Cgcongress Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgcongress/ Sat, 30 Aug 2025 16:42:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/ https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/#respond Sat, 30 Aug 2025 16:42:08 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3330 0 संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार के सदस्यों की तकरीबन 11 करोड़ की 4 गाड़ियां ED के कब्जे में, मर्सडीज और पोर्शे की तलाश पूरी शहर सत्ता/रायपुर। (CGMSC Scam)छत्तीसगढ़ शासन…

The post CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार के सदस्यों की तकरीबन 11 करोड़ की 4 गाड़ियां ED के कब्जे में, मर्सडीज और पोर्शे की तलाश पूरी

शहर सत्ता/रायपुर। (CGMSC Scam)छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग CGMSC में तक़रीबन साढ़े 4 सौ करोड़ के कथित दवा घोटाले के आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की महंगी लग्ज़री कारें अब ED के कब्जे में है। दो विदेशी कंपनी ब्रांड मिनी कूपर(पत्नी उपयोग करती थी) और फॉर्चूनर(स्टाफ के लिए थी)पहले ही ED ने बरामद कर लिया था। सूत्रों के मुताबिक ED को मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा की दो सबसे महंगी गाड़ियों की तलाश थी। खासी मशक्कत के बाद दो दिन पूर्व किसी खेत(फॉर्म हॉउस)में छुपाकर खड़ी की गई मर्सडीज और पोर्शे ED ने खोज निकाला है। नेताजी स्टेडियम स्थित ED दफ्तर ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार की तकरीबन 11 करोड़ की कारें पार्किंग लॉट में कड़ी है।

11 करोड़ की 4 गाड़ियां जब्त

(CGMSC Scam)पोर्शे, मर्सडीज, मिनी कूपर और फॉर्चूनर समेत ED दफ्तर के पार्किंग लॉट में कुल 10 गाड़ियां खुले में कड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक CGMSC घोटाला में मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और उनके परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति सीज करने की ख़बरें चर्चा में है। हालांकि ED और ACB-EOW ने कोई अधिकृत घोषणा नहीं की है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग में बड़े सप्लायर मोक्षित कार्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा समेत अन्य 6 लोग जेल में हैं।

कैश कितना मिला यह राज है

ED और ACB-EOW ने मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा और परिवार समेत स्वास्थ्य अफसरों के कुल 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस पूरे मामले में 40 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का हल्ला भी मचा था। इधर सूत्रों की मानें तो मोक्षित वालों के घर से ED को मात्र 6 लाख कैश मिला था। फ़िलहाल कई सौ करोड़ के घोटाले में तीनों जांच एजेंसियों को अब तक कितना बेहिसाब कैश, जूलरी और अघोषित संपत्ति मिली यह राज ही है। घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी हैं।

99 के फेर में मोक्षित परिवार

आमतौर पर महंगी और लग्जरी गाड़ियों में वहां मालिक को पसंदीदा नंबर चाहिए होता है। RTO दफ्तर में खासतौर पर 1 से 9 नंबर की बहुत मांग होती है। वेनिटी नंबर गाड़ियों में रुतबा और रुआब दिखाने स्टेटस सिंबल बन गया है। मजे की बात यह कि अपने बेटे के नाम से शुरू की गई मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा 99 के फेर हैं। वैसे तो एक वक्त था जब 99 नंबर परिवहन विभाग का फेवरेट होता था। मोक्षित कॉर्पोरेशन की सभी गाड़ियों का नंबर CG-07-0099 है।

The post CGMSC Scam : ED ने की मोक्षित कॉर्पोरेशन संचालक की दो और लग्ज़री कार बरामद appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/30/cgmsc-scam-ed-recovered-two-more-luxury-cars-of-mokshit-corporation-director/feed/ 0 3330
कांग्रेस के 10 जिलों में नियुक्ति, बेमेतरा में आशीष, दुर्ग ग्रामीण में राकेश को जिम्मेदारी https://shaharsatta.com/2025/03/22/appointments-in-10-congressional-districts/ https://shaharsatta.com/2025/03/22/appointments-in-10-congressional-districts/#respond Sat, 22 Mar 2025 15:42:01 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1585 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 10 जिलों में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर सीधे बातचीत…

The post कांग्रेस के 10 जिलों में नियुक्ति, बेमेतरा में आशीष, दुर्ग ग्रामीण में राकेश को जिम्मेदारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 10 जिलों में 11 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर सीधे बातचीत करने वाले हैं, लेकिन इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मंजूरी के बाद कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी कर दी।

राहुल से मीटिंग के लिए जिला अध्यक्षों को 3 चरणों में बुलाया गया है। पहली मीटिंग 27 मार्च को, दूसरी मीटिंग 30 मार्च को और तीसरी मीटिंग 3 अप्रैल को है। राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्षों से 3 अप्रैल को बातचीत करेंगे।

पार्टी के नेताओं के मुताबिक कांग्रेस में इंदिरा गांधी के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सभी जिला अध्यक्षों का गांधी परिवार के किसी सदस्य से सीधा संवाद होगा। लिस्ट के जारी होने के बाद अब संभावना है कि प्रदेश में और भी पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा सकती हैं।

