कहा –

मैं तो बस इतना चाहता हूँ कि 15 तारीख को सभी लोग एक जगह इकट्ठा हों और मुझे ग़लत साबित करें। मेरी अपनी इंडस्ट्री और मीडिया से यही प्रार्थना है — कि वे सामने आएँ, मुझे चुनौती दें, और साबित करें कि मैं जो सोच रहा हूँ, वो सही नहीं है।

मोहित साहू, फिल्म निर्माता

अब मुझे कुछ नहीं कहना, जो कहना था वो कह चूका हूं। मुझे अपना काम करना हैं। सब भी अपना काम करें, किसी से मन मुटाव से सिर्फ तनाव होगा। मेरे लिए छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्रीज से जुड़ा हर शख्स सम्मानीय है।

सतीश जैन प्रोडूसर डायरेक्टर

फिल्म इंडस्ट्रीज के दिग्गज बोले;

दोनों बड़ा नाम हैं डायरेक्टर प्रोडूसर हैं, इनका आपस में लड़ना इंडस्ट्री के लिए अच्छा नहीं हैं, आपस में बैठ कार सुलझा लेना चाइये

लक्की रंगशाही फिल्म वितरक एवं प्रदर्शक

लगातार 25 सालों की मेहनत से आज हम इस मुकाम पर पहुंचे है कि अभी तक फिल्म उद्योग को कुछ नहीं मिल पाया है,सब अपनी अपनी मेहनत से ही कुछ कर पा रहे है। मामूली बातों को लेकर वाद विवाद की दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति बनना ठीक नहीं। इन्हें किसी माध्यम की बजाय CCTPA में या आमने सामने बैठकर सुलझा लेना चाहिए। क्योंकि अभी आगे भी कई ऐसे मुद्दे आएंगे,जिन्हें सुलझाने के लिए पूरी इंडस्ट्रीज की एक जुटता जरूरी है।

संतोष जैन, अध्यक्ष छग. सिने टीवी प्रोड्यूसर एसो.

 

सतीश सर और मोहित जी दोनों ही हमारी इंडस्ट्री के लिए अतिआवश्यक और अनुभवी व्यक्तित्व है! क्योंकि एक हिट मशीन है, तो एक मेकिंग मशीन है! जहां एक इंडस्ट्री को नाम देता है! तो दूसरा इंडस्ट्री के कई लोगों को काम! दोनों का इंडस्ट्री में वरचस्व बना रहना बहुत जरूरी है! जितनी जल्दी हो आपस में बात करके बात को खत्म कर लेना चाहिए !

गंगा सागर पंडा, लेखक एवं फिल्म निदेशक

 

The post Film Industries Chhattisgarh : आखिरकार छालीवुड में थम गई जुबानी जंग, विवाद को विराम appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/09/film-industries-chhattisgarh/feed/ 0 2218
Film business… सगे भाई-बहन को बना दिया प्रेमी जोड़ा https://shaharsatta.com/2025/03/31/film-business-real-brother-and-sister-turned-into-a-pair-of-lovers/ https://shaharsatta.com/2025/03/31/film-business-real-brother-and-sister-turned-into-a-pair-of-lovers/#respond Mon, 31 Mar 2025 12:12:57 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1683 रायपुर/पुरन किरी की रिपोर्ट 0 रिश्तों और पवित्र बंधन को तार तार करती फिल्म इंडस्ट्रीज 0 छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मया बिना रहे नई जाए’ विवाद में आई 0 हॉलीवुड की तर्ज…

The post Film business… सगे भाई-बहन को बना दिया प्रेमी जोड़ा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर/पुरन किरी की रिपोर्ट

0 रिश्तों और पवित्र बंधन को तार तार करती फिल्म इंडस्ट्रीज
0 छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मया बिना रहे नई जाए’ विवाद में आई
0 हॉलीवुड की तर्ज पर छालीवुड ने पेश किया रिश्तों का नमूना

इन दिनों Film business…छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मया बिना रहे नई जाए’ गंभीर विवादों में है। इसकी वजह है भाई और बहन को फिल्म में हीरो-हीरोइन का किरदार दिया गया है। रियल लाइफ में जो भाई अपनी बहन को पवित्र स्नेह और रिश्ते की डोर में बंधा रखता है। अब वही छालीवुड फिल्म इंडस्ट्रीज की धंधेबाजी के फेर में रील लाइफ में प्रेमी-प्रेमिका और प्यार-दुलार करते दिखाई देंगे। हालांकि एक उल्लेखनीय उदाहरण हॉलीवुड की एन्सेल एलगॉर्ट और शैलेन वुडली हैं, जिन्होंने “डाइवर्जेंट” फिल्मों में भाई-बहन की भूमिका निभाई और फिर “द फॉल्ट इन आवर स्टार्स” में स्टार-क्रॉस्ड प्रेमियों की भूमिका निभाई।

करण और किरण की पहचान(Film songs albums)फ़िल्मी गीतों के एल्बम की दुनिया में खासे लोकप्रिय है। जिसे एवीएम वालों ने स्क्रीन पर भुनाने के लिए सगे भाई-बहनों को फिल्म में बतौर हीरो-हीरोइन ले लिया है। स्वाभाविक है विरोध तो होगा ही। फिल्म से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही विरोध की आग उठने लगी और यही आग अब दावानल बनकर हिन्दू संगठनों तक भी पहुँच गई है। कुछ कट्टरवादी संगठन ने इसे सनातनी परंपरा और नैतिकता का हवाला देते हुए पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है। फिल्म पर रोक लगाने की मांग भी शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक शिकायत का पहला मामला राजनांदगांव से आया है। जहां विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन को चेतावनी भरा शिकायती पत्र सौंपा। इसमें कहा गया कि फिल्म में भाई बहन को हीरो हीरोइन दिखाया जाना अशोभनीय है। सीजी फिल्म इंडस्ट्री के लोग इस फिल्म का पक्ष ले रहे हैं लेकिन निर्देशक प्रणव झा ने सार्वजनिक तौर पर आपत्ति जताई है। सीजी लिव नामक (Youtube channel)यूट्यूब चैनल में पोस्ट एक इंटरव्यू में प्रणव झा ने लिखा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। भाई बहन के संस्कारित रिश्तों की परिभाषा गलत रूप ले सकती है।

छॉलीवुड और विवादों का चोली दामन का साथ

1. मोर डौकी के बिहाव

क्षमा निधि मिश्रा ने ‘मोर डौकी के बिहाव’ बनाई थी। कुछ संगठनों ने फिल्म के टाइटल पर आपत्ति की। उनका कहना था कि कोई अपनी पत्नी की शादी कैसे करा सकता है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में फिल्म रिलीज हुई। आपत्ति को देखते हुए फिल्म का नाम बदला गया। यह फिल्म आगे चलकर ‘ऑटो वाले भाटो’ के नाम से रिलीज की गई।

2. रौताइन

अमित प्रधान ने साल 2013 में ‘रौताइन’ फिल्म बनाई थी। जांजगीर और रायगढ़ समेत कुछ इलाकों में यादव समाज ने इस पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह जाति सूचक टाइटल है। जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा गया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। जनभावना को ध्यान में रखते हुए बाद में फिल्म का नाम ‘सपनों में सपना’ रखा गया।

The post Film business… सगे भाई-बहन को बना दिया प्रेमी जोड़ा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/31/film-business-real-brother-and-sister-turned-into-a-pair-of-lovers/feed/ 0 1683