Cabinet Expansion In CG Archives - शहर सत्ता https://shaharsatta.com/tag/cabinet-expansion-in-cg/ Thu, 26 Dec 2024 11:03:42 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 News of Cabinet Expansion In CG : छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 होंगे https://shaharsatta.com/2024/12/26/news-of-cabinet-expansion-in-cg-there-will-be-14-cabinets-in-chhattisgarh-government-not-12-or-13/ https://shaharsatta.com/2024/12/26/news-of-cabinet-expansion-in-cg-there-will-be-14-cabinets-in-chhattisgarh-government-not-12-or-13/#respond Thu, 26 Dec 2024 11:03:42 +0000 https://shaharsatta.com/?p=464 – किरण देव सिंह, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव  अमर अग्रवाल का चांस – मंत्री ओपी.चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा श्यामबिहारी का बदलेगा निजाम शहर सत्त्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व…

The post News of Cabinet Expansion In CG : छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 होंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>

– किरण देव सिंह, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव  अमर अग्रवाल का चांस

– मंत्री ओपी.चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा श्यामबिहारी का बदलेगा निजाम

शहर सत्त्ता/रायपुर। छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद सीएम के अलावा मंत्रिमंडल में 10 मंत्री हैं। जबकि दो मंत्रियों का पद खाली है। ऐसे में अटकलों का बाजार भी गर्म है। सत्त्ता के गलियारे से खबर छनकर आ रही है कि छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 भी होने की उम्मीद है। 31 दिसंबर तक निकाय चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी। इससे पूर्व आय मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसकी तैयारियां भी राजभवन में किये जाने की खबर आ रही है। बताते हैं कि राज्यपाल रामेन डेका छुट्टी में रवाना होने वाले थे लेकिन उन्होंने जाना रद्द कर दिया है।

CM साय दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मिडिया को मुस्कुराते हुए कहा था, सब होगा, थोड़ा इंतजार कीजिए। बता दें, पिछले दो दिन से विष्णुदेव कैबिनेट की चर्चाएं तेज हैं। दो नए मंत्रियों को शामिल करने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं पार्टी संगठन, प्रशासनिक गलियारे और सियासी पंडित कयास लगा रहे हैं कि विधायक और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सिंह, अमर अग्रवाल, गोमती साय, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा को शामिल किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में भी इसको लेकर चर्चाएं चल रही है कि यहां भी मंत्रियों की संख्या 13 हो सकती है। 13 मंत्री और एक मुख्यमंत्री। याने 14 का मंत्रिमंडल।

इन मंत्रियों का बदल सकता है निजाम

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही सुबाई सियासत में कुछ पुराने मंत्रियों से विभाग भी छीना जा सकता है। इनमें वित्त मंत्री ओपी. चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा और श्यामबिहारी जायसवाल के नामों की चर्चा है। कुछ के रिपोर्ट कार्ड तो कुछ की शिकायतें संगठन के आला औहदेदारों को मिली है। इसके बाद से ही विस्तार के साथ ही विभागों में बदलाव की खबरें आम हो रही थी। कहा जाता है कि अगर वित्त एक बार फिर से पुरानी परंपरा में CM अपने पास रख सकते हैं।

The post News of Cabinet Expansion In CG : छत्तीसगढ़ शासन में 12, 13 नहीं मंत्रिमंडल में 14 होंगे appeared first on शहर सत्ता.

]]>
https://shaharsatta.com/2024/12/26/news-of-cabinet-expansion-in-cg-there-will-be-14-cabinets-in-chhattisgarh-government-not-12-or-13/feed/ 0 464