CG Police Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cg-police/ Tue, 20 May 2025 10:22:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/ https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/#respond Tue, 20 May 2025 10:22:35 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2402 0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक 0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद…

The post Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 कांकेर जिले में पदस्थ थे आयुर्वेदिक चिकित्सक

0 आपत्तिजनक वीडियो मामले में नई कड़ी तलाश रही पुलिस

शहरसत्ता/डेस्क। सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई के छावनी थाना (Crime) क्षेत्र में रहने वाले आयुर्वेदिक डॉक्टर बीके राठौर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के ग्राम पुरी में पदस्थ थे और हाल ही में भिलाई लौटे थे।
जानकारी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे। शनिवार रात उन्होंने अपने घर की खिड़की में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।

यह भी देखे ,CRIME : भरोसे की चादर में लिपटी धोखाधड़ी: सरगुजा में महिला समूहों के नाम पर 15 लाख की ठगी

वीडियो सामने आने के बाद एक युवती ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। (Crime) हालांकि, चारामा पुलिस के अनुसार उन्हें अब तक कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
पुलिस की एक महिला टीम को युवती से पूछताछ के लिए गांव भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वीडियो के वायरल होने से डॉक्टर मानसिक तनाव में थे, जिसकी परिणति उनकी आत्महत्या के रूप में हुई।

यह भी देखे ,Chhattisgarh Film Industry:किसे सुनाएं CHOLLYWOOD की दर्द भरी दास्तान…

क्या कहती है घटना

यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि डिजिटल माध्यमों में गोपनीयता, नैतिकता और मानसिक स्वास्थ्य के गंभीर मुद्दों को भी उजागर करता है।(Crime)
पुलिस अब दोनों पक्षों की भूमिका और परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रही है।

The post Crime: वायरल वीडियो के मानसिक दबाव में डॉक्टर ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/05/20/crime-doctor-committed-suicide-due-to-mental-pressure-of-viral-video-police-engaged-in-investigation/feed/ 0 2402
Death In Police Custody : कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा https://shaharsatta.com/2025/04/01/death-in-police-custody/ https://shaharsatta.com/2025/04/01/death-in-police-custody/#respond Tue, 01 Apr 2025 14:51:48 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1704  कांग्रेस का आरोप गृहमंत्री का नहीं है नियंत्रण तो पुलिस हो गई निरंकुश और हत्यारी शहर सत्ता/रायपुर। Death In Police Custody : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले राज्य में…

The post Death In Police Custody : कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

 कांग्रेस का आरोप गृहमंत्री का नहीं है नियंत्रण तो पुलिस हो गई निरंकुश और हत्यारी

शहर सत्ता/रायपुर। Death In Police Custody : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस हिरासत में पांच मौतें हो चुकी है। पुलिस कानून व्यवस्था तो संभाल नहीं पा रही, खुद कानून हाथ में लेकर हत्या करने पर उतारू हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बैज का आरोप है कि गृहमंत्री का पुलिस पर नियंत्रण नहीं है इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी और पुलिस थाना स्टाफ पुलिस में निरंकुशता और कातिलाना आदतें बढ़ गई हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए। पुलिस ने युवक दुर्गेश कठोरिया को राजनांदगांव के भंवरमरा गांव से गिरफ्तार कर धमतरी ले आई थी जहां पर अदालत में प्रस्तुत कर उसे रिमांड पर लिया गया तथा पुलिस अभिरक्षा में उसकी मौत हो गयी।

पुलिस का यह दावा अतार्किक और गलत है कि उसकी मौत तबियत खराब होने के कारण हुई है क्योंकि अदालत में जब उसे प्रस्तुत किया गया होगा तो उसका अस्पताल में मुलाहिज भी कराया गया होगा, उसके बाद ही रिमांड मिली होगी। यह सीधे-सीधे पुलिस प्रताड़ना का मामला है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही होना चाहिए।

दीपक बैज ने कहा कि पुलिस प्रताड़ना से इसके पहले कवर्धा के लोहारीडीह में प्रशांत साहू, कोरबा में सूरजपुर हथठेल, बलरामपुर में गुरूचरण मंडल की पुलिस की हिरासत में मौत के मामले सामने आये है। पुलिस कानून व्यवस्था तो संभाल नहीं पा रही हिरासत में लेकर निर्दोषों की हत्या कर रही है।

The post Death In Police Custody : कांग्रेस ने गृहमंत्री विजय शर्मा से मांगा इस्तीफा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/01/death-in-police-custody/feed/ 0 1704
गाली देने से भड़के कॉन्स्टेबल ने एएसआई पर चलाई 18 गोलियां https://shaharsatta.com/2025/03/17/constable-fired-18-bullets-at-asi-after-he-was-abused/ https://shaharsatta.com/2025/03/17/constable-fired-18-bullets-at-asi-after-he-was-abused/#respond Mon, 17 Mar 2025 13:42:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1498 रायपुर (शहर सत्ता)। मुड़ीपार स्थित आईटीबीटी की 38वीं बटालियन कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने एएसआई 18 गोलियां दागी,…

The post गाली देने से भड़के कॉन्स्टेबल ने एएसआई पर चलाई 18 गोलियां appeared first on शहर सत्ता.

