censorboardmumbai Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/censorboardmumbai/ Mon, 23 Jun 2025 16:05:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/ https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/#respond Mon, 23 Jun 2025 15:51:31 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2685 शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ (Chhollywood) में बनी हिंदी फिल्म जानकी भाग 1 की रिलीज़ 13 जून को पूरे भारत के 1000 स्क्रीनों पर होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने…

The post Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ (Chhollywood) में बनी हिंदी फिल्म जानकी भाग 1 की रिलीज़ 13 जून को पूरे भारत के 1000 स्क्रीनों पर होनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिलने के कारण यह ऐतिहासिक लॉन्च रुक गया। फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने इस पर दुख जताते हुए बताया कि फिल्म को जानबूझकर रोका गया, जबकि इसमें ऐसा कुछ नहीं है जो विवाद का कारण बने।

सर्टिफिकेट पर रोक 

फिल्म का सिर्फ नाम जानकी है, इसका रामायण से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। (Chhollywood) इसके बावजूद सेंसर बोर्ड ने धार्मिक संवेधनशीलता का हवाला देते हुए सर्टिफिकेट रोक दिया। मोहित साहू ने बताया कि फिल्म की रिलीज़ को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी थीं, थिएटर बुकिंग, प्रमोशन, और वितरण तक का काम हो चुका था।

सेंसर मिल चुका है?

अब जब सोशल मीडिया पर कुछ यूट्यूबर और पोर्टल दावा कर रहे हैं कि जानकी को सेंसर मिल चुका है लेकिन स्क्रीन नहीं मिली, इस पर निर्माता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

मोहित साहू ने कहा

कोई भी निर्माता ऐसा नहीं करेगा कि सेंसर मिल जाए और फिर भी रिलीज़ न करे। ये झूठे आरोप हैं। जो भी यह दावा कर रहा है, वह प्रमाण दे, वरना यह एक ईमानदार निर्माता की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है.

मोहित साहू ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई

फिल्म के समर्थन में आम दर्शकों से लेकर फिल्म प्रेमियों तक आवाज़ उठ रही है। (Chhollywood) एन माही फिल्म् प्रोडक्शन के करता धर्ता मोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीमंडल, विधायकों और महापौरों से अपील की है कि फिल्म को देखकर उसका सच समझा जाए और सेंसर की प्रक्रिया में मदद की जाए।

सेंसर प्रक्रिया से जुड़े नितिन ग्वाला कहते है

सेंसर रुका हुआ है क्योंकि कुछ सदस्यों को शक है कि फिल्म में रामायण से जुड़े दृश्य हैं,जबकि हकीकत में फिल्म सिर्फ एक मजबूत कहानी है जिसका नाम ‘जानकी’ है, न कि कोई धार्मिक चित्रण।

इंडस्ट्री से जुड़े लोंगो का कहना है 

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग का सपना है जो पूरे भारत में पहचान बनाने जा रही थी। इस सपने को समर्थन और न्याय मिलना चाहिए।

The post Chhollywood: जानकी पर सेंसर की रोक, अब सोशल मीडिया पर चारित्रिक हत्या,मोहित साहू बोले,प्रमाण दो या चुप रहो” appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/23/chhollywood-censorship-ban-on-janaki-now-character-assassination-on-social-media-mohit-sahu-said-give-proof-or-keep-quiet/feed/ 0 2685
Chhollywood: मोहित साहू की फ़िल्म ‘जानकी’ को सर्टिफिकेट देने से इंकार, https://shaharsatta.com/2025/06/12/chhollywood/ https://shaharsatta.com/2025/06/12/chhollywood/#respond Thu, 12 Jun 2025 04:46:58 +0000 https://shaharsatta.com/?p=2618 0 मुंबई में सेंसर बोर्ड की आपत्ति शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ी (Chhollywood) फ़िल्म निर्माता मोहित साहू की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म ‘जानकी’ भाग 1 को सेंसर बोर्ड से झटका लगा है। मुंबई स्थित सेंसर…

The post Chhollywood: मोहित साहू की फ़िल्म ‘जानकी’ को सर्टिफिकेट देने से इंकार, appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मुंबई में सेंसर बोर्ड की आपत्ति

शहरसात्ता/रायपुर.छत्तीसगढ़ी (Chhollywood) फ़िल्म निर्माता मोहित साहू की बहुचर्चित हिंदी फ़िल्म ‘जानकी’ भाग 1 को सेंसर बोर्ड से झटका लगा है। मुंबई स्थित सेंसर बोर्ड दफ्तर ने फ़िल्म के शीर्षक ‘जानकी’ पर आपत्ति जताते हुए प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है।

रिवाइजिंग कमेटी और हाईकोर्ट जाने की तैयारी

इस वक्त मुंबई में मौजूद मोहित साहू  से मोबाइल पर बातचीत में कहा कि वे अब रिवाइजिंग कमेटी के पास जाएंगे और यदि वहां भी न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट की शरण लेंगे। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी खुद मोहित साहू ने लिखी है और इसमें जानकी नाम एक केंद्रीय पात्र के रूप में रखा गया है।

मोहित साहू का कहना है 

लगता है सेंसर बोर्ड पुरुष प्रधान हो गया है। कहा जा रहा है कि ‘जानकी’ नाम हटाओ, तभी प्रमाणपत्र मिलेगा। मैं अपनी कहानी की हत्या नहीं कर सकता। अगर रिवाइजिंग कमेटी में भी न्याय नहीं मिला तो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।

निर्देशक कौशल उपाध्याय ने भी तंज कसते हुए लिखा

आज समझ आया कि ‘जानकी’ से बेहतर नाम ‘कमीने’ होता। वाह सेंसर बोर्ड, वाह…

अब देखना होगा कि ‘जानकी’ को रिवाइजिंग कमेटी या न्यायालय से न्याय मिलता है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि यह मामला सिर्फ एक फिल्म का नहीं, रचनात्मक स्वतंत्रता और नामकरण के अधिकार से जुड़ा अहम मसला बन चुका है।

The post Chhollywood: मोहित साहू की फ़िल्म ‘जानकी’ को सर्टिफिकेट देने से इंकार, appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/06/12/chhollywood/feed/ 0 2618