cgbhajpa Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cgbhajpa/ Wed, 18 Dec 2024 13:08:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 विधानसभा : स्मार्ट सिटी की गड़बड़ी का उठा मुद्दा, 6 करोड़ का फव्वारा आज तक नहीं हुआ चालू https://shaharsatta.com/2024/12/18/vidhansabha/ https://shaharsatta.com/2024/12/18/vidhansabha/#respond Wed, 18 Dec 2024 13:08:00 +0000 https://shaharsatta.com/?p=45 मूणत-चंद्राकर ने स्मार्ट सिटी की गड़बड़ी पर उपमुख्यमंत्री साव से सवाल किए   रायपुर। शीतकालीन सत्र में राजेश मूणत ने बूढ़ा तालाब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट…

The post विधानसभा : स्मार्ट सिटी की गड़बड़ी का उठा मुद्दा, 6 करोड़ का फव्वारा आज तक नहीं हुआ चालू appeared first on शहर सत्ता.

]]>

मूणत-चंद्राकर ने स्मार्ट सिटी की गड़बड़ी पर उपमुख्यमंत्री साव से सवाल किए

 

रायपुर। शीतकालीन सत्र में राजेश मूणत ने बूढ़ा तालाब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट सिटी कह रही है कि काम कंप्लीट कर लिया तो 6 करोड़ का फव्वारा लगा है वह आज तक चालू क्यों नहीं हो पाया। बूढ़ातालाब में पर्यटन मंडल ने पहले काम किया, फिर नगर निगम ने काम किया। उसी में स्मार्ट सिटी ने भी काम किया यानी एक तालाब के अंदर इतनी एजेंसी ने काम किए। तीनों एजेंसी ने कौन-कौन से काम किए हैं। स्पेसिफिक, उन अधिकारियों ने अगर उसमें लीपा-पोती की तो क्या उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सुनील सोनी ने भी स्मार्ट सिटी के कार्यों पर सवाल उठाए और सैकड़ों रुपए लूटने का आरोप लगाया। सुनील सोनी ने कहा कि 5 साल तक नगर पंचायत, नगर निगम की जो हालात हुई, टोटी लगाने का पैसा नहीं था। अनियमिताओं का भंडार हमारी सरकार को मिला है। पूर्व सरकार ने स्मार्ट सिटी का सैकड़ों करोड़ रुपए केवल लूटने का काम किया।

30 में से 29 कार्य पूरे

जवाब में मंत्री साव ने कहा कि 30 कार्य स्वीकृत हुए थे 30 में से 29 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। चंद्राकर ने पूछा कि आप या आपके अधिकारी आपके सचिव कह रहे हैं कि काम पूरे हो गए हैं जबकि नरैया तालाब, मटन मार्केट ऐसे कई श्रृंखला है जो अधूरे पड़े हैं। जिसको आपने पूरा कहा क्या उसका निरीक्षण करवाएंगे। अधिकांश काम अधूरे पड़े हैं तो क्या इसका परीक्षण रायपुर शहर के चारों विधायकों के सामने करवाएंगे क्या? अरुण साव ने कहा कि कामों का परीक्षण करवा लेंगे।

The post विधानसभा : स्मार्ट सिटी की गड़बड़ी का उठा मुद्दा, 6 करोड़ का फव्वारा आज तक नहीं हुआ चालू appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/18/vidhansabha/feed/ 0 45
Chief Minister ने पद्मविभूषण तीजन बाई को भेजा 5 लाख की सहयोग राशि, जानें कैसा है अब उनकी सेहत https://shaharsatta.com/2024/12/18/chief-minister-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/ https://shaharsatta.com/2024/12/18/chief-minister-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/#respond Wed, 18 Dec 2024 13:05:11 +0000 https://shaharsatta.com/?p=42 पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री   पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिकित्सकों की टीम के साथ तीजन…

The post Chief Minister ने पद्मविभूषण तीजन बाई को भेजा 5 लाख की सहयोग राशि, जानें कैसा है अब उनकी सेहत appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पद्मविभूषण तीजन बाई के इलाज में नहीं होनी चाहिए कोई कमी : मुख्यमंत्री

 

पद्मविभूषण तीजन बाई से मिलने पहुंचे मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, चिकित्सकों की टीम के साथ तीजन बाई के स्वास्थ्य की ली जानकारी

 

रायपुर| प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण तीजन बाई की हालत जानने बुधवार को उनके निवास गांव गनियारी (विकासखंड पाटन, जिला दुर्ग) पहुंचे। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक पद्मविभूषण तीजन बाई को दिया। श्री जायसवाल ने परिवार में नौकरी की माँग को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही शासन स्तर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बाते कही।

चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की पहचान पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। तीजन बाई के इलाज के लिए चिकित्सकों की एक टीम भी तैनात की गई है जो लगातार उनका मेडिकल बुलेटिन भी जारी करते रहते हैं। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने तीजन बाई को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,  ललित चंद्राकर और गजेंद्र यादव,संचालक स्वास्थ्य सेवाये, कलेक्टर, सीएमएचओ और स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

The post Chief Minister ने पद्मविभूषण तीजन बाई को भेजा 5 लाख की सहयोग राशि, जानें कैसा है अब उनकी सेहत appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/18/chief-minister-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a5%82%e0%a4%b7%e0%a4%a3-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%9c%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95/feed/ 0 42