CBI Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cbi/ Fri, 03 Oct 2025 02:45:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 CBI Exposes CGPSC Scam : ऐसे खा गए PSC के काबिल अभ्यर्थियों का रसूखदारों के बच्चों ने हक https://shaharsatta.com/2025/10/03/cbi-exposes-cgpsc-scam-this-is-how-influential-children-usurped-the-rights-of-deserving-psc-candidates/ https://shaharsatta.com/2025/10/03/cbi-exposes-cgpsc-scam-this-is-how-influential-children-usurped-the-rights-of-deserving-psc-candidates/#respond Fri, 03 Oct 2025 02:45:30 +0000 https://shaharsatta.com/?p=3603 CGPSC 2020 में ही हो गया था 2021 का पर्चा लीक, जिन्होंने इंटरव्यू नहीं दिया उनका भी हुआ चयन शहर सत्ता/रायपुर। (CBI Exposes CGPSC Scam)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग में…

The post CBI Exposes CGPSC Scam : ऐसे खा गए PSC के काबिल अभ्यर्थियों का रसूखदारों के बच्चों ने हक appeared first on शहर सत्ता.

]]>

CGPSC 2020 में ही हो गया था 2021 का पर्चा लीक, जिन्होंने इंटरव्यू नहीं दिया उनका भी हुआ चयन

शहर सत्ता/रायपुर। (CBI Exposes CGPSC Scam)छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग में कैसे काबिल अभ्यर्थियों की जगह राजनेताओं और प्रशासनिक रसूखदारों के बच्चों को सेलेक्ट किया इसकी परतें अब खुलने लगी है। CGPSC भर्ती घोटाले में CBI की जांच और कोर्ट में पेश किये गया दस्तावेज से कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। 17 जुलाई 2024 को CBI ने PSC सचिव जेके ध्रुव के घर में छापा मारा था। जेके ध्रुव के घर से पेपर और प्रैक्टिस आंसर सीट मिली थी। CBI ने अपनी जांच में लिखा है कि परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने पीएससी सचिव जेके ध्रुव को 2021 की परीक्षा का पेपर 2020 में ही दे दिया।

टामन सिंह और आरती वासनिक ने PSC मुख्य परीक्षा 2021 का पेपर एक साल पहले यानी 2020 में ही PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव को दे दिया था। इस पेपर से उनका बेटा सुमित ध्रुव लगातार अभ्यास करता रहा। CBI ने जीवन ध्रुव के घर से प्रश्नपत्र और उत्तर की कॉपी बरामद की। पेपर-2 और पेपर-7 पहले से सुमित के पास थे। इनमें 47 में से 42 प्रश्न उसे उपलब्ध कराए गए थे। पेपर-2 में क्रिप्टो करेंसी, टोनही प्रथा और दंतेवाड़ा पर निबंध लिखना था, जिसका सुमित एक साल से अभ्यास कर रहा था। उसके घर से अन्य सबूत भी मिले हैं।

टामन के भाई की बहू दीपा आदिल का चयन आबकारी अधिकारी के तौर पर हुआ। उनके दस्तावेज में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उन्होंने PSC के फॉर्म में पति का नाम नहीं लिखा। कॉलम खाली छोड़ दिया। जबकि शादी हुई है या नहीं वाले कॉलम में हां लिखा। शादी की तारीख 7 मई 2008 दर्ज की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और विधायक ननकी राम कंवर ने रसूखदारों के जिन लोगों का चयन हुआ उसके खिलाफ याचिका लगाए हैं। याचिका में नेताओं के करीबी और आला प्रशासनिक अफसरों के परिवार वालों के नाम हैं।