AICC के आदेश के अनुसार, बालोद जिले में चंद्रेश हिरवानी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष के रूप में राकेश ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई है। नारायणपुर जिले में बिसेल नाग को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कोंडागांव जिले में बुधराम नेताम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बलरामपुर जिले में कृष्ण प्रताप सिंह को किया गया नियुक्त
कोरबा (शहर) में नत्थूलाल यादव और कोरबा (ग्रामीण) में मनोज चौहान को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बलौदाबाजार जिले में सुमित्रा घृहतलहरे को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सारंगढ़-बिलासपुर जिले में ताराचंद को यह पदभार दिया गया है।

सरगुजा जिले में बालकृष्ण पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बलरामपुर जिले में कृष्ण प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है। बेमेतरा जिले में आशीष छाबड़ा को कांग्रेस का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

The post कांग्रेस के 10 जिलों में नियुक्ति, बेमेतरा में आशीष, दुर्ग ग्रामीण में राकेश को जिम्मेदारी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/22/appointments-in-10-congressional-districts/feed/ 0 1585
Raipur Police against crime : BSUP आवास क्यों है पुलिस का सॉफ्ट टारगेट ? https://shaharsatta.com/2024/12/21/raipur-police-against-crime/ https://shaharsatta.com/2024/12/21/raipur-police-against-crime/#comments Sat, 21 Dec 2024 13:34:00 +0000 https://shaharsatta.com/?p=289 कभी आधी रात तो कई दफा अलसुबह पुलिस की दबिश से मेहनतकश मज़दूर होते हैं हलाकान शहर सत्ता/रायपुर। BSUP कालोनी मुजगहन में अलसुबह 4 बजे रायपुर जिला पुलिस बल के…

The post Raipur Police against crime : BSUP आवास क्यों है पुलिस का सॉफ्ट टारगेट ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>

कभी आधी रात तो कई दफा अलसुबह पुलिस की दबिश से मेहनतकश मज़दूर होते हैं हलाकान

शहर सत्ता/रायपुर। BSUP कालोनी मुजगहन में अलसुबह 4 बजे रायपुर जिला पुलिस बल के 200 अफसर-जवान घेरा डाले हुए थे। गरीबों का आशियाना BSUP आवास एरिया में मेहनतकश मजदूर परिवार और उनके छोटे बच्चे एकसाथ इतनी पुलिस को देखकर खौफजदा भी थे। पूरा इलाका पुलिस की नजर में संदिग्धों से भरा लग रहा था। तभी तो खाखी वर्दी और कंधे पर चमचमाते सितारे, अशोक रैंक लगाए अफसर दिनभर रोजी-रोटी के लिए थकने वालों को ऐसे ट्रीट कर रहे थे मानों PM आवास में सभी अपराधी और उन्हें शरण देने वाले हों।

जब अफसर अनाउंस कर रहे थे तब वहां रहने वाली महिलाएं, बच्चे खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे थे। ऐसा महसूस करना कुछ हद तक लाजमी भी है, क्योंकि किसी के भी घर या झोपड़े में अगर जब चाहे तब ढेर सारी पुलिस आधी रात या अलसुबह घुसकर उनकी नींद हराम करे तो कदाचित न्यायपूर्ण नहीं माना जा सकता हैं। बता दें कि रायपुर में अधिकांश BSUP कालोनी में आये दिन पुलिस की यह दबिश अगर सार्थक होती तो शहर से अपराध लगभग नियंत्रित किया जा सकता था।

सुलगते सवाल

1. क्या सिर्फ गरीबों के BSUP आवास ही अपराधियों का अड्डा हैं?
2. शहरी सीमाओं की कई निजी कॉलोनियों में पुलिस दबिश क्यों नहीं?
3. आधी रात्त तक अवैध तरीके से दुकानें खुली रखने वाले इलाकों को छूट क्यों?
4. पुलिस ने कितने नीजि बिल्डर्स की कॉलोनी और अपार्टमेंट की तस्दीक की है?
5. BSUP कॉलोनियों में अब तक कितनी बार रायपुर पुलिस की दबिश में अपराधी मिले?

ऐसा होना चाहिए

1. रायपुर पुलिस BSUP कालोनी में रहने वालों की सोसायटी क्यों नहीं गठित करवाती
2. BSUP कालोनी में जिनके नाम पर आवास हैं उनकी सूची निगम से लेनी चाहिए
3. BSUP कालोनी में जो अपराधियों को शरण देते हैं उनका आवंटन रद्द करना चाहिए
4. BSUP कालोनी में रहने वाले किसी परिवार का बच्चा अपराध में लिप्त है तो उसकी शिनाख्त करे
5. रायपुर शहर की सीमाओं में बसे BSUP कालोनी में संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए

 

The post Raipur Police against crime : BSUP आवास क्यों है पुलिस का सॉफ्ट टारगेट ? appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/21/raipur-police-against-crime/feed/ 1 289
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र लाइव… यहां देखें https://shaharsatta.com/2024/12/20/cgvidhansabhalive/ https://shaharsatta.com/2024/12/20/cgvidhansabhalive/#respond Fri, 20 Dec 2024 06:16:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=210 The post छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र लाइव… यहां देखें appeared first on शहर सत्ता.

]]>

The post छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र लाइव… यहां देखें appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/20/cgvidhansabhalive/feed/ 0 210