]]>

रायपुर (शहर सत्ता)। मुड़ीपार स्थित आईटीबीटी की 38वीं बटालियन कैंप में एक कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। कॉन्स्टेबल ने एएसआई 18 गोलियां दागी, जिससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई।

यह घटना सोमवार सुबह 8 बजे की है जब मॉर्निंग परेड के दौरान एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की। वारदात की जानकारी मिलने पर खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया
मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया

आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के आईटीबीटी आईटीबीटी की 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे, आरोपी आरक्षक सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था।

आरोपी आरक्षक सरोज कुमार
आरोपी आरक्षक सरोज कुमार

The post गाली देने से भड़के कॉन्स्टेबल ने एएसआई पर चलाई 18 गोलियां appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/17/constable-fired-18-bullets-at-asi-after-he-was-abused/feed/ 0 1498
रायपुर से रांची ले जा रही झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर https://shaharsatta.com/2025/03/11/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/ https://shaharsatta.com/2025/03/11/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/#respond Tue, 11 Mar 2025 11:29:49 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1472 0 पुलिस के जवाबी फायरिंग में मारा गया गैंगस्टर अमन साव 0 झारखंड पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट होने पर पुलिस के हथियार से अमन साव ने पुलिस पर किया था…

The post रायपुर से रांची ले जा रही झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 पुलिस के जवाबी फायरिंग में मारा गया गैंगस्टर अमन साव
0 झारखंड पुलिस की गाड़ी एक्सीडेंट होने पर पुलिस के हथियार से अमन साव ने पुलिस पर किया था फायरिंग
0 148 दिन से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था गैंगस्टर अमन साव

Gangster Aman Saw was killed in encounter

रायपुर (शहर सत्ता)। झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अमन साव को झारखंड पुलिस कल देर शाम रायपुर रांची ले जाने के लिए रवाना हुई थी, जिसके बाद बीच रास्ते में पलामू के पास गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और इसका फायदा उठाकर अमन साव पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा और पीछे आ रही पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया। अमन को 14 अक्टूबर को कारोबारी पर फायरिंग मामले में रायपुर लाया गया था, जिसके बाद से 148 दिन तक वह रायपुर जेल में बंद था।

फायरिंग केस में रांची ले जा रही थी झारखंड पुलिस

रांची के बरियातू थाना इलाके के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास 7 मार्च को कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। विपिन मिश्रा और उसके ड्राइवर को भी गोली लगी है। कोयला कारोबारी के बॉडीगार्ड ने भी जब जवाबी फायरिंग की तो हमलावर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, ये फायरिंग का काम जेल में बंद अमन साव के निर्देश पर उसके गुर्गे कर रहे हैं। इसी केस की पूछताछ के लिए झारखंड पुलिस गैंगस्टर अमन साव को लेने रायपुर पहुंची थी।

हाई सिक्योरिटी से लैस थी टीम

गैंगस्टर अमन को जिस गाड़ी से ले जाया जा रहा था उस गाड़ी में हाई सिक्योरिटी और हथियार से पुलिस की टीम लैस थी। पहले साव को गाड़ी में बैठाया गया फिर दोनों ओर बंदूक लेकर पुलिस की टीम बैठी। झारखंड पुलिस की एक और टीम सामने एक और गाड़ी में चल रही थी।

 

The post रायपुर से रांची ले जा रही झारखंड पुलिस ने गैंगस्टर अमन साव का किया एनकाउंटर appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/03/11/gangster-aman-saw-was-killed-in-encounter/feed/ 0 1472
Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए अरुण बने “देव”, बनाए गए पुलिस महानिदेशक… https://shaharsatta.com/2025/02/04/breaking-arun-becomes-dev-for-chhattisgarh-police-force-appointed-as-director-general-of-police/ https://shaharsatta.com/2025/02/04/breaking-arun-becomes-dev-for-chhattisgarh-police-force-appointed-as-director-general-of-police/#respond Tue, 04 Feb 2025 08:42:32 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1340 शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की नियुक्ति हो गई है। IPS अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस बल का नया मुखिया बनाया गया है। इस संबंध में…

The post Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए अरुण बने “देव”, बनाए गए पुलिस महानिदेशक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता / रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए डीजीपी की नियुक्ति हो गई है। IPS अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस बल का नया मुखिया बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग में आदेश भी जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक अरुण देव गौतम के पास उनके वर्तमान की सभी जिम्मेदारियां भी यथावत रखी गई है।

देखिए जारी आदेश….

The post Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस बल के लिए अरुण बने “देव”, बनाए गए पुलिस महानिदेशक… appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/02/04/breaking-arun-becomes-dev-for-chhattisgarh-police-force-appointed-as-director-general-of-police/feed/ 0 1340