जिन लोगों ने पेपर सैट नहीं किया उनके नाम दर्ज

CBI ने आरती वासनिक के पास से एक रजिस्टर जब्त किया, जिसमें पेपर तैयार करने वाले मॉडरेटरों के नाम दर्ज थे। प्रो. भारद्वाज, डॉ. खान और डॉ. दवे ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई याद नहीं है। वहीं, प्रो. नागरत्ना गणवीर और आरके पुरोहित ने भी मॉडरेशन किया था, लेकिन उनका नाम रजिस्टर में नहीं था। इसमें प्रो.डॉ. बीपी यादव, प्रो.जेएल भारद्वाज, ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. सीमा खान, डॉ. नीरज झा और डॉ. आरएल दवे शामिल थे। ये सभी PSC के पेपर बनाने में संलग्न थे। CBI ने इन सभी से बयान भी दर्ज किए। डॉ. नीरज झा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पेपर-7 तैयार नहीं किया था।

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी।

The post CBI Exposes CGPSC Scam : ऐसे खा गए PSC के काबिल अभ्यर्थियों का रसूखदारों के बच्चों ने हक appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/10/03/cbi-exposes-cgpsc-scam-this-is-how-influential-children-usurped-the-rights-of-deserving-psc-candidates/feed/ 0 3603
गजानंद एप से ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2025/04/03/iplonlinesatta/ https://shaharsatta.com/2025/04/03/iplonlinesatta/#respond Thu, 03 Apr 2025 15:08:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1716 0 मोबाइल और कई बैंक के चेकबुक जब्त रायपुर (शहर सत्ता)। एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम ने तिल्दा नेवरा वार्ड क्रमांक-6 के एक मकान में छापा मारकर आईपीएल…

The post गजानंद एप से ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

0 मोबाइल और कई बैंक के चेकबुक जब्त

रायपुर (शहर सत्ता)। एंटी क्राईम एंड साईबर यूनिट की टीम ने तिल्दा नेवरा वार्ड क्रमांक-6 के एक मकान में छापा मारकर आईपीएल सट्टा में ऑनलाइन गजानंद एप के माध्यम से क्रिकेट में सट्टा खेलते एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक से पुलिस ने 60 हजार रुपए कैश भी जब्त किया है। इनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध एक्ट में एक्शन हुआ है।

यह पूरा मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। - Dainik Bhaskar

The post गजानंद एप से ऑनलाइन सट्टा लगाते युवक गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/03/iplonlinesatta/feed/ 0 1716
BIG BREAKING : CBI की नजर में पूर्व CM भूपेश नंबर 6 के आरोपी, FIR दर्ज https://shaharsatta.com/2025/04/01/big-breaking/ https://shaharsatta.com/2025/04/01/big-breaking/#respond Tue, 01 Apr 2025 16:39:26 +0000 https://shaharsatta.com/?p=1709 शहर सत्ता/रायपुर। BIG BREAKING : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग एप मामले पर FIR दर्ज कर लिया है। FIR में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी…

The post BIG BREAKING : CBI की नजर में पूर्व CM भूपेश नंबर 6 के आरोपी, FIR दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>

शहर सत्ता/रायपुर। BIG BREAKING : केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव बेटिंग एप मामले पर FIR दर्ज कर लिया है। FIR में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आरोपी बनाया गया है। सीबीआई की इस FIR में पूर्व सीएम बघेल नंबर 6 के आरोपी हैं।

FIR में बेटिंग एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 21 आरोपियों के नाम दर्ज हैं। महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल , सौरभ चंद्राकर , अशीम दास सतीश चंद्राकर , चंद्रभूषण वर्मा, भीम सिंह के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

The post BIG BREAKING : CBI की नजर में पूर्व CM भूपेश नंबर 6 के आरोपी, FIR दर्ज appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/04/01/big-breaking/feed/ 0 1709
CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/ https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/#respond Sat, 11 Jan 2025 10:44:37 +0000 https://shaharsatta.com/?p=991 नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा   टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले…

The post CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>

नितेश सोनवानी पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का है भतीजा

 

टुडेज इंडियन\रायपुर| CGPSC गड़बड़ी मामले में  एक बार फिर सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही की है| सीबीआई ने मामले से जुड़े नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया गया है| बताया जा रहा है कि नितेश पूर्व PSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का भतीजा है| मिली जानकारी के मुताबिक लंच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा| इसके बाद न्यायालय में सुनवाई के बाद सीबीआई नितेश सोनवानी और ललित गनवीर को रिमांड पर ले सकती है|

