Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi/ Wed, 26 Aug 2026 14:57:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.5 Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा https://shaharsatta.com/2026/08/26/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-the-message-of-peace-love-and-brotherhood-resonated-across-the-capital-2/ https://shaharsatta.com/2026/08/26/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-the-message-of-peace-love-and-brotherhood-resonated-across-the-capital-2/#respond Wed, 26 Aug 2026 14:57:53 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5678 शहर गश्त करता हुआ निकला अज़ीमों शान जुलूस, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ शहर सत्ता/रायपुर।…

The post Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर गश्त करता हुआ निकला अज़ीमों शान जुलूस, जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए मांगी दुआ

शहर सत्ता/रायपुर। (Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi) जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर राजधानी रायपुर में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा। शहर सीरतुन्नबी कमेटी, रायपुर के ज़ेरे-एहतमाम जश्ने ईद मिलादुन्नबी का भव्य आयोजन बुधवार को बड़े ही अकीदत, शानो-शौकत और अदबो-ए-एहतिराम के साथ किया गया। इस मौके पर शहर के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल जुलूस की शक्ल में शामिल हुए।

जुलूसे ईद मिलादुन्नबी सुबह महबूबिया चौक, बैजनाथपारा से निकाला गया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ सीरत मैदान पहुंचा। यहां आले नबी , औलादे अली, शहज़ादे हुज़ूर सरकार-ए-कलाँ एवं हुज़ूर हसनुल मशाइख हज़रत सय्यद हसन अशरफ अशरफुल जिलानी, किछौछा मुकद्दसा, उत्तर प्रदेश के दस्त-ए-मुबारक से परचम-कुशाई की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उलमा-ए-किराम, जिम्मेदारान-ए-कौम, मोहल्ला कमेटियों के पदाधिकारी एवं अकीदतमंद मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नबी-ए-करीम हज़रत मुहम्मद मुस्तफा की सीरत-ए-पाक, अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत के पैगाम को आम करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सीरत-ए-मुस्तफा हमें समाज में मोहब्बत, आपसी भाईचारा, सद्भाव और इंसानियत कायम रखने की शिक्षा देती है।

कार्यक्रम के समापन पर भारत देश की तरक्की, अमन-ओ-आमान, खुशहाली और भाईचारे, छत्तीसगढ़ एवं रायपुर की तरक्की तथा तमाम इंसानों की सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। साथ ही मुल्क में आपसी मोहब्बत और एकता कायम रहने तथा हर तरह की परेशानी, आफत और मुसीबत से हिफाज़त के लिए बारगाह-ए-इलाही में दुआ मांगी गई।

इसके बाद सीरत मैदान में आम लंगर का भी एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के आयोजन को कामयाब बनाने में सहयोग करने वाली तमाम मोहल्ला कमेटियों, उलमा-ए-किराम, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, वालंटियर्स, मीडिया एवं तमाम आशिकाने रसूल का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सदर मो. सोहेल सेठी, छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, फाउंडर मेंबर हाजी शेख नजीमुद्दीन, जनरल सेक्रेटरी हाजी सबीहुद्दीन, चीफ ऑर्गेनाइजर मो. सिराज, वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिज़वी, हाजी बदरुद्दीन खोखर, इकबाल शरीफ, डॉ. मुजाहिद अली फारूकी, मोइनुद्दीन, मुफ्ती एहतेशाम अली फारूकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, उलमा-ए-किराम एवं अकीदतमंद उपस्थित रहे।

The post Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : राजधानी में गूंजा पैगाम-ए-अमन, मोहब्बत और भाईचारा का नारा appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/26/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-the-message-of-peace-love-and-brotherhood-resonated-across-the-capital-2/feed/ 0 5678
Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : जुलूस-ए-मोहम्मदी, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस https://shaharsatta.com/2026/08/24/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-a-grand-juloos-e-mohammadi-procession-will-be-taken-out-on-august-26/ https://shaharsatta.com/2026/08/24/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-a-grand-juloos-e-mohammadi-procession-will-be-taken-out-on-august-26/#respond Mon, 24 Aug 2026 02:35:28 +0000 https://shaharsatta.com/?p=5578 शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा…

The post Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : जुलूस-ए-मोहम्मदी, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें

शहर सत्ता/रायपुर। (Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi)हर साल की तरह इस साल भी हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के मुबारक मौके पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी बड़े ही शान-ओ-शौकत के साथ 26 अगस्त, बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा।

जुलूस सुबह 7 बजे महबूबिया चौक, बैजनाथपारा, रायपुर से प्रारंभ होगा, जो शहर का गश्त करते हुए लगभग सुबह 10 बजे सीरत मैदान, बैजनाथपारा पहुंचेगा। यहां धर्मगुरुओं के हाथों परचम कुशाई की जाएगी। इसके पश्चात शहर सीरत कमेटी की ओर से लंगर का एहतमाम किया जाएगा।

ज्ञात हो कि यह जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोगों के बैजनाथपारा में एकत्रित होने के बाद मालवीय रोड, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, फूल चौक, तात्यापारा, सत्ती बाजार, सदर बाजार एवं कोतवाली चौक होते हुए सीरत मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।

शहर सीरत कमेटी की ओर से तमाम लोगों से अपील की गई है कि 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे कामयाब बनाएं तथा अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम आम करें।

The post Celebration of Eid-e-Milad-un-Nabi : जुलूस-ए-मोहम्मदी, 26 अगस्त को निकलेगा भव्य जुलूस appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2026/08/24/celebration-of-eid-e-milad-un-nabi-a-grand-juloos-e-mohammadi-procession-will-be-taken-out-on-august-26/feed/ 0 5578