Central Bureau of Investigation Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/central-bureau-of-investigation/ Sun, 03 Aug 2025 07:16:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 ED Can Make Targeted Arrests : सुप्रीम कोर्ट की शरण में पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ़्तारी का खौफ https://shaharsatta.com/2025/08/03/ed-can-make-targeted-arrests-former-cm-bhupesh-baghel-seeks-refuge-in-supreme-court-fearing-arrest/ https://shaharsatta.com/2025/08/03/ed-can-make-targeted-arrests-former-cm-bhupesh-baghel-seeks-refuge-in-supreme-court-fearing-arrest/#respond Sun, 03 Aug 2025 07:16:40 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3153 0 भूपेश बघेल ने कहा; बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट; महादेव सट्टा-शराब-कोयला घोटाले से जुड़ा है नाम शहर सत्ता/रायपुर। (ED Can Make Targeted Arrests)पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

The post ED Can Make Targeted Arrests : सुप्रीम कोर्ट की शरण में पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ़्तारी का खौफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 भूपेश बघेल ने कहा; बेटे की तरह किया जा सकता है टारगेट; महादेव सट्टा-शराब-कोयला घोटाले से जुड़ा है नाम

शहर सत्ता/रायपुर। (ED Can Make Targeted Arrests)पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बेटे बिट्टू की गिरफ़्तारी के बाद खुद की अरेस्टिंग का खौफ सताने लगा है। संभवतयः इसलिए ED, CBI और EOW की जांच घेरे में फंसे भूपेश बघेल अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च न्यायलय की शरण में गए हैं। श्री बघेल ने आशंका जताते हुए कहा है कि उन्हें भी बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू की तरह जांच एजेंसियां टार्गेटेड अरेस्ट कर सकती है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ महादेव सट्टा एप, शराब घोटाला समेत कोयला घोटाले में जांच एजेंसियां अपने दायरे में रखी है। इसलिए भी शराब-कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED), आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की जांच के दायरे में आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली है। गिरफ्तारी से बचने से बघेल ने सुप्रीम कोर्ट अग्रिम जमानत याचिका लगाई है। अपनी याचिका में उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

भूपेश बोले राजनीतिक विद्वेष में फंसा रहे

दायर याचिका में पूर्व सीएम ने कहा कि जैसे उनके बेटे (ED Can Make Targeted Arrests)चैतन्य बघेल को राजनीतिक विद्वेष में फंसाकर गिरफ्तार किया गया, वैसे ही उन्हें भी टारगेट किया जा सकता है। बघेल का कहना है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द सुनवाई होगी।

बेटे चैतन्य उर्फ़ बिट्टू भी अग्रिम जमानत मांग रहे

इसके अलावा शराब घोटाला मामले में जेल में बंद भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई है। चैतन्य की याचिका में कहा गया है कि न तो उनका नाम ED की FIR में है और न ही किसी गवाह के बयान में, फिर भी उन्हें राजनीतिक मकसद से गिरफ्तार किया गया है।

The post ED Can Make Targeted Arrests : सुप्रीम कोर्ट की शरण में पूर्व CM भूपेश बघेल को गिरफ़्तारी का खौफ appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/08/03/ed-can-make-targeted-arrests-former-cm-bhupesh-baghel-seeks-refuge-in-supreme-court-fearing-arrest/feed/ 0 3153