बतादें कि सीबीआई ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित एग्जाम और इंटरव्यू में विभिन्न पदों के लिए कथित रूप से अयोग्य उम्मीदवारों को नियुक्त करने के मामले को टेकओवर किया था|  यह मामला 2020 से 2022 का है। जब छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग पर कथित रूप से भर्तियों में अयोग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने के आरोप लगे थे। इस मामले पर सीबीआई ने कई बड़े अफसरों की गिरफ्तार किया है|

तत्कालीन सचिव पर लगे ये आरोप

आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन के बेटे को डिप्टी कलेक्टर के रूप में, उनके बड़े भाई के बेटे को डिप्टी एसपी के रूप में और उनकी बहन की बेटी को लेबर अफसर के रूप में नियुक्त किया गया। जबकि उनके बेटे की पत्नी को डिप्टी कलेक्टर के रूप में और उनके भाई की बहू को डिस्ट्रिक्ट एक्साइज अफसर के रूप में नियुक्त किया गया था। आरोपों के अनुसार, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग CGPSC के तत्कालीन सचिव ने अपने बेटे को डिप्टी कलेक्टर के पद पर नियुक्ति दिलाई थी

The post CGPSC घोटला : नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को CBI ने किया गिरफ्तार appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2025/01/11/cgpsc-scam-nitesh-sonwani-and-former-deputy-exam-controller-lalit-ganvir-arrested-by-cbi/feed/ 0 991
congress reaction : पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले की कराई जाये सीबीआई जांच: पूर्व सीएम भूपेश https://shaharsatta.com/2024/12/23/congress-reaction-cbi-investigation-should-be-conducted-into-police-recruitment-irregularities-former-cm-bhupesh/ https://shaharsatta.com/2024/12/23/congress-reaction-cbi-investigation-should-be-conducted-into-police-recruitment-irregularities-former-cm-bhupesh/#respond Mon, 23 Dec 2024 11:33:49 +0000 https://shaharsatta.com/?p=319 पुलिस भर्ती में हुआ फर्जीवाड़ा, एजेंसियों की भूमिका में संदेह     शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की आठवीं बटालियन के पुलिस भर्ती मामले में गड़बड़ियां उजागर हुआ है। इसी…

The post congress reaction : पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले की कराई जाये सीबीआई जांच: पूर्व सीएम भूपेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>

पुलिस भर्ती में हुआ फर्जीवाड़ा, एजेंसियों की भूमिका में संदेह

 

 

शहर सत्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की आठवीं बटालियन के पुलिस भर्ती मामले में गड़बड़ियां उजागर हुआ है। इसी मामले में एक आरक्षक अनिल रत्नाकर की लाश रामपुर में फांसी के फंदे से लटकी मिली। इसके बाद मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस भर्ती में हुए फर्जीवाड़ा की जांच की मांग की है। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में फर्जीवाड़ा होना बड़ा संकेत है। साथ ही जहां-जहां भर्ती प्रक्रिया चल रही है उन सभी में फर्जी भर्तीयां होने की शिकायतें आ रही है। जिस प्रकार एजेंसियां कार्य कर रही है उनकी भूमिका भी संदेह के दायरे में है। सभी की जांच किया जाना चाहिए ताकि मृतक आरक्षक को न्याय मिल सके।

पीड़ित परिवार कर रही सीबीआई जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीड़ित परिवार ने अपने घर का एक सदस्य खोया है। उसकी पीड़ा को परिवार ही समझ सकते हैं। परिवार का एक सदस्य पुलिस विभाग में पीएसओ के पद पर पदस्थ है। पीड़ित परिवार लगातार शासन-प्रशासन से सीबीआई जांच की मांग कर रहा है|

 

The post congress reaction : पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले की कराई जाये सीबीआई जांच: पूर्व सीएम भूपेश appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/23/congress-reaction-cbi-investigation-should-be-conducted-into-police-recruitment-irregularities-former-cm-bhupesh/feed/ 0 319